- Home
- देश
- नयी दिल्ली। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से जाली भारतीय मुद्रा नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा का निवासी आरोपी अब्दुल रहीम (29) लंबे समय से बांग्लादेश से जाली नोटों की तस्करी कर रहा था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने कहा कि बीते कुछ महीनों से उन्हें मालदा स्थित गिरोह के जरिये भारत-बांग्लादेश सीमा से दिल्ली तथा उससे लगे राज्यों में जाली मुद्रा नोटों की तस्करी किये जाने की जानकारी मिल रही थी। अधिकारी ने कहा, '' हमारी टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर 16 अप्रैल को आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाया और आरोपी रहीम को पकड़ लिया। वह दिल्ली में रहने वाले किसी व्यक्ति को भारी मात्रा में जाली मुद्रा पहुंचाने के लिये स्टेशन के निकट इंतजार कर रहा था।'' कुमार ने कहा, ''उसके पास से दो-दो हजार और पांच-पांच सौ रुपये के जाली नोटों में आठ लाख रुपये की राशि बरामद हुई है।'' अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान उसने नसरुद्दीन नामक व्यक्ति के बारे में बताया है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के निकट स्थित तस्करों से बांग्लादेश से तस्करी किये जाली मुद्रा नोट लेता था। flie photo
- पुणे। सेना के ब्रिगेडियर रैंक के 58 वर्षीय एक अधिकारी ने रविवार को पुणे स्टेशन पर कथित रूप से चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह अधिकारी शहर के सशस्त्र बल चिकित्सा कॉलेज (एएफएमसी) में तैनात था।पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) सदानंद वायसे पाटिल ने कहा, ''अधिकारी अपने वाहन चालक के साथ रेलवे स्टेशन पर आया। वाहन चालक को बाहर छोड़ा और दोपहर करीब सवा 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।'' उन्होंने कहा कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।अधिकारी ने कहा, ''सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सेना के अधिकारी को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर चेन्नई एक्सप्रेस के सामने कूदने की कोशिश करते हुए भी देखा गया।'' सेना की दक्षिणी कमान के एक प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि रेलवे पुलिस ने रक्षा अधिकारियों को पुणे रेलवे स्टेशन पर सेना के एक व्यक्ति की मौक के बारे में जानकारी दी है। बयान में कहा गया है, ''मृतक की पहचान एएफएमसी में तैनात अधिकारी के रूप में हुई है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।'' file photo
- नयी दिल्ली। हांगकांग ने भारत से पहुंचने वाली उड़ानें मंगलवार से आगामी तीन मई तक के लिए स्थगित कर दी हैं। उड्डयन सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हांगकांग ने यह कदम उठाया है। हांगकांग की सरकार ने पाकिस्तान और फिलीपीन से पहुंचने वाली उड़ानों को भी इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है। हांगकांग की सरकार का यह फैसला इस महीने विस्तार एयरलाइंस की दो उड़ानों से गए 50 यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद आया है। हांगकांग के नियमों के तहत वहां जाने से अधिकतम 72 घंटे पहले सभी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराकर कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य है। इससे पहले रविवार को ही हांगकांग सरकार ने मुंबई से हांगकांग के बीच परिचालित विस्तार एयरलाइंस की सभी उड़ानों को दो मई तक स्थगित करने की घोषणा की थी। यहा फैसला विस्तार की मुंबई-हांगकांग उड़ान से पहुंचे तीन लोगों के रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद लिया गया था।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवैक्सीन' का उत्पादन सितंबर तक 10 गुना बढ़ जाएगा, जबकि रेमडेसिविर इंजेक्शन का उत्पादन मई तक दोगुना होकर प्रति माह 74.1 लाख हो जाएगा। उन्होंने रविवार को सिलसिलेवार ट्वीट में यह भी कहा कि कोविड-19 से निपटने और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए राज्यों को हर सहायता की जा रही है तथा स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। रेमडेसिविर की जरूरत को पूरा करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, ‘‘उत्पादन दोगुना कर मई तक प्रति माह 74.1 लाख किया जा रहा है, उत्पादन बढ़ाने के