- Home
- देश
- नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को अपने डिजिटल चैनल -आईएनसी टीवी का प्रसारण आरंभ कर दिया।राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पार्टी के डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में इस चैनल के प्रसारण की शुरुआत की गई। इस मौके पर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, महासचिव अजय माकन, प्रवक्ता पवन खेड़ा, सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. मौजूद थे। वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र नारायण सिंह इस चैनल के प्रमुख बनाए गए हैं। यह चैनल सोशल मीडिया के सभी प्रमुख मंचों पर उपलब्ध होगा।वेणुगोपाल ने कहा कि इस चैनल के माध्यम से आम लोगों की आवाज को उठाना है और सरकार को जनहित के मुद्दों को लेकर सजग बनाए रखना है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यधारा के मीडिया में कई ऐसे मुद्दों पर बात नहीं हो रही है जो आम लोगों से जुड़े हैं तथा इस चैनल पर ऐसे ही मुद्दों को उठाया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने कहा कि यह चैनल उन मुद्दों को उठायेगा जो इस सरकार के तहत दबा दिए जाते हैं। कुछ दिन पहले इस चैनल को शुरू करने के बारे में घोषणा की गई थी।--
- नयी दिल्ली। ऑक्सीजन के गंभीर संकट के बीच दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 अत्यंत बीमार मरीजों की रात भर में मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ.डी. के. बलूजा ने बताया, "भंडार कम होने की वजह से ऑक्सीजन का दबाब घट गया है।" उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 200 मरीज भर्ती हैं और उनके पास 10 बजकर 45 मिनट पर केवल आधे घंटे की ऑक्सीजन शेष थी। कई घंटों की देरी के बाद अस्पताल को ऑक्सीजन की अंतिम रिफिल मध्यरात्रि में प्राप्त हुई थी। डॉ बलूजा ने कहा कि अस्पताल में भर्ती करीब 200 मरीजों में से 80 प्रतिशत मरीज ऑक्सीजन पर हैं। करीब 35 मरीज आईसीयू में हैं।
- आजमगढ़ (उप्र)। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहवल गांव के समीप एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सुहवल गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों में टक्कर मार दी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को देर रात जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव से कुछ लोग तीन वाहनों से जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेकईपुर मऊ गांव में तिलक कार्यक्रम में गए थे। वापसी में ये तीनों वाहन आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सुहावल गांव के समीप सड़क किनारे खड़े हुए थे। इसी दौरान चिरैयाकोट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने तीनों वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान रामजीत सिंह, देवेश शर्मा उर्फ मल्लू, सच्चिता सिंह और जनार्दन चौहान के रूप में की गयी, जबकि अजय तिवारी, रवि पांडेय, रमाकांत पांडेय, सन्नी पांडेय, हीरा शर्मा, हरिकेश पांडेय, आगमक खान गंभीर रूप से घायल हो गये।
- आलीराजपुर(मध्यप्रदेश)। आलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना संक्रमण से इंदौर में इलाज के दौरान निधन हो गया। 15 अप्रैल को उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। निधन की सूचना मिलने के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।वे 2018 में पहली बार विधानसभा सदस्य बनीं थीं। इसके पहले वे झाबुआ और आलीराजपुर जिले के विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और अन्य समितियों में सदस्य रहीं। कलावती भूरिया 1990 में सरपंच बनीं थी। इसके बाद 2000-2018 तक झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं।विधायक जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा, जांबाज जनसेवक और जोबट विधायक बहन कलावती भूरिया हमारे बीच नहीं रहीं। झाबुआ-आलीराजपुर जिले से कांग्रेस का यह प्रतिनिधि चेहरा, अपनी निष्ठा-प्रतिष्ठा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है, उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। नमन।छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा मध्यप्रदेश की जोबट विधानसभा से विधायक कलावती भूरिया जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- छिन्दवाड़ा (मप्र)। मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के पांढुर्णा इलाके में शुक्रवार को एक फैक्टरी का बॉयलर फटने से 11 मजदूर झुलस गये, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।पांढुर्णा के तहसीलदार रत्नेश ने बताया की पांढुर्णा स्थित ड्राइटेक प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में कार्य के दौरान अचानक गर्म पानी से भरा बॉयलर फटने के चलते 11 मजदूर झुलस गए, जिसमें चार की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से छह मजदूरों को नागपुर और बाकी पांच मजदूरों को छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रत्नेश ने बताया, मामले की जांच की जा रही है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैक्टरी में फलों का पाउडर बनाने का कार्य होता है जोकि देश-विदेश में सप्लाई किया जाता है।
- देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से अप्रैल माह में ठंड का अहसास हो रहा है।मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा मुनस्यारी की ऊंची पहाडिय़ों पर हिमपात हुआ जबकि देहरादून सहित अधिकांश निचले इलाकों में बृहस्पतिवार रात से ही रूक-रूक कर हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गयी जिससे ठंड का अहसास होने लगा।तापमान में गिरावट होने से पहाड़ी इलाकों में तो लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। इस बीच, बारिश होने से प्रदेश के वनों में आग लगने की घटनाओं में काफी कमी आ गयी जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली। वन विभाग द्ववारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 12 घंटे में प्रदेश के जंगलों में आग लगने की 26 घटनाएं सामने आईं जिनमें 4.67 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।
- पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में प्रदेश की राजधानी पटना स्थित एम्स सहित छह प्रमुख अस्पतालों के 750 से अधिक चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं । पटना एम्स के अधीक्षक डाक्टर चंद्रमणि सिंह ने बताया कि कोरोना की इस दूसरी लहर में उनके अस्पताल में अबतक 384 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं और वर्तमान में 220 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हैं ।पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के 125 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी कोरोना की इस दूसरी लहर में अबतक संक्रमित हो चुके हैं । पीएमसीएच के अधीक्षक इंदू शेखर ठाकुर ने बताया कि उनके अस्पताल के संक्रमित चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारियों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की गयी है । पटना शहर स्थित कोविड निर्दिष्ट नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) के करीब 100 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं । एनएमसीएच के नोडल अधिकारी डॉक्टर मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि उनके अस्पताल में करीब 100 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं ।
- नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र के उपक्रम राष्ट्रीय इस्पात निगम लि . (आरआईएनएल) ने गुरुवार को कहा कि उसके विशाखापत्तपनम कारखाने से चिकित्सकीय उपयोग लायक 100 टन आक्सीजन महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान कर चुकी है।कंपनी ने ट्वीटर पर कहा, 'आरआईएनएल के विशाखापत्तनम कारखाने से पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस महाराष्ट्र के लिए छूट चुकी है। इसमें 100 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन लदा है जो वहां कोविड 19 के मरीजों की जरूरत के लिए है।' आरआईएनएल अब तक हर रोज 100 टन तरल ऑक्सीजन आंध्र प्रदेश और अन्य पड़ोसी राज्यों को भेज रहा था। एक सप्ताह में कंपनी ने उपचार के काम के लिए करीब 800 टन आक्सीजन की आपूर्ति की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा , 'हम मांग आने पर प्रतिदिन 100 से 150 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकते हैं।
- सिलचर। अनिवार्य कोविड-19 जांच से बचने के लिए बुधवार को असम के सिलचर हवाई अड्डे पर 385 यात्रियों ने हंगामा किया और वहां से भाग गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी और कहा कि इन लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।