- Home
- देश
- नई दिल्ली। केरल की 5वीं कक्षा की एक छात्रा ने देश के प्रधान न्यायाधीश को भावुक कर देने वाली चिट्ठी लिखी है। इसमें उसने कोरोना के खिलाफ जंग में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका के लिए धन्यवाद दिया है। छात्रा ने चिट्ठी के साथ एक तस्वीर भी अटैच की है। इसमें एक न्यायाधीश को कोरोना पर वार करते दिखाया गया है। इस पत्र से गदगद प्रधान न्यायाधीश ने भी बच्ची को जवाब में चिट्ठी भेज उसके सुनहरे भविष्य की कामना की है।केरल की पांचवीं कक्षा की छात्रा लिडविना जोसेफ ने देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण को पत्र लिख कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रभावी रूप से हस्तक्षेप करने और लोगों की जान बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सराहना की है।लिडविना जोसेफ त्रिशूर में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा है। अपने पत्र में उसने शीर्ष अदालत की ओर से कर्तव्यों के निर्वहन को चित्रित किया है। साथ ही इसमें एक चित्र भी अटैच किया है, जिसमें एक न्यायाधीश को कोरोना वायरस पर प्रहार करते दिखाया गया है। जोसेफ ने पत्र में कहा है, मैं दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में कोरोना के कारण हुई मौतों को लेकर बहुत चिंतित थी। अखबार से मुझे पता चला कि माननीय न्यायालय ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों की पीड़ा और मौतों पर प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया है।जोसेफ ने कहा, मैं खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं कि माननीय अदालत ने आक्सीजन की आपूर्ति के आदेश दिए और कई लोगों की जान बचाई। मैं समझ गई कि माननीय न्यायालय ने हमारे देश में विशेष रूप से दिल्ली में कोविड-19 और मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। अब मैं बहुत गौरवान्वित और प्रसन्न महसूस कर रही हूं।Óभाग्यशाली लड़की को भारत के प्रधान न्यायाधीश का जवाब और उसके सुंदर पत्र के लिए शुभकामनाएं मिलीं। प्रधान न्यायाधीश ने छोटी बच्ची की सफलता की कामना करते हुए जवाबी पत्र लिखा।प्रधान न्यायाधीश ने कहा, मुझे आपका सुंदर पत्र मिला है। साथ ही काम कर रहे न्यायाधीश का चित्रण करने वाला दिल को छू लेने वाला चित्र भी मिला है। जिस तरह से आपने देश में होने वाली घटनाओं पर नजर रखी और महामारी के मद्देनजर लोगों की भलाई के लिए आपने जो चिंता दिखाई है, उससे मैं वास्तव में प्रभावित हूं। उन्होंने इस बच्ची की सफलता की कामना करते हुए कहा, 'मुझे यकीन है कि आप एक सतर्क, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होंगी, जो राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान देगी।
- कौशांबी (उप्र)। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से लोहे की छड़ से हमला कर हत्या कर दी और पुलिस के आने तक उसके शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के टेगाई जलालपुर गांव निवासी आरोपी राकेश सिंह को अपनी पत्नी लक्ष्मी (35) के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन रहती थी तथा आए दिन झगड़ा होता रहता था। उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और आरोपी राकेश ने तैश में आकर लक्ष्मी के सिर पर लोहे की छड़ से वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। इसके बाद राकेश ने बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो लक्ष्मी मृत अवस्था में पड़ी थी और राकेश उसके शव के पास बैठा था। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- जम्मू। कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी के परिसर में भीषण आग लगने की सूचना है। कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक आग लगी हुई है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।कहा जा रहा है कि यह आग वीआईपी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर बोर्ड के फायर विंग के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है। इस अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिल पाई है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बचाव कार्य जारी है।
- कोलकाता। दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद और हुगली में नौ-नौ लोगों तथा पूर्वी मेदिनीपुर जिले में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बिजली गिरने से तीन और लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में दोपहर के बाद से भारी बारिश हुई, जिसे मौसम कार्यालय ने मानसून पूर्व बारिश बताया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों राहत देने के तौर पर मुआवजा देने का ऐलान किया है | उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की | file photo
- नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में रहने वाले पवन नामक व्यक्ति की 18 मई को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी तथा पत्नी के एक मित्र को गिरफ्तार किया है।पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव में रहने वाले पवन (30 वर्ष) की 18 मई को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रहे थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर इस मामले में दो आरोपियों मृतक की पत्नी पूजा और यतेंद्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि पवन की पत्नी आरोपी पूजा तथा आरोपी यतेंद्र के बीच अवैध संबंध थे। पवन अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी पूजा ने आरोपी यतेंद्र के साथ मिलकर पवन की हत्या की साजिश रची और दोनों ने बिजली की तार से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- नई दिल्ली। कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से ज्यादा एंटीबॉडी बनती है, हालांकि दोनों टीके प्रतिरक्षा को मजबूत करने में बेहतर हैं। एहतियात के तौर पर दोनों टीकों की खुराकें ले चुके स्वास्थ्यकर्मियों पर किए गए अध्ययन में यह बात सामने आयी है।यह अध्ययन अभी प्रकाशित नहीं हुआ है और इसे मेडआरएक्सिवÓ पर छपने से पहले पोस्ट किया गया है। इस अध्ययन में 13 राज्यों के 22 शहरों के 515 स्वास्थ्यकर्मियों को शामिल किया गया। इनमें से 305 पुरुष और 210 महिलाएं थीं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके का निर्माण कर रही है। वहीं हैदराबाद स्थित कंपनी भारत बायोटेक, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) के साथ तालमेल से कोवैक्सीन का निर्माण कर रही है। अध्ययन में शामिल होने वालों के खून के नमूनों में एंटीबॉडी और इसके स्तर की जांच की गयी।अध्ययन के अग्रणी लेखक और जीडी हॉस्पिटल एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट, कोलकाता में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट (मधुमेह रोग विशेषज्ञ) अवधेश कुमार सिंह ने ट्वीट किया, ''दोनों खुराक लिए जाने के बाद दोनों टीकों ने प्रतिरक्षा को मजबूत करने का काम किया। हालांकि, कोवैक्सीन की तुलना में सीरो पॉजिटिविटी दर और एंटीबॉडी स्तर कोविशील्ड में ज्यादा रहा।ÓÓ कोवैक्सीन की खुराकें लेने वालों की तुलना में कोविशील्ड लेने वाले ज्यादातर लोगों में सीरो पॉजिटिविटी दर अधिक थी। अध्ययन के लेखक ने कहा, 515 स्वास्थ्यकर्मियों में दोनों टीकों की दोनों खुराकें लेने के बाद 95 प्रतिशत में सीरो पॉजिटिविटी दिखी। इनमें से 425 लोगों ने कोविशील्ड और 90 लोगों ने कोवैक्सीन की खुराकें ली थी और सीरो पॉजिटिविटी दर क्रमश: 98.1 प्रतिशत और 80 प्रतिशत रही।सीरो पॉजिटिविटी का संदर्भ किसी व्यक्ति के शरीर में बनने वाली एंटीबॉडी से है। अहमदाबाद के विजयरत्न डायबिटिक सेंटर, कोलकाता के जी डी हॉस्पिटल एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट, धनबाद के डायबिटिक एंड हार्ट रिसर्च सेंटर और जयपुर में राजस्थान हॉस्पिटल और महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। अध्ययनकर्ताओं ने कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके और जो लोग संक्रमित नहीं भी हुए उनमें दोनों खुराकें लेने के बाद के नतीजे की तुलना की। ऐसा पाया गया कि जो प्रतिभागी दोनों टीकों की पहली खुराक के कम से कम छह सप्ताह पहले कोविड-19 से उबर गए थे और बाद में दोनों खुराकें ले ली थी, उनमें सीरो पॉजिटिविटी दर 100 प्रतिशत रही और दूसरों की तुलना में उनमें एंटीबॉडी का ज्यादा स्तर था।
- जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बतवाड़ी के निवासी आरोपी मुदस्सिर हुसैन की चतरु बस स्टैंड पर कंप्यूटर की दुकान है, जिसपर छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में उसकी संलिप्तता के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान उसके पास से मिले कुछ फर्जी लाइसेंस और एक कंप्यूटर को जब्त कर लिया गया है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने अफगानिस्तान के दो नागरिकों को 136 करोड़ रुपये की हेरोइन की तस्करी शैम्पू और बालों में लगाए जाने वाले रंग की बोतलों में छुपाकर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह हाल के दिनों में सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। आरोपियों को शुक्रवार को दुबई से आने पर पकड़ा गया।सीमा शुल्क विभाग द्वारा रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘एक्स-रे बैगेज स्कैनिंग मशीन के माध्यम से उनके सामान को स्कैन किया गया, जिसमें कुछ संदिग्ध/आपत्तिजनक छवियां देखी गईं।'' विस्तृत जांच में 19.48 किलोग्राम काला घना तरल पदार्थ शैम्पू और बालों के रंग की कई बोतलों में पाया गया। बयान में कहा गया, ‘‘बरामद किए गए पदार्थ के प्रतिनिधि नमूनों की जांच संशोधित ड्रग डिटेक्शन किट से की गई जिससे प्रथम दृष्टया बरामद पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई।'' बयान के अनुसार बरामद पदार्थ की कीमत कीमत 136.36 करोड़ रुपये आंकी गई है जिसके हेरोइन होने का संदेह है। बयान में कहा गया है कि हेरोइन को जब्त कर यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के परदी इलाके में एक सड़क हादसे में 58 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ नागपुर के आजरी माजरी के मोहम्मद शब्दुल शमीम (शनिवार को) मोटरसाइकिल से अपने दोस्त के साथ मछली पकड़ने गये थे। जब वे दोनों घर लौट रहे थे तब कापसी ओवरब्रिज के पास करीब साढ़े तीन बजे विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।'' उन्होंने बताया कि शमीम और आबिद इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गये और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, शमीम ने इसी बीच दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।-
