- Home
- देश
- कोलकाता। राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बनर्जी ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। पार्थ चटर्जी और सुब्रत मुखर्जी जैसे टीएमसी नेताओं के अलावा, टीएमसी की जीत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर और बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी इस समारोह में मौजूद थे। बनर्जी ने कहा कि पद संभालने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से निपटना होगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शपथ लेने के तुरंद बाद सभी राजनीतिक दलों से शांति सुनिश्चित करने की अपील की।
-
नई दिल्ली। कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम कसने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाए जाने की मांग के बीच भारत के बड़े हिस्से में इस तरह की पाबंदियां अलग-अलग समय अवधि के लिए जारी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा कोरोना वायरस के कारण जारी पाबंदियों का ब्यौरा --
दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह दस मई तक जारी रहेगा।बिहार : चार मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया।उत्तर प्रदेश : सप्ताहांत लॉकडाउन दो और दिनों के लिए बढ़ाकर गुरुवार तक किया गया है।हरियाणा : यहां तीन मई से सात दिनों के लिए लॉकडाउन है। इससे पहले नौ जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया गया था।ओडिशा : पूरे राज्य में पांच मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है।राजस्थान : 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं।कर्नाटक : 27 अप्रैल की रात से 12 मई तक लॉकडाउन लगा है।झारखंड : 22 अप्रैल से छह मई तक लॉकडाउन है।छत्तीसगढ़ : यहां जिलाधिकारियों को लॉकडाउन बढ़ाने की अनुमति दी गई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर जिलों में 4 मई को ही लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। रायपुर और दुर्ग जिले में 17 मई तक राजनांदगांव तथा बिलासपुर जिले में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।पंजाब : यहां सप्ताहांत लॉकडाउन जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां हैं और 15 मई तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।मध्यप्रदेश : यहां सात मई तक ''कोरोना कर्फ्यू'' लागू है जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को अनुमति है।गुजरात : 29 शहरों में रात्रि कर्फ्यू जारी है। इसके अलावा आवाजाही एवं सार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित होने से मनाही है।महाराष्ट्र : इसने पांच अप्रैल को निषेधाज्ञा के साथ कर्फ्यू जैसा लॉकडाउन और लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां लगाई थीं। पाबंदियां बाद में 15 मई तक बढ़ा दी गईं।गोवा : चार दिवसीय लॉकडाउन सोमवार को समाप्त हो गया। लेकिन कलानगुटे और उत्तर गोवा के कैंडोलिम जैसे पर्यटक स्थलों पर लॉकडाउन जारी रहेगा। सरकार ने कहा है कि कोविड-19 के कारण पाबंदियां दस मई तक जारी रहेंगी जिस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे जबकि राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।तमिलनाडु : राज्य ने 20 मई तक सभी राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक सहित व्यापक पाबंदियां लगाई हैं।केरल : यहां चार मई से नौ मई तक लॉकडाउन जैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।पुडुचेरी : यहां दस मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है।तेलंगाना : आठ मई तक रात्रि कर्फ्यू जारी है।आंध्रप्रदेश : छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से सुबह छह बजे तक आंशिक कर्फ्यू की घोषणा। राज्य में पहले रात्रि कर्फ्यू लगा था।पश्चिम बंगाल : पिछले हफ्ते हर तरह की सभाओं पर प्रतिबंध सहित व्यापक पाबंदियां लगाई गईं।असम : रात्रि कफ्र्यू को रात आठ बजे से सुबह छह बजे किया गया जिसमें बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक।नगालैंड : 30 अप्रैल से 14 मई तक कड़े नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन लगाया गया।मिजोरम : आइजोल एवं अन्य जिला मुख्यालयों में तीन मई से आठ दिनों का लॉकडाउन।जम्मू-कश्मीर : प्रशासन ने श्रीनगर, बारामूला, बडगाम और जम्मू जिलों में छह मई तक लॉकडाउन बढ़ाया। सभी 20 जिलों के निगम/शहरी स्थानीय निकाय सीमा में रात्रि कर्फ्यू जारी।उत्तराखंड : राज्य ने कई पाबंदियां और रात्रि कर्फ्यू लगाया है।हिमाचल प्रदेश : 12 में से चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू और सप्ताहांत लॉकडाउन । - नयी दिल्ली। केंद्र ने मंगलवार को कहा कि 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत दो महीनों तक अनाज के मुफ्त वितरण के लिए अतिरिक्त खाद्यान्न उठाने शुरू कर दिए हैं। देश में कोविड-19 महामारी के फैलने और उसकी रोकथाम के लिये विभिन्न राज्यों में लगाये गये लॉकडाउन और अन्य पाबंदियों को देखते हुए गरीबों और जरूरतमंदों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए पीएमजीकेएवाई को दो महीने - मई और जून - के लिए फिर से शुरू किया गया है।