- Home
- देश
- जम्मू। जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में तीन बारूदी सुरंग मिली जिन्हें बाद में बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिये नष्ट किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बारूदी सुरंगों में जंग लगा था जिससे पता चलता है कि ये काफी समय से जमीन में दबी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि ये बारूदी सुरंग सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे डेरा गांव में एक नागरिक को उसके खेत के बगल में खुदाई के दौरान मिलीं। उन्होंने कहा कि पुलिस के एक दल को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया और सांबा पुलिस के बम निरोधक दस्ते को सूचित करने से पहले वहां से आम लोगों को हटा दिया गया। अधिकारी ने कहा कि एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और विस्फोटकों नियंत्रित विस्फोट के जरिये नष्ट किया गया।
- इंदौर। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बावजूद यहां सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने से परहेज करने वाले 250 से ज्यादा लोगों को पिछले पांच दिनों में जेल की हवा खानी पड़ी है।जेल विभाग के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय जेल के अधीक्षक राकेश कुमार भांगरे ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर स्नेहलतागंज क्षेत्र में एक समुदाय के गेस्ट हाउस को अस्थायी जेल बनाया गया है। इस जेल में एक वक्त में 300 लोगों को रखने की क्षमता है। उन्होंने बताया, ''पिछले पांच दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल 258 लोगों को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत अस्थायी जेल लाया गया है। ये लोग सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क पहने घूम रहे थे।''भांगरे ने बताया कि मास्क से परहेज पर अस्थायी जेल पहुंचने वाले लोगों को आमतौर पर तीन घंटे बाद रिहा किया जा रहा है। इससे पहले, उनसे मुचलका भरवाया जा रहा है कि आइंदा वे कोविड-19 से बचाव के तमाम दिशा-निर्देश मानेंगे। उन्होंने बताया कि अस्थायी जेल में 15 कर्मचारियों की तैनाती की गई है और कैदियों पर निगाह रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।-File photo
- नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेज गति से बढऩे के बीच सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंगलवार को निजी टीवी चैनलों से कोविड के प्रति उपयुक्त व्यवहार और पात्र आयु वर्ग के लोगों टीकाकरण के लिए संदेश का प्रसार करने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य लोगों के बीच व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना है। मंत्रालय के परामर्श में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार अप्रैल को हुई बैठक का उल्लेख किया गया है, जो उभरती स्थिति की समीक्षा के लिए की गई थी। बैठक में यह पांच सूत्री रणनीति- 'टेस्टिंग (जांच), ट्रेसिंग (संक्रमित का पता लगाना), उपचार, कोविड के प्रति उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण' पर जोर दिया गया था। मंत्रालय ने कहा कि जनहित में संदेश फैलाने के लिए टीवी चैनलों ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई है।मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के मामलों की वृद्धि का रूझान चिंताजनक है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निजी चैनलों से अपने परामर्श में कहा, '' इसलिए, यह जरूरी है कि सभी हितधारक 'दवाई भी, कड़ाई भी' पर नये सिरे से जोर देने के साथ संचार रणनीति को आगे बढ़ाएं।'' परामर्श में कहा गया है कि निजी चैनल कोविड के प्रति उपयुक्त व्यवहार और पात्र आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए संदेश का उपयुक्त रूप से प्रसार कर सकते हैं, ताकि देश के नागरिकों के बीच व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके। देश में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के 90 हजार से अधिक नये मामले सामने आए। विड-19 के 96 हजार 982 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार 49 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 446 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1 लाख 65 हजार 547 हो गई।-File photo
