- Home
- देश
- -मनरेगा के कार्य भी स्थगित रहेंगेजयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कोरोना वायरस संक्रमण की कड़ी को तोडऩे के लिए प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लागू करने का निर्णय किया गया।राज्य में 10 मई सुबह पांच बजे से 24 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लगने के साथ ही विवाह समारोह 31 मई 2021 के बाद ही आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रकार के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। विवाह से संबंधित किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात एवं निकासी तथा प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी। विवाह घर पर ही अथवा कोर्ट मैरिज के रूप में ही करने की अनुमति होगी, जिसमें केवल 11 व्यक्ति ही अनुमत होंगे। इसकी सूचना वेब पोर्टल पर देनी होगी। निर्णय के अनुसार विवाह में बैण्ड-बाजे, हलवाई, तंबू या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। शादी के लिए टेन्ट हाउस एवं हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी। मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल एवं होटल परिसर शादी-समारोह के लिए बंद रहेंगे। विवाह स्थल मालिकों, टेन्ट व्यवसायियों, कैटरिंग संचालकों और बैण्ड-बाजा वादकों आदि को अग्रिम बुकिंग राशि आयोजनकर्ता को लौटानी होगी या बाद में आयोजन करने पर समायोजित करनी होगी। निर्णय के अनुसार किसी भी प्रकार के सामूहिक भोज की अनुमति नहीं होगी।ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं, इसे देखते हुए मनरेगा के कार्य स्थगित रहेंगे। चिकित्सा सेवाओं के अतिरिक्त सभी प्रकार के निजी एवं सरकारी परिवहन के साधन जैसे- बस, जीप आदि पूरी तरह बंद रहेंगे। बारात के आवागमन के लिए बस, ऑटो, टेम्पो, ट्रैक्टर, जीप आदि की अनुमति नहीं होगी। मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार अन्तरराज्यीय एवं राज्य के भीतर माल का परिवहन करने वाले भारी वाहनों का आवागमन, माल उतारने-चढ़ाने तथा इस कार्य के लिए नियोजित व्यक्तियों को ही मंजूरी होगी। file photo----
-
ग्वालियर (मप्र)। रेमडेसिविर इंजेक्शन ले जा रहा मध्य प्रदेश सरकार का एक विमान ग्वालियर हवाईअड्डे पर गुरुवार रात उतरते वक्त तकनीकी खराबी के कारण फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान के पायलट एवं सह-पायलट को हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
ग्वालियर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि हादसा ग्वालियर के महाराजपुर हवाईअड्डे पर गुरुवार को रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने कहा कि यह विमान उतरते वक्त रनवे से थोड़ा सा फिसल गया। सांघी ने बताया कि पायलट एवं सह पायलट को मामूली चोटें आई हैं। वे दोनों सुरक्षित हैं और इंजेक्शन भी सुरक्षित हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शनों की प्रदेश में चल रही कमी के चलते जल्द से जल्द कोविड-19 के मरीजों को यह इंजेक्शन मुहैया कराने के लिए इस विमान को सेवा में लगाया था। - नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए जरूरी संस्थानिक पृथक-वास में रहना होगा। दिल्ली सरकार द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश में यह बात कही गई।आदेश में कहा गया है कि हालांकि जो लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं या जिनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 'नेगेटिव' हो, उन्हें सात दिन के गृह पृथक-वास में रहना होगा। लेकिन, यह रिपोर्ट 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोरोना वायरस के ज्यादा संक्रामक स्वरूप का पता चला है और इसके फैलने की रफ्तार बहुत तेज है। डीडीएमए ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से विमान, ट्रेनों, बसों या कारों से आने वाले लोगों के संबंध में अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की जरूरत है। आदेश में कहा गया कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए संबंधित जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए सरकारी पृथक-वास या भुगतान वाले पृथक-वास में रहना होगा। होटल, अतिथि गृहों से भी दोनों राज्यों से आने वाले लोगों के संबंध में आदेश का पालन करने को कहा गया है।
