- Home
- देश
- नई दिल्ली। वृद्धजनों के कल्याण के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने, सीनियर केयर एजिंग ग्रोथ इंजन कार्यक्रम और सेज पोर्टल, लॉन्च किया है। सेज पोर्टल, बुजुर्गों की देखभाल के लिए सेवाएं प्रदान करने के क्षेत्र में, उद्यमिता में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को सहयोग देने के लिए शुरू किया है। यह बुजुर्गों की देखभाल में इस्तेमाल होने वाले उत्पादों और सेवाओं को प्रदान करने वाला वन-स्टॉप एक्सेस होगा। स्टार्ट-अप का चयन नवीन उत्पादों और सेवाओं के आधार पर किया जाएगा। स्टार्टप्स को स्वास्थ्य, आवास, आर्थिक,पूंजी प्रबंधन,खाद्य, वैधानिक परामर्श और उससे जुड़ी तकनीकी सेवाएं देने में सक्षम होना होगा।सेज परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपए का आवंटनचालू वित्त वर्ष यानी 2021-22 में सेज परियोजना के लिए 25 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। सेज कार्यक्रम बुजुर्गों के लिए स्टार्ट-अप पर अधिकार प्राप्त विशेषज्ञ समिति (ईईसी) रिपोर्ट की सिफारिशों पर बनाई गई है। इसी समिति के परामर्श के अनुसार, सेज के तहत बुजुर्गों की देखभाल के लिए स्टार्टअप को, 1 करोड़ रुपये तक दिए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बुजुर्गों से आगे आने और स्टार्टअप द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाने का आग्रह भी किया है। इससे वे समाज में सक्रिय रहकर गरिमापूर्ण जीवन जी सकेंगे।बुजुर्गों के दैनिक समस्याओं के समाधान के लिए स्टार्टअप आमंत्रित किए जा रहे हैं। पोर्टल के माध्यम से सेज का हिस्सा बनने के लिए स्टार्टअप कंपनियां 5 जून से आवेदन कर सकती हैं। उन्हीं स्टार्टप्स को चुना जाएगा जो बुजुर्गों को सभी तरह की सुविधाएं दे सकेंगे। जो उनके आवास,खाद्यान्न, कानूनी कामकाज और स्वास्थ्य बिंदुओं पर भी सेवाएं देने में सक्षम होंगे। विभिन्न मानकों पर खरे उतरने वाले इन स्टार्टप्स का चयन, चयन समिति ही करेगी।भारत में बुजुर्गों की आबादी में वृध्दि हो रही है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 तक, देश की कुल आबादी में बुजुर्गों की हिस्सेदारी लगभग 12.5 प्रतिशत बढ़ जाएगी। भारत में विशेष रूप से कोविड के बाद के दौर में, बुजुर्गों की देखभाल के लिए सुदृढ़ तंत्र बनाने की आवश्यकता है। यही कारण है कि सेज कार्यक्रम शुरू किया गया। सेज कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे हितधारकों के लिए उत्पादों, समाधानों और सेवाओं की पहचान करना, मूल्यांकन करना, सत्यापित करना, एकत्र करना और वितरित करना है। यह उम्मीद की जा रही है कि, सेज का हिस्सा बनने के लिए अनुसंधान, डेटा-संचालन कंपनियां और सोशल इंटरप्राइजेज इन्क्यूबेटर भी आगे आएंगे। मंत्रालय इन चयनित स्टार्ट-अप के माध्यम से, बुजुर्गों को उत्पादों तक पहुंचाने में सक्षम बनाने के लिए, एक सुविधा के रूप में कार्य करेगा।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने और आयात पर निर्भरता घटाने के लिए पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने की समय सीमा पांच साल कम कर 2025 कर दी गयी है। पहले यह लक्ष्य 2030 तक पूरा किया जाना था। गन्ने और गेहूं व टूटे चावल जैसे खराब हो चुके खाद्यान्न तथा कृषि अवशेषों से एथेनॉल निकाला जाता है। इससे प्रदूषण भी कम होता है और किसानों को अलग आमदनी कमाने का एक जरिया भी मिलता है। प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित एक समारोह में भारत में वर्ष 2020-2025 के दौरान एथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित योजना पर एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जारी करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को वर्ष 2030 से पहले खिसका कर वर्ष 2025 किया गया है। पिछले वर्ष सरकार ने वर्ष 2022 तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत तथा वर्ष 2030 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल का सम्मिश्रण करने का लक्ष्य तय किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में, पेट्रोल के साथलगभग 8.5 प्रतिशत एथेनॉल मिलाया जाता है, जबकि वर्ष 2014 में इस सम्मिश्रण का स्तर 1-1.5 प्रतिशत ही था। उन्होंने कहा कि अधिक एथनाम सम्मिश्रण से एथेनॉल की खरीद सालाना 38 करोड़ लीटर से बढ़कर अब 320 करोड़ लीटर हो गई है। उन्होंने कहा, ‘' जब 20 प्रतिशत सम्मिश्रण होने लगेगा तो एथेनॉल खरीद की मात्रा और बढ़ जाएगी। पिछले साल तेल कंपनियों ने एथेनॉल खरीद पर 21,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे।इस सप्ताह की शुरुआत में, तेल मंत्रालय ने एक अप्रैल, 2023 से पेट्रोल में एथेनॉल के 20 प्रतिशत तक का सम्मिश्रण को शुरू करने के लिए एक गजट अधिसूचना जारी की थी। देश में बेचे जाने वाले सभी पेट्रोल में वर्ष 2025 तक 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है, जो अपनी 85 प्रतिशत से अधिक मांग को पूरा करने के लिए विदेशों से आयात पर निर्भर है। मोदी ने कहा कि एथेनॉल पर ध्यान केंद्रित करने से पर्यावरण के साथ साथ किसानों के जीवन पर भी बेहतर प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि यह किसानों को आय का एक और स्रोत उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल खरीद में इस आठ गुना वृद्धि के एक बड़े हिस्से से देश के गन्ना किसानों को फायदा मिला है। अपने भाषण से पहले, प्रधान मंत्री ने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ किसानों से उनकी आय में वृद्धि करने वाले एथेनॉल संयंत्रों के बारे में उनके अनुभव के बारे में जानने के लिए बातचीत की। उन्होंने किसानों से इस बात की जानकारी ली इन एथेनॉल संयंत्रों से उनकी आय पर क्या प्रभाव आया, खाना पकाने और वाहनों के संचालन में उपयोग किये जा सकने वाले बायोगैस बनाने के लिए गोबर के उपयोग तथा जैविक उर्वरकों के इस्तेमाल के बारे में उनके अनुभवों की जानकारी ली गई। मोदी ने कहा, ‘‘एथेनॉल निर्माण इकाइयां पहले केवल 4-5 गन्ना उत्पादक राज्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब इसका पूरे देश में विस्तार करने के लिए खाद्यान्न आधारित भट्टियां स्थापित की जा रही हैं।