- रायसेन । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में मंगलवार सुबह तेज गति से जा रही एक कार के चट्टान से टकरा कर पलट जाने से वाहन में सवार मां-बेटी सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत लाल मीणा ने बताया कि यह घटना रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर रायसेन-भोपाल मार्ग पर जाखा पुल के पास एक मोड़ पर हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान प्रियंक तिवारी (35), उसकी चार माह की गर्भवती भाभी सृष्टि तिवारी (30) और सृष्टि की बेटी मिस्त्री तिवारी (7) के रूप में हुई है। मीणा ने बताया कि इस हादसे में प्रियंक तिवारी की पत्नी लली तिवारी (30) एवं उसकी बेटी अनन्या तिवारी (6) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें रायसेन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त वे रायसेन से भोपाल जा रहे थे।
- नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने आज एक आदेश जारी कर 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी कर्मचारियों को कोविड टीका लगवाने को कहा है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के इस आदेश में केन्द्र सरकार के कमर्चारियों को सलाह दी गई है कि वे टीका लगवाने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करें। मास्क पहने, बार-बार हाथ धोएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में सोमवार को कोविड-19 के 3 हजार 548 नये मामले सामने आये जबकि 15 और लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु हो जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार 96 पर पहुंच गयी। सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू का आदेश 30 अप्रैल तक प्रभाव में रहेगा। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले तेजी से बढऩे के साथ ही लोगों के संक्रमित होने की दर भी बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गयी है।
- नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश भर के उन सभी लोगों को टीकाकरण में शामिल करने का सुझाव दिया है जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है।देश में पिछले तीन दिन से प्रत्येक दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 90 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार 049 पर पहुंच गयी है। एक दिन पहले देश में संक्रमण के 1 लाख 3 हजार 558 नये मामले सामने आये ।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा,मौजूदा समय में हम 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। संक्रमण की दूसरी लहर में तेजी से हो रहे प्रसार को देखते हुये हमारा सुझाव है कि टीकाकरण अभियान की रणनीति को तत्काल प्रभाव से युद्ध स्तर पर बढ़ाया जाये।चिकित्सकों के संगठन ने कहा, कोविड-19 टीकाकरण अभियान के संबंध में हमारा सुझाव है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीकाकारण की अनुमति दी जाये और कोविड टीकाकरण की सुविधा हर व्यक्ति के लिये मुफ्त एवं निकटतम संभावित स्थान पर उपलब्ध होना चाहिये। आईएमए ने यह भी सुझाव दिया है कि निजी क्षेत्र के क्लीनिकों को निजी अस्पतालों के साथ सक्रिय रूप से टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाना चाहिये। संगठन के सुझाव में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश एवं जन वितरण प्रणाली के तहत सामान प्राप्त करने के लिये टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य किया जाना चाहिये। आईएमए ने कहा है कि महामारी की दूसरी लहर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयी है।संगठन ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण को लागू करने तथा विश्वास बहाली के लिये सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी के साथ जिला स्तर पर टीकाकरण कार्यबल के गठन का सुझाव दिया है।
- नई दिल्ली। न्यायमूर्ति नूतलपति वेंकट रमण ( एन. वी रमण) को मंगलवार को भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया।सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, न्यायमूर्ति रमण 24 अप्रैल को भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर प्रभार संभालेंगे और मौजूदा सीजेआई एस ए बोबडे की जगह लेंगे। न्यायमूर्ति बोबडे 23 अप्रैल को यह पद छोड़ेंगे। वहीं न्यायमू्र्ति रमण 26 अगस्त, 2022 को सेवानिवृत्त होंगे।
