- Home
- देश
- मथुरा। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर द्वारकाधीश मंदिर को एक सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। मंदिर के एक पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर के कपाट 25 अप्रैल तक बंद रहेंगे।हालांकि, उन्होंने बताया कि भगवान की पूजा/आरती जारी रहेगी लेकिन श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति नहीं होगी। एक अधिकारी ने बताया कि चैत्र के महीने में होने वाली छठ पूजा के यमुना नदी पर होने वाले आयोजन को भी रद्द कर दिया गया है। वृंदावन स्थित प्राचीन राधा-दामोदर मंदिर भी 25 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर के महंत ने बताया कि मंदिर को खोलने का फैसला 24 अप्रैल को लिया जाएगा। इसके अलावा भी अन्य कई मंदिर राज्य में रविवार को 35 घंटे के लिए लागू कफ्र्यू के मद्देनजर बंद कर दिए गए हैं।
-
नई दिल्ली। सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करने वाली कंपनियों ने परियोजनाएं चालू करने के लिए कोविड 19 संकट के मद्देनजर तीन माह का और समय सरकार से मांगा है।
इन कंपनियों के संगठन सोलर पावर डेवलपर्स एसोसिएशन (एसपीडीए) ने नयी एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के परियोजना का परिचालन शुरू करने की निर्धारित तिथि को एक साथ सबके लिए बढ़ा दिया जाए। उनका कहना है कि कोविड19 महामारी के कारण यह उद्योग पिछले पूरे साल कठिनायियों का सामना करता रहा। सरकार ने इससे पहले 13 अगस्त 2020 को एक सरकारी प्रपत्र जारी कर सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विकास कर रही कंपनियों को पांच माह का अतिरिक्त समय दिया था। महाराष्ट्र , कर्नाटक,मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में कोरोना वायर संक्रमण की नयी लहर जोरों पर है। कई राज्य सरकारों ने रोक-थाम के लिए कफ्र्यू और अन्य पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। इससे श्रमिकों की कमी पडऩे का डार है और परियोजना का काम धीमा हो सकता है। इसके मद्देनजर कंपनियां कुछ अतिरिक्त समय चाहती हैं। - नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि के मद्देनजर प्रसिद्ध हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। दरगाह के अध्यक्ष अफसर अली निजामी ने शनिवार को यह जानकारी दी।निजामी ने कहा, ''दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना वृद्धि के मद्देनजर हमने यह फैसला लिया है। हम मास्क पहनने और भौतिक दूरी बनाए रखने समेत सभी कोविड-19 नियमों का पालन कर रहे हैं, फिर भी हमने 30 अप्रैल तक दरगाह को बंद रखने का निर्णय लिया है।'' उन्होंने कहा, ''अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो हम दरगाह को बंद रखने की अवधि बढ़ा सकते हैं।''रमजान का महीना चल रहा है। हर साल इस दौरान देशभर से मुसलमान जियारत के लिए दरगाह पहुंचते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान कहा कि 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 24 हजार मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में पहली बार संक्रमण के इतने अधिक मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले संक्रमण के 19 हजार 486 मामले सामने आए थे और 141 रोगियों की मौत हुई थी।---
- नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्यों से कोविड अस्पताल, बिस्तर और ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधाएं तथा अन्य संबंधित बुनियादी ढांचा तैयार करने की योजना समय से पहले बनाने को कहा है। उन्होंने राज्यों से अपने-अपने क्षेत्र में पांच-छह शहरों पर ध्यान देने का अनुरोध किया है और कहा है कि इन शहरों या आस-पास के जिलों में मेडिकल कॉलेजों की पहचान की जानी चाहिए।डॉक्टर हर्षवर्धन शनिवार को कोविड-19 के प्रकोप से निपटने के लिए बुलाई गई ग्यारह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इन राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।बैठक में वैक्सीन के लाभार्थियों और वैक्सीन की कमी के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्यों को 14 करोड़ 15 लाख कोविड टीके की खुराक उपलब्ध कराई है। इनमें से 12 करोड़ 57 लाख 18 हजार का इस्तेमाल हो चुका है। अभी राज्यों के पास तकरीबन एक करोड़ 58 लाख खुराक उपलब्ध है। राज्यों को एक करोड़ 16 लाख और खुराक अगले सप्ताह तक उपलब्ध करा दी जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीकों की कोई कमी नहीं है और राज्यों को टीकाकरण पर पूरा जोर देना चाहिए।डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोविड जांच के लिए 2463 प्रयोगशालाएं हैं। इसके अलावा इलाज के लिए 2084 कोविड अस्पताल 4 हजार से अधिक कोविड स्वास्थ्य केन्द्र और 12 हजार 673 कोविड देखभाल केन्द्र हैं। उन्होंने जीवन रक्षक मशीनों की आपूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि 1121 वेंटीलेटर महाराष्ट्र को, 1700 उत्तरप्रदेश को, 1500 सौ झारखंड को, 1600 गुजरात को, 152 मध्यप्रदेश को और 230 छत्तीसगढ़ को दिए जाएंगे।बैठक के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को ऑक्सीजन और रेमडेसिविर के भंण्डारण की स्थिति की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन विनिर्माताओं को निर्धारित राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों में संक्रमण को रोकने और संक्रमित लोगों का इलाज करने की जानकारी दी। इन मंत्रियों ने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगे भी रखी।
- नई दिल्ली। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. नरेंद्र कोहली का कोरोना संक्रमण के कारण शनिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उनकी हालत खराब होने के बाद शुक्रवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है।वे कुछ दिनों पहले संस्कार भारती के 'कला संकुल' के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। कोहली की पहली कहानी 1960 में प्रकाशित हई थी। वे वाणी प्रकाशन ग्रुप से 1988 से जुड़े हुए थे। उनकी 92 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी हैं।6 जनवरी 1940 को अविभाजित भारत के सियालकोट, पंजाब (अब पाकिस्तान ) में जन्मे डॉ. कोहली ने हिंदी साहित्य की सभी विधाओं में लेखन किया था। दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में वे हिंदी के प्राध्यापक रहे, लेकिन लेखन को प्राथमिकता देने के लिए उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।माना जाता है कि साहित्य में 'महाकाव्यात्मक उपन्यासÓ की विधा को प्रारंभ नरेंद्र कोहली ने किया था। पौराणिक एवं ऐतिहासिक चरित्रों की गुत्थियों को सुलझाते हुए उनके माध्यम से आधुनिक समाज की समस्याओं एवं उनके समाधान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना उनकी विशेषताओं में से एक था। कोहलीजी सांस्कृतिक राष्ट्रवादी साहित्यकार हैं, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय जीवन-शैली एवं दर्शन का सम्यक् परिचय करवाया है। अहिल्या इनका नया उपन्यास है।डॉ. नरेंद्र कोहली को 2017 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा व्यास सम्मान, शलाका सम्मान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मान, अट्टहास सम्मान भी उन्हें मिले थे। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे-बहू और पोते हैं।संस्कृति मंत्री ने शोक जतायाकेंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने नरेंद्र कोहली के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि जैसे समुद्र मंथन से अमृत निकला था, इस तरह ही स्व. नरेंद्र कोहली जी ने अपने लेखन से युवा पीढ़ी को प्रसाद दिया। मैं सेतुबंध, सांस्कृतिकमंथन के पुरोधा को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
- रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। झारखंड राजभवन के चिकित्सक डॉक्टर रोहित शर्मा ने बताया कि शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की आरटी-पीसीआर जांच की गयी जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें शाम करीब छह बजे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुर्मू का इलाज कर रहे डॉक्टर विजय मिश्रा ने बताया, ‘‘राज्यपाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें आज शाम यहां भर्तीकराया गया। सीटी स्कैन में उनके फेफड़े में हल्के पैचेज पाये गये हैं।'' उन्होंने बताया, ‘‘राज्यपाल के स्वास्थ्य को लेकर अभी चिंता की कोई बात नहीं हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें कोविड-19 का हल्का संक्रमण है। उनके गले में थोड़ा संक्रमण है।'' डॉक्टर मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कम से कम दो दिनों तक राज्यपाल मुर्मू को अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जायेगा।