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जलवायु न्याय का प्रबल समर्थक है और एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड और आपदा रोधी अवसंरचना पहल के लिए गठबंधन के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना जैसे विचारों के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की रक्षा के लिए भारत के प्रयासों को सूचीबद्ध किया। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि देश में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता 250 प्रतिशत तक बढ़ायी जा चुकी है और इस मामले में भारत अब सबसे बड़ी स्थापित क्षमता वाले शीर्ष पांच देशों में से एक है। पिछले 6 वर्षों में सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 15 गुना बढ़ी है, लोगों को 37 करोड़ एलईडी बल्ब और 23 लाख से अधिक कम बिजली खपत वाले पंखे दिये गये हैं, घरेलू प्रदूषण को कम करने के लिए मुफ्त बिजली और रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किये गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदूषण को कम करने के अलावा, इसने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने में भी काफी मदद की है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ भारत दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश कर रहा है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए विकास को रोकने की जरूरत नहीं है।'' उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पिछले कुछ वर्षों में वनों के आवरण में भी 15,000 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है, बाघों की आबादी दोगुनी हो गई है और तेंदुओं की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक मिथक है कि वायु प्रदूषण केवल उद्योगों के कारण होता है। परिवहन वाहन, अशुद्ध ईंधन, डीजल जनरेटर भी वायु प्रदूषण में योगदान करते हैं।'' उन्होंने कहा कि रसोई के ईंधन के रूप में एलपीजी के उपयोग और रोशनी के लिए बिजली ने जलाऊ लकड़ी और किरासन तेल के उपयोग से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण को रोका है। उन्होंने कहा कि जलमार्गों का उपयोग, मेट्रो और उपनगरीय रेलवे का विस्तार, रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण और सौर ऊर्जा द्वारा संचालित हवाईअड्डे अन्य पहल हैं। उन्होंने कहा, भारत अब जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव के प्रस्तावकों में शामिल है। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लक्ष्यों की दिशा में कार्य प्रदर्शन के सूचकांक के शीर्ष 10 देशों में शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन चुनौतियों से अवगत हैं जो जलवायु परिवर्तन के कारण हो रही हैं और इससे निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश कर रहा है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए विकास कार्यों को अवरुद्ध करना आवश्यक नहीं है।'' उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी हमराही हो सकते हैं। यही वह रास्ता है जिसे भारत ने चुना है।'' प्रधान मंत्री ने बताया कि गुजरात के केवड़िया को केवल विद्युत वाहनों वाला शहर बनानेकी योजना है। इसी शहर में विशाल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा) स्थापित की गई है। वहां इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि भविष्य में केवड़िया में केवल बैटरी आधारित बसें, दोपहिया, चार पहिया वाहन ही चले। मोदी ने कहा कि सरकार ने 11 क्षेत्रों की पहचान की है जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से संसाधनों का पुनर्चक्रण करके उनका अच्छा उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने पुणे में तीन स्थानों पर ई-100 (100 प्रतिशत एथेनॉल) वितरण स्टेशनों की एक प्रायोगिक परियोजना भी शुरू की। यह उपभोक्ताओं को मूल्य लाभ के साथ ईंधन का एक और विकल्प प्रदान करेगा क्योंकि सरकार ने एथेनॉल को निचले जीएसटी स्लैब के तहत रखा है। वर्तमान एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में भारत की योजना गैसोलीन के साथ 10 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रण करने की है। इसके लिए 4 अरब लीटर एथेनॉल की जरूरत होगी। वर्ष 2023 तक 20 प्रतिशत सम्मिश्रण स्तर हासिल करने के लिए 10 अरब (1,000 करोड़) लीटर एथेनॉल की जरूरत होगी। चीनी उद्योग 60 लाख टन अधिशेष चीनी को आवश्यक सात अरब लीटर एथेनॉल का उत्पादन करने के लिए देगा, जबकि शेष एथेनॉल का उत्पादन अतिरिक्त अनाज से किया जाएगा।
- उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में मोबाइल फोन चार्ज करने के दौरान पावर बैंक जैसे उपकरण के फटने से 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) भारती जाट ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को चापरोड गांव में हुई। जाट ने गांव के लोगों के हवाले से बताया, ‘‘ मानपुर थाना क्षेत्र में अपने खेत पर जाते समय राम साहिल पाल को पॉवर बैंक जैसा उपकरण सड़क पर पड़ा मिला। बाद में घर लौटने के बाद पाल ने अपने पड़ोसी की घर में मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए इस उपकरण से जोड़ा तो वह फट गया। इससे पाल की मौके पर ही मौत हो गई।'' उन्होंने बताया कि यह उपकरण एक पॉवर बैंक था या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इसकी जांच की जा रही है। इसके लिए उपकरण के अवशेषों को अपराध विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है। जाट ने कहा कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि यह कोई विस्फोटक नहीं था। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।
- बनिहाल/जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से सीआरपीएफ जवान समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पी डी नित्या ने बताया कि वाहन (एसयूवी) श्रीनगर से जम्मू जा रहा था और दिगडोल में खूनी नाला के पास चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि तेज रफ्तार से वाहन ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे गहरी खाई में गिरने से पहले एक अन्य कार को भी टक्कर मारी थी और क्षेत्रीय सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने सबसे पहले यह वाहन देखा। उन्होंने बताया कि रस्सियां बांधकर कर्मी खाई में उतरे और छह यात्रियों में से पांच का पता लगा लिया। तीन मौके पर ही मृत पाए गए और दो गंभीर रूप से घायल पाए गए और उन्हें रामबन के जिला अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि इनमें से एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सेना के बचाव दल के साथ पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय स्वयंसेवक भी शामिल हो गए और बाद में नदी से एक और शव निकाला गया जो क्षतिग्रस्त वाहन के मलबे में फंसा मिला था। पुलिस के अनुसार तीन मृतकों की पहचान सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के शगुन कुमार, गुपकर (श्रीनगर) के विनीत कौर और तलाब टिल्लो (जम्मू) के गारु राम के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि अन्य दो मृतकों की पहचान उरी (बारामुला) के मोहम्मद रफी और रियासी के संजीव कुमार के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार घायल अजीत कुमार कठुआ का रहने वाला है और वह भारतीय रिजर्व पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात था। उसे विशेष इलाज के लिए जम्मू भेजा गया है।
- फतेहपुर (उप्र) ।फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो नाबालिग बहनों की मौत हो गयी, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक गयादत्त मिश्रा ने बताया कि सुल्तानपुर घोष थाने के सराय भंडरा गांव में राम सुमेर की बेटियां रानी (12), बिटान (10) व बेटा शिवओम (14) शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से खेत जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीनों को कुचल दिया। इस हादसे में बिटान की मौके पर मौत हो गई, जबकि रानी ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल शिवओम का अभी इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं।
- वर्धा।महाराष्ट्र में वर्धा की एक बैंक शाखा में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक व्यक्ति ने अपने पास बम होने की सूचना देकर बैंककर्मी से 15 मिनट के भीतर 55 लाख रुपये नहीं देने पर धमाका करने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को सेवाग्राम के एक बैंक की शाखा में हुई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति मास्क पहनकर बैंक में गया और उसने एक कर्मचारी को कागज का टुकड़ा देकर सूचित किया कि उसके पास बम है और 55 लाख रुपये नहीं दिए जाने पर विस्फोट कर देगा। अधिकारी ने बताया कि खुद को ''आत्मघाती'' करार देने वाला व्यक्ति बीमारी से ग्रस्त था और उसे अस्पताल के बिल का भुगतान करना था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा, '' बैंक हमारे पुलिस थाने के ठीक सामने है और आरोपी ने जब बैंककर्मी को बम धमाका करने की धमकी दी तो कर्मचारी ने हमें सतर्क किया।'' पुलिस उप निरीक्षक गणेश सायकर ने बताया कि आरोपी की पहचान योगेश कुबादे के रूप में हुई, जोकि एक साइबर कैफे चलाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी योगेश के कब्जे से नकली बम भी बरामद हुआ, जिसमें एक डिजिटल घड़ी भी लगी थी। इसके अलावा उसके पास से एक चाकू और एक एयर पिस्तौल भी बरामद हुआ।