- मुंबई । ''मुठभेड़ विशेषज्ञ'' के तौर पर मशहूर पुलिस अधिकारी दया नायक का गुरुवार को पूर्वी महाराष्ट्र के गोंडिया जिले में तबादला कर दिया गया जबकि एक अन्य अधिकारी राजकुमार कोठमिरे को गढ़चिरौली भेजा गया है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य के पुलिस मुख्यालय ने दोनों अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। राज्य कैडर के 1995 बैच के अधिकारी नायक अब तक मुंबई में महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद रोधी दस्ते) में तैनात थे और उपनगरीय जुहू में स्थित बल की विशेष इकाई का नेतृत्व कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि उनका गोंडिया जिले में तबादला कर दिया है, जहां वह जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति से जुड़ेंगे। नायक को दर्जनों कथित अपराधियों को ''मुठभेड़'' में मार गिराने के लिए जाना जाता है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल ठाणे पुलिस के रंगदारी-रोधी प्रकोष्ठ में तैनात कोठमिरे को विदर्भ के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली भेज दिया गया है, जहां वह पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज में रीडर के तौर पर काम करेंगे।
- बागपत (उप्र)। जिले में गुरुवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पीएसी के एक ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से इसमें सवार 15 जवान घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह खेकड़ा ने बताया कि यह हादसा बागपत के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर काठा गांव के पास हुआ। उन्होंने बताया कि पीएसी का ट्रक गाजियाबाद स्थित बल की 45 वीं बटालियन जा रहा था जो रास्ते में स्टेयरिंग फेल हो जाने की वजह से पलट गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि राहगीरों ने पीएसी के जवानों की सहायता की। हादसे में 15 जवान जख्मी हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोविड-19 की राज्य और जिलावार स्थिति की समीक्षा की और इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य ढांचे को दुरूस्त करने में राज्यों को सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने टीकाकरण की गति को बनाए रखने के लिए राज्यों को संवदेनशील होकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को कोविड-19 की राज्य और जिलावार स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें उन 12 राज्यों के बारे में बताया गया जहां एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। साथ ही अत्यधिक प्रभावित जिलों के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया गया। बयान में कहा गया, ‘‘राज्यों द्वारा स्वास्थ्य ढांचें में तेजी से की जा रही वृद्धि के बारे में अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्यों को स्वास्थ्य ढांचे को दुरुस्त करने में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाना चाहिए।'' बैठक में राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, हर्षवर्धन, पीयूष गोयल, मनसुख भाई मंडविया सहित अन्य मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में त्वरित और समग्र निषिद्ध उपायों के बारे में भी चर्चा की गई।प्रधानमंत्री ने इस दौरान दवाइयों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्हें रेमडेसिविर सहित अन्य आवश्यक दवाइयों का उत्पादन बढ़ाने संबंधी प्रयासों से अवगत कराया गया। मोदी ने इस दौरान टीकाकरण अभियान की प्रगति के साथ ही अगले कुछ महीनों में टीकों का उत्पादन बढ़ाने की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री को बताया गया कि राज्यों को अब तक 17.7 करोड़ टीके भेजे गए हैं। टीकों की बर्बादी की उन्होंने राज्यवार समीक्षा भी की। बयान के मुताबिक 45 वर्ष से अधिक उम्र के 31 प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
- होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल के एक कार से टकरा जाने से एक परिवार के तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार तीन व्यक्तियों को भी चोटें आयी हैं और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना जैतपुर गांव के पास हुई जब मोटरसाइकिल सवार ओवरटेक करते समय विपरीत दिशा से आ रहे चारपहिया वाहन को नहीं देख पाया। मृतकों की पहचान राजेश कुमार (27), उनकी पत्नी कमलदीप कौर और तीन बच्चों इशिका, अनन्या और मिशू के रूप में की गई है। चब्बेवाल के थाना प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप कुमार ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर के एक अस्पताल भेज दिया गया है।
- नयी दिल्ली । दिल्ली में बृहस्पतिवार को अपराह्न में मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आयी। इससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया था। दिल्ली में गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलीं।इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह में गर्मी रही क्योंकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