- बारपेटा । असम के बारपेटा जिले में चुनाव कार्यालय से कथित तौर पर 55 लाख रुपये चुराने वाले दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। एक सरकारी बयान के मुताबिक, चुनाव अधिकारी के कार्यालय में हुई चोरी की घटना का पता शनिवार की सुबह चला। बयान में बताया गया, ‘‘बारपेटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद बारपेटा के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के दौरान पूरी राशि जब्त कर ली गई।'' एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्यालय के एक कम्प्यूटर ऑपरेटर और एक कनिष्ठ सहायक को धन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दो अप्रैल को 55 लाख रुपये निकाले गए थे और चुनाव अधिकारी के कार्यालय में एक ट्रंक में इसे रखा गया था ताकि छह अप्रैल को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के दौरान जलपान, पारिश्रमिक एवं अन्य उद्देश्यों पर खर्च किया जा सके। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक चुराए गए धन को जिले में पांच अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया।
- नयी दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। हालांकि, अभी यहां एक और सप्ताह तक गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। नजफगढ़, नरेला और पीतमपुरा के मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री सेल्सियस, 40.3 डिग्री और 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। क्षेत्रीय मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 11-12 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।
- नोएडा । उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के कस्बा कासना के पास बीती रात को एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में घायल राजेंद्र (28) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 50 के पास बीती रात एक सड़क हादसे में अंकुर जैन (33) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मुकेश कुमार (28) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- पुरी। पुलिस ने ओडिशा के पिपिली इलाके से सोमवार को दो व्यक्तियों के पास से 50 लाख रुपये जब्त किए। इस विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव होना है। पुलिस ने बताया कि नियमित जांच के दौरान जब बाइक सवार दो लोगों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की तो उन्हें तरकाज चौक पर हिरासत में ले लिया गया । प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पुरी जिले के बलंगा के रहने वाले दोनों व्यक्ति जांच नाके पर नहीं रूके और पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें तरकाज चौक पर पकड़ लिया। पिपिली के तहसीलदार एस कुमार नंदा ने बताया कि जब्त धन 500 रुपये और 200 रुपये के नोटों में हैं।
- गंगटोक । सिक्किम में सोमवार रात को 5.4 तीव्रता का भूकंप का झटके महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप, भारत-भूटान सीमा के पास 10 किलोमीटर की गहराई में रात आठ बजकर 49 मिनट पर आया। एक अधिकारी ने बताया कि लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए लेकिन जानमाल के किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
- शिरडी । कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर नियंत्रण पाने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा पाबंदियों, सप्ताहांत लॉकडाउन एवं रात्रिकर्फ्यू के लिए जारी की गयी अधिसूचना के बीच शिरडी के मशहूर साईंबाबा मंदिर के अधिकारियों ने सोमवार से अगले आदेश तक इस धर्मस्थल को बंद रखने का फैसला किया। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार धर्मस्थल कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते बंद रहेंगे, इसलिए साईंबाबा मंदिर भी सोमवार रात आठ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो मंदिर प्रांगण में दैन्दिन अनुष्ठान एवं कामकाज यथावत चलते रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के ठहरने के स्थान एवं प्रसादालय बंद रहेंगे।
-
मुंबई। मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और ‘कांगा लीग' के बड़े खिलाड़ी रहे मेहली ईरानी का दुबई में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। कांगा लीग मुंबई में मानसून के मौसम का प्रसिद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के शीर्ष समिति के सदस्य और प्रख्यात क्यूरेटर नदीम मेनन ने सोमवार को बताया कि ईरानी का शनिवार को दुबई में निधन हो गया और उसके एक दिन बाद वही पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर, ईरानी ने लगभग 50 साल तक कांगा लीग में भाग लिया। उन्होंने क्लब स्तर पर बॉम्बे जिमखाना और पारसी साइक्लिस्ट का प्रतिनिधित्व किया था। एमसीए के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ने बाम्बे (अब मुंबई) के लिए सिर्फ एक मैच 1953-54 में बड़ौदा के खिलाफ खेला था। नारी कॉन्ट्रैक्टर, फारूख इंजीनियर, करसन घावरी और गुलाम पारकर जैसे टेस्ट खिलाड़ियों ने पारसी साइक्लिस्ट्स टीम में ईरानी की कप्तान में खेला था। ईरानी के साथ खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कॉन्ट्रैक्टर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक अच्छे क्रिकेटर थे।