- दिल्ली/मुंबई। दिल्ली में कोविड-19 के सुधरते हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने साप्ताहिक संक्रमण दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के मद्देनजर राज्य में कोरोना वायरस संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने के लिए पांच-स्तरीय योजना पर अमल की घोषणा की है। देश के उत्तर एवं पश्चिम के अधिकतर राज्यों में जहां कोविड के हालात में सुधार देखने को मिला है, वहीं, दक्षिण एवं पूर्वी राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अब भी कमी नहीं आई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गई पाबंदियों में कुछ ढील देते हुए राज्य में लॉकडाउन को एक और सप्ताह बढाते हुए 14 जून तक जारी रखने की शनिवार को घोषणा की। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बिक्री वाली दुकानों को फिर से खोलने और सरकारी कार्यालयों में कामकाज फिर से शुरू किये जाने की अनुमति देने के साथ ही कुछ पाबंदियों में ढील दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर राज्य में अब कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कोयंबटूर और नीलगिरी समेत 11 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए ऐसे क्षेत्रों में राज्य के अन्य क्षेत्रों की तुलना में पाबंदियों में कम छूट दी जायेगी। इससे पहले, पड़ोसी राज्य कर्नाटक ने लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बरेली और बुलंदशहर जिलों में सोमवार सात जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील दिये जाने की घोषणा की। इन दो जिलों में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़कर बाकी इलाकों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकान और बाजार खोलने की अनुमति सप्ताह में पांच दिन रहेगी जबकि शनिवार व रविवार को पूरे दिन ये बंद रहेंगे। राज्य में ऐसे जिलों की संख्या अब 67 हो गयी हैं जहां 600 से कम रोगी हैं इस लिये इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू से ढील दी गयी हैं। प्रदेश सरकार ने शनिवार को एक सरकारी बयान में कहा कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा जबकि शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। बयान के मुताबिक प्रदेश के 67 जिलों में संक्रमण के मामलों की संख्या 600 से कम हो गई है। इससे पहले राज्य सरकार ने 75 जिलों में से 55 जिलों में कोरोना कर्फ्यू में ढील दी थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि सात जून से दिल्ली मेट्रो का 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन होगा तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे। सरकार ने मुहल्ले की सभी दुकानों को भी खोलने की इजाजत दी है जबकि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से लागू हो रही नई रियायतों के साथ शराब की दुकानें भी खुल जाएंगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक 19 अप्रैल को लागू किये गए मौजूदा लॉकडाउन को एक और हफ्ते (14 जून तक) बढ़ा दिया गया है जोकि सात जून को सुबह पांच बजे समाप्त होने जा रहा था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक डिजिटल मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। मॉल, बाजार और कारोबारी परिसर (साप्ताहिक बाजारों को छोड़कर) दुकानों के नंबरों के आधार पर सम-विषम आधार पर सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। मुहल्ले की दुकान और आवासीय परिसरों में स्थित दुकानों को आवश्यक और गैर आवश्यक सेवाओं के भेद के बगैर सभी दिन खोलने की इजाजत होगी। वहीं, सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में साप्ताहिक संक्रमण दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के आधार पर राज्य में कोरोना वायरस संबंधी प्रतिबंधों में ढील देने के लिए पांच-स्तरीय योजना की घोषणा की गई। एक सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, तीन जून को संक्रमण दर और ऑक्सीजन बिस्तर की उपलब्धता के आधार पर यह आदेश सात जून से लागू होगा। पहली श्रेणी के तहत पांच प्रतिशत संक्रमण दर और 25 प्रतिशत से कम ऑक्सीजन बिस्तर भर्ती वाले शहर और जिलों को पूरी तरह खोलने की अनुमति रहेगी। दूसरी श्रेणी के तहत जिन शहरों और जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी और 25 से 40 फीसदी ऑक्सीजन बेड पर मरीज हैं, वहां जरूरी और गैर जरूरी दुकानों को नियमित समय के मुताबिक खोलने की इजाजत होगी। तीसरी श्रेणी के तहत प्रतिबंधों में ढील उन स्थानों पर लागू होगी जहां संक्रमण दर पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत है और ऑक्सीजन बिस्तर पर मरीजों के भर्ती होने की दर 40 प्रतिशत से अधिक है। चौथी श्रेणी उन स्थानों के लिए है जहां संक्रमण दर 10 से 20 फीसदी और ऑक्सीजन बेड भर्ती 60 फीसदी से ज्यादा है। वहां आवश्यक दुकानें शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। सार्वजनिक स्थान खुले रहेंगे, लेकिन वे सप्ताहांत पर बंद रहेंगे। पांचवी श्रेणी में जहां संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा और ऑक्सीजन बेड पर 75 फीसदी से ज्यादा मरीज हैं, वहां शाम चार बजे तक सिर्फ जरूरी दुकानें खुली रहेंगी और कार्यालय में 15 फीसदी उपस्थिति रहेगी। कई राज्यों ने जहां हालात सुधरने पर पाबंदियों में ढील दी है, वहीं अधिकतर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की अवधि को विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
- नयी दिल्ली । दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले दस दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग ने दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से और आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के राजेंद्र जेनामानी ने कहा कि सात-आठ जून को कम बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘‘11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून की प्रगति में सहयोग मिलेगा और इसके ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है।'' मानसून दो दिनों की देरी से तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। इसने कहा कि अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति बनने की संभावना नहीं है। आईएमडी ने कहा कि राजस्थान के अधिकतर हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों, हरियाणा, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ तथा ओडिशा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उत्तरप्रदेश के बांदा में दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा, ‘‘अगले पांच दिनों तक देश में लू की स्थिति नहीं होने का अनुमान है।'' इस बीच उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