- पणजी। गोवा सरकार ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शनिवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर रोक लगाने की घोषणा की और उद्योगों के लिये रखे गए इस जीवन रक्षक गैस के स्टॉक को स्वास्थ्य सेवाओं को देने का आदेश दिया । राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह आदेश जारी किया। वह राज्य के उद्योग मंत्री भी हैं।मंत्री ने कहा, ''गोवा में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। लिहाजा, ऑक्सीजन सिलिंडरों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगाई जाती है।'' राणे ने कहा कि उद्योगों के लिये रखी गई ऑक्सीजन को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा अन्य कोविड-19 अस्पतालों समेत स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान किया जाएगा। इस बीच, राणे ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड-19 अस्पतालों और उपचार केन्द्रों में भोजन की आपूर्ति के लिये निजी कंपनियों की सेवाएं ली हैं। गोवा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 927 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65,499 हो गई। इनमें से 868 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।-file photo
- देहरादून ।देश में साधुओं के 13 प्रमुख अखाड़ों में से एक जूना अखाड़ा ने शनिवार को हरिद्वार कुंभ से अपनी भागीदारी समाप्त करने की घोषणा कर दी। जूना अखाड़ा ने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के कुछ घंटों बाद लिया जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हरिद्वार में चल रहे कुंभ में हिस्सेदारी सांकेतिक रखने को कहा था। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत की जनता व उसकी जीवन रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने विधिवत कुम्भ के आवाहित समस्त देवताओं का विसर्जन कर दिया है। #जूना अखाड़ा की ओर से यह कुम्भ का विधिवत विसर्जन-समापन है।'' उन्होंने इसके साथ ही फैसले की प्रति भी साझा की है जिसपर उनके, जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि, सचिवों महंत मोहन भारत व महंत महेश पुरी के हस्ताक्षर हैं। फैसले में कहा गया है कि कुंभ के सभी आवाहित देवताओं का विसर्जन अखाड़ा के संतों के साथ परामर्श के बाद जनहित में किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘‘देवताओं के विसर्जन के साथ हम सभी तीर्थों और सिद्धपीठों से भी प्रार्थना करते हैं कि वे हरिद्वार कुंभ मेला 2021 को विसर्जित-समापन घोषित करें।-file photo
- नयी दिल्ली । पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अंटार्कटिका गए भारतीय अंतरिक्ष अभियान दल के सदस्य 94 दिनों में 12 हजार समुद्री मील का सफर तय कर पिछले हफ्ते सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आए हैं। उसने कहा कि यह उपलब्धि महाद्वीप में भारत के चार दशकों के वैज्ञानिक प्रयासों का नतीजा है।मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तत्वावधान में अंटार्कटिका के लिये 40वां भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल 10 अप्रैल 2021 को सफलतापूर्वक केप टाउन लौट आया है। दल ने कुछ जगह ठहराव के साथ 94 दिनों में 12000 समुद्री मील की दूरी तय की।” इसमें कहा गया कि अभियान दल में वैज्ञानिक, अभियंता, चिकित्सक और तकनीशियन शामिल थे। इन्होंने जनवरी में गोवा के मोर्गमुगाओ बंदरगाह से अंटार्कटिका के लिये सफर शुरू किया था। बयान के मुताबिक दल 27 फरवरी को अपने गंतव्य अंटार्कटिका में भारती स्टेशन और आठ मार्च को मैत्री स्टेशन पहुंचा। भारती और मैत्री भारत के दो स्थायी शोध आधार केंद्र हैं।-file photo
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार साप्ताहिक बंदी के 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को कोविड नियंत्रण के लिए कोरोना कर्फ्यू के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया। जारी निर्देश के मुताबिक रविवार को ‘कंटीन्यूअस प्रोसेस इंडस्ट्रीज' को चलाने सहित कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए शेष उद्योगों विशेष रूप से फार्मास्युटिकल्स, दवा, सेनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों को चलाने की अनुमति रहेगी और इनके कर्मचारियों को इसी अनुसार आने-जाने की भी छूट मिलेगी। शनिवार व रविवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए सभी शादी समारोह में बंद स्थानों पर 50 लोगों और खुले स्थानों पर 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। लेकिन सभी के लिए मास्क, सुरक्षित दूरी और सेनिटाइजर का उपयोग सहित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। निर्देश के अनुसार एनडीए व अन्य