- Home
- देश
- पालनपुर। गुजरात के बनासकांडा जिले में एक महिला अपनी चार बेटियों के साथ नहर में छलांग लगा दी जिससे महिला और उसकी दो बेटियों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना थारड तालुका के छोटा नेसडा गांव की है और महिला की पहचान देवलीबेन परमार (29) के रूप में हुई है। थारड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला ने नर्मदा नदी से जुड़ी नहर में अपनी चार बेटियों के साथ छलांग लगा दी। महिला और उसकी दो बेटियों (जिनकी उम्र तीन से छह साल के बीच है) की मौत हो गई जबकि दो बच्चियों को राहगीरों ने बचा लिया।'' उन्होंने बताया कि पुलिस यह कठोर कदम उठाने की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।-file photo
- देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के महादेव ताल में नाव पलटने से तीन लड़कियों की डूबकर मौत हो गई जबकि चार अन्य को बचा लिया गया। देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को बताया कि भलुअनी थाना क्षेत्र के गरेड गांव में शुक्रवार की शाम यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस हादसे में मारी गई सभी लड़कियों की उम्र आठ वर्ष से लेकर 15 वर्ष के बीच है। निरंजन के अनुसार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में राज नंदनी, लल्नत और रितु की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रतन नामक लड़की की हालत गंभीर है जिसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत लड़कियों के परिजनों को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गरेड गांव के रामेश्वर के बेटे का मुंडन संस्कार था। इस कार्यक्रम के लिए उनके यहां कई रिश्तेदार एकत्र हुए थे। मुंडन कार्यक्रम के बाद घर से सात लड़कियां शाम को पास में स्थित महादेव ताल में नौका विहार के लिए गई थी और उसी दौरान नाव पलट गई। उन्होंने बताया कि नाविक तैरकर बाहर निकल गया लेकिन वे डूबने लगीं। लोगों ने चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया।
- महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर एक बुजुर्ग की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार शर्मा ने बताया कि भंडरा गांव में सुबहआरोपी किशोरीलाल नामक व्यक्ति ने लक्ष्मण (65) की कुल्हाड़ी मारकर कथित रूप से हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी किशोरीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि आरोपी किशोरीलाल को शक था कि लक्ष्मण ने तंत्र विद्या के जरिये उसकी पत्नी को अपने वश में किया हुआ है। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
- बनिहाल (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को एक घर में आग लगने से दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि मैतरा-राजगढ़ इलाके में राजेश कुमार के घर में एलपीजी सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगी। उन्होंने कहा कि घर के सदस्य आग में फंस गए। पुलिस और अग्निशमन दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि सत्या देवी (30) और उनके तीन बच्चों -- साहिल (5), सौरभ (3) और गौरव (3) घटना में जख्मी हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि साहिल और सौरभ की मौत हो गई जबकि सत्या और गौरव का इलाज चल रहा है।-file photo
- नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस आयुक्त के प्रवक्ता ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के सबौता गांव के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने अशोक कुमार (23 वर्ष) नामक युवक की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह की एक अन्य घटना ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास घटी, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल मोटरसाइकिल सवार दीपक (24 वर्ष) मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में पुलकित (24 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