- बीकानेर । जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान शनिवार को एक जवान की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। महाजन थाने के द्वितीय अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सेना की ओर से दर्ज करायी गयी रिपोर्ट अनुसार महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास के दौरान सेना के जवान एवं अधिकारी लक्ष्य की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पुराने बमनुमा वस्तु के फटने से 23 सिख बटालियन के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी के अनुसार उपचार के दौरान सिपाही प्रभजोति सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य जवान जगराज सिंह का उपचार चल रहा है। सेना के अधिकारियों के अनुसार विस्फोट किस चीज का हुआ इसकी जानकारी नहीं है।
- हमीरपुर (उप्र। हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना में प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध एक युवक ने शुक्रवार की रात पेड़ से फंसा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।ललपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के युवक लक्ष्मी प्रजापति (20) ने शुक्रवार की रात एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि युवक लक्ष्मी प्रजापति राजस्थान की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और महोबा जिले की एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार को युवक राजस्थान से अपने घर आ रहा था, तभी उसे शादी के बाद प्रेमिका की विदाई की सूचना मिली और उसने बस से उतर कर पहले गले में फांसी का फंदा लगाकर मोबाइल फोन से सेल्फी खींचकर फोटो परिजनों और दोस्तों को भेजी, फिर उसी फंदे से झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। यादव ने बताया कि युवक के शव को आज पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। (फाइल फोटो)
- कोच्चि । समुद्री विशेषज्ञों ने शनिवार को चेतावनी दी कि केरल के तटीय इलाकों में आने वाले सालों में समुद्री सतह के तापमान में बढ़ोतरी की वजह से जलस्तर बढ़ने की प्रवृत्ति देखने को मिलेगी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज कोच्चि स्थित केंद्रीय समुद्री मत्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में विशेषज्ञों ने यह बात कही। ऊंची लहरों और समुद्र के कटाव के कारण तटीय समुदाय के समक्ष आने वाली आपदाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए वेबिनार के दौरान विशेषज्ञों ने मैंग्रोव वनीकरण पर जोर देते हुए तटीय वनस्पतियों को बहाल किये जाने की मांग की। उनके मुताबिक यह तटीय क्षेत्र की सुरक्षा में जैविक ढाल का काम करेगा और इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन बचाएगा। सीएमएफआरआई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक वेबिनार में कहा गया कि हाल में आए दो चक्रवाती तूफान ताउते और यास के कारण केरल के समूचे तटीय क्षेत्र में “समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी” (स्टॉर्म सर्ज) देखने को मिली। विज्ञप्ति के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि हिंद महासागर के जल के तेजी से गरम होने की वजह से आने वाले सालों में तटीय क्षेत्रों में ऐसे ‘स्टॉर्म सर्ज' के बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती हवाओं की वजह से तूफानी लहरें पैदा होती हैं और इनकी वजह से तटीय इलाकों की बस्तियों में ऊंची लहरें, समुद्री कटाव और बाढ़ देखने को मिलती हैं। यह हाल में देखा गया है विशेष रूप से चेलानम जैसे क्षेत्रों में।
- इटावा (उप्र)। इटावा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे मछली का शिकार करने गए आधा दर्जन युवकों में एक युवक नदी में डूब गया जिसका का शव पुलिस ने बरामद कर लिया और दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) राजीव प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मडैया शिवनारायण से आज मछली का शिकार करने शहर किनारे यमुना नदी में छह युवक गए हुए थे जिनमें करीब दो बजे पवन कुमार (24) एवं सोहन (45) नदी में डूब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन कुमार का शव बरामद कर लिया और सोहन की तलाश कर रही है।-file photo
- सम्बलपुर ।वयोवृद्ध उड़िया अभिनेता, प्रसिद्ध नाटककार और गीतकार अटल बिहारी पांडा का शनिवार को सम्बलपुर जिले के वीआईएमएसएआर, बुर्ला में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पांडा की पत्नी का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।सुबरनपुर जिले के बिनिका गांव में जन्मे पांडा ने 1944 में रंगमंच पर अभिनय शुरू किया था। उन्होंने 100 से अधिक नाटकों में अभिनय किया और 65 नाटक और रेडियो नाटक भी लिखे जिनमें से कई सम्बलपुरी भाषा में थे। पांडा को सम्बलपुरी थिएटर के अग्रणी नाटककारों में से एक माना जाता था। उनके द्वारा लिखित 'फाटा कपाल' पहला मुद्रित सम्बलपुरी नाटक था। इस भाषा में उनका दूसरा नाटक 'भैंस आगे नागधुनी' भी काफी चर्चित रहा। उनके एक नाटक को देखने के बाद, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ हरेकृष्ण महताब ने उन्हें ओपेरा स्क्रिप्ट लिखने का सुझाव दिया था। पांडा सरकारी सेवा में थे और उन्होंने कटक में अपनी तैनाती के दौरान छह ओपेरा स्क्रिप्ट लिखीं।