लिए 20 उत्पादन संयंत्रों को तीव्र गति से अनुमति दी गई है, निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, किसी भी तरह के कदाचार, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है।'' ऑक्सीजन आपूर्ति के मुद्दे पर उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अत्यधिक मामलों वाले राज्यों को आपूर्ति की अनुमानित मांग का आकलन किया गया है, ऑक्सीजन उत्पादन को अधिकतम किया जा रहा है और इसे औद्योगिक उपयोग से हटाकर चिकित्सा उपयोग के क्षेत्र में लाया जा रहा है....। ''गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण चिकित्सा उपयोग में लाई जाने वाली ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि कोविड के मरीजों के लिए अस्थायी अस्पताल स्थापित कर और केंद्र के अस्पतालों में विशेष वार्ड निर्धारित कर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हर्षवर्धन ने कहा कि केंद्र ने महाराष्ट्र को 1,121, उत्तर प्रदेश को 1,700, झारखंड को 1,500, गुजरात को 1,600, मध्य प्रदेश को 152 और छत्तीसगढ़ को 230 वेंटिलेटर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर 2021 तक कोवैक्सीन का उत्पादन 10 गुना बढ़ जाएगा।
- कोटा (राजस्थान)। राजस्थान में तीन व्यक्तियों की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। मृतकों की पहचान बूंदी जिले के रीन गांव निवासी शियोजीलाल मोग्या (55) और बूंदी जिले के लबन गांव निवासी गोपाल मोग्या (53) और मुकेश मोग्या (30) के रूप में की गई है।डीएसपी और सीओ (इटावा) विजयशंकर शर्मा ने बताया कि 3-4 आरोपियों में से एक टोंक जिले का निवासी आरोपी बालू मोग्या (30) मृतक शियोजीलाल की बेटी के साथ इस साल होली के आसपास भाग गया था। उन्होंने बताया कि चूंकि आरोपी बालू मोग्या की शादी पहले से ही शियोजीलाल की एक रिश्तेदार से हो रखी थी, इसलिए वह नहीं चाहता था कि उसकी बेटी की शादी बालू से हो। उन्होंने बताया कि चूंकि 'नाता प्रथा' (जिसके जरिये माता-पिता या महिला के अभिभावकों को भुगतान करके एक से अधिक पत्नी रखने की परंपरा) मोग्या जनजाति के बीच प्रचलित है, आरोपी बालू लड़की के पिता शियोजीलाल पर इस समझौते के लिए दबाव बढ़ा रहा था, लेकिन वह इसके लिए सहमत नहीं था। उन्होंने कहा कि विवाद को सुलझाने के लिए, आरोपी बालू मोग्या और शियोजीलाल ने अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को खतौली क्षेत्र में एक निर्जन क्षेत्र में एक बैठक की। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दोपहर के समय शराब पीना शुरू किया और शाम को उनमें झगड़ा शुरू हो गया जिसमें शियोजीलाल और उसके सहयोगियों गोपाल और मुकेश पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला किया और उन्हें खून से लथपथ वहीं छोड़ दिया। डीएसपी ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे के आसपास राहगीरों द्वारा सूचना दिये जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं।
- नई दिल्ली। केंद्र ने नौ विशिष्ट उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रविवार को प्रतिबंधित कर दी ताकि कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके। यह निर्णय 22 अप्रैल से प्रभावी होगा।सभी राज्यों को भेजे पत्र में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी और इस कारण मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर केंद्र सरकार की तरफ से गठित उच्चाधिकार प्राप्त एक समिति ने औद्योगिक इस्तेमाल के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति की समीक्षा की है ताकि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग पूरी की जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके। इसी के मुताबिक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने 22 अप्रैल से निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति अगले आदेश तक प्रतिबंधित कर दी है। इसमें नौ विशिष्ट उद्योगों को छूट दी गई है। गृह सचिव ने पत्र में कहा है कि सरकार ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अनुशंसाओं को स्वीकार कर लिया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे गए पत्र में कहा गया है, ''इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि अपने राज्य में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें ताकि समिति के निर्णयों का पालन कराया जा सके।''