निर्धारित परीक्षा की अनुमति रहेगी और परीक्षार्थियों व अभ्यर्थियों का आईडी कार्ड पास के तौर पर मान्य होगा। राज्य परिवहन निगम की बसों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति रहेगी। शासन ने तय किया है कि अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि प्रदेश में प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा और मास्क नहीं लगाने पर पहली बार में एक हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और दफ्तर बंद रहेंगे। इस दौरान चिकित्सा व स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाएं एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति यथावत जारी रहेगी और पंचायत चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य संचालित होता रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक सभी ग्रामों एवं नगरों में संचालित किये जाने वाले सेनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फॉगिंग अभियान के सुचारू संचालन के लिए मण्डलायुक्तों को अपने-अपने मण्डल का नोडल अधिकारी नामित किया जाए। सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अगर किसी को पहली बार बिना मास्क पहने पकड़ा जाए तो उस पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाए और अगर वह व्यक्ति दूसरी बार पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने सेनिटाइजेशन, स्वच्छता एवं फॉगिंग का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के सुचारु संचालन के लिए 15 मई, 2021 तक प्रत्येक रविवार शहरी और ग्रामीण इलाकों में बाजार, हाट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय इत्यादि बन्द रहेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होता रहेगा।
- जामनगर (गुजरात )। हरिद्वार में कुंभ मेला से गुजरात लौटने वाले लोगों के लिए अपने शहरों एवं गांवों में प्रवेश करने से पहले आरटी-पीसीआर जांच कराना आवश्यक है। यह बात शनिवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कही। । रूपाणी ने जामनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात के सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कुंभ मेला से लौटने वाले लोगों पर नजर रखें और बिना आरटी-पीसीआर जांच के अपने गृह नगरों में प्रवेश करने से उन्हें रोकने के लिए नाकाबंदी की जाए।'' उन्होंने कहा कि कुंभ से लौटने वाले हर व्यक्ति को गुजरात में आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जांच के दौरान संक्रमित पाए गए लोगों को पृथक-वास में रखा जाए।'' रूपाणी ने कहा, ‘‘वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कुंभ मेला में शामिल होने वाले लोगों को बिना जांच के उनके गृह नगर या गांवों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कुंभ से लौटने वाले लोगों की पहचान की जाए।'' मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कोरोना वायरस की समीक्षा के लिए स्थानीय सांसद, विधायकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जामनगर आए हुए थे। रूपाणी ने कहा कि गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के उपचार के लिए काफी कम समय में अस्पतालों में 25 हजार से 30 हजार बिस्तरों की व्यवस्था की गई।
- नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले की इगतपुरी तहसील में स्थित एक बांध पर जन्मदिन का उत्सव उस वक्त गम में बदल गया जब वहां चार बच्चों और दो युवतियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को वदिवारहे गांव के पास वलदेवी बांध पर हुई।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नौ लड़के-लड़कियों का एक समूह अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाने बांध पर गया था। इनमें से ज्यादातर नाबालिग थे। फोटो खींचने के चक्कर में कुछ बांध के पानी में गिर गए। चार बच्चों समेत छह डूब गए और तीन अन्य सुरक्षित हैं।” उन्होंने कहा कि जिस सोनी गमे (12) का जन्मदिन मनाने ये लोग यहां आए थे उसकी भी डूबने से मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा खुशी मनियार (10), ज्योति गमे (16), हिम्मत चौधरी (16), नाजिया मनियार (19) और आरती भालेराव (22) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सभी मृतक नासिक शहर के निवासी थे। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए नासिक जिला अस्पताल में भेज दिया गया है।-file photo