- पणजी । गोवा सरकार ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के इलाज को अपनी प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल कर लिया है जिसके अंतर्गत प्रदेश की संपूर्ण जनता आती है। गोवा के अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) विकास गौनेकर के मुताबिक सरकार की इस पहल से लोग निजी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज कराने के दौरान दीन दयाल स्वास्थ्य सेवा योजना (डीडीएसएसवाई) के अंतर्गत आने वाली सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। राज्य के सरकारी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाता है।कोरोना के मरीज अस्पताल में भर्ती होने की तारीख से अधिकतम 10 दिनों तक इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह योजना आईसीयू की सुविधा वाले उन अस्पतालों में लागू होगी जोकि डीडीएसएसवाई योजना की सूची में हैं। सरकारी घोषणा के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती, चिकित्सा परामर्श, नर्सिंग, बिस्तर, भोजन, पीपीई किट, एक्स-रे, ईसीजी और कार्डियक मॉनिटर से संबंधित सभी शुल्क योजना के पैकेज में शामिल किए जाएंगे। इस योजना के तहत परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर ढाई लाख से चार लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा।
- नयी दिल्ली ।पश्चिम बंगाल में रेलगाड़ी से आने वाले लोगों के लिए नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट आवश्यक है। रेलवे ने राज्य के मुख्य सचिव के आदेश का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहां आने के लिए यात्रियों को नेगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट साथ में रखना अनिवार्य है। रेलवे ने राज्य सरकार के आदेश का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया है... लंबी दूरी की रेलगाड़ियों से आने वाले यात्रियों और दूसरे राज्यों से आने वाली बसों के यात्रियों के लिए भी आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट रखना अनिवार्य है।'' राज्य सरकार के आदेश का जिक्र करते हुए रेलवे ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल आने वाले यात्रियों से इस तरह की रिपोर्ट के बगैर आने की उम्मीद नहीं की जाती है। इस सिलसिले में औचक जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट की प्रामाणिकता की भी पड़ताल की जाएगी।'' पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को 17 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान की 9,871 करोड़ रुपए की दूसरी मासिक किश्त जारी की। मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।दूसरी किश्त जारी किए जाने के साथ मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले दो महीनों में राज्यों को केंद्रीय करों में उनकी हिस्सेदारी देने के बाद राजस्व घाटा अनुदान के रूप में कुल 19,742 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। केंद्र, संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत राज्यों को केंद्रीय करों में उनकी हिस्सेदारी देने के बाद राजस्व घाटा अनुदान देता है। ये अनुदान वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप मासिक किश्तों में जारी किए जाते हैं ताकि केंद्रीय करों में राज्यों को हिस्सेदारी देने के बाद राज्यों के राजस्व खातों के अंतर को पूरा किया जाए।
- नयी दिल्ली। कोविड-19 महामारी बढ़ने के बीच, दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को निजी एम्बुलेंस सेवाओं द्वारा लिए जाने वाले शुल्क की सीमा 1,500 से 4,000 रुपये के बीच तय कर दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों की बढ़ती भीड़ के बीच कुछ निजी एम्बुलेंस संचालक अवैध ढंग से अत्यधिक शुल्क ले रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह हमारे संज्ञान में आया है कि दिल्ली में निजी एम्बुलेंस सेवाएं अवैध ढंग से अत्यधिक शुल्क ले रही हैं।'' उन्होंने कहा, "इससे बचने के लिए, दिल्ली सरकार ने अधिकतम कीमतें तय की हैं, जो निजी एम्बुलेंस सेवाएं ले सकती हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- नयी दिल्ली।उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार कई राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी। रेलवे ने इस फैसले के लिए कम यात्री होने और कोरोना वायरस मामलों की बढ़ोतरी को कारण बताया। इस बीच रेलवे ने कहा कि उसने अभी तक देश भर के विभिन्न राज्यों में लगभग 2,511 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के साथ 161 टैंकर पहुंचाये हैं। रेलवे ने कहा कि 40 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने अभी तक अपनी यात्रा पूरी कर ली है। उसने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के लिए 400 टन से अधिक एलएमओ के साथ 22 टैंकर रास्ते में हैं। उत्तर रेलवे द्वारा 28 ट्रेनें रद्द की गई हैं जिसमें आठ शताब्दी एक्सप्रेस, दो राजधानी एक्सप्रेस, दो दुरंतो एक्सप्रेस और एक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं शामिल हैं। उत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों को ‘‘अगली सूचना तक'' रद्द कर दिया है। इनमें दिल्ली से कालका, हबीबगंज, अमृतसर, चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली शताब्दी ट्रेनें, दिल्ली से चेन्नई, बिलासपुर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी और पुणे जैसी जगहों के लिए दुरंतो ट्रेनें शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि लोकप्रिय ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या से यह पता चलता है कि कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के बीच कम संख्या में लोग यात्रा कर रहे हैं। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उत्तर रेलवे ने यात्रियों की कम संख्या और कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण निम्नलिखित विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।'' मध्य रेलवे ने 23 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें नागपुर-कोल्हापुर स्पेशल 29 जून तक, सीएसएमटी-कोल्हापुर स्पेशल 1 जुलाई तक, सीएसएमटी-पुणे स्पेशल 30 जून तक शामिल है।
- चेन्नई । पूर्व वायुसेना उपप्रमुख एयर मार्शल पी एम रामचंद्रन का यहां बृहस्पतिवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। एक विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को रामचंद्रन (86) का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पुत्र, पुत्रवधू एवं दो पौत्र हैं। उन्हें 1955 में भारतीय वायुसेना में लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन मिला था। उन्होंने उसके छह साल बाद गोवा की मुक्ति अभियान में हिस्सा लिया जहां उन्होंने एक पुर्तगाली गश्ती नौका को नष्ट कर दिया। उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने चार दशक के करियर में विभिन्न कमानों की अगुवाई की और विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं।
- नयी दिल्ली। स्विटजरलैंड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के तौर पर ऑक्सीजन सांद्रकों और श्वासयंत्रों (रेस्परेटर्स) समेत 24 करोड़ रुपये से अधिक की चिकित्सा आपूर्ति भारत भेजी है। तेरह टन से अधिक चिकित्सा आपूर्ति लेकर एक मालवाहक विमान ज्यूरिख से नयी दिल्ली के लिये रवाना हो गया है। इस खेप में 'स्विस ह्यूमेनेटेरियन एड' द्वारा निजी क्षेत्र के आपूर्तिकर्ताओं से खरीदे गए 600 ऑक्सीजन सांद्रक और संघीय रक्षा, नागरिक सुरक्षा व खेल विभाग (डीडीपीएस) द्वारा दान किये गए 50 श्वांसयंत्र (रेस्परेटर) शामिल हैं। विदेश मामलों के संघीय विभाग (एफडीएफए) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''स्विटजरलैंड द्वारा भेजी गयी चिकित्सा उपकरणों की कुल कीमत करीब 30 लाख सीएचएफ (लगभग 24 करोड़ रुपये) है। इस राशि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा डीडीपीएस ने वहन किया है। एफडीएफ के अंग स्विस ह्यूमेनेटेरियन एड ने शेष आपूर्ति विशेषकर ऑक्सीजन सांद्रक खरीदने और परिवहन लागत का खर्च उठाने के लिये कोष इकट्ठा किया।-file photo
- नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में मॉनसून का अपने सामान्य समय पर एक जून के करीब आगमन होगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 15 मई को आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान जारी करेगा। उन्होंने ट्वीट किया, मॉनसून 2021 अपडेट : भारत मौसम विज्ञान विभाग के विस्तृत पूर्वानुमान के अनुसार केरल में एक जून के करीब मॉनसून का आगमन होगा। यह आरंभिक पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का आधिकारिक मॉनसून पूर्वानुमान 15 मई को और बारिश से संबंधी पूर्वानुमान 31 मई को जारी होगा। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के इस साल सामान्य रहने के आसार हैं। देश में 75 प्रतिशत बारिश दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के कारण होती है। दीर्घावधि के हिसाब से औसत बारिश 98 प्रतिशत तक होगी और इसमें पांच प्रतिशत की कमी-वृद्धि हो सकती है।-File photo
- मुंबई। मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद आरोपी इमरान शाह को बांगुर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना तब सामने आयी जब आवारा कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उपयोगकर्ताओं ने यह वीडियो टि्वटर पर पोस्ट कर दी तथा मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलिप वलसे पाटिल को टैग कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उसकी मोटरसाइकिल का सीट कवर फाड़ दिया था, जिसके बाद उसने कुत्ते की पिटाई कर दी। अधिकारी ने बताया कि वीडियो में आरोपी शाह को लोहे के डंडे से कुत्ते की पिटाई करते और कुत्ते के बहुत ज्यादा खून निकलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरोपी शाह पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पशु क्रूरता निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।-