कछार जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सुमित सत्तवान ने बताया कि छह विमानों से देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 690 यात्री सिलचर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए हवाई अड्डे पर तथा पास में तिकाल स्थित महात्मा गांधी मॉडल अस्पताल में इन यात्रियों के नमूने लिए जाने थे। अधिकारी ने कहा कि जांच शुल्क के लिए 500 रुपये के भुगतान को लेकर सैकड़ों यात्रियों ने इन दोनों स्थानों पर हंगामा किया। असम सरकार ने राज्य में हवाई मार्ग से पहुंचने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य कर दी है जिसके तहत रैपिड एंटीजन जांच नि:शुल्क की जाती है और फिर आरटी-पीसीआर जांच की जाती है जिसके लिए 500 रुपये का भुगतान करना होता है। रैपिड एंटीजन जांच में संक्रमणमुक्त पाए जाने वाले यात्रियों को भी आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होता है। यह उल्लेख करते हुए कि यात्रियों ने नियमों का उल्लंघन किया, अधिकारी ने कहा, ''हमारे पास उन लोगों का ब्योरा है और हम उनका पता लगाएंगे। हम भादंसं की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू करेंगे।'' बाद में, अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने कछार पुलिस अधीक्षक के समक्ष इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने शिकायत में कहा, ''आवश्यक जांच (कोविड-19 संबंधी) से बचने के लिए सिलचर हवाई अड्डे से कुल 385 यात्री भाग गए।'' शिकायत में इन लोगों के नाम और मोबाइल फोन नंबर भी दिए गए हैं।
-
नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 हो गई। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। दूसरी ओर, अनेक अस्पतालों के ऑक्सीजन की कमी का सामना करने के बीच केंद्र ने चिकित्सीय ऑक्सीजन का निर्बाध उत्पादन और आपूर्ति तथा निर्बाध परिवहन का राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कड़ा आदेश निर्देश दिया।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में ऑक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की और अधिकारियों से 'प्राणवायु' का उत्पादन बढ़ाने, इसके वितरण की गति तेज करने और स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए नए तरीके अपनाने को कहा।इस बीच, केन्द्र ने आज राज्यों को निर्देश दिया कि वे चिकित्सकीय ऑक्सीजन का निर्बाध उत्पादन-आपूर्ति और उसका अंतरराज्यीय परिवहन सुनिश्चित करें। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस आदेश की अवहेलना होने पर संबंधित जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जवाबदेह होंगे। - आगरा। आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के पैतीखेड़ा गांव में संतान नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर एक महिला को जिंदा जलाने का आरोप है। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई।पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के मायके वालों की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मीरा की शादी को 15 साल हो गए थे, लेकिन कोई संतान नहीं थी जिससे ससुराल वाले नाराज थे। मायके वालों का आरोप है कि मीरा के पति संतोष और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने गुरुवार को मिट्टी का तेल डाल उसे जिंदा जला दिया। शिकायत के मुताबिक मीरा की मौत के बाद उसके शव को आरोपी ससुराल पक्ष के लोग गांव से दूर खेतों पर ले गये और उसका अंतिम संस्कार करने लगे। पुलिस के मुताबिक मीरा के मायके वालों ने बताया कि उन्हें किसी तरह मामले की सूचना मिली जिसके बाद मीरा की बड़ी बहन सरोज व रेखा और गोलो ने पहुंचकर खेत में जल रही चिता को मिट्टी डालकर बुझाया और मीरा का अधजला शव निकाल लिया। इस बीच पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद मौके पर थाना डौकी पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना डौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है जिसके आधार पर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। file photo--
- जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच जयपुर में राधास्वामी सत्संग व्यास संस्थान परिसर में कोविड देखभाल केन्द्र बनाया जा रहा है जिसकी कुल क्षमता 5 हजार बेड की होगी। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र की शुरुआत 500 बेड से होगी और यह 25 अप्रैल से संचालित होने लगेगा।एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार टोंक रोड पर राधास्वामी सत्संग व्यास संस्थान, बीलवा में संक्रमितों के लिए 500 मेडीकल सर्जिकल यूनिट बेड के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं युक्त केन्द्र स्थापित कर 25 अप्रैल से इसे शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह स्थान 10 लाख 12 हजार 320 वर्गफुट में फैला हुआ है। जहॉ भविष्य में और अधिक आवश्यकता पडऩे पर संक्रमितों के लिए बेड की संख्या को 5 से 8 हजार तक बढ़ाया जा सकेगा। प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जयपुर में कोरोना संक्रमितों के लिए कोविड देखभाल केन्द्र तैयार कर संचालित करने व व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जयपुर विकास आयुक्त गौरव गोयल तथा जेडीए सचिव हृदयेश शर्मा को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 हजार 468 नये मामले सामनने आये और संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 67 हजार 875 हो गई है। वहीं 59 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से अब तक 3389 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मामले एक लाख से अधिक 1 लाख 07 हजार 157 हो गये हैं।