- मेरठ (उप्र)। मेरठ जिले में पत्नी के मायके जाने पर एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आग लगा ली । उसने ऐसा कदम उठा तो लिया, लेकिन जब आग की चपेट में वह भी आ गया तो उसने अपने बचाव के लिए खिड़की से छलांग लगा दी। इस घटना में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार महिला का पति नशे का आदी है।पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला मायके चली गई थी। इसके बाद नशेड़ी पति ने घर में आग लगा दी। साथ ही खुद भी आग की चपेट में आने पर खिड़की से छलांग लगा दी। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पड़ोस के दो और मकान भी आग की चपेट में आ गए।जानकारी के मुताबिक, सचिन और पुनीत नाम के दो भाई परिवार के साथ डालमपाड़ा स्थित अपने पैतृक मकान में रहते हैं। पुनीत के मुताबिक उसका भाई सचिन शर्मा नशेड़ी प्रवृत्ति का है। इसके चलते उसका अपनी पत्नी पूनम से अक्सर विवाद होता रहता है। शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पूनम अपने मायके चली गई।पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह सचिन ने अचानक अपने कमरे में आग लगा ली। इसके चलते वह भी आग की चपेट में आ गया और बदहवास हालत में कमरे की खिड़की से कूद गया। पड़ोस के दो मकान भी आग की चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने घंटों मशक्कत के बाद तीनों मकानों में लगी आग बुझाई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लगभग 70 प्रतिशत झुलसे सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी कोतवाली ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- हैदराबाद। ब्राजील ने भारत बायोटेक के कोविड-19 के टीके कोवैक्सिन के आयात के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।इससे पहले ब्राजील की राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी-अनविसा ने कोवैक्सिन के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। उसने पाया था कि भारत में जिस संयंत्र में यह टीका बनाया जा रहा है, वह अच्छे विनिर्माण व्यवहार (जीएमपी) की जरूरतों का पूरा नहीं करता है।ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक ने अब रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन के आयात के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। अनविसा की मंजूरी के अनुसार शुरुआत में ब्राजील को कोवैक्सिन की 40 लाख खुराक मिलने की उम्मीद है। इनके इस्तेमाल के बाद एजेंसी डेटा का विश्लेषण करेगी और उसके आधार पर आयात की अगली खेप की मात्रा तय करेगी।
- नई दिल्ली। सरकार ने शनिवार को ट्विटर को नोटिस जारी कर उसे तत्काल नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए एक आखिरी मौका दिया है। सरकार की ओर से आगाह किया गया है कि यदि ट्विटर इन नियमों का अनुपालन करने में विफल रहती है, तो वह आईटी कानून के तहत दायित्व से छूट को गंवा देगी।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने कहा कि ट्विटर द्वारा इन नियमों के अनुपालन से इनकार से पता चलता है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट में प्रतिबद्धता की कमी है और वह भारत के लोगों को अपने मंच पर सुरक्षित अनुभव प्रदान करने का प्रयास नहीं करना चाहती।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा, भारत में करीब एक दशक से अधिक से परिचालन के बावजूद यह विश्वास करना मुश्किल है कि ट्विटर ने एक ऐसा तंत्र विकसित करने से इनकार कर दिया है, जिससे भारत के लोगों को उसके मंच पर अपने मुद्दों के समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उचित प्रक्रिया के जरिये हल में मदद मिलती।मंत्रालय ने कहा कि ये नियम हालांकि 26 मई, 2021 से प्रभावी हैं, लेकिन सद्भावना के तहत ट्विटर इंक को एक आखिरी नोटिस के जरिये नियमों के अनुपालन का अवसर दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। यदि वह इसमें विफल रहती है, तो उसे दायित्व से जो छूट मिली है, वह वापस ले ली जाएगी। साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। नोटिस में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ट्विटर को इन नियमों का अनुपालन कब तक करना है।
- नई दिल्ली। मॉरीशस गणराज्य के पूर्व राष्ट्रपति एवं पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया है। उनके सम्मान में भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 5 जून को देश भर में एक दिन का राजकीय शोक रखा जाएगा।शोक के दिन पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप फहराया जाता है, ध्वज को आधा झुकाया जाएगा तथा इस दिन कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।
- नई दिल्ली। रक्षा अधिग्रहण परिषद- डीएसी ने शुक्रवार को लगभग 43 हजार करोड़ रुपये की लागत से छह पनडुब्बियों के निर्माण के नौसेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की। सामरिक भागीदारी मॉडल के तहत होने वाला पहला मामला होने के कारण यह एक ऐतिहासिक स्वीकृति है।परिषद ने बाय एंड मेक इंडियन श्रेणी के तहत सेना के लिए छह हजार करोड़ रुपये की एयर डिफेंस गन और गोला-बारूद को भी मंजूरी दी। इससे सशस्त्र बलों को आकस्मिक और महत्वपूर्ण अधिग्रहणों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
- गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि अन्य बीमारियों से ग्रस्त किसी भी आयु वर्ग के कोविड रोगियों को होम क्वारंटाइन की अनुमति न दी जाए। आज गुवाहाटी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड के इलाज के लिए निजी अस्पतालों की दरों को तय करने और निजी अस्पतालों के जनरल वार्ड और सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में कोविड के इलाज के लिए मरीजों के लिए वाजिब फीस तय करने पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जा रहे बाल चिकित्सा आईसीयू की स्थिति की भी समीक्षा की। साथ ही राज्य में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए छह ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना के अलावा राज्य में 13 ऑक्सीजन संयंत्रों में उत्पादन की स्थिति की समीक्षा की गई।
- सुल्तानपुर (उप्र)। सुल्तानपुर जिले में प्रेमी द्वारा गला रेतकर अपनी प्रेमिका की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी, लम्भुआ सतीश चंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सलाहपुर मिश्रपुर निवासी सुनीता निषाद (28) का गांव के राजकुमार यादव उर्फ कल्लू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुनीता का पति मुंबई में रहता है और कुछ दिन पहले सुनीता के घर से कुछ गहने गायब हो गये थे। उन्होंने बताया कि सुनीता को प्रेमी पर शक था और वो गायब जेवर वापस करने का बार-बार उस पर दबाव बना रही थी। उन्होंने कहा कि गुरुवार की रात सुनीता घर से बाहर निकली थी और बाद में मृत पायी गई। आरोप है कि गुस्से में प्रेमी ने महिला पर हंसिया से वार कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने बताया कि सुनीता निषाद (28) शौच के लिए गुरुवार रात घर से खेत गई थी और जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी, तो उसकी तलाश परिवार के लोगों ने शुरू की तो घर से थोड़ी ही दूर खेत में सुनीता का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने चार घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सुनीता के गले पर धारदार हथियार से मारे जाने के निशान मिले हैं। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।--
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार कोविड के दौरान बच्चों का सर्वोत्तम हित सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने, कोविड के कारण प्रभावित हुए बच्चों की सुरक्षा और देखभाल करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि, बच्चों के स्वास्थ्य,शिक्षा और सुरक्षा जैसे पहलुओं पर प्रशासन को ध्यान देना होगा। मंत्रालय ने निर्देशित किया है कि, कोविड से प्रभावित बच्चों के लिए जिलाधिकारी और जिला प्रशासन संरक्षक की भूमिका में होंगे। आइये जानते हैं कि, मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्यों को क्या-क्या सुनिश्चित करना होगा।कोविड के कारण प्रतिकूल परिस्थितियों की पहचान करना सबसे पहला कदम होगा। इसके लिए संपर्क, सर्वेक्षण इत्यादि का सहारा लिया जाएगा। अधिकारियों को बच्चों से जुड़ें आंकड़ें और उनकी पहचान गोपनीय रखनी होगी। यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चे से जुड़ा डाटा भारत सरकार के ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर अपलोड किया गया है। बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की समुचित निगरानी के लिए, अधिकारियों की एक टीम बनाई जाएगी। सभी बच्चों का पुनर्वास जेजे अधिनियम, 2015 के तहत निर्धारित तरीके से किया जाएगा।राज्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि, सभी अनाथ बच्चों को शासकीय स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा मिले। बच्चे की आवश्यकताओं के आधार पर आरटीई नियमों के तहत, किसी निजी स्कूल में भी नामांकन कराया जा सकता है। पात्र अनाथ बच्चों को केंद्र अथवा राज्य सरकारों की वर्तमान में संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं में शामिल करने के भी प्रयास किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मंत्रालय बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद सजग है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अनुसार, पात्र बच्चों के लिए स्वास्थ्य बीमा भी संरक्षित करवाया जा सकेगा।जिलाधिकारी और जिला प्रशासन होंगे संरक्षक,पुलिस करेगी निगरानीकोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए जिलाधिकारी संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे का पैतृक संपत्तियों पर अधिकार बिल्कुल सुरक्षित रहे। उनकी संपत्ति पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो और उसे बेचा भी न जाए। उचित निरीक्षण के माध्यम से जिलाधिकारी को यह सब ध्यान रखना होगा। उन्हें प्रभावित बच्चों तक सभी लाभ पहुंचाने के लिए, एक जिला स्तरीय बहु-विभागीय कार्यबल भी बनाना होगा। वहीं, जिन स्थानों में ये बच्चे रहते हों, पुलिस को वहां निगरानी करनी होगी। जांच करने के लिए पुलिस को संकटग्रस्त बच्चों का डाटाबेस बनाना होगा।इसके अलावा बच्चों की तस्करी, अवैध दत्तक ग्रहण, बाल विवाह, बाल श्रम या किसी अन्य प्रकार के शोषण को रोकने के लिए जिला पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।राज्यों में स्थित बाल संरक्षण संस्थानों को यह निर्देश दिया गया है कि, वे ऐसे बच्चों की बुनियादी आवश्यकताओं के विषय में परिचित रहें। सभी बच्चों के लिए स्वच्छ और साफ रहने की स्थिति, गुणवत्तापूर्ण भोजन और सुरक्षा जैसी उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास करें। कोविड से पीडि़त बच्चों की देखभाल के लिए संस्थान के भीतर, आइसोलेशन सुविधाओं की उपयुक्त व्यवस्था की जाए। बाल मनोवैज्ञानिकों या परामर्शदाताओं की सहायता भी ली जानी है।
