- Home
- देश
-
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में भी एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की ब्लेड से गर्दन काट दी जिसका लाइव वीडियो सामने आया है। लाइव वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दिल दहला देने वाली यह घटना सीकर जिले के दांतारामगढ़ से सामने आयी है जहां शुक्रवार दोपहर में 21 साल के युवक ने अपने 10 साल के चचेरे भाई की गर्दन, ब्लेड से काट दी। 50 से ज्यादा लोग दोनों भाइयों की लड़ाई देख रहे थे। वहां मौजूद सभी लोग वीडियो बना रहे थे। कुछ लोगों ने कहा कि पता ही नहीं चला कि कब गर्दन काट दी। जब तक खून देखा और दौड़ा तब तक देर हो चुकी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 साल का उत्तम आलोरिया अपने घर से एक किलोमीटर दूर स्कूल में पोषाहार लेने जा रहा था, तभी सामने से उसी के चचेरे भाई ने पकड़ कर पुराने पटवार घर के सामने ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। मौके पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ भी लिया। इस दौरान आरोपी ने कहा कि हां, मैंने ही ब्लेड से गला रेत कर इसे मारा है, पुलिस को भी यही कहूंगा। आरोपी के यह कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ. ग्रामीणों ने खाचरियावास पुलिस चौकी और दातारामगढ़ थाने में घटना की सूचना भी दी.
21 साल के आरोपी कैलाश चंद ने कहा कि चाचा हमेशा उसका मजाक उड़ाता था और बचपन में पढऩे भी नहीं देता था। कहता था तुझे कुछ नहीं आता है। इससे नाराज होकर उसके बेटे को हमने मार डाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कैलाश चंद, छोटे भाई उत्तम आलोरिया को मारने का प्लान काफी दिन से बना रहा था। पुलिस को पता चला है कि दोनों ही परिवारों के बीच टोने और टोटके को लेकर कई सालों से रंजिश चल रही थी। आरोपी कैलाश चंद, आईटीआई की पढ़ाई किया हुआ है। -
महिला की यह दूसरी शादी है, जबकि उसके पति की यह तीसरी शादी
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में रहने वाली एक महिला का कहना है कि उसका पति उसे जीन्स नहीं पहनने देता है और जो लड़की जीन्स पहनती हैं, उन्हें अपशब्द कहता है। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। 37 साल की महिला की शादी दो साल पहले हुए थी। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि जब वो जीन्स पहनकर नौकरी के लिए जाती है तो घरवाले उसे तलाक देने की धमकी देते थे।
महिला की यह दूसरी शादी है, जबकि उसके पति की यह तीसरी शादी है। महिला ने शादी से पहले ही पति के साथ अकेले रहने की बात कही थी। पति इस बात के साथ तैयार था। दो साल तक तो दोनों खुशी से एक साथ रहे, लेकिन बाद में महिला के पति ने उसे ससुराल में रहने और मॉर्डन कपड़े ना पहने की बात को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला ने बात नहीं मानी तो उसे तलाक की धमकी देने लगा। इसके अलावा महिला का पति उसपर नौकरी छोडऩे का भी दबाव बना रहा था। महिला अहमदाबाद की एक आईटी कपंनी में नौकरी करती है। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक महिला को इस बात से भी धमकाया जाता था की वो अपने मायके वालों के साथ रिश्ता क्यूं रखती हैं? साथ ही उसे पति के जरिए ये भी धमकी दी जाती थी कि अगर उसने जीन्स पहना या कहीं गयी तो वो उसे तलाक देकर चौथी शादी कर लेगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- कासरगोड। केरल के कनाथुर में दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने शनिवार को झगड़े के बाद अपनी पत्नी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय विजयन ने झगड़े के बाद गुस्से में अपनी पत्नी बेबी (37) को गोली मार दी और बाद में दोपहर में फांसी लगा ली। सिर पर गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अपराध करने के तुरंत बाद विजयन ने परिसर में एक पेड़ से फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि उसने अपनी पत्नी पर हमला करने के लिए एक देसी कट्टे का इस्तेमाल किया । पुलिस के अनुसार अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- उत्तरकाशी/ देहरादून। शनिवार को उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिला मुख्यालय समेत गंगा घाटी क्षेत्र में शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप से जिले में किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन वर्ष 1991 में विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके जनपदवासियों में भूकंप का भय बना हुआ है।भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन-4 व 5 में आने वाले उत्तरकाशी जनपद में भूकंप का लंबा इतिहास रहा है। शनिवार सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर जिला मुख्यालय सहित भटवाड़ी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके से धरती डोली। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घर दुकानों से बाहर निकल आए।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। इसका केंद्र भटवाड़ी प्रखंड के गोरसाली गांव के जंगल में जमीन से दस किमी गहराई में था। भूकंप महसूस होते ही आपदा कंट्रोल रूम एक्टिव हो गया। सभी तहसीलों से संपर्क कर भूकंप के बारे में अपडेट ली गई। यमुना घाटी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस नहीं किया गया। गंगा घाटी क्षेत्र में भी भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
- फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में शनिवार को एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से अपनी बेटी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे जयसिंहपुर गांव के रहने वाले चन्द्र मोहन यादव ने घर में 22 वर्षीय बेटी स्वाती देवी की अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी और बंदूक सहित खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।उन्होंने बताया कि थरियांव पुलिस ने इस सिलसिले में हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि 'गिरफ्तार चंद्रमोहन यादव ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी एक साल पहले की थी, लेकिन वह ससुराल से बिना बताए यहां (पिता के घर) चली आती थी, जिससे समाज में उसकी बदनामी हो रही थी। इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी है।' उन्होंने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
- -कोविड नमूनों की जांच 18 करोड़ से पार हुईनई दिल्ली। देश में अब तक कोविड नमूनों की जांच 18 करोड़ को पार कर गई है। कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96 दशमलव चार-एक प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 9 लाख 16 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई है और इस दौरान 19 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर एक करोड 54 हजार से अधिक हो गई है। संक्रमित मामलों की कुल संख्या में केवल 2.15 प्रतिशत सक्रिय मामले ही शेष बचे है। फिलहाल देश में करीब दो लाख 24 हजार सक्रिय मामले हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान 18 हजार 22 नये मामलों की पुष्टि हुई है। मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत रह गई है, जो विश्व में न्यूनतम दरों में से एक है। पिछले 24 घंटों के दौरान 228 लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या एक लाख 50 हजार 798 हो गई है।
-
पिकअप में भरी सभी 10 भेड़ों की भी गई जान
जोधपुर। जयपुर-जोधपुर हाइवे पर शनिवार सुबह विष्णु की ढाणी के पास घने कोहरे के बीच ट्रक और पिकअप के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हैं। इसके अलावा, पिकअप में भरी 10 भेड़ों की भी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर से भेड़ों को लेकर एक पिकअप अजमेर की तरफ जा रही थी। कापरडा से आगे निकलते ही विष्णु की ढाणी के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के साथ दोनों वाहन आपस में टकराए। टक्कर लगते ही पिकअप के परखच्चे बिखर गए। वहीं ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह डिवाइडर पर चढ़ गया।
पिकअप चालक पलासनी निवासी 55 वर्षीय गफार खान फकीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरफान व जावेद को हल्की चोट आई। पिकअप में भरी सभी दस भेड़ों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वहां से भाग निकला। पुलिस के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे में तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।
-
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मरने वालों में ट्रक का ड्राइवर और खलासी भी शामिल है। हत्या का कारण लूट की संभावना बताई जा रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हर्रैया व छावनी पुलिस पहुंची। यह तीनों शव पांच किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर मिले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था। वहां से आलू बेच कर लौटते समय लूट होने की घटना बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाडिय़ों में मिला। यह एक ट्रक चालक बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू मौर्या (35) पुत्र रामकिशोर मौर्या मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव है। दो अन्य शव पांच किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिले। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। -
अंबाला। गांव मच्छौंडा के 60 वर्षीय किसान हरि सिंह की उमराव सिंह फ्लाईओवर (काली पलटन पुल) के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हरि सिंह शुक्रवार को बाइक पर अपनी पोती नवनीत कौर को सिटी के प्रेम नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में छोडऩे के लिए जा रहे थे।
लालकुर्ती चौकी से जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि हरि सिंह रोजाना अपनी दो पोतियों को कोचिंग सेंटर छोडऩे जाते थे। शुक्रवार को बड़ी पोती की तबीयत खराब थी। इसलिए उसने जाने से मना कर दिया था। छोटी पोती को लेकर सिटी छोडऩे के लिए जा रहा था। काली पलटन पुल से आगे आर्मी गेट के सामने पहुंचे तो टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे दादा-पोती दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया। पोती नवनीत कौर खतरे से बाहर है। परिजनों ने उन्हें सिटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टाटा मैजिक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।
-