- नई दिल्ली। त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति और उदार मूल्य नीति के तहत राज्य सरकारें टीका निर्माताओं से कोरोना वायरस रोधी टीकों की खरीद के लिए स्वतंत्र हैं। यह बात गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कही।मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने 25 मई 2021 तक अपने सभी उत्पादन को केंद्र सरकार को देने का समझौता किया है और इसलिए उस तारीख तक राज्य सरकारें एसआईआई से टीका नहीं खरीद पाएंगी। मंत्रालय ने कहा, ''मीडिया में आई खबरें गलत तथ्यों पर आधारित हैं और निराधार हैं।''देशव्यापी टीकाकरण अभियान को विस्तार देने के तहत केंद्र सरकार ने 19 अप्रैल को 'उदार मूल्य और त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति' की घोषणा की थी जो एक मई से प्रभाव में आएगी। इसने कहा कि राज्य सरकारें टीका निर्माताओं से टीके की खुराकें खरीदने के लिए स्वतंत्र हैं।
- देवास (मप्र)। मध्य प्रदेश के देवास में छह दिन के अंदर कोरोना वायरस से 75 वर्षीय एक महिला एवं उसके दो बेटों सहित एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इससे दुखी होकर इस महिला की छोटी बहू न कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक यह घटना अग्रवाल समाज, देवास के अध्यक्ष बालकिशन गर्ग के घर में हुई जिनकी खुद की तबीयत भी अत्यधिक खराब है। सबसे पहले बालकिशन की पत्नी चंद्रकला (75) को कोरोना संक्रमण हुआ और 14 अप्रैल को उनकी मौत हो गई, इसके ठीक दो दिन बाद उनके बड़े बेटे संजय (51) ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया, जबकि 19 अप्रैल को छोटे पुत्र स्वप्नेश (48) की भी कोरोना से मौत हो गई। बालकिशन की छोटी बहू रेखा गर्ग (45) सास, पति एवं जेठ की मौत को सहन नहीं कर सकी, अवसाद की वजह से उसने बुधवार सुबह कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बालकिशन के बड़े बेटे की पत्नी हादसे के चलते सदमे में है। नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।चौहान ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। परिवार में अब बालकिशन गर्ग के अलावा उनकी बड़ी बहू और चार पोते-पोतियां रह गए हैं। file photo
- नयी दिल्ली। कोविड-19 के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के टीकाकरण की लागत 67,193 करोड़ रुपये होगी, जिसमें से कुल मिलाकर राज्यों पर 46,323 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 की दूसरी लहर देश में तेजी से बढ़ी है, जिसके बाद सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण का दायरा व्यापक करने की घोषणा की। इसके तहत, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति एक मई से कोविड-19 टीके की खुराक प्राप्त करने के पात्र होंगे। इंडिया रेंटिग्स का कहना है, ''इसका मतलब है कि 133.26 करोड़ की कुल आबादी में से जो अब टीकाकरण के लिए पात्र जनसंख्या होगी उसकी संख्या 84.19 करोड़ है।'' इंडिया रेटिंग्स की गणना के अनुसार ''इस काम पर 67,193 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है, जो जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 0.36 प्रतिशत बैठता है। जिसमें से केंद्र सरकार 20,870 करोड़ रुपये और सभी राज्य सरकारों पर सामूहिक रूप से 46,323 करोड़ रुपये खर्च आयेगा।'' सरकार ने कोरोना वायरस टीके के मूल्य निर्धारण, खरीद, पात्रता और प्रशासन को लचीला बनाया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों को निर्माताओं से सीधे अतिरिक्त कोविड-19 टीके लेने की अनुमति दी गई है।
