- Home
- देश
- बलिया (उप्र) ।पुलिस ने बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से गायब सभी 12 बालिकाओं को बरामद कर लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर छह कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बृहस्पतिवार को बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के निधरिया गांव में स्थित राजकीय बालिका गृह से 20 जुलाई की देर रात्रि 12 बालिकाएं गायब हो गईं थी । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के दो घंटे के अंदर ही 12 बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस मामले की जांच के लिए बुधवार को एक समिति गठित की थी जिसमें उप जिलाधिकारी सदर व जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल किये गए थे। समिति की जांच में इस मामले में घटना में प्रथम दृष्टया बालिका गृह पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। सरोज के मुताबिक दो महिला होमगार्ड रमावती देवी व लीला देवी, दो पुरुष होमगार्ड हंसराज यादव व छोटे लाल यादव तथा दो विभागीय कर्मचारी राजेश व बीरबल यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है।
- सुरक्षित बाहर निकाला गया दो दिन से खड्ड में पड़ा युवककोटद्वार (उत्तराखंड) । पांव फिसलने से दो दिन पहले खड्ड में गिरे एक युवक को बृहस्पतिवार को सुरक्षित जीवित बाहर निकाल लिया गया। राज्य आपदा मोचन बल की टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सौकार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का रहने वाला 29 वर्षीय उपेंद्र त्यागी मंगलवार को रास्ते में आमसौड में लघुशंका के लिए रूका था लेकिन इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह 80 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरा। त्यागी निजी यात्रा पर कोटद्वार आया था और हादसे के समय अपनी स्कूटी से गाजियाबाद लौट रहा था। दो दिन तक किसी को इस घटना की जानकारी नहीं हुई क्योंकि बारिश के कारण उपेंद्र अपना मोबाइल फोन स्कूटी में रख दिया था। दो दिन तक स्कूटी को लावारिस अवस्था में खड़े देख स्थानीय लोगों को अनहोनी का संदेह हुआ और उन्होंने स्कूटी सवार की खोज शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसने पहाड़ी से नीचे उतर कर देखा तो युवक झाडियों में पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गयी जिसने कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर के जरिए युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। युवक ने बताया कि सिर और पैर में चोट के कारण वह बाहर नहीं आ पाया और भूखे—प्यासे लगातार आवाज़ देता रहा, लेकिन बारिश के कारण शायद उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी।
- नयी दिल्ली । भारत में प्रत्येक एक हजार की आबादी में 116 लोग गैर संचारी रोगों से ग्रस्त होते हैं और जब व्यक्ति 35 साल की उम्र को पार करता है तो इससे पीड़ित लोगों की संख्या और भी बढ़ जाती है। यह दावा एक अध्ययन में किया गया है और इसके साथ ही आबादी में गैर संचारी रोगों के खतरों में वायु प्रदूषण को प्रमुख कारक के तौर पर चिह्नित किया गया है। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) द्वारा ‘‘भारत में गैर संचारी रोगों का बोझ''शीर्षक से जारी रिपोर्ट में , उच्च रक्तचाप, पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों और मधुमेह' को तीन प्रमुख गैर संचारी रोग बताया गया है जबकि कैंसर सबसे कम प्रचलित बीमारी है। यह रिपोर्ट 21 राज्यों में 673 जन स्वास्थ्य केंद्रों के 2,33,672 लोगों पर किए गए सर्वेक्षण के अधार पर देश में गैर संचारी रोगों के बढ़ते मामलों का विश्लेषण करने के लिए तैयार की गई है। थॉट अर्बिट्रेज रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीएआरआई) द्वारा तैयार रिपोर्ट के मुताबिक गैर संचारी रोग होने का जोखिम 18 साल की उम्र के बाद बढ़ जाता है और 35 साल की उम्र पार करने पर यह खतरा तेजी से बढ़ता है। अध्ययन के मुताबिक गैर संचारी रोगों से ग्रस्त दो तिहाई लोग उत्पादक समूह - 26 से 59 साल- के हैं। रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘यह चिंताजनक परिपाटी है और स्याह सच्चाई को इंगित करता है कि भारत में