- जम्मू ।जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दवाइयां ले जा रही एक एम्बुलेंस रविवार को एक खड्ड में गिर गई लेकिन सेना की वक्त पर की गई कार्रवाई ने एम्बुलेंस चालक की जान बचा ली। एक रक्षा अधिकारी ने यहां बताया कि एम्बुलेंस कोविड-19 के इलाज के लिए जरूरी दवाएं और मेडिकल स्टोर के लिए आपूर्ति लेकर रामबन से गूल जा रही थी। प्रवक्ता ने बताया, “ सुबह करीब आठ बजे, गूल के थानेदार और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी ने पार्थमुल्ला में एक खाई में गिर गई एम्बुलेंस को निकालने के लिए सेना से मदद मांगी।” उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर सेना ने कुछ कर्मियों के साथ एक रिकवरी वाहन रवाना किया।प्रवक्ता ने कहा कि चार घंटे की लगातार कोशिश के बाद, एम्बुलेंस को सफलतापूर्वक खड्ड में से निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके चालक, रईस अहमद को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।
- नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून और आगे बढ़ते हुए अपनी सामान्य तिथि से चार दिन बाद पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने दो दिन की देरी से तीन जून को केरल में दस्तक दी थी, जिसके साथ ही चार महीने तक चलने वाला मॉनसून का सीजन शुरू हो गया। तीन दिन के दौरान यह पूरे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के हिस्सों में पहुंच गया । विभाग ने कहा, ''दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के और अधिक भागों, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ और भागों, पूरे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है। आज छह जून 2021 को यह पूरे पूर्वोत्तर भारत (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में पहुंच गया है। '' पूर्वोत्तर के विभिन्न भागों में मॉनसून 3 से 10 जून के बीच पहुंचता है। उदाहरण के लिये अगरतला, आइजोल, शिलांग और इम्फाल में यह एक जून को जबकि गंगटोक और सिक्किम में 10 जून को पहुंचता है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में इसकी गति धीमी हो जाएगी। बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है, जिसके बाद मॉनसून गतिविधि के जोर पकड़ने की उम्मीद है। इससे मॉनसून को 15 जून तक ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा बिहार के भागों में पहुंचने में मदद मिलेगी। इस साल मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है।
- बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर राजमार्ग पर एक बाइक ने ट्राली को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा अलापुर थानां क्षेत्र के ग्राम सखानु के पास उस समय हुआ जब यह तीनों लोग ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। अलापुर थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि उझानी कोतवाली इलाके के गांव अब्दुल्लागंज के रहने वाले तीन मजदूर म्याऊं स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे और रोज की तरह आज दोपहर बाद बाइक से वहां जा रहे थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही ट्राली में जा घुसी जिससे इस हादसे में बिजेंद्र (45) और जितेंद्र (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका साथी खुशी राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि खुशी राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
- बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक किशोरी की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को उसके हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टाउन पालिटेक्निक विद्यालय परिसर छात्रावास के पीछे गत 23 मई को 15 वर्षीय किशोरी का रक्तरंजित शव मिला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए किशोरी के प्रेमी आरोपी रोहित सिंह को आज तड़के बांसडीह रोड स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया । यादव ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध कट्टा .12 बोर व दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है । उन्होंने बताया कि आरोपी रोहित का पिछले कुछ समय से किशोरी से प्रेम संबंध चल रहा था और किशोरी आरोपी रोहित पर शादी के लिए दबाव बना रही थी तथा ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। यादव के अनुसार इसी को लेकर आरोपी रोहित ने किशोरी की कथित रूप से गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