- श्रीनगर। कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट तथा कुछ अन्य स्थानों पर शनिवार को हल्की बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग रिसॉर्ट में शनिवार को रुक-रुककर हल्की बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि घाटी के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों और लद्दाख क्षेत्र में बीते 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई है। गर्मियों की राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश जारी रही। बर्फबारी और बारिश के चलते अधिकतम तापमान इस सीजन में सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। मौसम विभाग ने घाटी में रविवार तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान जताया है। सोमवार को मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है।
- भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सरकारी हमीदिया अस्पताल से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन बड़ी तादात में चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रदेश में इंजेक्शन चोरी का यह पहला मामला है। अस्पताल में पहुंचे मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘जानकारी मिली है कि (रेमडेसिविर) इंजेक्शन चोरी हो गए हैं। यह बहुत गंभीर मामला है। संभागीय आयुक्त कवीन्द्र कियावत एवं भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली मौके पर पहुंच गये हैं और जांच शुरू कर दी गई है।'' उन्होंने कहा कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है। रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला उस वक्त आया है, जब कोविड-19 महामारी के दौरान प्रदेश में इस इंजेक्शन की भारी कमी है।-File photo
- नयी दिल्ली । कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को बुलाई गई बैठक में 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने अस्पतालों को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर और रेमडेसिविर की आपूर्ति करने तथा टीके की खुराक की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्घन की अध्यक्षता में 11 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों की उच्च स्तरीय समीक्षा हुई । इस बैठक में राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेश के साथ हाल ही में कोविड-19 के मामलों में हुई भारी वृद्धि की रोकथाम और प्रबंधन के किए गए उपायों की समीक्षा की गई । महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने पृथकवास, निगरानी और कोविड-19 के पाजीटिव मामलों के उपचार के लिए की गई कार्रवाई का संक्षेप में विवरण दिया और अपने अपने राज्यों की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं का भी उल्लेख किया । इसमें कहा गया है, ‘‘ ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने, अस्पतालों में रेमडिसीविर की आपूर्ति बढ़ाने, वेंटीलेटर का भंडार बढ़ाने और वैक्सीन की खुराक की अधिक आपूर्ति जैसे मुद्दे लगभग सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश ने रखे ।'' बैठक में कई राज्यों ने मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति के विवरण और रेमडेसिविर जैसी आवश्यक दवाओं के मूल्य को सीमित करने का मुद्दा उठाया और कहा कि यह दवा कालाबाजारी के जरिए बहुत अधिक कीमत पर बेची जा रही है । मंत्रालय ने कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में ‘दोहरी उत्परिवर्ती स्वरूप' (डबल म्यूटेंट स्ट्रेन) प्रमुख चिंता का कारण रहा । दिल्ली सरकार ने केन्द्र सरकार के अस्पतालों में अतिरिक्त बिस्तर दिए जाने का अनुरोध किया और कहा कि 2020 में स्वास्थ्य संकट पर काबू पाने के लिए ऐसी सहायता दी गई थी । '' बयान के अनुसार, गृह मंत्रालय की अधिसूचना में राज्यों को उनके राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के वार्षिक आवंटन में से 50 प्रतिशत भाग का उपयोग करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 1 अप्रैल, 2021 की तिथि के अनुसार खर्च न की गई राशि का उपयोग कोविड प्रबंधन के लिए करने की भी अनुमति दी गई । केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और रेमडेसिविर के देश में भंडार को मजबूत करने की जानकारी दी । गौरतलब है कि ये दोनों मुद्दे स्वास्थ्य सचिव, गृह सचिव, सचिव, डीपीआईआईटी, सचिव, औषध आदि द्वारा आयोजित बैठकों में भी उठाए गए थे । मंत्रालय के अनुसार, राज्यों को मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति के केलेंडर जारी होने की सूचना दी गई जिसमें देश के विभिन्न ऑक्सीजन