गैर संचारी लोगों का बोझ दीर्घकालिक होगा क्योंकि देश की 65 प्रतिशत आबादी की उम्र 35 साल से कम है।'' रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘सर्वेक्षण से संकेत मिलता है कि भारत में प्रति एक हजार की आबादी पर 116 लोगों में गैर संचारी रोग व्याप्त है। तीन शीर्ष गैर संचारी बीमारियों की पहचान उच्च रक्त चाप, पाचन तंत्र संबंधी बीमारी और मधुमेह के तौर पर की गई है। इसके बाद श्वास संबंधी बीमारियां, दिमाग अथवा तंत्रिका तंत्र की बीमारी, हृदय रोग, गुर्दे का रोग और कैंसर का जोखिम आता है।'' रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्येक एक हजार पुरुषों में से 119 को गैर संचारी रोग है जबकि प्रति एक हजार आबादी में 113 महिलाएं इनसे ग्रस्त हैं।
- नयी दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि देश के कम से कम 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 40 प्रतिशत से अधिक स्वीकृत शिक्षण पद रिक्त पड़े हैं तथा इनमें से दो संस्थानों में 70 प्रतिशत से अधिक रिक्तियां हैं। शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष एक अप्रैल तक केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 33.4 प्रतिशत शिक्षण पद और 37.7 प्रतिशत गैर शिक्षण पद रिक्त पड़े थे। प्रधान ने यह भी कहा, ‘‘ रिक्तियों का उत्पन्न होना और भरा जाना एक सतत प्रक्रिया है। तीन वर्ष से अधिक रिक्त पड़े पदों के बारे में केंद्रीय स्तर पर आंकड़े नहीं रखे जाते हैं। '' शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 45 विश्वविद्यालयों में 19,911 स्वीकृत शिक्षण पद हैं जिनमें से छह हजार पद रिक्त पड़े हैं। सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक शिक्षण पद दिल्ली विश्वविद्यालय में रिक्त पड़े हैं। इस विश्वविद्यालय में स्वीकृत शिक्षण पद 1,706 हैं जिनमें से 846 रिक्त हैं। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नंबर आता है जहां 863 स्वीकृत शिक्षण पदों में से 598 पद रिक्त हैं। इन आंकड़ों से यह बात भी सामने आयी 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत से अधिक यानी 23 में 30 प्रतिशत से अधिक रिक्तियां हैं जबकि मात्र तीन विश्वविद्यालयों में 20 प्रतिशत से कम रिक्तियां हैं।
- भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में पांच दिवस सप्ताह कामकाज की व्यवस्था 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश 31 जुलाई तक प्रभावी था। सूत्रों ने बताया, ‘‘कोविड-19 महामारी की रोकथाम और एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 31 अक्टूबर तक पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) कामकाज होगा।'' प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 15 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके साथ ही इस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 7,91,704 हो गई है। बुधवार को प्रदेश में इस बीमारी से किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 10,512 लोगों की मौत हुई है।
- मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश और नदियों में उफान आने से कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवांए प्रभावित हुई और करीब छह हजार यात्री फंस गए। भारी बारिश की वजह से मुंबई सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से अधिकारियों को बचाव कार्य में प्रशासन की मदद के लिए एनडीआरएफ को बुलानी पड़ी है। कोंकण रेलवे मार्ग प्रभावित होने की वजह से अबतक नौ रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है या रद्द किया गया है या उनके मार्ग को छोटा किया गया है। भारी बारिश की वजह से कोंकण क्षेत्र की प्रमुख नदियां रत्नागिरि और रायगढ़ जिले में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और सरकारी अमला प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लगातार हो रही बारिश से इन दो तटीय जिलों में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की है। वहीं भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने तटीय क्षेत्रों के लिए अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने और नदियों के जलस्तर पर नजर रखने एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। कोंकण रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर व्यवधान के कारण नौ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया, उन्हें गंतव्य से पहले रोका गया है या रद्द कर दिया गया है। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर सुरक्षित स्थानों पर हैं और उनके अंदर मौजूद यात्री भी सुरक्षित हैं। उन्हें खाने-पीने का सामान मुहैया कराया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण रत्नागिरि में चिपलून और कामठे स्टेशन के बीच वशिष्ठी नदी पुल का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। उन्होंने ने कहा, ‘‘ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस खंड पर ट्रेन सेवाएं अस्थायी तौर पर निलंबित कर दी गई हैं।''रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोंकण रेल मार्ग पर 5,500-6,000 यात्री ट्रेनों में फंस गए हैं। कोंकण रेलवे का मुंबई के पास रोहा से मंगलुरु के पास स्थित थोकुर तक 756 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग है। महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक मार्ग चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक हैं, क्योंकि यहां कई कई नदियां, घाटियां और पहाड़ हैं। कोंकण रेलवे ने बताया कि चिपलून में बाढ़ की स्थिति के कारण नौ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया, उन्हें गंतव्य से पहले रोका गया है या रद्द कर दिया गया है। इनमें से दादर-सावंतवाडी स्पेशल ट्रेन को चिपलून स्टेशन और सीएसएमटी-मडगांव जनशताब्दी स्पेशल ट्रेन को खेड़ स्टेशन की ओर मोड़ दिया गया है। कोंकण रेलवे के प्रवक्ता गिरीश करंदीकर ने बताया कि इन ट्रेनों में सवार यात्री सुरक्षित हैं। तमाम परेशानियों के बावजूद कोंकण रेलवे यात्रियों को खाने-पीने का सामान मुहैया कराया जा रहा है। करंदीकर ने कहा, ‘‘ हमने सभी फंसे हुए यात्रियों को चाय, नाश्ता और पेयजल मुहैया कराने की व्यवस्था की है।'' जगबुड़ी, वशिष्ठी, कोडावली, शस्त्री, बाव समेत रत्नागिरी जिले की प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके परिणामस्वरूप खेड़, चिपलून, लांजा, राजापुर, संगमेश्वर कस्बे और आस-पास के इलाके प्रभावित हुए हैं और इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सीएमओ के वक्तव्य के अनुसार पड़ोसी रायगढ़ जिले में भी इसी प्रकार कुंडलिका, अंबा, सावित्री, पातालगंगा, गढ़ी, उल्हास सहित प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। समीक्षा बैठक के दौरान ठाकरे ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले तीन दिनों तक इस क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सीएमओ ने कहा कि सतारा जिले के लोकप्रिय हिल स्टेशन महाबलेश्वर में बीते 24 घंटे में 480 मिमी बारिश हुई है, जिससे सावित्री और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को रात सवा दस बजे मध्य रेलवे ने मुंबई से 120 किलोमीटर दूर कसारा के पास अंबरमाली स्टेशन के पास पटरियों पर बहुत ज्यादा पानी भर जाने और कसारा घाट पर पत्थर टूटकर गिरने की घटनाओं के बाद टिटवाला और इगतपुरी रेल खंड के बीच मध्य रेलवे ने यातायात निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि बाद में देर रात 12 बजकर 20 मिनट पर मध्य रेलवे ने मुंबई से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित वंगानी स्टेशन के पास बाढ़ आने और खंडाला घाट खंड में कुछ पत्थरों के गिरने के बाद अंबरनाथ और लोनावला के बीच यातायात रोक दिया। हालांकि, इस मार्ग को बृहस्पतिवार दोपहर को 17 घंटे के बाद बहाल कर दिया गया।
- भोपाल। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्री बसों की अंतरराज्यीय आवाजाही पर लगे प्रतिबंध को मध्यप्रदेश सरकार ने 28 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश के अतिरिक्त परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इससे पहले इस संबंध में जारी आदेश 21 जुलाई तक प्रभावी था। मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 7,91,704 तक पहुंच गए हैं। जबकि बुधवार को संक्रमण से किसी की मौत की सूचना नहीं है।