- कोयंबटूर। अभिनेता सोनू सूद के फाउंडेशन और महामारी के समय में जरूरतमंद मरीजों को बाइक पर मुफ्त आक्सीजन की आपूर्ति करने वाली स्वैग ईआरटी ने रविवार को यहां एक केंद्र की शुरुआत की। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी विभिन्न राज्यों में आक्सीजन की जरूरत वाले कई लोगों की मदद के लिए आगे आयी है और कोविड-19 से कई लोगों का जीवन बचाया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपयोगकर्ता स्वैग ईआरटी केंद्र से आक्सीजन ले सकता है और उपयोग के बाद सिलेंडर वापस कर सकता है और सेवाओं का रखरखाव पॉपीज इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वैग ईआरटी द्वारा किया जाएगा।-file photo
- नयी दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा देश भर में चलाए गए सेवा कार्यों की दो दिनों तक चली बैठक में समीक्षा करने के बाद भाजपा ने रविवार को कहा कि आने वाले दिनों में वह चिकित्सीय उपकरणों और अन्य आवश्यक संबंधित सेवाओं में सहयोग देने के लिए देश भर में एक लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की फौज तैयार करेगी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पार्टी द्वारा चलाए गए ‘‘सेवा ही संगठन'' कार्यक्रम और हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर महासिचवों व विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की दो दिवसीय बैठक बुलाई थी। नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में नेताओं ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा की घटनाओं पर भी चर्चा की। बैठक में पार्टी के सभी आठों महासचिव, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी एल संतोष के अलावा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक के बाद नड्डा और संतोष सभी महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास पहुंचे। बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि यह फैसला हुआ कि पार्टी देश भर में एक लाख स्वास्थ्य स्वयंसेवक तैयार करेगी ताकि वह वेटिलेटर्स और उन्य आवश्यक उपकरणें का संचालन कर सकें। ऐसे स्वयंसेवकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यादव ने कहा कि पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चे को केंद्र सरकार के वन धन योजना को जनजातीय समुदाय के बीच प्रोत्साहित करने को कहा गया है जबकि किसान मोर्चे को कहा गया है कि देश भर में कृषि उत्पादक संगठनों (एफपीओ) पर किसानों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसी प्रकार महिला मोर्चा को कुपोषण मुक्त करने के केंद्र सरकार के ‘‘पोषण अभियान'' को महिलाओं के बीच प्रचारित करने का निर्देश दिया गया। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की चर्चा करते हुए यादव ने बताया कि बैठक में महसूस किया गया कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है ओर तमिलनाडु में भी उसकी सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। चुनाव बाद पश्चिम बंगाल में हुई राजनीति हिंसा के बारे में उन्होंने बताया कि राज्य में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं और पार्टी राज्य की जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। भाजपा के एक अन्य महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी ने मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर देश भर में ‘‘सेवा ही संगठन'' अभियान चलाया और इसके तहत पार्टी ने 1.71 लाख गांवों और 60,000 से अधिक शहरी केंद्रों पर राहत अभियान चलाया और इस दौरान चार लाख से अधिक बुजुर्ग और जरुरतमंदों के बीच दवाओं का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पार्टी की ओर से 1.26 करोड़ मास्क, 31 लाख खाद्यान्न के पैकेट और 19 लाख राशन के किट वितरित किए गए। ज्ञात हो कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते भाजपा ने मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर कोई बड़ा आयोजन ना करने का फैसला किया था। इस अवसर पर पार्टी की ओर से देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया था।
- इंदौर । अपने वजनदार फलों के चलते "आमों की मलिका" के रूप में मशहूर "नूरजहां" किस्म के स्वाद के शौकीनों को पिछले साल मायूसी हाथ लगी थी। लेकिन इस बार मौसम की मेहरबानी से इसकी अच्छी फसल हुई है और इसके वजनी आम पकने से पहले ही ऊंचे दामों पर बुक हो चुके हैं। अफगानिस्तानी मूल की मानी जाने वाली आम की प्रजाति नूरजहां के गिने-चुने पेड़ मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में पाये जाते हैं। यह इलाका गुजरात से सटा है। इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर कट्ठीवाड़ा के आम उत्पादक शिवराज सिंह जाधव ने बताया, "मेरे बाग में नूरजहां आम के तीन पेड़ों पर कुल 250 फल लगे हैं। इनकी बुकिंग काफी पहले ही हो चुकी है। लोगों ने नूरजहां के एक आम की 500 से 1,000 रुपये के बीच कीमत लगाई है।" उन्होंने बताया कि नूरजहां आम की अग्रिम बुकिंग करने वाले लोगों में मध्य प्रदेश के साथ ही पड़ोसी गुजरात के शौकीन शामिल हैं। जाधव ने बताया, "इस बार नूरजहां आम के फलों का वजन दो से साढ़े तीन किलोग्राम के बीच रहने वाला है।"