फतेहपुर। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पिता बाइक से शनिवार सुबह थरियांव थाने पहुंचा। उसने पुलिस कर्मियों से कहा साहब मैं, 302 का मुल्जिम हूं मुझे पकड़ लो। यह सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसके बाद मौके पर पहुंची। युवती का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि मामला थरियांव थाने के जयसिंहपुर गांव का है। गांव के आरोपी चंद्रमोहन यादव थरियांव कस्बे में क्लीनिक चलाते हैं। वह बाइक से सुबह थाने पहुंचे और जुर्म को कबूल किया। हत्या में एक करीबी का सहयोग करने की बात कबूल की। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी चंद्रमोहन ने बेटी स्वाती यादव (20) की हत्या की है। स्वाती की शादी 29 जनवरी 2020 को कानपुर के चकेरी में हुई थी। वह गुरुवार को मायके आई थी। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के तहत आने वाले शाट के समीप शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक पुलिस जवान मनाली में डयूटी के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल वेद राज जो थर्ड बटालियन पंडोह में तैनात था, उसकी मनाली में अस्थायी तौर पर डयूटी लगाई गई थी। शनिवार सुबह जैसे वह अपनी कार में शाट स्कूल के पास मोड़ पर पहुंचा तो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। सड़क से काफी नीचे लुढ़कने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि कार हादसे में कांस्टेबल की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। मामले की छानबीन चल रही है।
- -पीएम और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त कियाअहमदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज माधव सिंह सोलंकी का आज निधन हो गया है। वे 94 साल के थे और चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह पूर्व विदेश मंत्री भी थे। सोलंकी गुजरात में केएचएएम थ्योरी के जनक माने जाते थे। केएचएएम यानी क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।मोदी ने ट्वीट कर कहा, माधवसिंह सोलंकी दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले एक दुर्जेय नेता थे। उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके निधन से दु:खी हूं।प्रधानमंत्री ने दिवंगत माधवसिंह सोलंकी के पुत्र और कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी से फोन पर बात भी की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मोदी ने कहा कि राजनीति से इतर माधवसिंह सोलंकी नयी-नयी पुस्तकें पढऩे के भी बहुत शौकीन थे। साथ ही संस्कृति से भी उनका बहुत लगाव था। उन्होंने कहा, जब भी मैं उनसे मिलता या बातें करता, वह अक्सर किताबों की चर्चा करते और मुझे हाल के दिनों में पढ़ी हुई पुस्तकों के बारे में बताते। उनसे हुए संवादों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पार्टी के दिग्गज नेता के निधन पर शोक जाहिर किया है. राहुल गांधी ने लिखा, ''माधवसिंह सोलंकी के निधन से दुखी हूं. कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना.''
- नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय- डीजीसीए ने कोविड-19 के टीकों को लाने-ले-जाने के लिए विमानन कंपनियों और अन्य विमान संचालकों को दिशा-निर्देश दिए हैं। डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा है कि खतरनाक सामग्री ले जाने वाले सभी आपरेटर कोविड-19 के टीकों को नियामक आवश्यकताएं पूरी करने के बाद सूखी बर्फ में पैक कर ले जा सकते हैं।परिपत्र के अनुसार कोविड-19 के टीकों को ले जाने वाले सभी गैर-निर्धारित आपरेटरों को उड़ानें शुरू करने से पहले विशेष अनुमति लेनी होगी।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कल बताया था कि भारत में अगले कुछ दिनों में कोविड -19 टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है और केंद्र सरकार ने सभी हितधारकों से इस प्रक्रिया में सहायता करने का अनुरोध किया है। डीजीसीए परिपत्र में कहा गया है कि माइनस 8 डिग्री से माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान वाली सूखी बर्फ टीकों के लाने- ले जाने के लिए सस्ती पड़ती है। इसलिए सभी आपरेटरों को टीके लाने-ले जाने के लिए इस दौरान अपने पास अधिक से अधिक मात्रा में सूखी बर्फ की आवश्यकता होगी, जिसे विमान में सामान रखने की जगह में रखा जा सकता है। यात्री विमान से ले जाने की स्थिति में इस बर्फ को यात्री केबिन में भी रखा जा सकता है। परिपत्र में आगे कहा गया है कि टीके ले जाने के लिए सभी आपरेटरों को क्या करें और क्या नहीं करें के बारे में दिशा-निर्देश तैयार करने होंगे और इन टीकों को प्रशिक्षित व्यक्ति ही ले जा सकेंगे।डीजीसीए के निर्देशों के अनुसार अधिकृत विमानन कंपनियां यात्री केबिन या कार्गो केबिन में सूखी बर्फ में पैक किए हुए टीके ले जा सकती हैं। यात्री केबिन में टीके ले जाए जाने की स्थिति में यात्रियों को विमान में यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
- -राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया-स्वास्थ्य मंत्री ने मृतक बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान कियानागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर के नजदीक भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल में शनिवार देर रात आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई।जिला अस्पताल के बच्चों के नवजात केयर यूनिट में देर रात करीब 2 बजे अचानक से आग लगने से यह दर्दनाक हादसा हो गया है। 7 शिशुओं को किसी तरह सुरक्षित बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। मिली जानकारी के अनुसार देर रात अस्पताल के आउट बोर्न यूनिट में धुआं निकल रहा था। जब अस्पताल की नर्स ने दरवाजा खोला तो देखा आउट बॉर्न यूनिट में सब जगह धुआं ही धुआं था। नर्स ने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को बुलाया। आपातकाल विभाग और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन 10 बच्चे इस हादसे के शिकार हो गए।