- नयी दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नए दिशा निर्देशों में कहा कि देशभर में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नया आकदमिक सत्र एक अक्टूबर से शुरू होगा जबकि दाखिले की प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी कर ली जाए। विश्वविद्यालय तथा उच्च शिक्षा संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की प्रक्रिया सीबीएसई, आईसीएसई और सभी राज्य बोर्डों के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ही शुरू हो। यूजीसी ने नए दिशा निर्देशों में कहा, ‘‘ऐसी उम्मीद की जाती है कि सभी स्कूल बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए परिणाम 31 जुलाई तक घोषित कर देंगे। अगर परीक्षा परिणामों की घोषणा में कोई देरी होती है तो नया अकादमिक सत्र 18 अक्टूबर तक शुरू हो सकता है।'' आयोग ने स्पष्ट किया कि सीखने-सिखाने की प्रक्रिया ऑफलाइन, ऑनलाइन या दोनों माध्यमों से जारी रहनी चाहिए। दिशा निर्देशों में कहा गया है, संस्थान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर समय-समय पर केंद्र तथा राज्य सरकारों से जारी परामर्श तथा आवश्यक प्रोटोकॉल के बाद एक अक्टूबर से 31 जुलाई के दौरान कक्षाएं, छुट्टियां, परीक्षाएं कराने, सेमेस्टर ब्रेक की योजना बना सकते हैं।'' महामारी के दौरान अभिभावकों के सामने आयी वित्तीय परेशानियों के मद्देनजर आयोग ने विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि दाखिला रद्द कराए जाने या छात्रों के स्थापन्न के मामले में पूरी फीस वापस की जाए। उसने विश्वविद्यालयों तथा कॉलेजों के लिए आखिरी सत्र या अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 31 अगस्त तक कराना अनिवार्य कर दिया है। परीक्षाएं ऑफलाइन, ऑनलाइन या दोनों माध्यमों में करायी जा सकती है।
- नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना को अपने लड़ाकू क्षमताएं बढ़ाने के लिए अमेरिका से दो एमएच-60आर बहुउद्देशीय (मल्टी-रोल) हेलीकॉप्टर मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि नौसेना ने शुक्रवार को सैन डिएगो के एक नौसैन्य हवाई स्टेशन पर हुए समारोह में अमेरिकी नौसेना से ये हेलीकॉप्टर प्राप्त किए। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, समारोह में अमेरिकी नौसेना ने ये हेलीकॉप्टर औपचारिक तौर पर भारतीय नौसेना को सौंपे और तरणजीत सिंह संधू ने उन्हें प्राप्त किया।'' एमएच-60आर हेलीकॉप्टर सभी मौसमों में काम करने वाला हेलीकॉप्टर है जिसे विमानन की नयी प्रौद्योगिकियों के साथ कई मिशनों में सहयोग देने के लिए डिजाइन किया गया है। हेलीकॉप्टरों को भारत की जरूरत के हिसाब से कई विशिष्ट उपकरण तथा हथियारों से भी लैस किया जाएगा। भारतीय नौसेना अमेरिकी सरकार से विदेशी सैन्य बिक्री के तहत लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित इस श्रेणी की 24 हेलीकॉप्टर खरीद रही है जिनकी अनुमानित कीमत 2.4 अरब डॉलर है। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इन हेलीकॉप्टरों के शामिल होने से भारतीय नौसेना की त्रिआयामी क्षमताएं बढ़ेंगी।'' इन हेलीकॉप्टरों को उड़ाने के लिए भारतीय चालक दल का पहला बैच अभी अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहा है।
- फतेहपुर (उप्र) ।फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह कंटेनर ट्रक और कार की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला और उसका बेटा गंभीर रूप घायल हुए हैं। खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गयादत्त मिश्रा ने बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के झुकरा मजरे सेलावन गांव के रहने वाले रामकिशोर (65) अपने बेटे अमर सिंह (40), बहू नीलम वर्मा (37) उनकी (अमर व नीलम) बेटियों अनन्या (12 वर्ष), तन्नू (नौ वर्ष) व बेटे अयान (तीन वर्ष) के साथ कार से कानपुर जा रहे थे, तभी खागा कोतवाली क्षेत्र में महिचा मंदिर के नजदीक कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर उनकी कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने रामकिशोर, अमर सिंह व उसकी दोनों बेटियों अनन्या व तन्नू को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल नीलम और उसके बेटे अयान का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- संभल । उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार सुबह रोडवेज बस की लाइट खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े यात्रियों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया की शनिवार तड़के चार बजे गुन्नौर थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के पास बदाऊं से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस की हेड लाइट खराब हो गई थी और चालक बस को किनारे लगा कर उसे सही कर रहा था। बस के यात्री नीचे खड़े थे तभी एक ट्रक ने यात्रियों को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में चांद हुसैन (23), सोनू (22) और शमशाद (45) की मौत हो गई जबकि मोहिन और अरशद घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना इलाके में गुरुवार को आरोपी भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। चाचा की हत्या के आरोप में रामगंजमंडी थाना पुलिस ने भतीजे कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी के चाचा से अवैध संबंध थे। इस कारण उसने चाचा की जान ली है। इस बात की पुष्टि रामगंजमंडी थाना पुलिस अधिकारी सत्यनारायण ने की है।