- Home
- देश
- सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी क्षेत्र में पहाडों पर होने वाली वर्षा के कारण नदिया उफान पर है और रविवार सुबह तेज बहाव के कारण एक गाड़ी बह गयी। गनीमत यह रही कि उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं को बचा लिया गया। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कुडीखेडा गांव के पास शाकुम्भरी देवी रोड पर पहाड़ों पर होने वाली वर्षा से नदी का जलस्तर बढ गया और एक कार में सवार पांच लोग पानी के तेज बहाव मे फंसे हैं। शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पांचों श्रदालुओं को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी दीपक, सचिन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पारस शर्मा और अश्वनी अग्रवाल अपनी गाड़ी से मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए आए थे। जब ये लोग नदी के पास आये तो उस समय पानी कम था लेकिन देखते ही देखते जलस्तर बढ़ने लगा और इनकी कार डूबने लगी तो ये लोग गाडी से उतरकर एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए पानी के तेज बहाव मे खड़े हो गये।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मॉनसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदन के नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। राजग के कई घटक दलों के नेता बैठक में मौजूद रहे। इनमें अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राम नाथ ठाकुर, ऑल इंडिया द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेता ए नवनीतकृष्णन, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास आठवले और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता पशुपति पारस शामिल थे। बैठक सत्र के लिए सदन की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गयी थी। संसद का मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक चलने वाला है।
- नई दिल्ली। कल शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के मददेनजर आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। यह बैठक संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों का समर्थन लेने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन और डीएमके पार्टी के तिरूचि शिवा भी मौजूद थे।संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बैठक में 33 दलों के 40 से अधिक नेता शामिल हुए और उन्होंने कई सुझाव दिए। श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी सुझावों को महत्वपूर्ण माना है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी आज सदन में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। संसद का मॉनसून सत्र कल से अगले महीने की 13 तारीख तक चलेगा। इस दौरान लोक सभा और राज्य सभा की 19 बैठकें होंगी।राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने कल सदन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सांसदों से कोविड महामारी की स्थिति में लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने और सभी संबंधित मुद्दो पर विचार करने का आग्रह किया। श्री नायडू ने कहा कि कोविड से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये संसद की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित की जानी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से कई चुनौतियां सामने आईं और यह देश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए परीक्षा की घडी थी।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 25 जुलाई को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की ये 79वीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री ने लोगों को उन विषयों पर विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया है जिनके बारे में कार्यक्रम की आगामी कड़ी में वे अपने विचार रख सकें। लोग अपने विचार नमो ऐप या माईगोव ओपन फोरम में अपने विचार साझा कर सकते हैं। वे टोल फ्री नम्बर 1 8 0 0 - 1 1 - 7 8 0 0 पर भी डॉयल कर सकते हैं और हिन्दी या अंगेजी में प्रधानमंत्री के लिए संदेश रिकार्ड करा सकते हैं। फोनलाइन्स 22 जुलाई तक खुली रहेंगीं। लोग 1 9 2 2 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं और एसएमएस लिंक प्राप्त कर प्रधानमंत्री को सीधे अपने सुझाव दे सकते हैं।
- मुंबई। मुंबई के कई इलाकों में कल पूरी रात तेज वर्षा के बाद जमीन खिसकने और दीवार गिरने की तीन घटनाओं में 25 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। ये तीनों घटनाएं मुंबई के पूर्वी और मध्य उपनगरीय इलाकों में हुईं।चेंबूर इलाके में दीवार गिरने की घटना में 17 लोग मारे गए हैं। जबकि विकरोली में जमीन धसने से पांच झुगियां ढह गईं, जिससे सात लोगों की मृत्यु हो गई। उधर, भांडुप में दीवार गिरने की घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। महाराष्ट्र के राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-के कमाण्डर अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य जारी है। उधर रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मुंबई की मध्य और पश्चिम रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने तेज वर्षा को देखते हुए मुम्बई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुम्बई के चेंबूर और विक्रोली में भारी बारिश के कारण लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दीवार गिरने और जमीन धंसने की घटनाओं में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुम्बई में कुर्ला के क्रान्तिनगर इलाके के लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है क्योंकि मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। दादर, परेल, हिंदमाता और माटुंगा सहित मुम्बई के कई उपनगरीय निचले इलाकों में पानी भर गया है।उधर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से चलने वाली कई रेलगाडियों के समय बदल दिए गए हैं और कुछ को रद्द कर दिया गया है। पालघर के कई इलाकों में भी बहुत अधिक जल भराव हुआ है।
- शाहजहांपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तांत्रिक की सलाह पर छह वर्षीय बीमार बेटे को खेत में स्नान कराने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।अल्लाहगंज थाना प्रभारी अजब सिंह ने रविवार को बताया कि थाना अंतर्गत धर्मपुर पिपरिया गांव के पास मड़ैया में रहने वाले बाबू सिंह (42) का छह वर्षीय बेटा गोविंद काफी दिनों से बीमार था। उन्होंने बताया कि कई जगह इलाज कराने के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस बीच किसी तांत्रिक ने सुझाव दिया कि बीमार बच्चे को खेत में स्नान कराया जाए और इस दौरान उसे कोई भी व्यक्ति देख नहीं पाए। तांत्रिक की सलाह के बाद शनिवार को बाबू सिंह बाल्टी में पानी लेकर अपने बेटे के साथ हरदोई जिले के सीमावर्ती एक खेत में चले गए और वहां बेटे को चुपचाप स्नान कराया। सिंह ने बताया कि स्नान कराने के बाद दोनों जब खेत से बाहर की ओर आ रहे तभी खेत में फसल को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई तारों की बाड़ में वे उलझ गए। तार में बिजली का करंट आ जाने के चलते पिता-पुत्र की मौत हो गई।हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें आज सुबह घटना की सूचना मिली और इसके बाद वह घटनास्थल पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। file photo
- वाराणसी। वाराणसी जिले में चचेरी बहन के साथ ही कथित अवैध संबंध का वीडियो वायरल होने के बाद एक परिवार में जहां हड़कंप मचा है वहीं अब थाने तक मामले ने दस्तक दे दी है। इंस्पेक्टर फूलपुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इस चर्चित मामले में आरोप है कि आरोपी पत्नी ने ही पति की करतूतों को उजागर करने के लिए पूरी तैयारी की और वीडियो बनने के बाद भाई-बहन के रिश्ते को इंटरनेट मीडिया में वायरल कर रिश्तों को तार-तार कर दिया है। पहले तो इस वीडियो को लेकर संशय की स्थिति थी मगर परिजनों के हाथ यह वीडियो लगा तो परिवार में भी हड़कंप मच गया।इंस्पेक्टर फूलपुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि वीडियो पिंडरा में फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार के एक परिवार का है। क्षेत्र में चर्चा है कि वीडियो में मौजूद युवक की आरोपी पत्नी ने ही अपने पति की चचेरी बहन संग अवैध संबंध का वीडियो वायरल किया है। इस मामले में अब फूलपुर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।पुलिस के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार निवासी एक परिवार का मामला है। जहां पर रिश्ते में चचेरे भाई-बहन ने ही इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया और दो माह पूर्व एक होटल में बने अवैध संबंध के वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत मिलने के बाद आखिरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत पूछताछ के दौरान पुलिस को दिए तहरीर में चचेरी बहन ने भाई पर आरोप लगाया है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और इसके बाद फोटो वायरल कर दिया गया, इसकी वजह से उसके परिवार में उसकी काफी बदनामी हो रही है। इंस्पेक्टर फूलपुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पूरे परिवार और क्षेत्र में बदनामी के बाद फोटो और वीडियो के आधार पर संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
- मुंबई। मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण मकान गिरने की घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही वित्तीय राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव के चलते लोकल ट्रेन सेवा और यातायात भी प्रभावित है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश की पृष्ठभूमि में मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे चेंबूर में घटनास्थल पर पहुंचे। यहां दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। विक्रोली में 8 लोगों के मरने की खबर है। मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से चेंबूर और विक्रोली में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के लोगों को 5 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है साथ ही घायलों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा इसकी भी घोषणा की है।