पीएमजीकेएवाई के अंतर्गत, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत पंजीकृत 80 करोड़ लाभार्थियों को राशन की दुकानों के माध्यम से अतिरिक्त खाद्यान्न मुफ्त प्रदान किया जाता है। खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहले से ही पर्याप्त खाद्यान्न की व्यवस्था कर ली है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘तीन मई तक लगभग 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने एफसीआई गोदामों से उठाव शुरू कर दिया है और लाभार्थियों को आगे वितरण करने के लिए 5.88 लाख टन खाद्यान्न की आपूर्ति की जा चुकी है।'' लक्षद्वीप ने मई-जून के आवंटन को पूरी तरह से उठा लिया है, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ने अपने मई महीने के आवंटन का 100 प्रतिशत पहले ही उठा लिया है। उसने कहा कि बाकी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों (पंजाब, चंडीगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा और पुडुचेरी) को भी पीएमजीकेवाई के तहत खाद्यान्नों का तुरंत उठाव शुरू करने के लिए कहा गया है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी आने की संभावना है। योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण की लागत पूरी तरह से केंद्र सरकार वहन करेगी। पीएमजीकेएवाई के तहत एनएफएसए लाभार्थियों को मुफ्त में दिया गया अतिरिक्त अनाज मौजूदा हर महीने पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति के अलावा है।
- भोपाल ।राजधानी भोपाल स्थित निजी चिरायु अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कोरोना वायरस संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर मंगलवार की सुबह छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। खजूरी सड़क पुलिस थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान देवेंद्र मालवीय (45) के रूप में की गई है और वह शहर के भेल इलाके स्थित अवधपुरी कॉलोनी का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह इस अस्पताल में 29 अप्रैल को भर्ती हुआ था।मिश्रा ने बताया कि वह चौथी मंजिल में गहन चिकित्सा कक्षा (आइसीयू) में भर्ती था और वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पांचवीं मंजिल पर गया और वहां से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि देवेंद्र मालवीय की पत्नी भी कोरोना वायरस संक्रमित है और वह अपने घर में पृथक-वास में रह रही है। मिश्रा ने बताया कि कुछेक दिन पहले देवेंद्र के साले की भी कोरोना वायरस से मौत हो चुकी थी।उन्होंने कहा कि लगता है कि वह तनाव में था। मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को उसने अपने चचेरे भाई से फोन पर बात की थी ।
- नयी दिल्ली । मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले के पास एक इलाके से करीब 10 करोड़ साल पहले के सॉरोपॉड डायनासोर की हड्डियों के जीवाश्म मिले हैं। अनुसंधानकर्ताओं के इस निष्कर्ष को अभी प्रकाशित नहीं किया गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के पूर्वोत्तर स्थित जीवाश्म विज्ञान प्रभाग के अनुसंधानकर्ताओं ने स्थल के अपने हालिया दौरे के बाद यह निष्कर्ष निकाला। जीएसआई अनुसंधानकर्ताओं ने गौर किया कि यह पहली बार है,जब क्षेत्र में पाए गए संभवत: टाइटैनोसॉरियाई मूल के सॉयरोपॉड के अवशेष मिले हैं। सॉरोपॉड की लंबी गर्दन, लंबी पूंछ, शरीर के बाकी हिस्से की तुलना में छोटा सिर, चार मोटी एवं खंभे जैसी टांग होती हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद मेघालय भारत का पांचवां राज्य और पहला पूर्वोत्तर राज्य है जहां टाइटैनोसॉरियन मूल के सॉरोपोड की हड्डियां मिली हैं। जीएसआई में जीवाश्म विज्ञान प्रभाग के वरिष्ठ भूवैज्ञानिक अरिंदम राय ने कहा कि मेघालय में जीएसआई को 2001 में भी डायनासोर की हड्डियां मिली थीं, लेकिन उनकी स्थिति इतनी खराब थी कि उनकी वर्गीकरण संबंधी पहचान संभव नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस बार जिन हड्डियों की पहचान की गई है, वे 2019-2020 और 2020-21 में मिली थीं, जो अनुमानत: करीब 10 करोड़ साल पुरानी हैं।-file photo