पुलिस अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि हत्या के आरोपी भतीजे कार्तिक ने अपने चाचा रामेश्वर को मौत के घाट उतारने से पहले उसके साथ शराब पी, फिर उसका मर्डर कर डाला। थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंध का पता आरोपी को पत्नी के छुपके से फोन पर किसी से बात करने के दौरान शक होने के बाद चला। इसके बाद आरोपी कार्तिक ने चाचा को जान से मारने की योजना बनाई।पुलिस अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि बुधवार रात को आरोपी भतीजे ने योजनाबद्व चाचा के साथ शराब पी। उसे वहीं मार डाला। पुलिस को मौके पर शराब के पव्वे और गैस सिलेंडर का पाइप मिला। बुधवार सुबह रामगंजमंडी कस्बे में सेंट मेरी स्कूल सुकेत रोड के पीछे एक खाली भूखंड में रामेश्वर का शव मिला। सूचना पर मौके पर रामगंजमंडी थाना पुलिस पहुंची। शव को रामगंजमंडी अस्पताल में रखवाया। इधर, मृतक के परिजन रामेश्वर की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे। शव की पहचान रामेश्वर के रूप में की। इधर, शव की हालत देख पुलिस को हत्या का शुरू से अंदेशा हो गया था। शव मिले के बाद से पुलिस हत्या का खुलासा करने जुट गई थी।पुलिस अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस को मृतक रामेश्वर जिस फैक्ट्री में काम करता था, वहां के साथी श्रमिकों ने बताया रामेश्वर को अंतिम बार आरोपी कार्तिक के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार्तिक की तलाश करके उससे कड़ी पूछताछ की, तो गुरुवार को सुबह शव मिलने की घटना का शाम होते-होते खुलासा हुआ कि चाचा रामेश्वर और आरोपी कार्तिक की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। इसका पता जब आरोपी कार्तिक को पता लगा तो उसने चाचा को मौत के घाट उतारा।----
- नई दिल्ली। केन्द्रीय बिजली मंत्री आर.के.सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 41 राज्यों की बिजली पारेषण कंपनियों की नौवीं वार्षिक एकीकृत रेटिंग रिपोर्ट जारी की। उन्होंने बताया कि इसके तहत 2019-20 की अवधि के दौरान राज्यों की पारेषण कंपनियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रेटिंग तय की गई है। उन्होंने कहा कि इससे बिजली पारेषण कंपनियों का सही आकलन हो पाएगा, जिसका फायदा बिजली क्षेत्र को मिलेगा।श्री सिंह ने वन नेशन-वन ग्रिड-वन फ्रीक्वेंसी के लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण और आपूर्ति क्षेत्र में मौजूद अंतर को पाटने के अलावा सरकार ने उपभोक्ता सशक्तिकरण पर भी ध्यान केंद्रित किया है। मंत्री ने कहा कि हाल ही में अधिसूचित बिजली (उपभोक्ताओं के अधिकार) नियम, 2020 इस दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और एकीकृत विद्युत विकास योजना के माध्यम से सभी घरों को चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति के लिए वितरण प्रणाली को मजबूत करने में राज्यों की मदद कर रही है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद का सिलसिला आरंभ किया है। इस कड़ी में पिछले दिनों उन्होंने पूर्वो के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया था।
- नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र और गुजरात तक हवाई संपर्क को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम उठाते हुए वर्चुअल माध्यम से शुक्रवार को आठ नए हवाई मार्गों की शुरूआत की। श्री सिंधिया ने नई उड़ान संचालन शुरू होने पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को बधाई दी। इन मार्गों के शुरू होने से देश के मेट्रो शहरों के साथ दो-स्तरीय और त्रिस्तरीय शहरों के बीच आपसी सम्पर्क बढ़ाने के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के उद्देश्य पूरे हो रहे हैं।इसके अलावा, दिल्ली-जबलपुर के बीच अतिरिक्त उड़ानें भी 18 जुलाई से जबकि खजुराहो-दिल्ली-खजुराहो के बीच अक्टूबर से शुरू होंगी। श्री सिंधिया ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के उड़ान विजन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
-
