- Home
- देश
- कोलंबो । श्रीलंका और भारत के बीच करीबी समुद्री और सुरक्षा सहयोग विकसित करने के प्रयासों के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस रणविजय तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर बुधवार को श्रीलंका पहुंचा। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारतीय नौसेना का जहाज सिंहला और तमिल नववर्ष 'अवुरुदु' के शुभ अवसर पर श्रीलंका के लोगों के लिये एकजुटता और सद्भाव का संदेश लेकर कोलंबो आया है। उच्चायोग ने कहा, ''भारत और श्रीलंका रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में पारंपरिक रूप से एक दूसरे का सहयोग करते रहे हैं। इनकी नौसेनाएं प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण में पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग का आदान प्रदान करती रही हैं। इस जहाज की यात्रा दोनों मित्र और करीबी पड़ोसी देशों के बीच नजदीकी समुद्री तथा सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है।'' बयान के अनुसार आईएनएस रणवजिय पनडुब्बी भेदी युद्धपोत है, जो निर्देशित मिसाइल विनाशक ले जाने में सक्षम है। 'कोलंबो गजट' की खबर के अनुसार जहाज की कमान कैप्टन नायरायण हरिहरन के हाथों में है। वह बृहस्पतिवार को पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के क्षेत्रीय कमांडर रियर एडमिरल डब्ल्यूडीईएम सुरदर्शन से मुलाकात करेंगे और भारतीय शांतिरक्षक स्मारक जाएंगे। भारत-श्रीलंका समझौते के तहत आईपीकेएफ ने 1987 से 1990 के बीच श्रीलंका के युद्धग्रस्त उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में सेवाएं दी थीं।
- भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी शासकीय विद्यालयों में 15 अप्रैल से दो महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। राज्य के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बताया कि प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक के शासकीय एवं अनुदान प्राप्त समस्त विद्यालयों के लिए 15 अप्रैल से 13 जून 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाओं का प्रत्यक्ष तरीके से संचालन 30 अप्रैल 2021 तक नहीं किया जाएगा। इन कक्षाओं का ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रह सकेगा। परमार ने बताया कि प्रदेश में सभी सरकारी एवं गैर सरकारी छात्रावासों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति और विद्यालय के छात्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलाधीशों, जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों एवं प्राचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालय में कार्यरत सभी शासकीय शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण या अन्य शासकीय कार्य के लिए ड्यूटी लगाए जाने पर आवश्यक रूप से उपस्थित होंगे। जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि बोर्ड परीक्षाएं संबंधित बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल, सीबीएसई, आईसीएसई इत्यादि के निर्देश के अनुसार ही आयोजित होंगी।
- जयपुर। जयपुर के सरकारी कांवटिया अस्पताल से कोरोना टीके की 32 वायल चोरी होने का मामला सामने आया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि कांवटिया अस्पताल के अधीक्षक डा हर्षवर्धन की ओर से अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज डिपो से कोरोना की 32 वायल चोरी का मामला बुधवार को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में दर्ज कराया गया है। एक वायल में 10 खुराक होती है और 32 वायल में कुल 320 डोज थी। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बीच भाजपा ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में टीका चोरी होना राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता है और यह सरकार की बड़ी लापरवाही है।-File photo
- देहरादून। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच बैसाखी और मेष संक्रांति के पर्व पर महाकुंभ के तीसरे और मुख्य शाही स्नान में बुधवार को अखाड़ों के साधु संतों ने मुख्य स्नान घाट 'हर की पैड़ी' पर अपार उत्साह के साथ गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई।पवित्र स्नान पर्व पर हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न गंगा घाटों पर आम श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ कमाया। शाही स्नान के दौरान महाकुंभ मेले की व्यवस्था की स्वयं निगरानी कर रहे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में सुचारू ढंग से स्नान चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक करीब आठ-दस लाख लोग गंगा में डुबकी लगा चुके थे। सबसे पहले निरंजनी अखाड़े के साधु संत और नगा संन्यासी अपने महामंडलेश्वर आचार्य कैलाशानंद गिरी की अगुवाई में स्नान के लिए हर की पैडऱ ब्रह्मकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने अपने इष्टदेवों के साथ नदी में डुबकी लगाई। निरंजनी अखाड़े के साथ ही आनंद अखाड़े के संतों ने भी स्नान किया। इसके बाद जूना अखाड़ा के साधु संन्यासियों ने स्नान किया। सबसे ज्यादा नगा संन्यासियों वाले इस अखाड़े के साधु संत अपने महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद के नेतृत्व में गंगा स्नान के लिए पहुंचे। जूना अखाड़ा के बाद महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े संत शाही स्नान के लिए पहुंचे और अपने इष्टदेवों के साथ गंगा में डुबकी लगाई। इससे पहले, सुबह सात बजे मेला प्रशासन ने मुख्य स्नान घाट हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड को पूरा खाली करा लिया, जिससे कि पूरे दिन यहां सभी 13 अखाड़ों से जुड़े साधु संत शाही स्नान कर सकें। शाही स्नान के दौरान पुलिसकर्मी जगह-जगह लोगों को मास्क बांटते और उन्हें हाथों को सैनिटाइज करने की सलाह देते नजर आए।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं जबकि 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हंै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई दिल्ली में बैठक की और सी.बी.एस.ई. की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की समीक्षा की। ये परीक्षाएं अगले महीने आयोजित की जानी थीं।प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार के लिए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार विद्यार्थियों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ अकादमिक हितों को भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।कोविड महामारी की वर्तमान स्थिति, स्कूलों के बंद होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा कल्याण को ध्यान में रखते हुए बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब इनका आयोजन इस साल पहली जून को स्थिति की समीक्षा के बाद किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि परीक्षाओं के आयोजन के कम से कम 15 दिन पहले विद्यार्थियों को परीक्षा की नई तारीखों की सूचना दे दी जाएगी। बैठक में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का भी फैसला किया गया। बच्चों के परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा बनाए गए वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा है कि कोई भी उम्मीदवार जो इन मानदंडों के अनुसार दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं होगा तो उसे स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि सीबीएसई, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए अलग मानदंड तय करेगा जो उनके आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षाओं और अन्य तौर-तरीकों पर आधारित होगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बारहवीं की परीक्षा के बारे में भावी कार्रवाई की रूपरेखा पहली जून को होने वाली बैठक में तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थाओं के शैक्षिक कैलेण्डर और अन्य तिथियों के बारे में नई स्थितियों को ध्यान में रखकर फैसला किया जाएगा।
- नोएडा (उप्र)। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में नहर में बुधवार को नहाने गए तीन युवकों के डूबने की आशंका है। गोताखोर की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम प्यावली ताजपुर के पास नहर में नहाते समय तीन युवक डूब गए। मेरठ निवासी भूरा (32), मुरादनगर निवासी इरफान (18) और फिरोज (30) की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवकों की तलाश के लिए पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही है।-file photo
- नोएडा। नोएडा में जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ऑटो रिक्शा में मंगलवार शाम को एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने मौत की वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास एक ऑटो रिक्शा में अज्ञात महिला का शव पड़ा है, जिसकी आयु 35 वर्ष के आसपास की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।file photo
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह की शुरुआत गर्मी के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उनके अनुसार, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे तक 43 प्रतिशत दर्ज किया गया।