निर्माताओं द्वारा आपूर्ति का कार्यक्रम दिया गया है । निर्माताओं से राज्यों में ऑक्सीजन सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी गई । फरवरी के बाद मामलों में आया सक्रिय उछाल का उल्लेख करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अधिकांश राज्यों में ये पिछली अधिकतम संख्या को पार कर गया है । उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे समय पर योजना बनाएं, कोविड अस्पतालों, ऑक्सीजन युक्त बिस्तर और अन्य प्रासंगिक ढ़ाचे की संख्या बढ़ाएं ताकि मामलों में और उछाल आने की स्थिति से निपटा जा सके । स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों से अनुरोध किया कि वे अपने प्रदेश में पांच-छह शहरों पर विशेष ध्यान दें, और इन शहरों के मेडिकल कॉलेजों को निकटवर्ती 2-3 जिलों से जोड़ें । राज्यों से कहा गया कि वे प्रारंभिक लक्षणों की शुरूआत से ही पाजिटिव मामलों का पता लगाएं ताकि तीव्र और प्रभावी उपचार किया जा सके और इससे रोगियों में स्वास्थ्य बिगड़ने पर काबू पाया जा सकता है । कार्य नीति के अंतर्गत सामुदायिक पृथकवास सुनिश्चित करने के लिए बड़े निषिद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) का सुझाव दिया गया । केंद्रीय मंत्री ने राज्यों को स्मरण कराया कि वे रोगाणु के जीनोमिक म्यूटेंट का आकलन करने के लिए समन्वयक नोडल अधिकारी को नैदानिक और महामारी से संबंधित चित्र भेजें और नैदानिक चित्रों के साथ जनस्वास्थ्य परिदृश्य को मिलाकर देखने का प्रयास करें । डॉ. हर्षवर्धन ने जीवन रक्षक मशीनों की ताजा आपूर्ति का आश्वासन देते हुए बताया कि 1121 वेंटिलेटर महाराष्ट्र को, 1700 उत्तर प्रदेश को, 1500 झारखंड को, 1600 गुजरात को, मध्य प्रदेश को 152 और छत्तीसगढ़ को 230 दिए जाने हैं । टीके के संबंध में मंत्री ने कहा कि अब तक कुल टीके की खपत, बेकार गई खुराक समेत, लगभग 12 करोड़ 57 लाख 18 हजार खुराक रही है जबकि केन्द्र ने राज्यों को 14 करोड़ 15 लाख खुराक उपलब्ध करायी है । उन्होंने कहा कि लगभग 1 करोड़ 58 लाख खुराक अब भी उपलब्ध हैं जबकि अन्य 1 करोड़ 16 लाख 84 हजार पाइप लाइन में है जो अगले सप्ताह तक पहुंच जाएगी । उन्होंने कहा कि प्रत्येक छोटे राज्य के भंडार में 7 दिन के बाद आपूर्ति की जाती है जबकि बड़े राज्यों में 4 दिन में आपूर्ति की जाती है । टीके की कोई कमी न होने की बात पर बल देते हुए स्वास्थ्य मंत्री कहा कि वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है । डॉ. हर्षवर्धन ने संकट से निपटने के लिए स्वास्थ्य ढांचे में हुए विस्तार का विवरण दिया । उन्होंने कहा कि महामारी की शुरूआत के समय में देश में एक प्रयोगशाला हुआ करती थी जबकि अब हमारे पास 2463 प्रयोगशालाएं हैं जिनकी कुल मिलाकर दैनिक जांच क्षमता 15 लाख है । पिछले 24 घंटे में 14 लाख 95 हजार 397 जांच की गई जिससे अब तक की गई जांच की संख्या बढ़कर 26 करोड़ 88 लाख 6 हजार 123 हो गई । उन्होंने कहा कि 3 स्तरीय स्वास्थ्य ढांचे में अब 2084 विशेष कोविड अस्पताल हैं, 4043 विशेष कोविड स्वास्थ्य केंद्र हैं और 12673 कोविड केयर केंद्र हैं । इनमें 18 लाख 52 हजार 265 बिस्तर हैं जिनमें से 4 लाख 68 हजार 974 बिस्तर विशेष कोविड अस्पतालों में हैं । बैठक में छत्तीसगढ़ के मंत्री टी.एस सिंहदेव, दिल्ली के सत्येन्द्र जैन, कर्नाटक के डॉ. के सुधाकर, मध्य प्रदेश के डॉ. प्रभु राम चौधरी,महाराष्ट्र के राजेश टोपे, उत्तर प्रदेश के जय प्रताप सिंह, केरल की के.के सैलजा, राजस्थान के डॉ. रघु शर्मा और राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य सचिवों एवं अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया ।
- नई दिल्ली। भारत ने अब तक 12 करोड़ से भी ज्यादा कोविड के टीके लगाकर विश्व में एक रिकॉर्ड स्थापित किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में 30 लाख 4 हजार से अधिक कोविड टीके लगाए गए।मंत्रालय ने यह भी बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश भर में कोविड महामारी के दो लाख 34 हजार 692 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश भर में अब तक एक करोड 45 लाख से ज्यादा लोग इस महमारी की चपेट में आ चुके हैं। देश में कल इस महामारी से एक हजार 341 संक्रमितों की मौत हुई हैं। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से एक लाख 75 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।