इस बीच, कट्ठीवाड़ा में नूरजहां की बागवानी के विशेषज्ञ इशाक मंसूरी ने बताया, "इस बार नूरजहां की फसल तो अच्छी हुई है लेकिन कोविड-19 के प्रकोप के कारण आमों के कारोबार पर थोड़ा असर पड़ा है।" उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में नूरजहां के पेड़ों पर संभवतः जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण बौर (आम के फूल) ही नहीं आए थे जिससे शौकीनों को इस आम के खास स्वाद से वंचित रहना पड़ा था। मंसूरी ने बताया कि वर्ष 2019 में नूरजहां के फलों का वजन औसतन 2.75 किलोग्राम के आस-पास रहा था। तब खरीदारों ने इसके केवल एक फल के बदले 1,200 रुपये तक की ऊंची कीमत चुकाई थी। बागवानी के जानकारों ने बताया कि नूरजहां के पेड़ों पर आमतौर पर जनवरी-फरवरी से बौर आने शुरू होते हैं और इसके फल जून की शुरुआत में पककर बिक्री के लिए तैयार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि नूरजहां के भारी-भरकम फल तकरीबन एक फुट तक लम्बे हो सकते हैं और इनकी गुठली का वजन 150 से 200 ग्राम के बीच होता है।
- सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में रविवार को एक महिला ने कथित रूप से खुद को आग के हवाले कर छत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोतवाली नगर के पंजाबी कॉलोनी निवासी बलविंदर उर्फ रोजी बग्गा (48) ने रविवार की सुबह लगभग सात बजे खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर कथित रूप से आग ली और छत से कूद गयी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग को बुझाया और बलविन्दर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- नई दिल्ली। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय दल पश्चिम बंगाल जाएगा और चक्रवात ‘यास' से हुए नुकसान का आकलन करेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।चक्रवात ‘यास' 26 मई को ओडिशा पहुंचा था और इससे ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के कई हिस्से प्रभावित हुए थे।गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के संयुक्त सचिव की अगुवाई में एक केंद्रीय दल चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर जाएगा।
- नयी दिल्ली। रेलवे ने अब तक 1,534 टैंकरों में देश के 15 राज्यों के 39 शहरों तक 26,281 टन तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ)पहुंचाई है। यह जानकारी रविवार को रेलवे ने दी। रेलवे ने बताया कि अब तक 376 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपने गंतव्यों तक पहुंच चुके हैं जबकि छह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 26 टैंकरों में 483 टन से अधिक ऑक्सीजन लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही हैं। रेलवे के मुताबिक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिये दक्षिण राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक को 3,000 टन से अधिक ऑक्सीजन पहुंचाई गई है जबकि आंध्र प्रदेश को 2,800 टन से अधिक इस जीवन रक्षक गैस की आपूर्ति की गई है। रेलवे के बयान के मुताबिक रेलवे ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्र तक 126 टन ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू किया था। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच रेलवे ने ट्रेनों से 15 राज्यों- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम- तक यह राहत पहुंचाई। राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र को 614 टन, उत्तर प्रदेश को करीब 3,797 टन, मध्यप्रदेश को 656 टन, दिल्ली को 5790 टन, हरियाणा को 2212 टन, राजस्थान को 98 टन, कर्नाटक को 3097 टन, उत्तराखंड को 320 टन, तमिलनाडु को 3237 टन, आंध्र प्रदेश को 2804 टन, पंजाब को 225 टन, केरल को 513 टन, तेलंगाना को 2474 टन, झारखंड को 38 टन और असम को 400 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति ट्रेन के माध्यम से की गई है। बयान के मुताबिक रेलवे ने पश्चिम में हपा, बड़ोदा, मुंद्रा से और पूर्व में दुर्गापुर, टाटानगर, अंगुल से ऑक्सीजन लेकर उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना,पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और असम तक पहुंचाया और इसके लिए जटिल मार्गों पर इन ट्रेनों का परिचालन किया गया।
- नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.63 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक टीके की 24 करोड़ से अधिक (24,60,80,900) खुराक मुहैया कराई हैं। ये खुराक नि:शुल्क या प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी व्यवस्था के जरिए उपलब्ध कराई गई है। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 22,96,95,199 खुराक इस्तेमाल की जा चुकी हैं, जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं। इसने कहा, ''राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कुल टीके की कुल 1,63,85,701 खुराक उपलब्ध हैं।