- 24 अप्रैल से आरंभ होगा प्रसारणनयी दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को अपने डिजिटल चैनल ‘आईएनसी टीवी' की शुरुआत की जिस पर कार्यक्रमों का औपचारिक रूप से प्रसारण 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आरंभ होगा। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस चैनल की शुरुआत की गई। सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, आज बाबा साहेब की जन्म जयंती भारत के संविधान और संवैधानिक अधिकारों का उत्सव है। बाबा साहेब की जयंती दासता, रूढ़िवादिता और अंधविश्वास के खिलाफ एक संपूर्ण क्रांति का भी उत्सव है। बाबा साहेब की जयंती बगैर किसी दबाव और प्रलोभन के अभिव्यक्ति की आजादी का भी उत्सव है।'' उन्होंने कहा, आज अंधविश्वास और अंधभक्ति के चौतरफा अंधेरे,विवेकहीनता और मानसिक गुलामी के वातावरण, एक अहंकारी शासक के जबरन थोपे जा रहे स्तुतिगान व व्यक्ति पूजा के माहौल और अभिव्यक्ति की आजादी को कंस की तरह बेड़ियों में जकड़ दिए जाने के युग में आईएनसी टीवी की शुरुआत की जा रही है।'' सुरजेवाला ने बताया कि इस चैनल पर रोजाना आठ घंटे का सीधा प्रसारण होगा तथा आगे इस अवधि को बढ़ाया जाएगा।-file photo
- नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को अपने डिजिटल चैनल आईएनसी टीवी की शुरुआत की जिस पर कार्यक्रमों का औपचारिक रूप से प्रसारण 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आरंभ होगा।राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में इस चैनल की शुरुआत की गई।सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, आज बाबा साहेब की जन्म जयंती भारत के संविधान और संवैधानिक अधिकारों का उत्सव है। बाबा साहेब की जयंती दासता, रूढि़वादिता और अंधविश्वास के खिलाफ एक संपूर्ण क्रांति का भी उत्सव है। बाबा साहेब की जयंती बगैर किसी दबाव और प्रलोभन के अभिव्यक्ति की आजादी का भी उत्सव है। उन्होंने कहा, आज अंधविश्वास और अंधभक्ति के चौतरफा अंधेरे, विवेकहीनता और मानसिक गुलामी के वातावरण, एक अहंकारी शासक के जबरन थोपे जा रहे स्तुतिगान व व्यक्ति पूजा के माहौल और अभिव्यक्ति की आजादी को कंस की तरह बेडिय़ों में जकड़ दिए जाने के युग में आईएनसी टीवी की शुरुआत की जा रही है। सुरजेवाला ने बताया कि इस चैनल पर रोजाना आठ घंटे का सीधा प्रसारण होगा तथा आगे इस अवधि को बढ़ाया जाएगा।
- मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोविड महामारी की श्रृंखला तोडऩे के लिए पूरे राज्य में आज रात आठ बजे से 15 दिन के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। श्री ठाकरे ने वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कोविड संक्रमितों की बढ़ती दैनिक संख्या काफी भयावह है और कोरोना का फैलाव रोकने के लिए राज्य में धारा 144 लागू की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में मुंबई में लोकल ट्रेन और बस सेवा बंद नहीं होगी, लेकिन केवल जरूरी सेवा से संबंधित कर्मचारियों को यात्रा करने की अनुमति होगी। राज्य में ऑक्सीजन की कमी को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से ऑक्सीजन लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वायुसेना को महाराष्ट्र के लिए अन्य राज्यों से ऑक्सीजन लाने का निर्देश देने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से ऑक्सीजन लाने में देरी होगी इसलिए वायु परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में प्रति दिन 40 से 50 हजार रेमडेसिवीर इंजेक्शन की मांग है। उन्होंने सेवानिवृत्त नर्सों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस अभूतपूर्व संकट को कम करने के लिए आगे आएं और लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक सेवाएं सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक संचालित रहेंगी। अस्पताल, चिकित्सा कर्मचारी, वैक्सीन निर्माता, मास्क निर्माता, पशुपालन विभाग के कर्मचारी, वेअर हाउसिंग, वायुसेवाएं कार्य करती रहेंगी।रिजर्व बैंक, बैंक, ई-कॉमर्स, मान्यता प्राप्त पत्रकार, कार्गो की सेवाएं भी जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में निजी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सरकार ने सड़क के किनारे ढाबों और रेस्त्रां को सुबह सात बजे रात आठ तक खोलने की अनुमति दी है लेकिन केवल भोजन ले जाने की ही सुविधा होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 करोड़ लोगों को एक महीने के लिए 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल दिया जाएगा। अगले महीने जरूरतमंद लोगों को शिव भोजन थाली मुफ्त उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकृत लाइसेंस रखने वाले पांच लाख खोमचे वाले और ऑटो रिक्शा चालकों को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
- नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड से संक्रमित पाए गए हैं। वे कल से पृथकवास में हैं। एक ट्वीट संदेश में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे अपना इलाज करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों ने संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री पृथकवास में चले गए थे।