वर्तमान में देश में स्वस्थ होने की दर घटकर 87.23 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में एक लाख 23 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इसने बताया है कि अब तक इस संक्रमण से कुल एक करोड़ 26 लाख से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं।देश में इस समय 16 लाख 79 हजार से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है, जो कुल संक्रमित मामलों का 11.56 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद- आईसीएमआर ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न प्रयोगशालाओं में 14 लाख 95 हजार से अधिक कोविड जांच की गई है। इन्हें मिलाकर देश में अब तक 26 करोड़ 49 लाख से अधिक कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है।
- नई दिल्ली। भारतीय रेल ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन कंटेनर ट्रकों को रोल-ऑन रोल-ऑफ आधार पर ढ़ुलाई की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय द्वारा इस विशेष मंजूरी से भारतीय रेल जल्द ही देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक टैंकर ट्रकों को पहुंचाएगा।महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में तरल ऑक्सीजन पहुंचाने के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। रेलवे ने कहा कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर ट्रकों को विशेष रेलवे वैगनों के माध्यम से नजदीकी गंतव्य शहरों तक ले जाया जाएगा। इसके बाद ट्रक अपने निर्धारित सुपुर्दगी स्थान पर जाएंगे जिनमें अस्पताल या विशेष चिकित्सा सुविधाएं शामिल हैं। रेलवे ने कहा है कि कोरोना मामलों में वृद्धि को देखते हुए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के लिए मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने में इसमें कम परिवहन लागत लगेगी और समय की बचत होगी।
- नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा लाने वाले दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस साल सामान्य रहने की संभावना है।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बताया कि पांच प्रतिशत कम या ज्यादा के अंतर के साथ दीर्घावधि औसत (एलपीए) के हिसाब से 98 प्रतिशत बारिश होगी। राजीवन ने डिजिटल तरीके से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जून से सितंबर के बीच चार महीने के दौरान वर्षा के लिए पूर्वानुमान को जारी किया। राजीवन ने कहा, दीर्घावधि औसत के हिसाब से मॉनसून में 98 प्रतिशत बारिश होगी,जो कि सामान्य है। यह देश के लिए अच्छी खबर है और इससे कृषि क्षेत्र से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
- -कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विकसितनई दिल्ली। शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को विश्व के पहले किफायती और टिकाऊ, स्वच्छ उत्पाद डूरोकिया श्रृंखला की शुरूआत की। इसके प्रयोग से 99 .99 प्रतिशत हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और इसका असर 35 दिनों तक रहता है। हैदराबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आईआईटी ने कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए इसे विकसित किया है।श्री निशंक ने बताया है कि डूरोकिया नामक उत्पादों की पूरी जांच की जा चुकी है और इसे भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं और आईआईटी हैदराबाद की फिल्ड टेस्ट में सही पाया गया है।
- नई दिल्ली। स्वदेश में विकसित कोवैक्सिन की वर्तमान उत्पादन क्षमता इस साल मई जून तक दोगुनी हो जाएगी और इसके जुलाई-अगस्त तक लगभग छह से सात गुना बढ़ जाने की संभावना है। सितंबर तक इसका उत्पादन लगभग 10 करोड़ खुराक प्रति माह हो जाएगा।कुछ हफ़्ते पहले, एक अंतर-मंत्रालयीय टीम ने भारत में दो मुख्य वैक्सीन निर्माताओं के उत्पादन संयंत्रों का दौरा किया था। केंद्र सरकार द्वारा भारत बायोटेक के नए बैंगलोर संयंत्र के लिए 65 करोड़ रुपये की सहायता दी जा रही है। वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन सार्वजनिक क्षेत्रों की कंपनियों को भी मदद की जा रही है।महाराष्ट्र सरकार के उपक्रम हैफकीन बायोफार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मुंबई को 65 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। यह कम्पनी कोवैक्सीन की दो करोड़ खुराक का प्रतिमाह उत्पादन करेगी। हैदराबाद की इंडियन इम्यूनोलॉजिकल लिमिटेड और बुलंदशहर स्थित भारत इम्युनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल लिमिटेड भी इस वर्ष अगस्त-सितम्बर तक कोवैक्सीन की प्रतिमाह एक से डेढ़ करोड़ खुराक का उत्पादन करने लगेंगी।