- नयी दिल्ली। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या बीते वित्त वर्ष के अंत तक तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई । पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने गुरुवार को बयान में यह जानकारी दी।पीएफआरडीए ने कहा कि 2020-21 में इस योजना से 79 लाख से अधिक नए अंशधारक जुड़े। इस तरह एपीवाई के कुल अंशधारकों की संख्या 3.02 करोड़ हो गई है। एपीवाई के 3.02 करोड़ अंशधारकों में से करीब 70 प्रतिशत खाते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने खोले हैं। वहीं 19 प्रतिशत खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने खोले हैं। पीएफआरडीए ने कहा कि विशेषरूप से 2020-21 की दूसरी छमाही में इस योजना से जुडऩे वाले अंशधारकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। एपीवाई अंशधारकों की संख्या छह महीने से भी कम में ढाई से तीन करोड़ हो गई है। बीते वित्त वर्ष में इस योजना से 79.14 लाख नए अंशधारक जुड़े। इनमें से 28 प्रतिशत यानी 22.07 लाख अंशधारक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जोड़े। केनरा बैंक ने 5.89 लाख और इंडियन बैंक ने 5.17 लाख नए अंशधारक जोड़े। इनके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, एयरटेल भुगतान बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आर्यवर्त बैंक और बड़ौदा यूपी बैंक आदि ने एक से पांच लाख नए एपीवाई खाते जोड़े।
- नयी दिल्ली ।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बृहस्पतिवार को कोविड-19 के बढ़ते ताजा मामलों के मद्देनजर गुजरात एवं राजस्थान के भाजपा सांसदों के साथ चर्चा की और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। नड्डा ने दोनों राज्यों के साथ यह चर्चा डिजिटल माध्यम से की। आने वाले दिनों में वह सभी राज्यों के सांसदों के साथ इसी प्रकार संवाद करेंगे। भाजपा सांसद और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि नड्डा ने सांसदों को मास्क और सेनिटाइजर बांटने के अलावा लोगों के बीच कोरोना से बचाव के उपायों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष ने सांसदों से ‘अपना बूथ - कोरोना मुक्त' अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार काम करने की अपील की। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों से अपने-अपने लोक सभा क्षेत्रों में हर बूथ को कोरोना से मुक्त करने के अभियान में आगे बढ़ कर समाज के सामने उदाहरण पेश करने को कहा। उन्होंने सांसदों से अपने-अपने क्षेत्रों में इम्युनिटी किट, मास्क और सेनिटाइजर वितरण को बड़े पैमाने पर एक मिशन के रूप में चलाने का आह्वान किया। नड्डा ने सांसदों से अपील की कि संकट की इस विषम परिस्थिति में सभी भाजपा सांसद कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें। सांसद अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए कार्य करें। उन्होंने सांसदों से रक्त दान और प्लाजमा दान करने के लिए अभियान चलाने को कहा साथ ही टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने तथा इस प्रक्रिया में स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने का आग्रह किया। बैठक में दोनों राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के अलावा भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव और अरुण सिंह भी शामिल हुए।
- अब लोगों को ऑनलाइन संबोधित करेंगीकोलकाता। निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में बाकी बचे चरणों के चुनाव प्रचार में वाहन रैलियों एवं पदयात्रा आदि पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को अपनी पूर्व-निर्धारित सभी चुनावी सभाओं को रद्द कर दिया। बनर्जी ने कहा कि अब वह ऑनलाइन ही जनता को संबोधित करेंगी।तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, '' देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और निर्वाचन आयोग के 22 अप्रैल 2021 के आदेश के मद्देनजर मैं अपनी पूर्व निर्धारित सभी चुनावी सभाओं को रद्द करती हूं और लोगों से ऑनलाइन माध्यम से संपर्क करूंगी।'' उन्होंने कहा कि उनकी ऑनलाइन सभाओं का विवरण जल्द ही साझा किया जाएगा।पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड बचाव नियमों के उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राज्य में तत्काल प्रभाव से पदयात्रा, रोड शो और वाहन रैलियों के आयोजन पर रोक लगा दी। साथ ही कहा कि किसी भी जनसभा में 500 से अधिक लोगों को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। आदेश में कहा गया कि आयोग ने पाया है कि कई राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार अभी भी जनसभा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह आदेश बृहस्पतिवार शाम सात बजे से लागू रहेगा।अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए निर्वाचन आयोग ने राज्य में भौतिक रूप से प्रचार पर ताजा प्रतिबंध लगा दिए हैं। पश्चिम बंगाल में अभी 26 और 29 अप्रैल को मतदान होना है।