- आगरा। उत्तर प्रदेश के महानगर आगरा में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया गया है कि दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रक्तरंजित चार शव पड़े मिले।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर की पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं। नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। खोजी श्वान दस्ता ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
- आत्महत्या करने के लिए स्टेशन पहुंचेसवाई माधेापुर। जिले के चौथ का बरवाड़ा ईसरदा रेलवे स्टेशन के बीच बनास नदी की पुलिया के पास एक पीपल के पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके मिले। बुधवार शाम 7 बजे जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटक रहे दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने दोनों के शव को रात 10 बजे तक सीएचसी चौथ के बरवाड़ा लेकर आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों प्रेमी थे। जो आमेर से ट्रेन से यहां आए थे।सीओ ग्रामीण राकेश राजोरा से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती कचराला तहसील आमेर जिला जयपुर के निवासी बताए गए हैं। चौथ का बरवाड़ा पुलिस के अनुसार दोनों की उम्र 17 से 20 साल के बीच में है। पुलिस के अनुसार दोनों बुधवार को ही ट्रेन से चौथ का बरवाड़ा आए थे। जिसके बाद बनास के पास स्थित पीपल के पेड़ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार प्राथमिक तौर पर यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने शवों को सीएचसी में रखवाने के बाद इसकी सूचना अधिकारियों दी। जिस पर सीओ ग्रामीण राकेश राजोरा रात में करीब 12 बजे चौथ का बरवाड़ा पहुंचे। इसके बाद मामले में जिला कलेक्टर ने स्पेशल मेडिकल बोर्ड का गठन किया। मेडिकल बोर्ड ने रात 2 बजे शवों का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए।
- अयोध्या। अयोध्या की थाना रुदौली इलाके में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या अवैध संबंधों के चलते आरोपी चाची ने ही अपने भतीजे की करवाई थी।एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के मुताबिक रिश्ते में आरोपी चाची लगने वाली एक आरोपी महिला ने पहले अपने भतीजे से नाजायज रिश्ते कायम किए। कुछ दिन सब कुछ ठीक चला, लेकिन इसी बीच चाची की निगाहें एक दूसरे युवक से चार हो गईं। जिसके बाद हवस की आग में चाची ने अपने पुराने प्रेमी से पीछा छुड़ाना चाहा, लेकिन चाची के प्यार में पागल भतीजे ने साथ छोडऩे से इनकार कर दिया।अंजाम यह हुआ की आरोपी चाची ने अपने भतीजे सुनील को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और अपने नए आरोपी प्रेमी और अपनी आरोपी बहन के साथ मिलकर अपने ही भतीजे का कत्ल कर दिया।पुलिस ने हत्या के आरोप में चारों को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और खुरपी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 14 जुलाई को हुई इस खौफनाक वारदात को लेकर मृतक के पिता ने केस दर्ज करवाया था।एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक सुनील कुमार की हत्या उसकी आरोपी चाची गीता से नाजायज संबंध होने के कारण की गई थी। आरोपी गीता, आरोपी गीता की बड़ी बहन आरोपी संगीता, प्रेमी आरोपी प्रदीप और प्रेमी के भाई आरोपी मित्रसेन ने पूर्व योजनाबद्ध तरीके से गन्ने के खेत में ले जाकर फावड़ा और खुर्पी से मारकर हत्या कर दी थी।
- हरदोई। हरदोई में 14 माह पहले हुई हत्या का खुलासा हो गया है। जांच पर जांच हुई और आखिरकार मामले का राज सामने आ गया। कोतवाल हंसमती ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंधों से नाराज होकर आरोपी पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कोतवाल हंसमती ने बताया कि 31 मई 2020 को गांव धनाखेड़ा में एक क्षत विक्षत शव मिला था। शव की पहचान टांडाहार निवासी मूलचंद्र ने अपने भतीजे राकेश कुमार के रूप में की थी। उन्होंने गांव निवासी अनूप, भाई राजा, महेश और मढिया निवासी अनिल पर हत्या का आरोप लगाया था। छह दिसंबर 2020 को एफआइआर दर्ज कराई। मामले की जांच निरीक्षक सुबोध कुमार को सौंपी गई थी। जांच में पता चला कि मृतक राकेश कुमार लुधियाना में मजदूरी करता था। गांव निवासी आरोपी अनूप, उसकी पत्नी, आरोपी भाई राजा, आरोपी महेश और मढिय़ा निवासी आरोपी अनिल भी साथ में काम करते थे और एक ही मकान में रहते थे।