- नई दिल्ली।. केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि चिकित्सकों को वायरस-रोधी इंजेक्शन 'रेमडेसिविर' का 'विवेकपूर्ण एवं न्यायसंगत' उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही, जोर देते हुए कहा कि इसे अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के सिर्फ गंभीर रोगियों को ही दिया जाए और घर पर रह रहे रोगियों पर इसका उपयोग नहीं किया जाए।नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''रेमडेसिविर का उपयोग सिर्फ उन्हीं मरीजों के लिए किया जाए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत है और जिन्हें बाहर से ऑक्सीजन दिया जा रहा है। यह एक पूर्व शर्त है। घर पर रह रहे रोगियों और हल्के लक्षणों वाले संक्रमण के मामलों में इसके उपयोग का कोई सवाल ही नहीं है तथा इसे दवा दुकान से नहीं खरीदना है।'' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के लिए क्लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल में बीमारी के मध्यम स्तर वाले रोगियों में रेमडेसिविर के उपयोग की सिफारिश की है। इस दवा को एक अनुसंधानात्मक उपचार के तौर पर शामिल किया गया है और इसे सिर्फ आपात उपयोग उद्देश्यों के लिए ही सीमित कर दिया गया है। पॉल ने कहा कि कुछ क्षेत्रों से रेमडेसिविर की कमी पडऩे की खबरें आने के मद्देनजर इसके निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है और यह दवा प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर के लिए दवा दुकान के बाहर कतार में खड़े होना गलत संदेश दे रहा है।उन्होंने कहा, ''मैं चिकित्सकों से अस्पताल में भर्ती रोगियों पर रेमडेसिविर का तर्कसंगत, सही और विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने की अपील करता हूं। '' कोविड-19 के मामलों में देश में वृद्धि होने से इस दवा की मांग काफी बढ़ गई है, ऐसे में भारत ने रविवार को रेमडेसिविर इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। इस बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी मेडिकल समुदाय से कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों में रेमडेसिविर इंजेक्शन का न्यायसंगत उपयोग करने का अनुरोध किया है। चिकित्सकों की संस्था ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर ने रेमेडेसिविर इंजेक्शन की भारी मांग पैदा की है, नतीजतन मांग एवं आपूर्ति में अंतर आ गया है और बेवजह की दहशत पैदा हो गई है। आईएमए ने एक बयान में कहा, ''कई स्थानों पर इसके न्यायसंगत उपयोग नहीं किये जाने का यह परिणाम हुआ है। आम आदमी और मेडिकल समुदाय को अवश्य ही इस दवा के बारे में अवगत होना चाहिए और इसका न्यायसंगत उपयोग किये जाने की जरूरत है, ताकि इसका उन रोगियों के लिए उपयोग किया जाए जिन्हें इससे फायदा होगा।
- नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख बलराम भार्गव ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के टीके गंभीर संक्रमण विकसित होने और मृत्यु की आशंका को कम करते हैं।कोविड टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी कुछ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि ये "रोग-रोधी" टीके हैं और टीकाकरण शुरू होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 85 प्रतिशत की कमी आई है। ये टीके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित मानदंडों के अनुसार बनाए गए हैं। आईसीएमआर के महानिदेशक ने कहा, "ये टीके रोग रोधी हैं। दो खुराक दिए जाने के बाद, एंटीबॉडी विकसित होती है। कोविड-19 टीके गंभीर संक्रमण और बीमारी के कारण होने वाली मौतों की आशंका को कम करते हैं।" आईसीएमआर देश का सर्वोच्च स्वास्थ्य अनुसंधान निकाय है।वर्तमान में, भारत में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआईढ्ढ) द्वारा निर्मित और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविशील्ड का उपयोग किया जा रहा है। भारत के औषधि नियामक ने कुछ शर्तों के साथ रूस के कोविड-19 टीके स्पुतनिक वी के आपातकालीन उपयोग की भी अनुमति दे दी है।
- जयपुर । राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार देर रात 22 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब स्थानीय लोगों ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। रतनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार मूंड ने बताया, प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे। दोनों एक ही जाति के थे और अविवाहित थे। सोमवार शाम को दोनों घर से निकले थे और मंगलवार सुबह उनके शव रेलवे पटरियों के पास पाये गये।'' उन्होंने बताया कि दोनों रतनगढ़ कस्बे के निवासी थे। थानाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।