- नयी दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि कोविड-19 टीकाकरण के एक मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण में बैंककर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाए। संक्रमण का आंकड़ा रिकॉर्ड पर पहुंचने और रोजाना महामारी से जान गंवाने वालों लोगों की संख्या ऊपर जाने के बीच इसी सप्ताह सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण खोलने का फैसला किया है। टीका विनिर्माताओं से 50 प्रतिशत खुराक केंद्र के लिए रखने को कहा गया है। शेष खुराक राज्यों और खुले बाजार के लिए रखी जाएगी। राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में वित्तीय सेवा विभाग ने कहा कि कोविड-19 प्रबंधन पर संसद की गृह मामलों की स्थायी समिति ने कोविड के दौरान निर्बाध सेवाओं के लिए बैंकिंग क्षेत्र की सराहना की है। समिति ने उन्हें कोविड-19 ‘वारियर्स' माना है। पत्र में कहा गया है कि बैंकों, बीमा कंपनियों और अन्य सेवाप्रदाताओं के सभी कर्मचारी/अधिकारी खुद को जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि सरकार ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण खोलने का फैसला किया है। राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को प्राथमिकता के आधार पर बैंक कर्मचारियों को टीका लगाना चाहिए।- fIle photo
- नयी दिल्ली। कोविड-19 रोगियों की मनोवैज्ञानिक देखभाल की जरूरत को महसूस करते हुए देश के तीन प्रतिष्ठित संस्थानों ने मिलकर उनके मनोवैज्ञानिक पुनर्वास का प्रोटोकॉल तैयार किया है। प्रोटोकॉल शुक्रवार को जारी किया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ये तीन महत्वपूर्ण संस्थान हैं -- आयुष मंत्रालय का स्वायत्तशासी संस्थान सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी (सीसीआरवाईएन), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (निमहांस) बेंगलुरू और स्वामी विवेकानंद योगा अनुसंधान संस्थान (एस-व्यास)। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के रोगियों को उबरने में योग और नेचुरोपैथी ने प्रभाव दिखाया है। लक्षण वाले रोगियों और जिन रोगियों को सांस लेने में दिक्कत है उनका एसपीओ2 लेवल बढ़ाने में व्यायाम और ‘‘प्राणायाम'' से फायदा मिलता है। सीसीआरवाईएन की तरफ से किए गए अध्ययन की प्रारंभिक रिपोर्ट भी इन निष्कर्षों को सत्यापित करती हैं।
- नयी दिल्ली ।पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड बचाव नियमों के उल्लंघन का संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राज्य में तत्काल प्रभाव से रोड शो और वाहन रैलियों के आयोजन पर रोक लगा दी। साथ ही कहा कि किसी भी जनसभा में 500 से अधिक लोगों को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। आदेश में कहा गया कि आयोग ने पाया है कि कई राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार अभी भी जनसभा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यह आदेश बृहस्पतिवार शाम सात बजे से लागू रहेगा।
- नयी दिल्ली । नागर विमानन मंत्रालय ने कोविड-19 के टीके की डिलीवरी ड्रोन से करने की व्यावहारिकता पर अध्ययन करने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी। मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईसीएमआर आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), कानुपर के साथ मिलकर यह अध्ययन करेगा। मंत्रालय ने कहा कि उसने ‘मानव रहित विमानन प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021' के तहत ‘सशर्त मंजूरी' दी है ताकि वे ड्रोन के माध्यम से कोविड-19 टीके की डिलीवरी की व्यावहारिकता पर अध्ययन कर सकें। उसमें कहा गया है कि यह छूट एक साल की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने तीन दिन पहले ही घोषणा की है कि टीकाकरण के तीसरे चरण में एक मई से देश भर में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा सकेगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी वयस्कों (18 से ज्यादा आयु वाले) को टीकाकरण के लिए ‘कोविन और आरोग्य सेतु एप' पर पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू होगा। देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3.14 लाख से ज्यादा मामले आए जो एक दिन में किसी भी देश में आने वाले सर्वाधिक मामले हैं। देश में अभी तक कुल 1,59,30,965 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चार शहरों... देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुद्रपुर के नगर निगमों को संपत्ति का डेटाबेस और इलेक्ट्रॉनिक कर पंजी तैयार करने के लिए ड्रोन के उपयोग की सशर्त अनुमति दी है। कोटा और कटनी से ऑपरेट होने वाले पश्चिम मध्य रेलवे को भी ‘ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने और ‘रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा' करने के लिए ऐसी ही अनुमति दी गई है।-file photo