नई दिल्ली। सरकार ने आज किसान सारथी नामक एक डिजिटल प्?लेटफॉर्म की शुरूआत की ताकि किसानों को उनकी अपनी भाषा में सही समय पर सही जानकारी प्राप्त करने में सुविधा हो सके। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संयुक्त रूप से किसान सारथी मंच का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि किसान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के बारे में व्यक्तिगत रूप से सीधे सलाह ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान सारथी की यह पहल किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी और दूरदराज के इलाकों के किसानों तक पहुंचेगी। श्री वैष्णव ने आईसीएआर के वैज्ञानिकों से कहा कि वे किसान की फसल को उनके खेत से गोदामों, बाजारों और उन जगहों पर ले जाने के क्षेत्र में नए तकनीकी के बारे में शोध करें, जहां वे कम से कम नुकसान के साथ अपनी फसल बेचना चाहते हैं। - विदिशा (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार की रात को कुएं में फिसलकर गिरी एक बच्ची को बचाने के लिए इसकी मेड़ पर खड़े कई लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गये और मलबे में दब गये। इनमें से 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बचाव कार्य मध्यरात्रि के बाद भी जारी है।घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए गये हैं। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुल कितने लोग इस मलबे में दबे हैं। यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है और इसमें करीब 20 फुट तक पानी बताया गया है। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अब तक 16 लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।वहीं, इस हादसे में कुएं में गिरने के बाद बचाये गये दो लोगों ने मीडिया से कहा कि कुएं में गिरी एक बच्ची को बचाते समय यह हादसा हुआ। उसे बचाने के लिए कुछ लोग इस कुएं में उतर गये, जबकि करीब 40-50 लोग उनकी सहायता करने एवं देखने के लिए कुएं की मेड़ और छत पर खड़े हो गये। उन्होंने कहा कि इसी बीच, कुएं की छत ढह गई, जिससे करीब 25-30 लोग कुएं में गिर गये। उन्होंने कहा कि उन दोनों सहित करीब 12 लोगों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने कुएं से रस्सियों की मदद से बाहर निकाला और बचा लिए। दोनों को मामूली चोट आई है। उन्होंने कहा कि कुएं की छत पर जो लोहे की रॉड लगी थी, वह सड़कर गल चुकी थी। इसलिए वह टूट गई और यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी इस कुएं में गिर गया, जिससे चार पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी इस कुएं में गिर गये। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों एवं कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।इससे पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिये। चौहान ने घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और बचाव अभियान को तीव्र गति से चलाने के निर्देश दिये।
- पुणे। महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी के कारण बंद कम से कम 5,947 स्कूल गुरुवार को कक्षा 8वीं से 12वीं के छात्रों के लिए कोरोनो वायरस सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ फिर से खुल गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षाओं को फिर से शुरू करने के बारे में एक अधिसूचना जारी की थी जहां से कोविड-19 के नए मामले नहीं आ रहे हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के उप निदेशक विकास गराड ने बताया कि राज्य में कुल 19 हजार 997 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल हैं, जहां कक्षा 8वीं से 12वीं तक 45 लाख 7 हजार 445 छात्र पढ़ते हैं। इन 19 हजार 997 स्कूलों में से ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार 947 स्कूल गुरुवार को को फिर से खुल गए। उन्होंने कहा कि पहले दिन कुल 4 लाख 16 जार 599 छात्र स्कूलों में आए।
- शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में बृहस्पतिवार शाम को 3.6 की तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र शिमला जिले में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जिले में और आसपास के इलाकों में शाम सात बजकर 47 मिनट पर झटका महसूस किया गया।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बृहस्पतिवार को अपने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया कि वे 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए समयबद्ध तरीके से अंकों का सारणीयन और मूल्यांकन कार्य पूरा करें जिससे कि 31 जुलाई तक परिणाम घोषित किया जा सके। कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किया जाएगा जिसके लिए आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट सहित दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के अंकों पर विचार किया जाएगा। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूल प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा है कि क्योंकि बोर्ड को 31 जुलाई तक परिणाम घोषित करना है, इसलिए स्कूलों से आग्रह किया जाता है कि वे कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करें और समयबद्ध तरीके से अंकों का सारणीयन और मूल्यांकन कार्य पूरा करें। पत्र में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल मूल्यांकन निर्धारित समयसीमा में पूरा नहीं कर पाता है तो उसका परिणाम 31 जुलाई के बाद अलग से घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि संबंधित प्रक्रिया के लिए पोर्टल 16 से 22 जुलाई तक खुलेगा।