- इंदौर । मशहूर साहित्यकार और चित्रकार प्रभु जोशी का मंगलवार को यहां कोविड-19 से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। परिजनों ने इसकी जानकारी दी । जोशी के बेटे पुनर्वसु ने बताया, "मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित थे। अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर हमने घर में ही उन्हें सिलेंडर से ऑक्सीजन देनी शुरू कर दी।"उन्होंने बताया, "कई प्रयासों के बाद हमें बड़ा गणपति चौराहा के पास एक अस्पताल में उनके लिए बिस्तर मिला। लेकिन इससे पहले कि उन्हें अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जाता, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।" दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त जोशी कहानी, लेख और कला समीक्षा समेत साहित्य की कई विधाओं में रचना कर्म करते थे। इसके अलावा, खासकर जल रंगों की चित्रकला में उन्हें महारत हासिल थी। देश-विदेश की कला दीर्घाओं में उनके चित्र प्रदर्शित हो चुके हैं।
- नोएडा । गौतम बुद्ध नगर में डायल 112 सर्विस पर तैनात कांस्टेबल अंकित की कोरोना संक्रमण की वजह से बीती रात को मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद कांस्टेबल अंकित जनपद शामली में स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में तैनात 207 पुलिसकर्मी कोविड-19 से अब तक संक्रमित हो चुके हैं। बीते रविवार को एक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सारस्वत की भी कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी।
- कौशांबी ।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा-दिल्ली रेल लाइन पर मंगलवार को 35 वर्षीय महिला ने तीन बच्चों संग ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार घटना आज अपरान्ह दो बजे की है और अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सैनी थाना क्षेत्र के दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर साढो गांव के सामने 35 वर्षीय महिला ने तीन बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बच्चों की उम्र क्रमशः दो, पांच और दस वर्ष बताई गई है। महिला ने जिस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की वह प्रयागराज से दिल्ली की ओर जा रही थी। थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है ।
- बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने द्वितीय प्री यूनिवर्सिटी (पीयूसी) परीक्षा को टालने और प्रथम प्री यूनिवर्सिटी के छात्रों को बिना इम्तिहान के पदोन्नत करने का मंगलवार को ऐलान किया। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा, “ राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि को देखते हुए तथा कोविड और लॉकाडउन की वजह से अपने गृह नगर व गांव गए छात्रों एवं विभिन्न विभागों के कर्मियों के कोविड ड्यूटी में लगे होने के मद्देनजर हमने पीयूसी परीक्षा को टालने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा कि विभाग छात्रों को काफी पहले परीक्षा की अगली तारीखों के बारे में जानकारी दे देगा।बकौल कुमार, यह फैसला विभाग के सभी अधिकारियों की एक बैठक में लिया गया है जहां उनके द्वारा प्रधानाचार्यों, लेक्चरर और कुछ अभिभावकों की राय भी रखी गई थी। मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ राजस्थान, पंजाब और तेलंगाना सरीखे राज्यों ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं और इस पर बैठक में चर्चा की गई थी। प्रथम पीयूसी छात्रों के संबंध में मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया गया है। मंत्री ने कहा, “ हमने प्रथम पीयूसी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला किया है। हमने ब्रिज कोर्स के जरिए उन्हें अगले पाठ्यक्रम के लिए तैयार करने का फैसला किया है। मैं सभी लेक्चरर से आग्रह करता हूं कि वे घर से काम करें और छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ संपर्क में रहें और उनके संदेहों को दूर करें।
- जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की सिरसा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो अधजले शव बरामद किये हैं। शवों की शिनाख्त मामा-भांजे के रूप में हुई है जिनकी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि दोनों को अपहृत किया गया था लेकिन तब पुलिस ने समय से मामला दर्ज नहीं किया। जालौन के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह थाना सिरसा के जुगराजपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि जुगराजपुर एवं मऊ कनार के देवस्थान पठान बाबा के पास दो अधजले शव पड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर सिरसा पुलिस ने दोनों शवों को मौके से बरामद कर लिया। सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे परिजन ने दोनों की पहचान रशीद खान और मामा नसीम खान के रूप में शिनाख्त की । उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जायेगी ।