- नयी दिल्ली । दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित चावड़ी बाजार स्टेशन पर मंगलवार को 55 वर्षीय एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, इस घटना के कारण राजीव चौक और कश्मीरी गेट स्टेशनों के बीच सेवाएं थोड़ी समय के लिए विलंबित हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान सीताराम बाजार निवासी मोहम्मद खिजर के रूप में हुई है। व्यक्ति ने चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर दोपहर 12 बजे के करीब चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है।डीएमआरसी ने ट्विटर पर यात्रियों को सेवाएं विलंबित होने के बारे में सूचित किया।डीएमआरसी ने दोपहर 12:16 बजे किये गए एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘चावड़ी बाजार स्टेशन में पटरी पर एक यात्री के आ जाने के कारण राजीव चौक और कश्मीरी गेट के बीच सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य।'' उसने दोपहर 12:32 बजे एक अन्य ट्वीट से यात्रियों को सूचित किया कि येलो लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।
- ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को एक वाहन से 70.48 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अपराध इकाई और मीरा भायंदर विरार वसई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के संयुक्त दल ने तड़के एक वाहन को रोका। उन्होंने बताया कि वाहन से प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया तथा इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गुटखे की कीमत 70.48 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
- नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 के टीकों की 1.67 करोड़ से अधिक खुराक हैं और समस्या टीकों की कमी की नहीं बल्कि बेहतर योजना की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभी तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 13,10,90,370 टीकों की खुराक मिली हैं जिनमें से कुल खपत 11,43,69,677 खुराकों की ही हुई है। इनमें बेकार हुईं खुराकें भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वाह्न 11 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी इस्तेमाल नहीं की गईं 1,67,20,693 खुराकें हैं। आज से अप्रैल के अंत तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 2,01,22,960 खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।
- नोएडा (उत्तर प्रदेश)। गौतमबुद्ध नगर जिले में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि फेस-3 थाना क्षेत्र के छीजारसी गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने शशि को टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 82 कट के पास अभिषेक और उसके साथ बाइक पर सवार एक लड़की को एक अज्ञात पिकअप चालक ने टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ज्ञानी भाटी (60) की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया था। थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को जितेंद्र (19) मोटरसाइकिल से चचूड़ा दनकौर नहर के रास्ते जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
- रायसेन। प्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्राला की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बम्होरी थाने की प्रभारी माया सिंह ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर छीतापुर गांव के पास सोमवार शाम को हुआ। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान राहुल राजपूत (21), वीरेंद्र राजपूत (30) एवं शुभम राजपूत (21) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग देहगांव की ओर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
- नई दिल्ली। मौसम संबंधी पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट वेदर ने मंगलवार को कहा कि जून से सितंबर के दौरान देश में 75 प्रतिशत से अधिक वर्षा का योगदान देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल सामान्य रहेगा।भौगोलिक जोखिम के आधार पर उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के साथ उत्तरी भारत में इस मौसम में कम बारिश होने की भी आशंका है। स्काइमेट वेदर के अध्यक्ष (मौसम विज्ञान) जी पी शर्मा ने कहा कि जून से सितंबर के दौरान वर्षा का दीर्घावधि औसत (एलपीए) 103 प्रतिशत रहेगा। इसमें चूक की संभावना पांच प्रतिशत अधिक या कम की है। शर्मा ने कहा, इस तरह, सामान्य मानसून रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सामान्य मानसून रहने की 60 प्रतिशत संभावना है और सामान्य से ज्यादा बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है। स्काइमेट ने कहा कि मासिक आधार पर जून में 106 प्रतिशत वर्षा जबकि जुलाई में 97 प्रतिशत वर्षा की संभावना है। अगस्त और सितंबर में 99 प्रतिशत और 116 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। दीर्घावधि औसत के हिसाब से 96-104 प्रतिशत के बीच मानसून को सामान्य माना जाता है और 103 प्रतिशत वर्षा सामान्य रेंज में सबसे अधिक औसत है। शर्मा ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष 2021 में अच्छा मानसून रहेगा। पिछले दो वर्षों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गयी थी। स्काइमेट ने कहा, आंतरिक कर्नाटक में भी मानसून के प्रमुख महीने जुलाई-अगस्त में इसके कमजोर प्रदर्शन यानि कम बारिश की आशंका है। मनसून के आरंभिक महीने जून और आखिरी चरण सितंबर में देश भर में व्यापक वर्षा के संकेत हैं। स्काइमेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) योगेश पाटिल ने बताया कि प्रशांत महासागर में पिछले वर्ष से 'ला नीनाÓ की स्थिति बनी हुई है और अब तक मिल रहे संकेत इशारा करते हैं कि पूरे मानसून में यह तटस्थ स्थिति में रहेगा।