- गुमला। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोचागानी के जंगलों में बृहस्पतिवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 15 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया। गुमला के पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दन ने बताया कि गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोचागानी जंगल में आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इस खूंखार नक्सली को मार गिराया। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। उन्होंने कहा कि गुमला पुलिस नक्सलियों के खात्मे तक अपना नक्सल विरोधी अभियान जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा इसी तरह पुलिस के साथ मुठभेड़ में वे मारे जायेंगे अथवा गिरफ्तार कर जेल भेजे जायेंगे। जनार्दन ने कहा कि मारा गया नक्सली बुद्धेश्वर उरांव है जिस पर सरकार ने 15 लाख रुपये का ईनाम रखा था। यह पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसी के संरक्षण में क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां चल रही थीं। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली के पास से एक एके-47, एक इंसास राइफल, बड़ी संख्या में गोलियां और काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
- नयी दिल्ली। मैसेजिंग सेवा कंपनी व्हाट्सऐप ने इस साल 15 मई से 15 जून के बीच 20 लाख भारतीय खातों पर रोक लगायी जबकि इस दौरान उसे शिकायत की 345 रिपोर्ट मिली। कंपनी ने अपनी पहली मासिक अनुपालन रिपोर्ट में यह जानकारी दी। नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत यह रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया गया है। नये नियमों के तहत 50 लाख से ज्यादा उपयोगकर्ताओं वाले प्रमुख डिजिटल मंचों के लिए हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना जरूरी है। इस रिपोर्ट में इन मंचों के लिए उन्हें मिलने वाली शिकायतों और उनपर की जाने वाली कार्रवाई का उल्लेख करना जरूरी है। व्हाट्सऐप ने बृहस्पतिवार को कहा, "हमारा मुख्य ध्यान खातों को बड़े पैमाने पर हानिकारक या अवांछित संदेश भेजने से रोकना है। हम ऊंची या असामान्य दर से मैसेज भेजने वाले इन खातों की पहचान करने के लिए उन्नत क्षमताओं को बनाए हुए हैं और अकेले भारत में 15 मई से 15 जून तक इस तरह के दुरुपयोग की कोशिश करने वाले 20 लाख खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है।" कंपनी ने स्पष्ट किया कि 95 प्रतिशत से अधिक ऐसे प्रतिबंध स्वचालित या बल्क मैसेजिंग (स्पैम) के अनधिकृत उपयोग के कारण लगाए गए हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि रोक लगाए जाने वाले खातों की संख्या 2019 के बाद से बढ़ी है क्योंकि उसकी प्रणाली ज्यादा उन्नत हो गयी और इस तरह के ज्यादा खातों का पता लगाने में मदद मिलती है। व्हाट्सऐप दुनिया भर में हर महीने औसतन करीब 80 लाख खातों पर रोक लगा रही है या उन्हें निष्क्रिय कर रही है। गूगल, कू, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम दूसरे सोशल मीडिया मंचों ने भी अपनी अनुपालन रिपोर्ट सौंपी है।
- नयी दिल्ली। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस के चौथे संस्करण को स्थगित कर दिया गया है और अब यह परीक्षा 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच होगी। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला इस अहम परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को चार सप्ताह का समय देने के लिए किया गया है। इससे पहले जेईई-मेंस परीक्षा के चौथे सत्र को 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव था। प्रधान ने ट्वीट किया, विद्यार्थी समुदाय की भारी मांग और उम्मीदवारों को अधिकतम प्रदर्शन करने में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जेईई (मेंस) परीक्षा 2021 के दो सत्रों के बीच चार हफ्ते का अंतर रखने की सलाह दी थी। इसी के तहत जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा का चौथा सत्र अब 26,27, 31 अगस्त और एक व दो सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।'' मंत्री ने कहा कि जेईई-मेंस चौथे सत्र के लिए पंजीकरण जारी है और पंजीकरण की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाई जाएगी।