- नई दिल्ली। भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 16 करोड़ 24 लाख 30 हजार 828 से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार रात आठ बजे की अपनी अंतरिम रिपोर्ट में यह जानकारी दी।मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को 18 लाख 90 हजार 346 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयुवर्ग के 2 लाख 30 हजार 305 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई। इसके साथ ही इस आयुवर्ग के 9 लाख 02 हजार 731 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। मंत्रालय के मुताबिक, 94 लाख 79 हजार 901 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक लगाई गई है जबकि 63 लाख 52 हजार 975 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी खुराक लगवाई है। इसी तरह, अग्रिम पंक्ति के 1 करोड़ 36 लाख 49 हजार 661 कर्मियों ने टीके के पहली खुराक ली है जबकि 74 लाख 12 हजार 888 ने दूसरी खुराक लगवाई है। आंकड़ों के अनुसार, 45-60 वर्ष आयुवर्ग में 5 करोड़ 37 लाख 95 हजार 272 और 48 लाख 29 हजार 091 लोगों ने टीके की क्रमश: पहली और दूसरी खुराक लगवाई है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 करोड़ 31 लाख 9 हजार 64 और 1 करोड़ 28 लाख 99 हजार 245 लाभार्थियों ने क्रमश: टीके की पहली और दूसरी खुराक ली है।
-
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए अस्थाई तौर पर पेंशन भुगतान सेवानिवृत्ति की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने का निर्णय किया है। कार्मिक मंत्रालय के बयान के अनुसार पेंशन पेंशनभागी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) और प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन एक बैठक में कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मामलों के मंत्री सिंह ने यह भी कहा कि अस्थाई पारिवारिक पेंशन को भी उदार बनाया गया है। बयान के अनुसार, ‘‘सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए अस्थाई पेंशन भुगतान सेवानिवृत्ति की तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने का निर्णय किया है।'' बयान में कहा गया है कि कुछ मामलों में सरकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति के बाद निधन हो गया और वे पेंशन संबंधित दस्तावेज जमा नहीं कर सके। मंत्रालय के अनुसार पे एंड एकाउंट्स कार्यालय को पारिवारिक पेंशन मामले को आगे बढ़ाने के लिए इंतजार किए बिना, परिवार के पात्र सदस्य से मृत्यु प्रमाण पत्र और पारिवारिक पेंशन के लिए दावा प्राप्त होने पर तुरंत पारिवारिक पेंशन को मंजूरी देने का निर्देश दिया गया है ताकि ऐसे सरकारी कर्मचारियों के परिवार को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने पड़े। सिंह ने कहा कि एनपीएस (नई पेंशन प्रणाली) से जुड़े कर्मचारियों को एकमुश्त मुआवजे का लाभ देने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके तहत अगर उन्हें ड्यूटी के दौरान विकलांगता का सामना करना पड़ता है और ऐसी अक्षमता के बावजूद सरकारी सेवा में बनाए रखा जाता है तो एनपीएस से जुड़े कर्मचारियों को एकमुश्त मुआवजे का लाभ दिया जाएगा।
- नयी दिल्ली । संसदीय सचिव जी नारायण राजू का कोविड-19 से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। विधि मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उनके मुताबिक , राजू कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इलाज के लिए उन्हें राजधानी स्थित डीआरडीओ कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मंगलवार की रात आखिरी सांस ली। विधि मंत्रालय का संसदीय विभाग निर्वाचन आयोग से संबंधित मामले भी देखता है। हाल ही में राजू को संसदीय सचिव के रूप में एक साल का सेवा विस्तार मिला था।
- तिरुवल्ला (केरल)। मलंकरा मार थोमा सीरियन चर्च के पूर्व प्रमुख और भारत में सबसे लंबे समय तक बिशप के रूप में सेवा दे चुके डॉ फिलिपोज मार क्राइसोस्टोम का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बुधवार को निधन हो गया। गिरजाघर के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। वह 103 वर्ष के थे।प्रवक्ता ने बताया कि मार क्राइसोस्टोम को मंगलवार को तिरुवल्ला में अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी। उन्होंने यहां पास के कुम्बानाद में एक निजी अस्पताल में देर रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर आखिरी सांस ली। सच्चा मानवीय दृष्टिकोण एवं वैश्विक नजरिया रखने वाले और उत्कृष्ट धार्मिक व्यक्ति मार क्राइसोस्टोम को 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण से सम्मनित किया था। उन्हें गरीबों एवं वंचितों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति में सुधार के लिए कई योजनाओं को लागू करने और बनाने का श्रेय जाता है। 