कोतवाल हंसमती ने बताया कि मृतक राकेश के अनूप की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे, जब अनूप को इसकी जानकारी हुई तो विवाद हुआ। इसके बाद मृतक राकेश गांव चला आया। राकेश के गांव आने के बाद हत्या के आरोपी भी गांव आए। 27 मई 2020 को मृतक राकेश गायब हो गया और 31 मई को उसका शव फंदे पर लटकता मिला। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक राकेश की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
- आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को एक महिला और उसके 3 बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला और उसके बच्चे अकेले रह रहे थे। इलाके में दहशत का माहौल है।आगरा के एस पी सिटी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि चार लोगों की लाशें मिली हैं । पड़ोसियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या के मामले का पता चल सकेगा।उल्लेखनीय है कोतवाली थानाक्षेत्र के कूचा साधुराम इलाके के मसाले वाली गली में पिछले 5 साल से महिला रेखा राठौर अपने दो बेटों टुकटुक (12) एवं पारस (10) और बेटी माही (8) के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला का दो साल पहले पति सुनील राठौर से तलाक हो गया था और वह बच्चों के साथ अकेले ही रह रही थी।---
- "गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए कोविड वैक्सीन बढ़ते भ्रूण और नवजात को जानलेवा संक्रमण से बचाएगी""अब तक, बच्चों में मृत्यु दर वयस्कों की तुलना में कम है और सामान्यत: यह रोगग्रस्त बच्चों में देखी गई है"नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली के शिशु रोग विभाग के निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव, उनकी सुरक्षा की आवश्यकता और गर्भवती महिलाओं व स्तनपान कराने वाली माताओं को टीका लगवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।क्या आपको लगता है कि भविष्य की लहरें बच्चों को और अधिक गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं? शिशु रोगियों को गुणवत्ता देखभाल प्रदान करने के संबंध में कैसे देश को कोविड-19 की भविष्य की लहर के लिए तैयार करने की जरूरत है?डॉ. प्रवीण कुमार- जैसा कि हम सभी जानते हैं कोविड-19 एक नया वायरस है जिसमें म्यूटेट होने की क्षमता है। यह अटकलें हैं कि क्या भविष्य की लहरें बच्चों को अधिक प्रभावित करेंगी या अधिक घातक होंगी। लोगों की अटकलें हैं कि भविष्य की लहरें बच्चों को और अधिक प्रभावित कर सकती हैं क्योंकि अधिकतर वयस्कों को अगले कुछ महीनों में टीका लगाया जाएगाजबकि इस समय हमारे पास बच्चों के लिए कोई स्वीकृत टीका नहीं है।हालांकि हम नहीं जानते कि भविष्य में वायरस बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करेगा और प्रभाव डालेगालेकिन हमें अपने बच्चों को संक्रमणसे बचाने की जरूरत है। घर में वयस्कों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना चाहिए तथा संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए अपने सामाजिक संबंधों को सीमित करना चाहिए क्योंकि वे संक्रमण दूसरों तक ले जा सकते हैं और फैला सकते हैं।इसके अलावा सभी वयस्कों को टीके लगवाने चाहिए, जिससे बच्चों की काफी हद तक सुरक्षा भी होगी। और अब टीका गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी उपलब्ध है। इससे जानलेवा संक्रमण से बढ़ते भ्रूण और नवजात को कुछ हद तक सुरक्षा मिलेगी।एमआईएस-सी क्या है? कृपया इस स्थिति के बारे में विस्तार से बताइए कि एमआईएस-सी मामले का इलाज करते समय आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? क्या आपको लगता है कि माता-पिता को एमआईएस-सी और इसके उपचार के बारे में जागरूक होना चाहिए?डॉ. प्रवीण कुमार- मल्टीसिस्टम इनफ्लैमेटरी सिंड्रोम (एमआईएस) बच्चों और किशोरों (0-19 साल की उम्र) में देखा जाने वाला एक नया सिंड्रोम है। अधिकतर रोगियों ने इसकी रिर्पोट प्रभावित आबादी में कोविड-19 संक्रमण के शिखर पर होने के दो से छह सप्ताह के बाद की। तीन प्रकार के क्लीनिकल कोर्स का वर्णन किया गया है: बढ़े हुएइनफ्लैमेटरी मापदंडों के साथ लगातार बुखार, प्रेजेंटेशन और शॉक जैसी कावासाकी रोग, एलवी डिसफंक्शन के साथ इनोट्रोपिक आवश्यकता। एमआईएस-सी के निदान की स्थापना के लिएउन्नत जांच की आवश्यकता होती है। सभी संदिग्ध मामलों को एचडीयू/आईसीयू सुविधा वाले तृतीयक देखभाल अस्पताल में रेफर और प्रबंधित किया जाना चाहिए। अगर जल्दी पहचान हो जाए तो इन सभी मामलों का इलाज किया जा सकता है।
- मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने यहां कहा कि इससे पहले मौसम विभाग ने ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया था, लेकिन अब ‘अनुकूल समसामयिक परिस्थितियों’ के कारण बदलाव के बाद इसे ‘रेड अलर्ट’ कर दिया गया है। महानगर में रविवार और सोमवार को भी भारी बारिश हुई। सरकार ने कहा, ‘‘मुंबई में आज और अगले कुछ दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए दो अनुकूल समसामयिक परिस्थितियां हैं। दक्षिण गुजरात तट से कर्नाटक तट तक कम दबाव के क्षेत्र से बारिश की तीव्रता तेज होने की उम्मीद है।’’उन्होंने कहा कि दूसरी बात मुंबई तथा पड़ोसी क्षेत्र में बनी ‘‘वायु प्रणालियां’’ हैं। कोंकण तथा मध्य महाराष्ट्र में भी व्यापक पैमाने पर बारिश होगी। सरकार ने बताया कि मराठावाड़ा क्षेत्र में भी गुरुवार तक व्यापक बारिश होने की संभावना है और इसके बाद बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र तथा कर्नाटक के बीच तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अकसर अरब सागर से जमीन पर नमी वाली पश्चिमी हवाएं चलती हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महाराष्ट्र में पूर्वी-पश्चिमी हवा प्रणालियां हैं और इससे मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र विशेष तौर पर घाट वाले इलाकों में बहुत भारी बारिश के लिए दो समसामयिक प्रणालियां हैं।’’
- नई दिल्ली। राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे। इन विमानों को भारतीय वायु सेना की राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा।फ्रांस से आए इन विमानों को हवाई मार्ग के बीच में संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना ने ईंधन उपलब्ध कराया। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट किया, "फ्रांस के इस्त्रेस एयर बेस से उड़कर बिना रुके तीन राफेल विमान कुछ देर पहले भारत पहुंचे। हवाई मार्ग के बीच में सहायता देने के लिए यूएई वायु सेना को भारतीय वायु सेना धन्यवाद देती है।"इस खेप के आने के बाद अब भारत में पास 24 राफेल विमान हो गए हैं। राफेल जेट की नई स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हासीमारा एयर बेस पर स्थित होगी। पहली राफेल स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर स्थित है। एक स्क्वाड्रन में 18 विमान होते हैं।
- नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणामों को अंतिम रूप देने की समयसीमा इस महीने की 22 तारीख से बढ़ाकर 25 तारीख कर दी है। यदि कोई स्कूल इस समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाता तो उसके परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए 12वीं की परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएगी।परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा है कि परिणाम तैयार करने वाले शिक्षक तनाव में हैं, घबराहट के कारण उनसे गलतियां हो रही हैं और वे उन्हें ठीक करने के लिए सीबीएसई को अनुरोध भेज रहे हैं। इन समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने परिणामों को अंतिम रूप देने की समय सीमा बढाने का फैसला किया है।
- जयपुर। राजस्थान सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले/पदस्थापन किए जिसके तहत अमित यादव को राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी का सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।राज्य के कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके तहत पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत सात आईएएस को पद आवंटित किए गए हैं जबकि चार आईएएस का तबादला किया गया है। इसके तहत राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के तीन अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है इनमें कैलाश चंद गुर्जर, राजेंद्र सिंह चारण व लक्ष्मीकांत बालोत शामिल है।