- चंडीगढ़। सेंटर फॉर रिसर्च इन रूरल एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (सीआरआरआईडी) के संस्थापक और मशहूर विद्वान रसपाल मल्होत्रा का मंगलवार को पंजाब के मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार एक सप्ताह तक कोविड-19 से संघर्ष करने के बाद मल्होत्रा का देहान्त हो गया। वह 84 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मल्होत्रा को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। वह सीआरआरआईडी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पुष्पा गुजराल साइंस सोसायटी और ऐसे कई प्रतिष्ठित संस्थानों के संचालन मंडल के सदस्य थे। वह पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट सदस्य भी थे। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मल्होत्रा को उत्कृष्ट विद्वान , कुशल प्रशासक और नेक इंसान बताया जिन्होंने उत्तरी क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास लाने में महती भूमिका निभायी। सिंह ने कहा कि पंजाब के ग्रामीण एवं औद्योगिक विकास में मल्होत्रा की उत्कृष्ट सेवाएं हमेशा के लिए सभी द्वारा याद रखी जाएंगी।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन के बीच मंगलवार को हुए शिखर सम्मेलन में दोनों देशों के संबंधों को ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी'' की ओर ले जाने के लिए महत्वाकांक्षी ‘‘रोडमैप 2030'' को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि यह रोडमैप लोगों के बीच संपर्क, व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में अगले 10 सालों तक गहरे और मजबूत आदान-प्रदान का रास्ता साफ करेगा। दोनों नेताओं ने कोविड-19 की ताजा स्थिति के साथ ही इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में जारी सहयोग और टीके को लेकर सफल साझेदारी पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर भारत को तत्परता से चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए जॉनसन का धन्यवाद किया जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने पिछले साल भर के दौरान ब्रिटेन और अन्य देशों तक दवाइयां और टीके की आपूर्ति के जरिए सहायता पहुंचाने के लिए भारत की भूमिका की सराहना की। दोनों नेताओं ने विश्व की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों के बीच व्यापार की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए वाणिज्यिक भागीदारी की शुरुआत की और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया। इस बीच, विदेश मंत्रालय ने बताया कि मोदी-जॉनसन डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान रक्षा उपकरणों के सह-उत्पादन और सह-विकास पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री जॉनसन ने प्रधानमंत्री मोदी को सूचित किया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ब्रिटेन में निवेश कर रहा है और ब्रिटेन में वह टीका बनाएगा।-file photo
- नयी दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को अमेरिका, आयरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत समेत विभिन्न देशों की तरफ से मंगलवार को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त हुई। भारत को भेजी गई सहायता के तहत गुजरात की मुंद्रा बंदरगाह पर तरल मेडिकल ऑक्सीजन के सात टैंकर पहुंचे, जिनमें प्रत्येक में 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा, हमारी व्यापक सामरिक साझेदारी को और मजूबती देते हुए मुंद्रा बंदरगाह पर मेडिकल ऑक्सीजन वाले सात टैंकर पहुंचे। प्रत्येक में 20 मीट्रिक टन ऑक्सीजन है। भारत को तरल मेडिकल ऑक्सीजन की यह अपनी तरह की पहली खेप है। संयुक्त अरब अमीरात द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता के लिए आभार। इससे ऑक्सीजन की उपलब्धता में इजाफा होगा।'' वहीं, अमेरिका की तरफ से भारत को उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता की पांचवीं खेप विशेष विमान के जरिए दिल्ली लाई गई। इस खेप में 545 ऑक्सीजन सांद्रक भी शामिल हैं। आयरलैंड की तरफ से भेजी गई चिकित्सा आपूर्ति की दूसरी खेप में दो ऑक्सीजन उत्पादक, 548 ऑक्सीजन सांद्रक, 365 वेंटिलेटर समेत अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल हैं। बागची ने सहायता के लिए आयरलैंड का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन से 450 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भारतीय वायु सेना का विमान चेन्नई पहुंचा है।भारत को कुवैत की तरफ से प्राप्त चिकित्सा आपूर्ति में 282 ऑक्सीजन सिलेंडर, 60 ऑक्सीजन सांद्रक और वेंटिलेटर समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। दुनियाभर के कम से कम 40 देशों ने भारत को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
- नई दिल्ली। सरकार ने मई 2021 में होने वाली जे ई ई की मुख्य परीक्षा कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्थगित कर दी है। परीक्षा इस महीने के अंत में होनी थी। अप्रैल सत्र पहले ही स्थगित कर दिया गया था।शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट में कहा कि कोविड की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे आगे की जानकारी के लिए एन टी ए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