27 अप्रैल, 1918 को कार्तिकप्पल्ली में जन्मे मार क्राइसोस्टोम को अपने पिता से सेवा भाव की प्रेरणा मिली। अलवाये स्थित यूनियन क्रिश्चन (यूसी) कॉलेज से स्नातक करने के बाद उनका रुझान मिशनरी के कार्य की ओर हुआ और 1944 में उन्हें ‘डीकॉन ऑफ चर्च' बनया गया। नौ साल बाद 1953 में उन्हें बिशप बनाया गया। मार क्राइसोस्टोम 1999 में मलंकरा मार थोमा सीरियन चर्च के मेट्रोपोलिटन बने। वह 68 साल तक बिशप रहे।अपने शांत एवं विनम्र स्वभाव के लिए मशहूर बिशप को हास्य विनोद से भरपूर उनके बयानों और दिल को छू लेने वाले भाषणों के लिए जाना जाता है। उनके भाषणों पर कई किताबें प्रकाशित हुई हैं और वृत्त चित्र बने हैं।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में बुधवार को एक ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट में सिलिंडर भरते समय उसमें हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि थाना क्षेत्र स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर भरते समय एक सिलिंडर में अचानक विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। ठाकुर ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से तथा चार अन्य सामान्य रूप से घायल हुए हैं सभी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन प्लांट में रीफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए इसके कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।
- नयी दिल्ली। भारतीय रेल की ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने पिछले 16 दिनों में पूरे देश में करीब 2,067 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचायीं है। इसमें दिल्ली को सबसे ज्यादा 707 टन और उसके बाद उत्तर प्रदेश को 641 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन मिला है। इस समय देश भर में 344 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन से लदी विभिन्न टैंक-ट्रेन मार्ग में हैं।रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारतीय रेल ने देश के विभिन्न राज्यों में तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचाया है। अब तक भारतीय रेल विभिन्न राज्यों में 137 टैंकरों में 2,067 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचा चुकी है।" मंत्रालय ने बताया कि अब तक 34 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन अपना सफर पूरा कर चुकी हैं।अब तक महाराष्ट्र को 174, उत्तर प्रदेश को 641, मध्य प्रदेश को 190, हरियाणा को 229, तेलंगाना को 123 और दिल्ली को 707 टन तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन पहुंचायी गयी है। हर ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन में करीब 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन लदा होता है और ये ट्रेन करीब 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।
- मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वे उसके घर में लूटपाट कर के भाग रहे थे जबकि ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को कुछ हमलावर सदर नगर गांव में रहने वाले किसान रियासत के घर में घुसे और दो लाख रुपये कीमत का सामान कथित रूप से लूट लिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि रियासत के बेटे शहज़ाद (25) ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उसपर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिश्रा ने बताया कि एक हमलावार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और इतना पीटा कि अस्पताल ले जाने के रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि मामले की छानबीन की जा रही है।-file photo
- नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सुरक्षा से समझौता किए बिना कम लागत में सुरंग का निर्माण किया जाना वक्त की जरूरत है। उन्होंने बुधवार को कहा कि भारत सुरंगों का इसलिए निर्माण कर रहा है क्योंकि उसके कुछ पर्वतीय क्षेत्र विश्व से सबसे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री ने 'सड़क सुरंग क्षेत्र के हालिया चलन, नवाचार और आगे की राह' विषय पर आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में सुरंगों के निर्माण की पूंजी लागत काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा, "भारत के कुछ पर्वतीय क्षेत्र दुनिया के सबसे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में शामिल हैं इसलिए भारत को सुरंगों का निर्माण करना पड़ता है। सुरक्षा से समझौता किए बिना कम लागत में सुरंग का निर्माण किया जाना वक्त की जरूरत है। गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आधार पर 270 किलोमीटर के सुरंग का निर्माण करने की योजना बना रहा है।




.jpg)





















.jpg)
.jpg)