- नयी दिल्ली । उत्तर रेलवे ने दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर 50 पृथक-वास कोच तैयार किए हैं जिनमें से प्रत्येक में दो ऑक्सीजन सिलेंडर लगे हुए हैं। इसी तरह के 25 कोच सोमवार तक आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध होंगे। यह बात महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने रविवार को कही। दिल्ली सरकार ने रेलवे से आग्रह किया था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पांच हजार बिस्तर की व्यवस्था करे। कोरोना वायरस के रोगियों के लिए तैयार किए गए इन कोच को आठ ‘केबिन' में बांटा गया है और हर केबिन में 16 बिस्तर हैं। हर कोच में तीन शौचालय हैं --एक पश्चिमी शैली का और दो भारतीय शैली के। इनमें एक बाथरूम है जिनमें हैंड शॉवर लगा हुआ है, बाल्टी, मग और बैठने की व्यवस्था भी है। इन कोच में मच्छरदानी, बायो टॉयलेट, पावर सॉकेट और ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौजूद हैं। साथ ही बोतल रखने के लिए जगह भी है। गंगल ने कहा, ‘‘हमने अपने पूरे नेटवर्क में इस तरह के 463 कोच तैयार रखे हैं। 50 बिस्तर शकूर बस्ती में उपलब्ध हैं और सोमवार तक 25 बिस्तर आनंद विहार में मौजूद होंगे। हमने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे हैं और हर कोच में दो ऑक्सीजन सिलेंडर होंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत होगी तो राज्य सरकार को इसकी व्यवस्था करनी होगी। बहरहाल, ये कोच हल्के लक्षण वाले मामलों के लिए हैं, इसलिए हमें बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन की मांग की उम्मीद नहीं है।'' उन्होंने कहा कि कोच को ढंका जाएगा ताकि अंदर का तापमान कम किया जा सके। यह पूछने पर कि क्या रेलवे इन पृथक-वास कोचों के लिए शुल्क वसूलेगा तो गंगल ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक शुल्क लेने का कोई प्रावधान नहीं है।
- नयी दिल्ली । हॉकी इंडिया ने रविवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनुपमा पंचीमांडा के निधन पर शोक व्यक्त किया। अनुपमा ने कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की जिसमें सांटियागो में 2005 बीडीओ जूनियर विश्व कप (महिला), नयी दिल्ली में 2013 में हीरो हॉकी विश्व लीग राउंड-2 और कुआलालुम्पुर में 2013 महिला एशिया कप शामिल हैं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बाम ने अनुपमा के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आज सुबह हम बहुत ही बुरी खबर से साथ उठे, बेंगलुरू में अनुपमा पंचीमांडा के निधन की खबर मिली। '' उन्होंने कहा, ‘‘वह भारत की पहली कुछ महिला अंपायरों में से एक थीं जिन्होंने बहुत प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की थी। हम, हॉकी इंडिया उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
- नयी दिल्ली। सरकार बिना ई-वे बिल के जा रही वाहनों के मामले में जीएसटी अधिकारियों को वास्तविक समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रही है। इससे टोल प्लाजा पर ट्रकों को पकड़ने और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) चोरी रोकने में मदद मिलेगी। इसके साथ कर अधिकारियों को उन ई-वे बिलों की विश्लेषण रिपोर्ट भी उपलब्ध करायी जाएगी जहां वस्तुओं की ढुलाई नहीं हो रही। इससे अधिकारियों को ‘सर्कुलर ट्रेडिंग' (इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग के लिये फर्जी बिक्री सौदा दिखाने की धोखाधड़ी) के मामलों को पहचानने में मदद मिलेगी। इससे कर चोरी के लिए ई-वे बिल के पुनर्चक्रण की भी रिपोर्ट मिलेगी जिससे अधिकारियों को कर चोरी करने वालों का पता लगाने में मदद मिलेगी। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत अप्रैल 2018 से 50,000 रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं को एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजने के लिए ई-वे बिल अनिवार्य है। हालांकि सोने को इससे छूट दी गयी है। सरकार अब जीएसटी अधिकारियों के लिये आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेन्टिफिकेशन) पर वास्तविक समय और विश्लेषण रिपोर्ट पर काम कर रही है। इससे ई-वे बिल प्रणाली का दुरूपयोग कर रहे लोगों पर शिकंजा चढ़ाया जा सकेगा। ई-वे बिल पर एक रिपोर्ट में सरकार ने कहा है कि मार्च 2021 तक की तीन साल की