- दरभंगा-पटना। पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वैज्ञानिक डॉ मानस बिहारी वर्मा का बिहार के दरभंगा शहर के लहेरियासराय मुहल्ला स्थित उनके आवास पर मंगलवार को निधन हो गया। वर्मा के भांजे और वरिष्ठ पत्रकार प्रणव कुमार चौधरी ने बताया कि कल देर रात दिल का दौरा पडऩे के कारण उनके मामा का देहांत दरभंगा स्थित उनके आवास पर हो गया । उन्होंने बताया कि वह 78 साल के थे । दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर गांव में जन्में वर्मा वर्ष 2005 में डीआरडीओ से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने पैतृक जिले में रह रहे थे । राज्यपाल फागू चैहान ने रक्षा वैज्ञानिक पद्मश्री वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि देश के पहले सुपरसोनिक लड़ाकू विमान 'तेजस' के निर्माण में उनकी अहम भूमिका थी। वह पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी भी रहे थे। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ से सेवानिवृति के बाद वह समाज सेवा से जुड़े रहे। उनका निधन अत्यंत दुखद है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वर्मा के निधन पर गहरी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना को अधिक मारक बनाने में डॉ. वर्मा का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि निधन से वैज्ञानिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
- पटना। बिहार सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर क 5 मई से इस महीने की 15 तारीख तक पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है।लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण केंद्र, बैंक और आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। दिशानिर्देशों के अनुसार सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक निगम और सभी निजी तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। राशन की दुकानें, डेयरी, सब्जी तथा मीट की दुकानें सवेरे सात बजे से दिन में 11 बजे तक खुली रहेंगी। सवेरे नौ बजे से रात नौ बजे तक रेस्तरां से होम डिलीवरी हो सकेगी। विवाह समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है। अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।
- दतिया (मप्र)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के जिगना थानांतर्गत ग्राम कामर में सोमवार को 27 वर्षीय युवक की कथित रूप से तीन लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि इस हत्या के पीछे आरोपियों एवं मृतक ज्ञान सिंह के बीच कोई पुरानी रंजिश थी।जिगना पुलिस थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया, ''मृतक का नाम ज्ञान सिंह पाल है, जो ग्राम कामर का रहने वाला है।'' उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह लगभग 11.00 बजे ज्ञान सिंह अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम के लिए जा रहा था। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए आरोपी यशपाल, बल्लू एवं एक अन्य बदमाशों ने ज्ञान सिंह पर कट्टों से गोली चलानी शुरू कर दी । शर्मा ने बताया कि गोली लगने के कारण ज्ञान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अपनी जान बचाने के लिए भागा। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में हवाई फायर करते हुए फरार हो गये।शर्मा ने बताया कि ज्ञान सिंह को तीन गोलियां सीने के बांयी तरह मारी गई । उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान सिंह के पिता और भाई की शिकायत पर यशपाल एवं बल्लू सहित तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि इनमें से एक आरोपी यशपाल रिश्ते में ज्ञान सिंह का मामा है। शर्मा ने बताया कि आरोपी यशपाल ने अपने बहनोई आरोपी बबलू और एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर संगीन अपराध को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इससे लगता है कि इनके बीच कोई पुरानी रंजिश थी। उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी फरार हैं। (फाइल फोटो)
- नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 की जानलेवा लहर के बीच सशस्त्र बल नागरिक प्रशासन की मदद के लिये अपने प्रमुख अड्डों से चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा कर्मियों को बुलाने जैसे कई कदम उठा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न भर्ती कार्यालयों, राष्ट्रीय कैडेट कोर में तैनात चिकित्सकों और पूर्व निर्धारित समय (अप्वाइंटमेंट) पर बुलाए जाने वाले कर्मियों को भी ज्यादा संक्रमण वाले क्षेत्रों में तैनाती के लिये बुलाया जा रहा है। चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के एक और कदम के तहत रक्षा मंत्रालय ने 23 अप्रैल को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (एएफएमएस) में उन सभी शॉर्ट सर्विस कमीशन्ड चिकित्सकों को 31 दिसंबर तक सेवा विस्तार देने की घोषणा की थी जो सेवानिवृत्त होने वाले थे। मंत्रालय ने कहा, “इससे एएफएमएस में चिकित्सकों की संख्या 238 और बढ़ जाएगी।”अधिकारियों ने कहा कि सभी चिकित्सकों को पाठ्यक्रम रद्द कर दिये गए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिये कदम उठाए जा रहे हैं कि सैन्य चिकित्सकों की सेवाएं पृथकवास केंद्रों में पर्यवेक्षण जैसे प्रशासनिक कामों में जाया न हों। file photo
- मुंबई । मध्य रेलवे ने नागपुर नगर निगम को कोविड-19 के मरीजों के लिए देखभाल केंद्र की स्थापना को लेकर 11 से अधिक पृथक-वास कोच सौंपे हैं। मध्य रेलवे (सीआर) ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गैर वातानुकूलित 11 कोच का रैक और चिकित्सा कर्मियों के लिए एक अतिरिक्त कोच रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिला में अजनी अंतर्देशीय कंटेनर डिपो में खड़ा था। विज्ञप्ति के अनुसार, हर पृथक-वास कोच में 16 बेड हैं और हर कोच में दो कूपे हैं। इन 11 कोच में कुल 176 मरीजों को रखा जा सकता है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के जिन मरीजों में लक्षण नहीं हैं या जिनमें हल्के लक्षण हैं उन्हें ऐसे कोच में रखा जायेगा। विज्ञप्ति के मुताबिक, कोच के आस पास 24 घंटे एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी ताकि किसी गंभीर स्थिति में या मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें कोविड-19 समर्पित अस्पतालों में ले जाया जा सके। प्रत्येक कोच में दो ऑक्सीजन सिलेंडर भी दिए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सा सामानों के लिए एक अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गयी है।-file photo
- जींद। हरियाणा के जींद जिले के गांव सुंदरपुरा चौक के निकट तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । जिले के नरवाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान सुभाष के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि वही गांव खरल के निकट तेजरफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में मौके प र ही उसकी मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान सुरेंद्र के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली। एम्स के निदेशक डा रणदीप गुलेरिया ने कोविड-19 के हल्के संक्रमण के मामलों में सीटी स्कैन कराए जाने को लेकर सोमवार को जनता को आगाह किया और कहा कि इसके दुष्प्रभाव होते हैं, ऐसे में इसके फायदे से अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। हल्के संक्रमण के मामलों में सीटी स्कैन नहीं कराने पर जोर देते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कई लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद सीटी स्कैन करा रहे हैं। साथ ही उन्होंने आगाह कियाकि बिना जरूरत के सीटी स्कैन कराए जाने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। डा गुलेरिया ने कहा, '' एक सीटी स्कैन 300 से 400 छाती एक्स-रे के समान है। आंकड़ों के मुताबिक, युवा अवस्था में बार-बार सीटी स्कैन कराने से बाद में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। खुद को बार-बार रेडिएशन के संपर्क में लाने से नुकसान हो सकता है। इसलिए ऑक्सीजन संतृप्ति (सेचुरेशन) स्तर सामान्य होने की दशा में हल्का संक्रमण होने पर सीटी स्कैन कराने का कोई औचित्य नहीं है।'' एम्स निदेशक ने सुझाव दिया कि अस्पताल में भर्ती होने एवं मध्यम संक्रमण होने की सूरत में सीटी स्कैन कराया जाना चाहिए।
- नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 मरीजों को दिये जा रहे ऑक्सीजन का, विशेष रूप से अस्पतालों में ‘विवेकपूर्ण तरीके' से उपयोग किया जाए और दावा किया कि देश में जीवन रक्षक गैस की कोई ‘कमी' नहीं है। कोविड-19 संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर गृह मंत्रालय के अवर सचिव पीयूष गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि अस्पतालों और मरीजों तक जल्दी ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए उसके त्वरित उत्पादन और परिवहन की व्यवस्था के दिशा में काम हो रहा है। गोयल ने कहा, ‘‘सभी अस्पतालों के लिए बहुत आवश्यक है कि वे केन्द्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण उपयोग करें। इस दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं और हमें उसका परिणाम भी मिल रहा है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसकी लगातार निगरानी करने की जरुरत है, ताकि ऑक्सीजन का विवेकपूर्ण उपयोग हो।'' उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘‘देश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर परेशान ना हों।'' उन्होंने कहा, ‘‘देश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है और कम से कम समय में उसे अस्पतालों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।'' अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर हम साथ मिलकर यह लड़ाई लडें तो, हमारी जीत को लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है।'' गोयल स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल और एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की उपस्थिति में पत्रकारों से बात कर रहे थे। गोयल ने लोगों से अनुरोध किया और सहयोग मांगते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि ऑक्सीजन की कोई ‘जमाखोरी या कालाबाजारी' ना हो ताकि वे उन मरीजों तक पहुंच सकें जो कोविड-19 के कारण सांस लेने के लिए जूझ रहें हैं। अधिकारी ने कहा कि देश में चिकित्सकीय ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ गया है। उन्होंने आंकड़ों के संदर्भ में कहा कि पिछले साल एक अगस्त को कुल उत्पादन 5,700 मीट्रिक टन था जो फिलहाल 9,000 मीट्रिक टन है। उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्पादन क्षमता में 125 प्रतिशत की वृद्धि है।'' उन्होंने दोहराया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण चिकित्सकीय ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है, लेकिन देश में ऑक्सीजन ‘पर्याप्त' मात्रा में है और सरकार भविष्य की जररुतों को ध्यान में रखते हुए इसका आयात भी कर रही है। अधिकारी ने कहा कि तरल ऑक्सीजन के उत्पादन और आपूर्ति के लिए परंपरागत और गैर-परंपरागत दोनों स्रोतों को खंगाला जा रहा है।
- नयी दिल्ली ।कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत की मदद के लिये इटली ने सोमवार को विशेषज्ञों का एक दल, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और 20 वेंटिलेटर भेजे हैं। इतालवी वायु सेना का एक सी-130 विमान उपकरण और विशेषज्ञों के दल के साथ दिल्ली में उतरा।इतालवी दूतावास ने कहा कि दल में पिडमॉन्ट रीजन के मैक्सीमर्गेंजा समूह के लोग, लोम्बार्डी क्षेत्र से एक चिकित्सक और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हैं। उसने कहा कि एक पूरे अस्पताल को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को ग्रेटर नोएडा के आईटीबीपी अस्पताल में लगाया जाएगा। भारत में इटली के राजदूत विनसेंजो डी लुका ने हवाईअड्डे पर भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत यूगो अस्तूतो के साथ इस चिकित्सा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। डी लुका ने कहा, “कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में इटली भारत के साथ है। यह एक वैश्विक चुनौती है जिससे हमें मिलकर लड़ना होगा। इटली द्वारा उपलब्ध कराए गए चिकित्सा दल और उपकरण इस भयावह वक्त में भारत में जिंदगी बचाने में योगदान देंगे।
- नयी दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद के लिए उनके संगठन द्वारा की गयी विभिन्न पहलों से अवगत कराया और उनसे कहा कि उसने सभी राज्यों से संपर्क करके उन्हें अस्पताल बिस्तरों, परिवहन और अन्य संबंधित चीजों की मदद की पेशकश की है। एक बयान के अनुसार, उन्होंने मोदी से कहा कि विभिन्न शहरों में नौसेना के अस्पतालों को नागरिकों के लिए खोला जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि नौसेना के चिकित्सा कर्मियों को देश में विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 का प्रबंधन करने के लिए तैनात किया गया है तथा उसके अन्य कर्मियों को महामारी ड्यूटी के दौरान तैनाती के लिए नर्सिंग सहायक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिंह ने मोदी को बताया कि नौसेना लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद कर रही है उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि नौसेना बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से ऑक्सीजन कंटेनर और अन्य आपूर्ति भारत ला रही है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोविड स्थिति से उत्पन्न संकट से निपटने के लिए जरूरी मानव संसाधनों की आवश्यकता की आज समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इससे कोविड मरीजों के उपचार के लिए जरूरी चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।बैठक में राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा- नीट स्नातकोत्तर परीक्षा कम से कम चार महीने तक स्थगित करने का फैसला किया गया। इससे कोविड ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। यह परीक्षा इस वर्ष 31 अगस्त से पहले नहीं होगी। परीक्षा की तिथि घोषित किए जाने के बाद विद्यार्थियों को तैयारी के लिए कम से कम एक महीना दिया जाएगा।















.jpg)

.jpg)







.jpg)
.jpg)
.jpg)