-
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का अखिल भारतीय महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां यह जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव का पद संगठन में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद है।
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने पत्रकारों को तृणमूल प्रमुख द्वारा अभिषेक बनर्जी की महासचिव पद पर की गई नियुक्ति की जानकारी दी। डायमंड हार्बर से सांसद 33 वर्षीय बनर्जी ने कहा कि वह लोगों की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और वह तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो का संदेश देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, '' तृणमूल कांग्रेस ने जो नई भूमिका मुझे दी है, उसके लिए आभारी हूं। मैं पार्टी के हर उस कार्यकर्ता का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने तमाम दिक्कतों के बीच मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और बंगाल को जीत दिलाई।'' उन्होंने कहा, '' मैं पार्टी के सभी वरिष्ठ सहकर्मियों के सामने शीश झुकाता हूं, जो परेशानियों के बीच पार्टी और उसके मूल्यों के साथ खड़ रहे।'' इससे पहले दो संगठनात्मक बैठकें हुई, जिसमें राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी आमंत्रित थे।
चटर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यसमिति ने एक नई नीति पर ध्यान केन्द्रित किया है, जिसके तहत पार्टी में एक व्यक्ति एक पद पर रह सकता है और कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा निर्णय की विधिवत पुष्टि की गई है। चटर्जी ने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष के रूप में ममता बनर्जी ने सांसद अभिषेक बनर्जी को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार का नेतृत्व किया और उन्होंने घायल होने के बावजूद 150 से 160 जनसभाओं को संबोधित किया, उसके लिए हमने बैठकों में उन्हें धन्यवाद दिया।'' नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने के कारण बनर्जी घायल हो गई थीं।
शनिवार को संगठन में कई अन्य बदलाव किए गए, जिसमें सांसद काकाली घोष दस्तीदार को महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया और अभिनेत्री से नेता बनी सायोनी घोष को युवा इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। चटर्जी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष को पार्टी की राज्य समति का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह दक्षिण कोलकाता से सांसद माला रॉय को तृणमूल कांग्रेस की ‘‘बंग जननी वाहिनी'' का अध्यक्ष बनाया गया है। रितब्रता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की श्रम इकाई का नेतृत्व करेंगे। वरिष्ठ नेता पूर्णेंदु बसु पार्टी के खेत मजदूर प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगे, और फिल्म निर्माता राज चक्रवर्ती को तृणमूल कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आशिम मांझी, आशीष चक्रवर्ती, बेचाराम मन्ना, अर्जुन घोष और दो अन्य को पार्टी की राज्य इकाई में सचिव के रूप में नामित किया गया है। चटर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दलबदलू नेताओं पर कोई चर्चा नहीं हुई और अब वे पार्टी में लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई और पार्टी प्रमुख बनर्जी बाद में इस पर फैसला लेंगी।''
बाद में पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के बीच ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें संगठन के नेता, सांसद, विधायक और जिला स्तर के नेता भी मौजूद रहे। चटर्जी ने कहा कि बैठकों के दौरान नेताओं ने टीकों पर जीएसटी को खत्म करने और सभी के लिए मुफ्त टीकाकरण की मांग करने का फैसला किया है। -
नयी दिल्ली।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी महासचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता की और कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर पार्टी द्वारा चलाए गए सेवा कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद संगठन महासचिव बी एल संतोष के साथ नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि कोरोना काल के दौरान किए गए सेवा कार्यों से दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया। कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी जिसमें स्वयं पार्टी के नेता मौजूद थे।
नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चे के अध्यक्ष भी शामिल हुए।