अवधि में 180 करोड़ ई-वे बिल सृजित किये गये हैं। इसमें से केवल 7 करोड़ बिलों का सत्यापन अधिकारियों ने किया है। ‘ ई-वे बिल-तीन साल की यात्रा' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2020-21 में 61.68 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए। इनमें से 2.27 करोड़ का सत्यापन किया गया। वहीं वित्त वर्ष 2019-20 में 62.88 करोड़ ई-वे बिल का सृजन हुआ। इसमें से कर अधिकारियों ने 3.01 करोड़ को सत्यापन के लिये चुना। जिन पांच राज्यों ने सर्वाधिक ई-वे बिल सृजित किये, वे गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाण, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। जिन पांच क्षेत्रों में पिछले तीन साल में अधिकतम संख्या में ई-वे बिल सृजित किये गये, वे कपड़ा, इलेक्ट्रिक मशीनरी, मशीनरी और यांत्रिक उपकरण, लोहा और इस्पात तथा वाहन हैं। सरकार ने एक जनवरी, 2021 से आरएफआईडी/फास्टटैग को ई-वे बिल प्रणाली से एकीकृत किया है। इसके तहत ट्रांसपोर्टर के लिये अपने वाहन में आरएफआईडी टैग का होना जरूरी है। साथ ही वस्तुओं की ढुलाई के लिये सृजित ई-वे बिल का ब्योरा आरएफआईडी में अपलोड करना आवश्यक है। इससे जब भी संबंधित वाहन आरएफआईडी टैग को पढ़ने वाले उपकरण से युक्त राजमार्गों से गुजरता है, पूरा ब्योरा सरकारी पोर्टल पर अपलोड हो जाता है। बाद में इस सूचना का उपयोग राजस्व अधिकारी जीएसटी पंजीकृत व्यक्ति द्वारा की गयी आपूर्ति के सत्यापन में करते हैं।
- फिरोजाबाद (उप्र)। फिरोजाबाद जिले में बसई मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के छारबाग में रविवार दोपहर एक पांच वर्षीय बालक का शव बंद बोरे में खून से लथपथ मिला जिसकी कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया है। पुलिस के अनुसार मृत बालक की शिनाख्त दो दिन पूर्व लापता हुए एक बालक के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या का शक जताया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। बसई मोहम्मदपुर के थाना प्रभारी महेश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र की नई आबादी छारबाग निवासी श्रीकृष्ण निषाद का पांच वर्षीय पुत्र अमित कुमार 16 अप्रैल की दोपहर घर के सामने खेलते हुए अचानक लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि आज गांव की एक महिला ने श्रीकृष्ण निषाद के घर के पास ही सीढ़ियों के नीचे एक बंद बोरे को पड़ा देखा जिसमें से बदबू आ रही थी। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची बोरे को खोल कर देखा तो उसमें एक बालक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त लापता अमित कुमार के रूप में हुई। थाना प्रभारी के मुताबिक परिजनों ने एक व्यक्ति पर तंत्र मंत्र की खातिर अपहरण करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है । शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की रविवार को समीक्षा की और 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से लोगों की पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि महामारी को रोकने के लिए सरकार के साथ समाज का सहयोग जरूरी है। एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘ ट्रैकिंग, ट्रेसिंग और टेस्टिंग'' पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इसका पूरी तरह से पालन किया जाना ठीक उसी तरह जरूरी है, जिस तरह से संक्रमण की पहली लहर को काबू किया गया था। स्थानीय अधिकारियों और जनता के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रशासन से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे एहतियाती उपायों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। बयान में कहा गया,‘‘ प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान की जरूरत को रेखांकित किया और प्रशासन से 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के बीच इस संबंध में जागरुकता फैलाने को कहा।'' उन्होंने कहा कि बिस्तरों, आईसीयू और ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है।उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रशासन ने जिस तरह तेजी के साथ ‘काशी कोविड रिस्पांस सेंटर' स्थापित किया है, उतनी ही तेजी से बाकी कदम भी उठाए जाने चाहिए। इस दौरान उन्हें प्रशासन द्वारा बनाए गए तंत्र जिसमें संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, घरों में पृथक-वास में रह रहे लोगों के लिए कमान एवं नियंत्रण केन्द्र और एंबुलेंस सेवा के लिए फोन नंबर जारी करना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि 1,98,383 लोगों को टीके की पहली खुराक और 35,014 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी गई हैं।