ला-नीना प्रभाव का आशय प्रशांत महासागर में पानी के ठंडा होने की स्थिति से है। महाद्वीप के मौसम पर इसका असर पड़ता है। पाटिल ने कहा, मनसून के मध्य तक आते-आते प्रशांत महासागर के मध्य भागों में समुद्र की सतह का तापमान फिर से कम होने लगेगा। हालांकि समुद्र की सतह के ठंडा होने की यह प्रक्रिया बहुत धीमी रहेगी। इस आधार पर कह सकते हैं कि मानसून को खराब करने वाले 'अल नीनोÓ के उभरने की आशंका इस साल के मानसून में नहीं है। स्काइमेट वेदर ने जनवरी में अपने पूर्वानुमान में भी सामान्य मानसून रहने का अनुमान जताया था। देश के मौसम के बारे में आधिकारिक तौर पर अनुमान जारी करने वाले मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) इस सप्ताह अपना पूर्वानुमान जारी कर सकता है।
- प्रतापगढ़ (उप्र)। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से पचास किलोमीटर दूर थाना बाघराय क्षेत्र के बिहार बाज़ार में मंगलवार सुबह ट्रक और मोटरसायकिल के बीच टक्कर में एक महिला और उसके पोते की मौत हो गयी, जबकि उसका बेटा और बहू घायल हो गये हैं। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि बिहार बाज़ार के पेट्रोल पम्प के सामने ट्रक और मोटरसायकिल के बीच टक्कर में उमराइन देवी (70) और उसके पोते सृजन उर्फ़ सचिन (आठ) की मौत हो गयी वहीं उमराइन देवी का बेटा फूलचन्द्र (35) और बहू ममता देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि फूलचन्द्र मोटरसायकिल से अपनी माँ, पत्नी व बेटे के साथ प्रयागराज गया था और घर लौटते समय यह घटना हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ की 95वीं वार्षिक बैठक और कुलपतियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन अहमदाबाद स्थित बाबा साहेब आंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से किया जा रहा है। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन पर आधारित और किशोर मकवाना द्वारा लिखित चार पुस्तकों का विमोचन भी करेंगे। बयान में कहा गया है कि इस भारतीय विश्वविद्यालय संघ की वार्षिक बैठक के दौरान भारत में उच्चतर शिक्षा में बदलाव के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के मुद्दे पर कुलपतियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
- केंद्रपाड़ा। ओडिशा में एक महिला ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। यह बच्चियां चर्चा में इसलिए है क्योंकि ये जुड़वा बच्चियोंं ने दो सिर और 3 हाथों और 3 पैरों के साथ जन्म लिया है, लेकिन इनका शरीर एक ही है। बता दें कि ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 11 अप्रैल (रविवार) को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में महिला ने इन बच्चियों को जन्म जिया, जिनके शरीर एक है, लेकिन दो सिर और तीन हाथ हैं।यह स्थिति काफी दुर्लभ स्थिति है। ऐसे मामले डॉक्टर्स को भी हैरान कर देने वाले होते हैं। इन बच्चियों का सिर पूरी तरह के विकसित है। बच्चियां दोनों मुंह से आहार का सेवन कर रही हैं और सांसे भी ले रही हैं। दोनों बहनें एक ही शरीर से जुड़ी हुई हैं और दोनों के तीन हाथ और तीन पैर हैं। बच्चियों का जन्म केंद्रपाड़ा के निजी अस्पताल में हुआ है, जिसके बाद उन्हें जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।गुजरात में दो सिर के साथ जन्मा था बच्चागुजरात के जामनगर में भी साल 2019 में एक अनोखे बच्चेे ने जन्म लिया था। यह एक बच्चा दो सिर के साथ पैदा हुआ। आश्चर्य की बात यह है कि बच्चा दोनों मुंह से दूध पीता है और अलग-अलग रोता भी है। उस दौरान बच्चे को स्वस्थ्य बताया गया था।मध्य प्रदेश में 2 सिर और 4 पंजे के साथ जन्मा था बच्चासाल 2019 में ही कुदरत का एक और करिश्मा मध्यप्रदेश के विदिशा में देखने को मिला था, जिसमें 1 नवजात का 2 सिर, 3 हाथ और 4 पंजे थे। इस तरह के बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो जाते हैं। विदिशा के गंज बसौदा की रहने वाली 21 वर्षीय महिला बबीता अहिरवार ने इस बच्चेे को जन्म दिया था।
- नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थागित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य शिक्षा विभाग की बैठक में यह फैसला किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाएं आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग को सम्पूर्ण और भली-भांति योजना के अनुसार कोविड संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करनी चाहिए।


























.jpg)
.jpg)