- -स्वस्थ होने की दर बढकर 97 दशमलव तीन-छह प्रतिशत हुईनई दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41 करोड़ 54 लाख कोविड टीके लगाये गये हैं। पिछले चौबीस घंटे में 34 लाख 25 हजार से अधिक टीके लगाये गये। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 36 हजार 977 से अधिक मरीज स्वस्थ हुए। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.36 प्रतिशत हो गयी है। कोविड महामारी से तीन करोड़ तीन लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।पिछले चौबीस घंटे में 42 हजार से अधिक नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में कोविड मरीजों की कुल संख्या और घटकर लगभग चार लाख सात हजार रह गयी है।साप्ताहिक सकारात्मकता दर पांच प्रतिशत से नीचे 2.09 प्रतिशत और दैनिक सकारात्मकता दर लगातार 30 वें दिन तीन प्रतिशत से नीचे 2.27 प्रतिशत है। कोविड नमूनों की जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और अब तक 44 करोड़ 91 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।
- लखनऊ। लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।गौरतलब है कि राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को चार जुलाई को संक्रमण और नीम बेहोशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।
- - देश की दो-तिहाई आबादी में कोविड एंटीबॉडी पायी गई- सर्वेनई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की लगभग 40 करोड जनसंख्या अब भी कोविड से असुरक्षित है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि चौथे चरण का राष्ट्रीय सीरो-सर्वेक्षण 70 जिलों में जून-जुलाई में कराया गया था।यह सर्वेक्षण 28 हजार से अधिक लोगों के अलावा, सात हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों पर किया गया। उन्होंने बताया कि यह सीरो-सर्वेक्षण पिछले तीन चरण के सर्वेक्षण से कुछ अलग था। चौथे चरण के इस सर्वेक्षण में 6 से 17 वर्ष के बच्चों को शामिल किया गया।डॉक्टर भार्गव ने बताया कि सर्वेक्षण में पाया गया कि देश की 67 प्रतिशत से अधिक आबादी में एंटीबॉडी पाई गई है। उन्होंने बताया कि टीका नहीं लगवाने वाले 62 प्रतिशत से अधिक, टीके की एक डोज लेने वाले 81 प्रतिशत से अधिक और टीके की दोनों डोज लेने वाले 89 प्रतिशत से अधिक लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है।डॉ. भार्गव ने बताया कि सामान्य जनसंख्या के दो-तिहाई लोगों में एंटीबॉडी पाई गई है। उन्होंने बताया कि 6 से 17 वर्ष तक की आयु के आधे से अधिक बच्चों में एंटीबॉडी पाई गई है। डॉक्टर भार्गव ने बताया कि सर्वेक्षण में स्पष्ट रूप से आशा कि किरण दिखती है लेकिन निश्चिंत होने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने बताया कि सामाजिक, सार्वजनिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाएं करने से बचा जाना चाहिए।नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के. पॉल ने बताया कि अब भी तीन लोगों में से एक कोविड से असुरिक्षत है। उन्होंने बताया कि महामारी खत्म नहीं हुई है और दूसरी लहर अभी जारी है। डॉक्टर पॉल ने कहा कि नये वायरस के फैलने का खतरा बरकरार है, कुल मिलाकर देश के लिए असुरक्षा अब भी बनी हुई है।डॉक्टर पॉल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस सीरो-सर्वेक्षण से राज्य, जिला और उप-जिला स्तर पर महामारी को पूरी तरह नहीं समझा जा सकता। उन्होंने रोग के फैलाव को आबादी के विशिष्ट स्तर पर समझने के लिए समय पर और उच्च क्वालिटी का सीरो-सर्वेक्षण कराये जाने का सुझाव दिया।