- नई दिल्ली। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इस साल फरवरी में ब्रिटेन की एक अदालत ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया था, जो बैंक घोटाला मामले में भारत में वांछित है। अदालत ने भारत सरकार के इस तर्क को स्वीकार कर लिया था कि मोदी के खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं।---
- नई दिल्ली। आईसीएसई बोर्ड ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने सूचित किया है कि परीक्षा की नई तारीखों पर अंतिम निर्णय इस वर्ष जून के प्रथम सप्ताह तक लिया जाएगा।10वीं के परीक्षार्थियों को यह छूट होगी कि वे बाद में परीक्षा दें या परीक्षा न देने का विकल्प चुनें। इससे पहले, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भी इस वर्ष होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी, जबकि बोर्ड की 12वीं की परीक्षा स्थगित की गई है।
- नई दिल्ली। रूस में भारत के राजदूत बाला वेंकटेश वर्मा ने कहा है कि रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी इस माह भारत को मिल जाएगी। श्री वेंकटेश ने कहा कि भारत में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाया जा रहा है और इसके प्रतिमाह पांच करोड़ डोज से अधिक हो जाने की संभावना है।भारत में रूस के उप दूत रोमान बाबुश्किन ने बुधवार को कहा था कि भारत द्वारा स्पुतनिक वैक्सीन के आपात उपयोग की अनुमति से विशेष साझेदारी का नया आयाम खुलेगा। रूसी वैक्सीन को अनुमति मिल जाने से भारत में कोविड के उपचार के लिए तीसरा टीका उपलब्ध हो गया है। स्पुतनिक-वी को स्वीकृति देने वाला भारत विश्व का 60वां देश है। इन देशों में विश्व की 40 प्रतिशत या कुल 3 अरब आबादी के लिए यह वैक्सीन स्वीकृत हो चुकी है।
- नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों को सलाह दी है कि वे अपने नियंत्रण में आने वाले अस्पतालों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से समर्पित कोविड-19 अस्पताल तैयार करने को कहें या वे अस्पतालों के भीतर ही अलग वार्ड या ब्लॉक विकसित करें।केंद्रीय मंत्रालयों को साथ ही यह सलाह भी दी गई है कि वह इस बारे में विस्तृत जानकारी आम जन से साझा करे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब देश भर में कोविड-19 के ताजा मामलों में हर दिन तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंत्रालयों को लिखे एक पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि कोविड-19 के देश भर में बढ़ते ताजा मामलों को देखते हुए उनसे ठीक वैसी ही तैयारी का आह्वान किया जा रहा है जैसा उन्होंने पिछले साल किया था। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के गंभीर मरीजों को प्रभावी चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सके इसके लिए अस्पतालों के ढांचागत विकास को तेज करना होगा। इसके मद्देनजर मंत्रालयों को सलाह दी जाती है कि वे इस सिलसिले में अपनी अधीन अस्पतालों और उनके नियंत्रण वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को समर्पित कोविड-19 अस्पताल वार्ड या अलग से ब्लॉक स्थापित करने के लिए कहें।मंत्रालय ने कहा, इन समर्पित अस्पतालों के वार्ड या ब्लॉक ऑक्सीजन वाले बेड, आईसीयू बेड, विशेष गहन चिकित्सा कक्षा, प्रयोगशालाएं सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं से लैस होने चाहिए जैसा पिछले साल किया गया था। इन अस्पतालों के वार्ड या ब्लॉक में कोविड-19 के मामलों के प्रबंधन के लिए अलग से प्रवेश और निकासी होना चाहिए ताकि पुष्ट हो चुके मामलों में मरीजों की विशेष देखभाल के साथ उपचार की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये सुझाव भी दिया है कि ऐसे अस्पताल वार्ड या ब्लॉक के बारे में विस्तृत जानकारी आम जनता, राज्यों के स्वास्थ्य विभागों और जिन जिलों में ये स्थित हैं वहां के स्थानीय प्रशासन को मुहैया कराई जाए। मंत्रालय ने आवश्यक समन्वय के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने का सुझाव दिया है।
- नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया और माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वे 68 वर्ष के थे।अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जा रहा है कि गुरुवार रात को सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था। बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

.jpg)
.jpg)
.jpg)












.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)