- नयी दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि निजी स्कूलों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टीसी) उपलब्ध नहीं होने पर प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ निजी विद्यालय विद्यार्थियों का स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) रोक रहे हैं और अभिभावकों से पहले पूरी फीस जमा करने के लिए कह रहे हैं। सिसोदिया ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''इस वजह से कई अभिभावक बच्चों को निजी विद्यालय से निकालने और सरकारी विद्यालयों में दाखिला करवाने से असमर्थ हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘ कई अभिभावकों से यह शिकायत मिलने के बाद इसका संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशालय को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आवंटित विद्यालयों में बच्चों का तत्कालिक दाखिला दिया जाए और डीओई के अधिकारियों को सीधे संबंधित निजी विद्यालयों से टीसी हासिल करनी चाहिए।'' सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से हज़ारों अभिभावकों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली का कोई बच्चा निजी विद्यालय छोड़ सरकारी विद्यालय में दाखिला लेना चाहता/चाहती है तो उसे टीसी के अभाव में दाखिला देने से इनकार नहीं किया जाना चाहिए। दिल्ली सरकार के इस फैसले से उन हजारों अभिभावकों को राहत मिलेगी जो निजी विद्यालयों से अपने बच्चों को निकालकर सरकारी विद्यालय भेजना चाहते हैं।'' सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार के सर्वोदय विद्यालयों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए अब तक 28,000 आवेदन मिले हैं। दाखिला सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि छठवीं से 12वीं कक्षा (11वीं को छोड़कर) के लिए क़रीब 90,000 आवेदन मिले हैं। विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया अभी चल रही है।
- नयी दिल्ली। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने यहां बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रधान ने सुब्रमण्यन को बताया कि तमिलनाडु के छात्रों की सुविधा के लिए चार शहरों- चेंगलपेट, विरुधुनगर, डिंडीगुल और तिरुप्पुर को नीट परीक्षा आयोजित कराने के लिए सूची में जोड़ा गया है। प्रधान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने नीट (यूजी) 2021 परीक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए मुझसे मुलाकात की। मैंने उन्हें इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा मैंने कहा कि क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इस साल जिन भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जानी है उनकी संख्या बढ़ा दी गई है। मलयाली और पंजाबी को जोड़ा गया है। परीक्षा पहले ही तमिल में आयोजित हो रही थी।” प्रधान ने कहा कि पिछले साल परीक्षा के आयोजन वाले शहरों की संख्या 14 से बढ़ाकर 18 कर दी गई थी। परीक्षा केंद्र भी बढ़ाए गए थे। इस मुलाकात से एक दिन पहले मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए के राजन के नेतृत्व वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने, राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) का तमिलनाडु के छात्रों पर पड़ने वाले प्रभाव पर मुख्यमंत्री को एक रिपोर्ट सौंपी थी।
- कोल्लम । केरल के कोल्लम जिले में कुएं की सफाई करने गए चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को बचाने गए दमकल एवं बचाव विभाग का अधिकारी भी दम घुटने से बेहोश हो गया था लेकिन उसकी जान बच गई है। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, ‘‘चार लोगों में से एक व्यक्ति कुंए में सफाई करने के लिए उतरा लेकिन उसका दम घुटने लगा। इसे देख तीन अन्य भी कुंए में गए और उनका भी दम घुटने लगा। चारों की मौत कुएं में हो गई।'' उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सोमराजन (56), राजन (36), मनोज (34) और शिवप्रसाद (25) के तौर पर की गई है।
- मुजफ्फरनगर। ऋषिकेश में गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे दो युवकों के शव बृहस्पतिवार को बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तारिक और शाहवेज दोनों थाना भवन के निवासी थे। ये तीन अन्य लोगों के साथ ऋषिकेश गए थे और नौ जुलाई को गंगा में स्नान के दौरान डूब गए। इनके शव करीब 100 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश में बैराज से मिले।- file photo


























.jpeg)