- नयी दिल्ली ।सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के संगठन नास्कॉम ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने वर्ष 2021- 22 के लिये भारत में एसेंचर की वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा मेनन को संगठन का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। नास्कॉम के 30 साल के इतिहास में रेखा मेनन पहली महिला हैं जिनहें संगठन का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। नास्कॉम की जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मेनन संगठन में यूबी प्रवीन राव का स्थान लेंगी। राव2020- 21 में नासकॉम के चेयरमैन रहे हैं। वहीं मेनन इस दौरान संगइन की उपाध्यक्ष रही हैं। विज्ञप्ति के अनुसार उद्योग संगठन ने टाटा कंसल्टेंसी सविर्सिज (टीसीएस) के अध्यक्ष और व्यवसाय एवं प्रौद्योगिकी सेवाओं के प्रमुख कृष्णन रामानुजम को नास्कॉम का वाइस- चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इसमें कहा गया है कि अध्यक्ष देबजानी घोष के साथ नव नियुक्त नेतृत्व डिजिटल बदलाव की इस यात्रा में उद्योग को आगे ले जाने का काम करेगा। वह भारत को डिजिटल कौशल में एक प्रमुख केन्द्र बनाने, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी वृद्धि और कारोबार सुगमता को बढ़ाने वाला अनुकूल नीति परिवेश बनाने का काम करेगा।
- सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)।) उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों में गुरुवार की सुबह 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले काल बैसाखी तूफान से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि ‘काल बैसाखी' की तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और कई महत्वपूर्ण सड़कें अवरुद्ध हो गयीं। उन्होंने बताया कि शहर में सुबह करीब 10 बजे काले बादल छाए और तूफान के साथ हल्की बारिश हुई।उन्होंने बताया कि पेड़ उखड़ कर गिरने से हिल कार्ट रोड, सेवक रोड, एसएफ रोड और बर्दवान रोड आदि कई अवरूद्ध हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली की तारों पर पेड़ गिरने के कारण गई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। सड़कों को खाली करने के लिए आपदा प्रबंधन टीम के कर्मचारी काम कर रहे हैं।तूफान से पड़ोसी जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भी जन-जीवन प्रभावित हुआ है।-file photo
- नयी दिल्ली । जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के लिए अमेरिका की तरफ से आयोजित डिजिटल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इस संबंध में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। अमेरिका द्वारा आयोजित इस डिजिटल शिखर सम्मेलन में विश्व के 40 नेताओं ने शिरकत की।मोदी ने शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए हमें तेज गति से, बड़े पैमाने पर और वैश्विक संभावना के साथ ठोस कदम उठाने की जरूरत है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि वह और राष्ट्रपति बाइडन ‘भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 भागीदारी' की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘साथ मिलकर हम निवेश जुटाने में मदद करने, स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी विकसित करने और हरित भागीदारी को सक्षम बना सकते हैं।'' जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत के योगदान की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी विकास चुनौतियों के बावजूद स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा प्रभाविता और जैव विविधता को लेकर हमने कई साहसिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कोविड-19 वायरस का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मानवता वैश्विक महामारी से जूझ रही है और यह कार्यक्रम इस मौके पर हमें याद दिलाता है कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं।'' उन्होंने कहा कि जलवायु जवाबदेह देश के तौर पर भारत सतत विकास का प्रारूप बनाने के लिए भागीदारों का स्वागत करता है। मोदी ने कहा कि वह जलवायु परिवर्तन के समय में जीवन जीने के तरीके में आए बदलाव के महत्व पर जोर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड बाद के समय में अपनी आर्थिक रणनीति तय करने का आधार सतत जीवन चर्या और अपने मूल में लौटने के दर्शन पर आधारित होना चाहिए।'' उन्होंने डिजिटल जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद दिया।







.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)









.jpg)
.jpg)