- नयी दिल्ली।कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि देश में टीका कब आएगा, क्योंकि हानि से सुरक्षा नियम पर अभी सहमति नहीं बनी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह टीका निर्माता मॉडर्ना के साथ सक्रियता से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि देश में उसका टीका कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है। पिछले महीने भारत के औषधि नियंत्रक ने मॉडर्ना के टीके को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने बताया, “कोवैक्स वैश्विक टीका साझाकरण कार्यक्रम के माध्यम से भारत को मॉडर्ना के कोविड-19 रोधी टीके की 75 लाख खुराकों की पेशकश की गई है।” उन्होंने कहा कि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में टीके कब उपलब्ध होंगे क्योंकि "बातचीत अब भी जारी है और हानि से सुरक्षा के मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है''। देश में मॉडर्ना के टीके की उपलब्धता पर, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने हाल में कहा था कि सरकार मॉडर्ना के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि यह देखा जा सके कि इसका टीका देश में कैसे आयात किया जा सकता और उपलब्ध कराया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने हानि से सुरक्षा अनुबंध को अंतिम रूप देने के लिए कुछ शर्तें रखी हैं और इसे अमेरिकी दवा निर्माता को अवलोकन के लिए भेज दिया है।
-
नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला 21 जुलाई से 15 अगस्त तक लोगों के लिये बंद कर दिया गया है । भारतीय पुरातत्व सोसाइटी की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पहले लाल किले को बंद किया जाता है।आदेश में कहा गया है, ‘‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुये 21 जुलाई की सुबह से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न होने तक लाल किले के अंदर प्रवेश को निषेध करने का निर्देश दिया है।'' दिल्ली पुलिस ने 12 जुलाई को पत्र लिख कर कोविड महामारी और सुरक्षा करणों से लाल किला 15 जुलाई से बंद करने का सुझाव दिया था ।
- इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने एक पेट्रोल पम्प पर 100-100 रुपये के नकली नोट चलाने की कोशिश के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 2,000 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। सांवेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांवेर क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णपाल सिंह (24), कृष्णपाल डोडिया (21) और विमल ठक्कर (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी युवकों ने सोमवार रात पेट्रोल पंप पर अपनी कार में 2,000 रुपये का डीजल भरवाया और इसके बदले पंप कर्मियों को 100-100 रुपये के 20 नकली नोट थमा दिए। अधिकारी ने बताया कि संदेह होने पर पंप कर्मियों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की विस्तृत जांच जारी है।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदशों और निजी अस्पतालों के पास इस्तेमाल नहीं की गई कोविड-19 रोधी टीके की 2.11 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने बताया कि सभी स्रोतों के माध्यम से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 42.15 करोड़ (42,15,43,730) से अधिक खुराकें मुहैया करायी गयी हैं। इसके अलावा 71,40,000 और खुराक की आपूर्ति की जा रही हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 40,03,50,489 खुराक इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद खुराकों की संख्या भी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की 2,11,93,241 से अधिक खुराकें अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। टीकाकरण के नए चरण की शुरुआत जून से हुई थी। नए चरण के तहत केंद्र देश में निर्मित 75 प्रतिशत टीके खरीद कर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में मुहैया करा रहा है। मंत्रालय के अनुसार नए चरण में, सरकार देश में उत्पादित टीकों का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में आपूर्ति करेगी।-file photo
- चंडीगढ़। पंजाब में पटियाला के शूतराना इलाके में बारिश के बाद घर की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात शूतराना के मटौली गांव की है। बारिश के कारण घर की छत गिर गयी, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुख्तियार सिंह (40), उनके बेटे वंशदीप सिंह (14) और बेटियों सिमरनजीत कौर (13) और कमलदीप कौर (10) की मलबे में दबने से मौत हो गई। मुख्तियार की पत्नी सुरिंदर कौर को चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।















.jpg)

.jpg)








.jpeg)