- रांची/देवघर। कोविड-19 के कारण धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदियों के चलते इस साल लगातार दूसरी बार झारखंड के देवघर में एक महीने तक चलने वाला श्रावणी मेला और इससे जुड़ी कांवड़ यात्रा होने की संभावना नहीं है। इसे पूर्वी भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है। इसी साल 25 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है लेकिन अभी तक देवघर जिला प्रशासन की ओर से मेले को लेकर कोई तैयारी नहीं हुई है। यह इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कांवडिय़ों का मेला और जमावड़ा नहीं होने देगी, जिसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। सरकार ने अभी तक इस विशाल आयोजन पर औपचारिक आदेश नहीं दिया है। इस दौरान देश भर के लाखों भक्त बैद्यनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने के लिए आते हैं, लेकिन ऐसे संकेत हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी यह आयोजन नहीं होगा। झारखंड सरकार ने 30 जून को कोरोना वायरस लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को आठवीं बार अगले आदेश तक बढ़ा दिया था। इसके तहत सभी धार्मिक स्थलों / पूजा स्थलों को खोलने की अनुमति है , लेकिन आगंतुकों का प्रवेश वर्जित है।झारखंड के पुलिस महानिदेशक, नीरज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि लोगों को कोविड महामारी के आलोक में सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का पालन और उनका सम्मान करना चाहिए। सिन्हा ने कहा, ''हमने बिहार की सीमाओं और देवघर की सीमाओं पर भीड़ लगने से रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया है।'' पूर्वी क्षेत्र में कांवडिय़े बिहार के सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर मंदिर में भगवान शिव को चढ़ाने के लिए 100 किलोमीटर की यात्रा करते हैं।
- गोरखपुर (उप्र)। महराजगंज जिले की नौतनवां मंडी में बिखरा हुआ गेहूं लेने के आरोप में नौ साल के बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटे जाने का वीडियो सार्वजनिक होने पर मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नौतनवां मंडी में गेहूं की कई बोरियां फट गईं और वहां अनाज बिखर गया। उन्होंने बताया कि एक लड़के ने वहां बिखरा हुआ कुछ गेहूं इक_ा किया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस पर कुछ लोगों ने लड़के को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में बच्चे ने अपने माता-पिता को बुलाया और उनके माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। घटना गुरुवार की है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शनिवार को बताया कि लड़के के पिता की शिकायत पर शुक्रवार शाम पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 147 (दंगा करने की सजा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 342 (अवैध ढंग से हिरासत में रखने) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री-अनधिकृत कॉलोनी दिल्ली आवास अधिकार योजना (पीएम उदय) के तहत अब तक 7,300 से ज्यादा परिवारों को मालिकाना हक मिला है और 4.1 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है। पीएम-उदय की शुरुआत 29 अक्टूबर, 2019 को हुई थी जिसका उद्देश्य दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कालोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देना है। आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘वादा किया। वादा निभाया। दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को पीएम-उदय योजना का मिल रहा है लाभ। अब तक 7,329 परिवारों को मिला उनके घर का मालिकाना हक़। कुल 4,19,485 लोगों ने पोर्टल पर कराया पंजीकरण। आप भी इस सरल प्रक्रिया से तुरंत पंजीकरण करवाएँ।'' उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का वीडियो दो हिस्सों में साझा किया जिसमें लोगों को पंजीकरण की प्रक्रिया बताई गई है। इस योजना के लिए पंजीकरण पूरी तरह से ऑनलाइन है।वीडियो में यह भी कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति घर पर पंजीकरण नहीं कर पा रहा है तो वह करीबी सेवा केन्द्र पर जा सकता है या बेहद कम शुल्क का भुगतान कर पंजीकृत एजेंसी की मदद ले सकता है। पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘अपने घर का मालिकाना हक़ मिलने से कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को अब न तो बुल्डोज़र का डर और न कोई चिंता। पंजीकरण प्रक्रिया बेहद सरल।
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस वर्ष कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार की अपील के बाद कांवड़ संघों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया। कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी। दरअसल कांवड़ यात्रा स्थगित करने का यह फैसला उच्चतम न्यायालय के निर्देश के एक दिन बाद आया है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि धार्मिक सहित सभी भावनाएं जीवन के अधिकार के अधीन हैं, साथ ही न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को 19 जुलाई तक उसे यह सूचित करने के लिए कहा कि क्या वह राज्य में “सांकेतिक” कांवड़ यात्रा आयोजित करने के अपने फैसले पर फिर से विचार करेगी। न्यायालय ने कहा, ‘‘एक बात पूरी तरह से साफ है कि हम कोविड के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार को कांवड़ यात्रा लोगों की 100 फीसदी उपस्थिति के साथ आयोजित करने की इजाजत नहीं दे सकते। हम सभी भारत के नागरिक हैं। यह स्वत: संज्ञान इसलिए लिया गया है क्योंकि अनुच्छेद 21 हम सभी पर लागू होता है। यह हम सभी की