- मलप्पुरम ।अपने पालतू कुत्ते को दोपहिया वाहन से बांधकर कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटने के मामले में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना उत्तरी केरल के इस जिले के इडक्करा में शनिवार को घटी। पुलिस ने आरोपी कान्स्टेंट जेवियर का एक वीडियो सामने आने के बाद पशुओं पर क्रूरता का मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया और जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी जेवियर ने अपने पालतू कुत्ते के साथ इस तरह का बर्ताव इसलिए किया था क्योंकि उसने आरोपी जेवियर की चप्पल काट दी थी। कुत्ते के साथ इस क्रूरता को देखने वाले एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जख्मी कुत्ते को एक पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब चार महीने पहले ऐसे ही कोच्चि में एक पालतू कुत्ते को कार से बांधकर सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया था।
- नयी दिल्ली ।हरिद्वार के कुंभ मेले में जाने वाले या जाने की योजना बना रहे दिल्ली के निवासियों को वहां से लौटने पर 14 दिन तक घर पर अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा। उन्हें स्वयं से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर भी डालनी होगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक आदेश में यह कहा। अनिवार्य पृथक-वास संबंधी आदेश शनिवार को जारी किया गया। इसमें कहा गया कि चार अप्रैल के बाद से कुंभ मेले में गए लोग या वे लोग जो 30 अप्रैल तक चलने वाले मेले में जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पहचान पत्र, कुंभ मेले में जाने की तारीख और दिल्ली वापसी की तारीख दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर डालनी होगी। डीडीएमए की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव विजय देव की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘दिल्ली के वे सभी निवासी जो हरिद्वार में कुंभ 2021 में जा चुके हैं या जाने का विचार कर रहे हैं उन्हें दिल्ली लौटने पर घर पर 14 दिन तक अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा।'' आदेश में कहा गया कि कुंभ से लौटने वाला व्यक्ति यदि दिल्ली सरकार के पोर्टल पर अपनी जानकारी नहीं देगा तो संबंधित जिला मेजिस्ट्रेट उक्त व्यक्ति को संस्थागत पृथक-वास केंद्र में भेज देंगे। इसमें कहा गया कि डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुंभ मेले में 10 से 14 अप्रैल के बीच कुल 1,701 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं।
- नोएडा (उप्र) । नोएडा के सेक्टर 19 में रहने वाली 61 वर्षीय एक महिला रविवार को अपने घर में मृत पाई गई। पुलिस ने बताया कि महिला की मां की एक दिन पहले की मौत हुई थी और वह मानसिक तनाव में थी।थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सेक्टर-19 के सी ब्लॉक में रहने वाली मधु गोलानी (61) का शव रविवार को उसके घर में मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की मां की एक दिन पहले मौत हुई थी, जिसकी वजह से वह तनाव में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- गुना । मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कैंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा ने बताया कि यह घटना इस थानाक्षेत्र में पुरानी एबी रोड पर साईं मंदिर के पास रविवार दोपहर को हुई। उन्होंने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति का निचला हिस्सा अलग हो गया। शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
- बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में महाराष्ट्र से लौट रहे प्रवासी मजदूरों से भरे एक वाहन के अनियंत्रित होकर कुएं में गिर जाने से दो मजदूरों की रविवार को मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) पदम सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े पांच बजे बड़वानी जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर राजपुर थानाक्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हेड़ीबाई (50) एवं अशोक नज़रिया (23) के रूप में की गई है।बघेल ने बताया कि इस हादसे में छह लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग महाराष्ट्र से वाहन से अपने गांव चौथरिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान संभवत: चालक को झपकी आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और उसके बाद सीधे कुएं में जा गिरा। बघेल ने बताया कि इस संबंध में राजपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
- इंदौर। भाजपा के पितृ पुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के दो भतीजों की तीन दिन के अंतराल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। उनके परिवार की एक सदस्य ने रविवार को यह जानकारी दी।स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के परिवार की प्रसन्ना प्रधान ने बताया ठाकरे के भतीजे शिरीष ठाकरे (59) की शहर के महाराजा तुकोजीराव चिकित्सालय (एमटीएच) में रविवार सुबह मौत हो गई। वे कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थे। एमटीएच के प्रभारी डॉ. प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि संक्रमण से जूझ रहे शिरीष ठाकरे को लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। ठाकरे परिवार की प्रसन्ना प्रधान के मुताबिक कुशाभाऊ ठाकरे के एक अन्य भतीजे शैलेश ठाकरे (62) की शहर के एक अन्य अस्पताल में तीन दिन पहले मौत हो गई थी। वे भी कोरोना से संक्रमित थे। श्री प्रधान ने बताया कि शिरीष और शैलेश, कुशाभाऊ ठाकरे के भाइयों के पुत्र थे।स्व. कुशाभाऊ ठाकरे 1998 से 2000 के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
- -छत्तीसगढ़ में लगाया जाएगा एक संयंत्रनई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि भारत सरकार ने सभी राज्यों में जन स्वास्थ्य केंद्रों में 162 प्रेशर स्विंग एब्जॉर्शन - पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की स्वीकृति दी है। इससे चिकित्सा सेवा में उपयोग के लिए ऑक्सीजन की क्षमता एक सौ 54 मीट्रिक टन से अधिक बढ़ जाएगी।ट्वीट संदेश में मंत्रालय ने कहा कि केंद्र द्वारा स्वीकृत 162 ऑक्सीजन संयंत्रों में से 33 पहले से ही स्थापित किए जा चुके हैं। इस माह के अंत तक 59 संयंत्र और अगले महीने 80 संयंत्र स्थापित कर दिए जाएंगे। 33 संयंत्रों में से पांच मध्यप्रदेश में, चार हिमाचल प्रदेश, तीन-तीन चंडीगढ़, गुजरात और उत्तराखंड में तथा दो-दो बिहार, कर्नाटक और तेलंगाना में स्थापित किए गए हैं। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, पुद्दुचेरी, पंजाब और उत्तर प्रदेश में एक-एक संयंत्र लगाया गया है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों ने स्वास्थ्य केंद्रों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने की सराहना की। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों के अनुरोध पर भारत सरकार ने 162 संयंत्रों के अलावा 100 अतिरिक्त संयंत्रों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 162 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों पर आने वाला 201 करोड़ रूपये का खर्च केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा।
- नई दिल्ली। एंटी वायरल औषधि रेमडेसिविर का उत्पादन अगले 15 दिन में दुगुना कर प्रति दिन लगभग तीन लाख शीशी कर दिया जाएगा। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि केंद्र सरकार इस दवा की सस्ती दर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।रेमडेसिविर को गंभीर कोरोना रोगियों के बेहतर इलाज में प्रभावी पाया गया है। श्री मंडाविया ने बताया कि इस समय देश में 20 विनिर्माता संयंत्रों में इसका उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 और विनिर्माण स्थलों के लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी ôहै और उनमें जल्द उत्पादन शुरू हो जाएगा। इससे इस दवा की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन डेढ लाख शीशी बढ जाएगी। श्री मंडाविया ने यह भी कहा कि केंद्र के सक्रिय हस्तक्षेप से बडी औषध कंपनियों ने अपने रेमडेसिविर ब्रांड की कीमतें काफी कम कर दी है।
-