- जयपुर । राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को एक डंपर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी । महिला सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी, जो हादसे के वक्त स्कूल जा रही थी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान मोना जांगिड (25) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि वह अपने दुपहिया वाहन से स्कूल जा रही थी कि जोधपुर रोड पर उपखंड कार्यालय के पास डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- कोट्टायम (केरल)। विख्यात मलयालम पटकथा लेखक, अभिनेता और नाटककार पी बालाचंद्रन का सोमवार को वाइकोम स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। फिल्म जगत से संबंधित सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। पिछले कुछ महीनों से उनकी बीमारी का इलाज चल रहा था। तीन दशक लंबे अपने करियर में उन्होंने कई लोकप्रिय मलयालम फिल्मों ‘अंकल बुन', ‘उल्लाडक्कम', ‘अग्निदेवन', ‘पवित्रम' की पटकथा लिखी। उन्होंने रंगमंच कलाकार के रूप में भी प्रशिक्षण हासिल किया था और कई फिल्मों में भी काम किया। प्रसिद्ध मलयालम कवि पी कुन्हीरामन नायर के जीवन पर उन्होंने पटकथा लिखकर 2012 में 'इवान मेघरूपम' फिल्म का निर्देशन किया था। सिनेमा के क्षेत्र में आने से पहले बालचंद्रन ने नाटक के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का जादू दिखाया था और उन्हें 1989 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए केरल साहित्य अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री पी विजयन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।
- इंदौर। मध्य प्रदेश की सड़कों पर ऑटोरिक्शा चालकों को अक्सर तेज आवाज में गीत-संगीत बजाते देखा जा सकता है, लेकिन राज्य में ऑटो रिक्शाओं के विनियमन के लिए तैयार मसौदे को मंजूरी मिल गई, तो लोक परिवहन के इन वाहनों में म्यूजिक सिस्टम लगवाना कायदों के उल्लंघन के दायरे में आ जाएगा और संबंधित गाड़ी का परमिट सजा के तौर पर निरस्त कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राजपत्र में परिवहन विभाग की ओर से "ऑटोरिक्शा विनियमन योजना 2021" के शीर्षक से 27 मार्च को प्रकाशित मसौदे में कहा गया है, "वाहन स्वामी अपने ऑटोरिक्शा में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं कराएगा और म्यूजिक सिस्टम नहीं लगवाएगा। मसौदे के मुताबिक इस प्रस्तावित प्रावधान के उल्लंघन पर संबंधित ऑटोरिक्शा का परमिट निरस्त कर दिया जाएगा और उसे दोबारा परमिट जारी नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान 15 फरवरी को राज्य सरकार को ऑटोरिक्शाओं के विनियमन के लिए प्रावधान बनाने के निर्देश दिए थे और इस आदेश का पालन करते हुए नये प्रावधानों का मसौदा तैयार किया गया है। मसौदे में यह भी कहा गया है कि ट्रैफिक सिग्नल पर रेडलाइट उल्लंघन या तय लेन में गाड़ी नहीं चलाने पर जिस ऑटोरिक्शा चालक का साल में दो बार से अधिक मोटर यान अधिनियम के तहत चालान काटा जाएगा, उसे आइंदा इस वाहन को चलाने के काम पर नहीं रखा जा सकेगा। मसौदे के मुताबिक अंध गति या खतरनाक तरीके या नशे की स्थिति में ऑटोरिक्शा चलाने पर किसी चालक का साल में एक बार भी मोटर यान अधिनियम के तहत चालान काटा जाएगा, तो वह आइंदा इस वाहन को चलाने के का पात्र नहीं रह जाएगा। इसके अलावा, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति को भी ऑटो रिक्शा चलाने के कार्य पर नहीं रखा जा सकेगा। मसौदे में यह भी कहा गया है कि डीजल या पेट्रोल से चलने वाले 10 साल से अधिक पुराने ऑटो रिक्शा का किसी भी मार्ग पर नया परमिट स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस श्रेणी के पुराने परमिट वाले वाहनों के स्थान पर सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शाओं के परिचालन को मंजूरी दी जाएगी। मसौदे के मुताबिक हर ऑटोरिक्शा में अधिकृत गति नियंत्रक (स्पीड गवर्नर) लगाया जाएगा ताकि यह वाहन अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटा के तय दायरे में चल सके। इसके अलावा, प्रत्येक ऑटो रिक्शा में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य होगा और यह उपकरण परिवहन विभाग के केंद्रीय सर्वर से जुड़ा होगा। इस बीच, ऑटोरिक्शाओं को लेकर प्रस्तावित कायदों के खिलाफ चालक संघों ने विरोध शुरू कर दिया है। इंदौर ऑटोरिक्शा चालक महासंघ के संस्थापक राजेश बिड़कर ने कहा, "इन कायदों का मसौदा बेहद अव्यावहारिक है और इसके अमल में आने पर हमारे लिए राज्य में ऑटो रिक्शा चलाना कठिन हो जाएगा। हम इन कायदों को लागू नहीं होने देंगे।=