सुरक्षा के लिए है।'' उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि वह कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 'कांवड़ संघों' से बात कर रही है और कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार का प्रयास है कि धार्मिक भावनाएं भी आहत न हों और महामारी से बचाव भी हो जाए। इससे पहले शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने महामारी के दौरान यात्रा के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए कांवड़ यात्रा पर पुनर्विचार करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को 19 जुलाई तक सूचित करने के लिए कहा था। हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण के महीने की शुरुआत के साथ शुरू होने वाली पखवाड़े की यात्रा अगस्त के पहले सप्ताह तक चलती है और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से हरिद्वार में कांवड़ियों का एक बड़ा जमावड़ा होता है। पिछले साल कांवड़ संघों ने सरकार के साथ बातचीत के बाद खुद ही यात्रा स्थगित कर दी थी। गौरतलब है कि केंद्र ने न्यायालय से कहा था कि राज्य सरकारों को महामारी के मद्देनजर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं देनी चाहिए और टैंकरों के जरिए गंगा जल की व्यवस्था निर्दिष्ट स्थानों पर की जानी चाहिए। उत्तराखंड सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में इस वार्षिक यात्रा को रद्द कर दिया था जिसमें हजारों शिव भक्त पैदल चलकर गंगाजल लेने जाते हैं और फिर अपने कस्बों, गांवों को लौटते हैं। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार सर्वोपरि है और उत्तर प्रदेश सरकार बताए कि क्या वह यात्रा आयोजित करने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को तैयार है।
- नयी दिल्ली। अरब सागर में 1982 से 2019 के बीच चक्रवातों की आवृत्ति 52 प्रतिशत और उसके पिछले दो दशकों के मुकाबले बहुत गंभीर चक्रवातों की आवृत्ति 150 प्रतिशत बढ़ी है। एक हालिया अध्ययन में यह कहा गया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में इसी अवधि में आने वाले चक्रवातों की आवृत्ति में कुछ कमी आयी है।अध्ययन के सह-लेखक एम. के. रॉक्सी ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात की घटनाओं में वृद्धि काफी हद तक समुद्र के बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहे उसम के कारण है। उन्होंने कहा, ‘‘अरब सागर में चक्रवातों की संख्या में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, बहुत गंभीर चक्रवातों की संख्या में 150 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, 1982 से 2019 के बीच बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की संख्या में आठ प्रतिशत की कमी आयी है।'' यह अध्ययन मेघा देशपांडे, विनीत कुमार सिंह, मानो क्रांति गांधी, एम. के. रॉक्सी, आर. एमैनुएल और उमेश कुमार ने की है। रॉक्सी ने बताया कि पिछले दो दशकों में अरब सागर में चक्रवातों की अवधि में 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बेहद गंभीर चक्रवातों की अवधि में 260 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लेकिन, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों की अवधि में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
- आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को चार हथियारबंद बदमाश मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से 17 किलोग्राम सोना और पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। हालांकि घटना के कुछ देर बाद एत्मादपुर खंदौली रोड पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की अपराह्र एक बजे थाना कमलानगर आगरा के सेंट्रल बैंक रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में चार हथियारबंद बदमाश घुस गये। उन्होंने अंदर आते ही वहां मौजूद कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और सोने के सारे जेवरात लूट लिये। बदमाशों ने इस दौरान वहां रखे पांच लाख रुपये भी लूट लिये। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मुनिराज समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस बदमाशों का सुराग हासिल करने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस बीच पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवीन अरोरा ने पत्रकारों को बताया कि मणप्पुरम गोल्ड शाखा पर लूट की घटना की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर देगी।
- हैदराबाद। बिना सहमति के एक तेलुगू गायिका का नाम और जानकारी लेकर सोशल मीडिया पर उसका फर्जी अकाउंट बनाकर उसे कथित रूप से प्रताड़ित करने को लेकर पुलिस ने शॉर्ट फिल्मों के एक निर्देशक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गायिका के पिता ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उस व्यक्ति ने उनकी बेटी के नाम पर एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी खोली है और उसकी तस्वीर का उपयोग ‘लोगो' के रूप में कर रहा है। इसी आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गायिका के नाम पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल करके अकाउंट बनाए, जिससे उन्हें बहुत परेशानी हुई। साथ ही आरोपी ने गायिका को अपने साथ व्यवसाय करने के लिए मंजूरी देने को मजबूर किया। पुलिस ने बताया, गायिका ने जब आरोपी को ये सब करने से मना किया तो, उस व्यक्ति ने इंकार कर दिया और सभी गतिविधियां पहले ही तरह ही चलाते रहने के लिए उससे अनापत्ति प्रमाणपत्र देने को कहा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गायिका को उसके काम में हस्तक्षेप नहीं करने की भी चेतावनी दी।