बैठक के बाद भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कोरोना चुनौतियों के बीच जन सेवा के लिए समर्पित है भाजपा। सेवा ही संगठन-2 के तहत सेवा दिवस पर 33 राज्यों के 1.53 लाख से ज्यादा गांवों व बस्तियों में सेवा कार्य किए गए।'' उन्होंने कहा कि इस दौरान 66,706 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पश्चिम बंगाल और असम सहित हाल ही में संपन्न विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। दो दिवसीय इस बैठक के दूसरे दिन रविवार को 2022 की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित कुछ अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा संभावित है। इस बैठक में चुनावी राज्यों के प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे। अगले साल की शुरुआत में जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के अलावा गोवा और मणिपुर भी शामिल हैं। वर्ष 2022 के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा सत्ता में है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में भाजपा के महासचिवों भूपेंद्र यादव, सी टी रवि, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, अरुण सिंह, दिलीप सैकिया, कैलाश विजयवर्गीय, तरूण चुग, बी एल संतोष और सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश उपस्थित थे। -
फिरोजाबाद (उप्र) । जिले के थाना नारखी के गांव धौंकल में शनिवार शाम को पुलिस ने एक मकान से मां और दो बेटियों के शव बरामद किए। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि नारखी थाना क्षेत्र के धौंकल गांव में एक बंद पड़े मकान से शनिवार शाम दुर्गंध के साथ खून का रिसाव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो दो लड़कियों के शव फंदे पर लटके थे जबकि एक महिला का शव जमीन पर पड़ा था और उसके सिर पर चोट के निशान थे। ये शव मां और उसकी दोनों बेटियों के थे। कुमार के मुताबिक मौके पर पड़ोसियों ने बताया कि मां विमलेश अपनी दो बेटियों ममता (26) व रेनू (24) के साथ रहती थी और उसका पति घर से दूर कहीं प्राइवेट नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि विमलेश का एक बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है जबकि उसके दो बेटे बाहर रहते हैं। दो-तीन दिन से मकान बंद होने के कारण पड़ोसियों को इनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एसएसपी ने बताया कि शाम जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो वीडियोग्राफी के साथ पुलिस ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ बंद मकान का दरवाजा तोड़ा। मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी दोनों बहनें परीक्षा में फेल होने के कारण अवसाद में थीं और मां भी तनावग्रस्त थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है व विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
-
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश के सभी जरूरतमन्दों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है और प्रदेश सरकार द्वारा हर जरूरतमन्द को जून, जुलाई एवं अगस्त माह में निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर भारतीय मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश के 35वें त्रिवार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रमिक, कामगार, स्ट्रीट वेण्डर जैसे रोजाना कमाकर जीविका चलाने वाले लोगों को इस वर्ष भी भरण-पोषण भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और भारतीय मजदूर संघ देश का ऐसा मजदूर संगठन है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, इस संगठन ने सदैव राष्ट्र, समाज, उद्योग और श्रमिकों के हित के बारे में अपनी मांग को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि दत्तोपन्त ठेंगड़ी ने भारत के मजदूरों और किसानों को ससम्मान जीवन-यापन करने का अवसर प्रदान कराया और उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण व उत्थान हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। - नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भारत उन कुछ देशों में शामिल है जहां पिछले दशक में वन क्षेत्र वास्तव में बढ़ा है। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री जावड़ेकर ने कहा कि देश में वन और वृक्ष क्षेत्र 24.56 प्रतिशत भाग तक पहुंच गया है। यह कुल भौगोलिक क्षेत्र के आठ लाख वर्ग किलोमीटर तक फैल गया है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले छह वर्षों में वन और वृक्ष क्षेत्र 15 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि भारत में समृद्ध वन्य जीव और जैव विविधता है। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ और एशियाई शेर तथा 60 प्रतिशत चीते भारत में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में बाघों की संख्या में लगातार वृद्धि वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है।सरकार के अन्य प्रयासों की जानकारी देते हुए पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दस हजार करोड़ रुपये के बजटीय सहयोग से फेम इंडिया योजना का दूसरा चरण लागू हो रहा है। इससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी। हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और उनके उत्पादन में तेजी लाने के लिए फेम इंडिया योजना 2015 में शुरू की गई थी।



.jpg)

.jpg)




















.jpeg)