- गोरखपुर । उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तीन लड़कियों के शव एक तालाब में पाए गए। ये बालिकाएं बुधवार से लापता थीं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि खजनी ब्लाक के रुद्रपुर गांव के बाहर एक तालाब से नैन्सी (पांच), शिवानी (सात) तथा रोशनी (10) नामक लड़कियों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियां बुधवार को खेलने के लिए घर से बाहर निकली थीं। दोपहर तक नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। कोई कामयाबी नहीं मिलने पर शाम को उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने लड़कियों के बारे में सूचना देने वाले को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता लग सकेगा।
- गोण्डा । जिले के खोंड़ारे क्षेत्र में गुरुवार को तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस ने बताया कि खोंड़ारे थाना क्षेत्र के रसूल खानपुर मिश्रौली गांव निवासी दृग नारायन पांडेय के परिवार के छह बच्चे पूर्वान्ह करीब साढ़े 10 बजे गांव के निकट स्थित तालाब से मिट्टी निकालने गए थे। इसी दौरान एक बच्चा फिसल कर तालाब में चला गया। उसे बचाने के लिए बारी-बारी से सभी तालाब में उतरे मगर तालाब में पानी अधिक होने के कारण वे डूब गए। उन्होंने बताया कि तालाब से थोड़ी दूर खड़े गांव के दो अन्य बच्चों ने जाकर परिजन को इसकी सूचना दी। जब तक परिजन व ग्रामीण तालाब तक पहुंचते, तब तक पांच बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चंचल (आठ), शिवाकांत (छह), रागिनी (आठ) प्रकाशिनी (10) तथा मुस्कान (14) के रूप में हुई है। बच्चों को बचाने के प्रयास में तालाब में उतरे अजय पांडेय को सुरक्षित निकाल लिया गया। स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर के उप जिलाधिकारी हीरालाल तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों का अंतिम संस्कार करवाया। एक ही परिवार के पांच बच्चों के डूबकर मरने से पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
- अलीगढ़ । जिले में नहर में फेंकी गई शराब पीने से छह ईंट भट्ठा श्रमिकों की मृत्यु हो गई तथा 24 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि बुधवार रात जवां थाना क्षेत्र के रोहेरा गांव के पास एक नहर में फेंकी गई संदिग्ध रूप से मिलावटी शराब पीने से बड़ी संख्या में ईंट भट्ठा श्रमिक बीमार हो गए। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हारिस मंजूर ने बताया कि जहरीली शराब पीने से अब तक छह श्रमिकों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 24 अन्य श्रमिकों का इलाज किया जा रहा है। उन सभी की हालत नाजुक है। हारिस ने बताया कि दो-तीन जून की दरमियानी रात को पांच श्रमिकों को अस्पताल लाया गया था जिनमें से तीन कि पहले ही मौत हो चुकी थी। रात से लेकर गुरुवार तक कुल 30 लोगों को अस्पताल लाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैथानी के मुताबिक, ऐसा लगता है कि मिलावटी शराब के कुछ कारोबारियों ने पुलिस की कार्रवाई से खौफजदा होकर अपना पूरा स्टॉक नहर में बहा दिया। उसी शराब को इन श्रमिकों ने नहर से निकालकर इस्तेमाल कर लिया जिसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ ईट भट्ठा श्रमिक शाम को नहर में नहाने गए थे तभी उन्हें देसी शराब के कुछ पैकेट तैरते मिले। श्रमिकों ने उन्हें निकाल कर पिया। इसके कुछ ही देर बाद उन सभी की तबीयत खराब होने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार हुए सभी मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने जहरीली शराब का स्टॉक नहर में फेंकने के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं। गौरतलब है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से हो रही मौतों का मामला इस वक्त चर्चा में है ।--
- आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मछलियों को दाना डालने के दौरान यमुना नदी में डूबे दो भाइयों के शव गोताखोरों ने घटना के करीब 18 घंटे बाद गुरुवार को बरामद किया। मालूम हो कि गत बुधवार को जवाहर पुल पर लोहियानगर निवासी चचेरे भाई सौरभ (17) और विशाल (27) यमुना नदी में मछलियों को दाना डाल रहे थे तभी एक भाई का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया, उसे बचाने की कोशिश दूसरे भाई ने की और इस दौरान दोनों यमुना नदी में डूब गए। पुलिस ने बताया कि दोनों की तलाश बुधवार को गोताखोरों ने की लेकिन देर रात तक शव नहीं मिले, गुरुवार की सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि करीब 18 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाला गया। एत्माद्दौला थाने के निरीक्षक देवेंद्र शंकर पाण्डेय ने बताया कि दोनों युवकों के शव यमुना से निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।















.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)





.jpeg)