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण व्यक्ति के लिए सक्रिय क्षय रोग (टीबी) का खतरा बढ़ा सकता है क्योंकि यह ब्लैक फंगस की तरह एक ''अवसरवादी'' संक्रमण है, लेकिन कोविड-19 की वजह से टीबी के मामलों में वृद्धि के फिलहाल पर्याप्त सबूत नहीं हैं।मंत्रालय ने कहा कि 2020 में कोविड रोधी प्रतिबंधों के चलते टीबी के मामलों में लगभग 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस तरह की कुछ खबरें आई हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों में हाल में टीबी के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है और हर रोज लगभग दर्जनभर मामले आने से डॉक्टर भी चिंतित हैं। इसने कहा, ''स्पष्ट किया जाता है कि अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी कोविड मरीजों की टीबी जांच और सभी टीबी मरीजों की कोविड जांच की सिफारिश की है।'' मंत्रालय ने कहा कि सार्स-कोव-2 संक्रमण व्यक्ति के लिए टीबी का जोखिम बढ़ा सकता है क्योंकि यह ''ब्लैक फंगस की तरह एक अवसरवादी संक्रमण है।'' इसने कहा, ''लेकिन कोविड-19 की वजह से टीबी के मामलों में वृद्धि के फिलहाल पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
- नोएडा। नोएडा में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक के प्रबंधक ने उनके विभिन्न एटीएम से लाखों रुपये निकालने के लिए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-18 में स्थित बैंक के प्रबंधक निखिल छेत्तरवाल ने बीती रात शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक के विभिन्न एटीएम से धोखाधड़ी करके 22 लाख 34 हजार 200 रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाले सतीश कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से 18 जार 400 रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाले रजनीश त्यागी ने शिकायत दर्ज करायी है कि केवाईसी करने के लिए अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया तथा उनके एसबीआई बैंक में स्थित खाते से 82 जार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।नोएडा। नोएडा में सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में स्थित एक बैंक के प्रबंधक ने उनके विभिन्न एटीएम से लाखों रुपये निकालने के लिए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ॉसेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर-18 में स्थित बैंक के प्रबंधक निखिल छेत्तरवाल ने बीती रात शिकायत दर्ज करायी कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक के विभिन्न एटीएम से धोखाधड़ी करके 22 लाख 34 हजार 200 रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-26 में रहने वाले सतीश कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज करायी है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके खाते से 18 जार 400 रुपये निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-29 में रहने वाले रजनीश त्यागी ने शिकायत दर्ज करायी है कि केवाईसी करने के लिए अज्ञात साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया तथा उनके एसबीआई बैंक में स्थित खाते से 82 जार रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का टी2 टर्मिनल 22 जुलाई से फिर से खोला जाएगा। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में गिरावट आने की वजह से बंद होने के दो महीने बाद यह फिर से खोला जाएगा। दिल्ली हवाईअड्डे के ऑपरेटर डायल ने एक बयान में कहा कि 22 जुलाई से टी2 पर हर दिन लगभग 200 उड़ानों की आवाजाही (100 प्रस्थान और 100 आगमन) को मंजूरी दी जाएगी तथा अगस्त अंत तक उड़ानों की आवाजाही को बढ़ाकर करीब 280 तक किया जाएगा। अभी दिल्ली हवाईअड्डे के केवल टी3 टर्मिनल पर विमानों का संचालन हो रहा है।दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा, ‘‘टी2 टर्मिनल पर इंडिगो की 2000-2999 सीरीज की उड़ानों के साथ संचालन फिर से शुरू हो जाएगा और गोएयर का संचालन पूरी तरह शुरू हो जाएगा तथा शुरुआती चरण में करीब 25,000 यात्रियों के यात्रा करने की उम्मीद है।'' उसने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर लॉकडाउन और इस साल जून के बाद से विभिन्न राज्यों द्वारा यात्रा नियमों में छूट दिए जाने के बाद से यात्रियों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि देखी गयी जिसके बाद टी2 पर विमानों का संचालन बहाल करने का फैसला लिया गया।
- नयी दिल्ली । देश में शनिवार को कोविड-19 टीके की 46.38 लाख से अधिक खुराक दी गई और अब तक 40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु वर्ग के कुल 21,18,682 लाभार्थियों को पहली जबकि 2,33,019 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, ''भारत में अब तक 40 करोड़ से अधिक (40,44,67,526) टीके लगाए जा चुके हैं।'' रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 46.38 लाख से अधिक (46,38,106) खुराक दी गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर, 18-44 आयु वर्ग के 12,40,07,069 लोगों को पहली जबकि 48,50,858 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
- सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को मण्डी थाना क्षेत्र में एक घर से बदमाश छह लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुराकर फरार हो गये। एसपी (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि थाना मण्डी के अन्तर्गत शिवपुरी कॉलोनी निवासी देवेन्द्र सैनी ने थाना मण्डी में तहरीर देकर कहा है, ‘‘उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थी जबकि वह अपने घर पर ताला लगाकर काम पर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी से छह लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिये।'' शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- शिमला। हिमाचल प्रदेश के आदिवासी जिले किन्नौर में शुक्रवार रात 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र किन्नौर जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। रात 11 बजकर 32 मिनट पर आए भूकंप के झटके किन्नौर तथा आसपास के जिलों में महसूस किए गए।
- इरोड। तमिलनाडु के इरोड में एक व्यक्ति ने एक पेंटर के साथ कथित प्रेम संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि इरोड जिले के चितोड में यह घटना हुयी है । पुलिस के अनुसार पति पत्नी के बीच इस बात को लेकर आपस में झगड़ा होता रहता था कि महिला का एक पेंटर के साथ कथित तौर प्रेम प्रसंग है। उन्होंने बताया कि पेशे से चालक का काम करने वाले व्यक्ति ने 28 साल की पत्नी को अपने कथित प्रेमी से संपर्क समाप्त करने के लिये कहा था लेकिन वह उसके साथ कथित तौर पर छुप कर मिलती थी । पुलिस ने बताया कि सुबह पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया ।-file photo
- नयी दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने 11 क्षेत्रीय भाषाओं में बी.टेक पाठ्यक्रम को मंजूरी दी है। इन भाषाओं में हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, गुजराती, मलयालम, बंगाली, असमी, पंजाबी और उड़िया शामिल हैं। प्रधान ने ट्वीट किया, एआईसीटीई ने 11 क्षेत्रीय भाषाओं में बी.टेक पाठ्यक्रम को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्यधारा की शिक्षा में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को सशक्त बनाने के लिए इस महत्वपूर्ण आयाम पर जोर देती है।'' इससे पहले, आज उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आठ राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेजों के नए शैक्षणिक वर्ष से चुनिंदा शाखाओं में क्षेत्रीय भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलबध कराने के निर्णय का स्वागत किया। प्रधान ने कहा, इंजीनियरिंग कॉलेजों में क्षेत्रीय भाषाओं में पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत करने के लिए माननीय उपराष्ट्रपति का आभार।
- चित्रकूट। प्रयागराज से चित्रकूट आ रही राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस शनिवार को रैपुरा थाना क्षेत्र के लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े पांच लोगों को कुचलने के बाद गहरी खाईं में पलट गई। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुशीलचन्द्र शर्मा ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि प्रयागराज से जीरो रोड डिपो की एक रोडवेज बस ने चालक के नियंत्रण खोने के बाद लालापुर आश्रम के पास गुमटी में खड़े पांच लोगों को कुचला और बाद में गहरी खाईं में पलट गई। एसएचओ ने बताया कि इस हादसे में बोडरी (80), रमेश (45), मधु (पांच), चाहत (आठ) और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। इनमें तीन लोगों की हालत नाजुक है। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- शिमला। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है जिसके मद्देनजर शनिवार को राज्य में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई। शिमला स्थित मौसम केंद्र ने कहा कि मौसम की हालिया परिस्थिति और अलग-अलग वैश्विक एवं क्षेत्रीय मॉडल के विश्लेषण से संकेत मिला है कि शनिवार से हिमाचल प्रदेश में बारिश की गति बढ़ेगी और अगले-तीन से चार दिन में निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होगी। मौसम केंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्वानुमानित मौसमी परिस्थितियों की वजह से राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं और निचले इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नदी- नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा, यातायात, बिजली और संचार व्यवस्था बाधित हो सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि इसके मद्देनजर राज्य सरकार के प्राधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे उचित सुरक्षा उपाय करें। कार्यालय के मुताबिक शनिवार के छिटपुट इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र के मुताबिक शाहपुर में 35 मिलीमीटर (मिमी), मलान में 29 मिमी, गुलर और बारथिन में 12-12 मिमी, पिडाना-डलहौजी-तिस्सो में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान उना में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केयलॉंग में दर्ज किया गया।





.jpg)




















.jpeg)