- श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कश्मीर प्रशासन ने घाटी के अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने एक अदेश जारी कर अपने अधिकारक्षेत्र में आने वाले मुख्य चिकित्सा अधिकारियों/चिकित्सा अधीक्षकों और अन्य क्षेत्रीय अधिकारियों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छुट्टियां रद्द करने को कहा है। आदेश में कहा गया, ‘डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों और विभाग के अन्य अधिकारियों की सभी छु्ट्टियां, जो निदेशक या संबंधित सीएमओ और अन्य डीडीओ के स्तर पर मंजूर की गई हैं, या विचाराधीन हैं, उन्हें रद्द किया जाता है, प्रसव अवकाश या अति आपात स्थिति में ली गई छुट्टी को छोड़कर।'' निदेशक ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों/चिकित्सा अधीक्षकों और क्षेत्रीय कार्यालयों को भी अगले आदेश तक कोई भी अवकाश आवेदन देने से बचने को कहा है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में गत कुछ हफ्तों से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गई है। उपराज्यपाल ने इसकी वजह से रविवार को नौवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को अगले दो हफ्ते तक और 10 से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को अगले एक हफ्ते तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया।
- हरिद्वार । नागा संन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा में सोमवार से ‘संन्यास दीक्षा' का बृहद आयोजन शुरू हो गया है और इस अखाड़े में करीब एक लाख संन्यासियों को दीक्षा संस्कार दिया जाएगा । जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सचिव तथा कुंभ मेला प्रभारी महंत महेशपुरी ने बताया कि संन्यास दीक्षा के लिए सभी चारों मढ़ियों (समूहों)—चार, सोलह, तेरह और चौदह मढ़ी— के लिए नागा संन्यासियों का पंजीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि नागा साधु बनने वाले आवेदकों की बारीकी से जांच के बाद दीक्षा के लिए केवल योग्य एवं पात्र साधुओं का ही चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि नागा संन्यासी बनने के लिए कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इसके लिए सबसे पहले नागा संन्यासी को महापुरुष के रूप में दीक्षित कर अखाड़े में शामिल किया जाता है। तीन साल तक महापुरुष के रूप में दीक्षित संन्यासी को संन्यास के कड़े नियमों का पालन करते हुए गुरु सेवा के साथ-साथ अखाड़े में विभिन्न कार्य करने पड़ते हैं। तीन साल की कठिन साधना में खरा उतरने के बाद कुंभ पर्व पर उन्हें नागा बनाया जाता है। नागा साधु बनने के लिये दीक्षा प्रक्रिया आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के दिशा–निर्देशन में चल रही है।
- मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्वीकृति के लिए उनका इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेज दिया है।राज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने श्री देशमुख की जगह दिलीप वलसे पाटिल को गृह विभाग का प्रभार दिए जाने की सिफारिश की है। श्री ठाकरे ने अपने पत्र में यह भी सिफारिश की है कि दिलीप वलसे पाटिल के श्रम विभाग का प्रभार हसन मुशरिफ को दिया जाए।इससे पहले, बंबई उच्च न्यायालय ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा देशमुख पर लगाये गये आरोपों की जांच करे। न्यायालय ने जयश्री पाटिल नाम की एक वकील द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और राज्य सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि श्री देशमुख ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर अपने इस्तीफे की पेशकश की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे गये अपने त्याग पत्र में देशमुख ने कहा है कि वे नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं।सुनवाई कर रही बंबई उच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि इस मामले में प्रारंभिक जांच 15 दिनों में पूरी की जानी चाहिए। न्यायालय ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच कर रही है इसलिए सीबीआई को तुरंत कोई एफआईआर दर्ज करने की जरूरत नहीं है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को शाम सात बजे परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, एक नए अवतार में, परीक्षा देने वाले हमारे बहादुर योद्धाओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विभिन्न विषयों पर कई मजेदार सवाल और यादगार चर्चा। सात अप्रैल को शाम सात बजे देखिए 'परीक्षा पे चर्चा ।प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह कह रहे हैं, "हम बीते एक साल से कोरोना के साये में रह रहे हैं और इसकी वजह से मुझे व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने का मोह छोडऩा होगा और नए फॉरमेट में 'परीक्षा पे चर्चाÓ के पहले डिजिटल संस्करण में आपके साथ रहूंगा।"उन्होंने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा को अवसरों के तौर पर देखें न कि जीवन के सपनों के अंत के तौर पर। वीडियो में यह भी बताया गया है कि प्रधानमंत्री बच्चों के साथ दोस्त के तौर पर बातचीत करेंगे और इसके साथ ही डिजिटल कार्यक्रम में शिक्षकों व अभिभावकों से भी संवाद करेंगे। मोदी इस बात की भी चर्चा करते हैं कि लोग या माता-पिता क्या कहेंगे इसका दबाव भी कई बार बोझ बन जाता है। वीडियो में प्रधानमंत्री यह भी कह रहे हैं कि यह परीक्षा पे चर्चा है , लेकिन यहां चर्चा सिर्फ परीक्षा तक सीमित नहीं होगी। इस बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। गत फरवरी महीने में शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 से परीक्षा से पहले छात्रों से चर्चा करते रहे हैं। पहली बार इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए वह हर साल छात्रों से संवाद करते हैं और उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपाय सुझाते हैं।
- नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की सही तरीके से तैयारी नहीं की गई और इसका क्रियान्वयन भी अयोग्यतापूर्वक किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे जवानों को जब चाहे तब शहीद होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए हैं तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं।राहुल गांधी ने सीआरपीएफ के महानिदेश कुलदीप सिंह के एक बयान से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए कहा, अगर खुफिया नाकामी नहीं थी तो फिर 1:1 के अनुपात में मौत का मतलब यह है कि इस अभियान की योजना को खराब ढंग से तैयार किया गया तथा अयोग्यतापूर्वक इसका क्रियान्वयन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में शहीद हुए 22 जवानों में सीआरपीएफ के आठ जवान शामिल हैं, जिसमें से सात कोबरा कमांडो से जबकि एक जवान बस्तरिया बटालियन से है। शेष डीआरजी और विशेष कार्यबल के जवान हैं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर अब भी लापता हैं।
- बागपत (उत्तर प्रदेश) । जिले के बड़ौत इलाके में रविवार को सेना के एक जवान का शव उसके घर पर फांसी पर लटकता मिला। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र में बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने चरण सिंह विहार स्थित एक मकान में मोहित (28) नामक युवक का शव फांसी से लटकता मिला। बड़ौत थाना कोतवाल अजय कुमार शर्मा के अनुसार, ‘‘बिनौली थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर का रहने वाला मोहित 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। एक साल से वह चरण सिंह विहार में किराए पर मकान लेकर रह रहा था। इन दिनों उसकी तैनाती बंगाल के बीना गुड़ी में 24 जाट बटालियन में थी। वह छह फरवरी को छुट्टी लेकर घर आया था और तब से यहीं रह रहा था।'' पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- वडोदरा । गुजरात के विख्यात कवि और गजलकार खलील धनतेजवी का रविवार को उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से वडोदरा में निधन हो गया। उनके करीबी लोगों ने यह जानकारी दी। वह 82 वर्ष के थे।कवि का नाम उनके अभिभावकों ने खलील इस्माइल रखा था लेकिन वडोदरा के धनतेज गांव से होने की वजह से उन्होंने अपने नाम में ‘धनतेजवी' उपनाम जोड़ लिया था। कविता और गजल लिखने के लिए विख्यात धनतेजवी को लोग मुशायरों में खूब पसंद करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रसिद्ध गुजराती कवि, लेखक और गजलकार खलील धनतेजवी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। गुजराती गजल को दिलचस्प बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवादनाएं।








.jpg)













.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)