इंदौर। हिंदू समुदाय में लम्बे अंतराल के बाद वैवाहिक मुहूर्तों का सोमवार से शुरू होने वाले हफ्ते से प्रारंभ होने जा रहा है। लेकिन महामारी के घातक प्रकोप के कारण यहां प्रशासन ने फिलहाल विवाह समारोहों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। नतीजतन सैकड़ों शादियां टल गई हैं और लोगों की बैंड-बाजा-बारात की योजना धरी की धरी रह गई है। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने रविवार को बताया, कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए हम अभी जिले में शादी समारोहों को अनुमति नहीं दे सकते। हमें आम लोगों की सेहत की चिंता है। गौरतलब है कि महामारी की ऊंची संक्रमण दर के मद्देनजर प्रशासन ने शनिवार को ही फैसला किया कि इंदौर के नगरीय क्षेत्रों में 12 अप्रैल से जारी कोरोना कर्फ्यू (आंशिक लॉकडाउन) 23 अप्रैल तक बरकरार रहेगा। इस बीच, इंदौर होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया, अप्रैल और मई में स्थानीय होटलों तथा वैवाहिक हॉलों में करीब 1,500 शादियों की बुकिंग थी। लेकिन महामारी के प्रकोप के चलते लोगों ने अधिकांश बुकिंग निरस्त कर दी हैं।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। -
गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरुड़ गंगा के पास एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया कि शनिवार देर रात हुई दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जोशी ने बताया कि पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच गरुड़ गंगा गांव के समीप एक कार के खाई में गिरे होने की सूचना मिलने पर रविवार सुबह राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। सभी मृतक चमोली कस्बे के समीप भीमतल्ला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात जोशीमठ वापस लौट रहे थे।
-
संशोधित तारीखों की घोषणा परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक' ने रविवार को बताया कि 27 से 30 अप्रैल के बीच होने वाली इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। निशंक ने ट्वीट किया, कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के मद्देनजर, मैंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को जेईई (मेन्स)- अप्रैल सत्र स्थगित करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, मैं यह दोहराना चाहता हूं कि हमारे छात्रों की सुरक्षा और उनका अकादमिक करियर बचाना मेरी और शिक्षा मंत्रालय की प्राथमिकता है। एनटीए के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात और परीक्षार्थियों एवं परीक्षा संबंधी पदाधिकारियों की सुरक्षा एवं कुशलता को ध्यान में रखते हुए जेईई-(मेन्स) अप्रैल सत्र को स्थगित करने का फैसला किया गया है। आदेश में कहा गया, संशोधित तारीखों की घोषणा बाद में और परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी। -
चित्रकूट। उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के रैपुरा क्षेत्र में रामनगर कस्बे के नजदीक रविवार तड़के एक कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के करीब पांच बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर कस्बे के नजदीक एक कार विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार एक बच्ची, दो महिलाओं और एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी मृतक और घायल महोबा जिले के रहने वाले हैं और वे प्रयागराज जा रहे थे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।
-
भोपाल। कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लगे कोरोना कर्फ्यू को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में भोपाल जिला प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी किए।
भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते जिले के भोपाल नगर निगम क्षेत्र एवं बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू को 26 अप्रैल सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले इन दोनों क्षेत्रों में 12 अप्रैल की रात नौ बजे से 19 अप्रैल सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए थे। भोपाल। कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लगे कोरोना कर्फ्यू को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में भोपाल जिला प्रशासन ने शनिवार को आदेश जारी किए।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


















.jpg)
.jpg)
.jpg)