भंडारा के जिला कलेक्टर संदीप कदम ने बताया कि रात को करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हुई है और हमने 7 बच्चों को बचाया है। मामले में विस्तृत जांच की जाएगी और घटना का कारण पता लगाया जाएगा।हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में कहा-महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस ह्रदय विदारक घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल तस्वीर)वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में अपने ट्वीट में लिखा- महाराष्ट्र के भंडारा में दिल दहला देने वाली त्रासदी है, जहां हमने कीमती युवा जीवन को खो दिया। मेरे विचार सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने ट्वीट में कहा, 'भंडारा स्थित जिला सामान्य अस्पताल की नवजात देखभाल यूनिट में आग लगने से 10 नवजातों की मौत की खबर चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने भंडारा पुलिस को घटना की पूरी जांच करने का आदेश दिया है। आज मैं खुद भंडारा जिला के इस अस्पताल में जा रहा हूं।' वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मृतक बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने अपने ट्वीट में कहा, मैं भंडारा जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने की घटना में तत्काल जांच की मांग करता हूं। मैंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा है।
- नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्र्म में सरकारी डिजिटल कैलेंडर और डायरी एप की शुरूआत की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी कैलेंडर कभी दीवारों की शोभा बढ़ाते थे, अब ये मोबाइल फोन में ही उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी में काफी परिवर्तन आया है और इस समय देशभर में 120 करोड मोबाइल फोन हैं। श्री जावडेकर ने कहा कि 70 करोड लोग देश में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके मोबाइल में कैलेंडर भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी दफ्तरों में अब कागज की जगह ई-फाईल के माध्यम से कामकाज हो रहा है। उन्होंने डिजिटल कैलेंडर के बारे में बताया कि यह पर्यावरण अनुकूल है। सूचना प्रसारण मंत्री ने आज केवल हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में कैलेंडर का लोकर्पण किया, लेकिन इस महीने की 11 तारीख से यह अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध होगा।सरकारी कैलेंडर और डायरी एप, गूगल प्ले स्टोर और आईओएस एप स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। यह एप सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन लोक और संचार ब्यूरो द्वारा तैयार किया गया है।---
- -दुकानदार को गोली मारकर किया घायलमुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थानाक्षेत्र स्थित एक बैंक की शाखा से अपराधियों ने हथियार के बल पर शुक्रवार को 15 लाख रुपये से अधिक की राशि लूट ली। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा, सूचना मिली है कि चार-पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि सकरा थाने के बरियारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत दोनवा इलाके स्थित उक्त बैंक शाखा में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे लुटेरों को पकडऩे का प्रयास कर रहे एक स्थानीय दुकानदार राजेश साह को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि साह को इलाज के लिए सकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
- नई दिल्ली। नये तरह के कोरोना वायरस के सामने आने के बाद भारत और ब्रिटेन के बीच दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से बंद विमान सेवायें आज बहाल कर दी गईं। ब्रिटेन से दो सौ 56 यात्रियों को लेकर एक विमान आज सुबह साढे 10 बजे दिल्ली पहुंचा।नागरिक उडडयन मंत्रालय ने बताया है कि भारत और ब्रिटेन के बीच हर सप्ताह 30 यात्री उड़ानें संचालित की जायेगी। ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों के यात्रियों की नई दिल्ली हवाई अड्डे पर अनिवार्य रूप से कोविड जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और हालात को देखते हुए दोनों देशों के बीच विमान सेवाओं की समीक्षा की जाती रहेगी।
- जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 44 वर्षीय एक डॉक्टर ने गुरुवार को अपने घर में सर्जरी ब्लेड से अपना गला काटकर कथित तौर पर ख़ुदकुशी कर ली।शहर के संजीवनी नगर थाने की प्रभारी निरीक्षक भुनेश्वरी चौहान ने बताया कि डॉक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा धनवंतरी नगर इलाके में अपने आवास के शौचालय के अंदर खून से लथपथ मिले। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि डॉक्टर ने सर्जरी ब्लेड से यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मौके से सर्जरी ब्लेड भी बरामद किया है। चौहान ने बताया कि डॉक्टर के बच्चों के बार-बार आवाज लगाने के बावजूद वे शौचालय से बाहर नहीं आए। इसके बाद बच्चों ने अपनी मां को घर में बुलाया जो उस समय घर से बाहर थीं। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी ममता विश्वकर्मा और सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया तथा बाद में दरवाजा तोड़ा गया। चौहान ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने जानकारी दी है कि विभाग के आंकड़ा और डायानामिक डाटाबेस में चल रहे तकनीकी सुधार के चलते, यात्री आरक्षण प्रणाली की सभी सेवाएं अर्थात टिकट के आरक्षण, निरस्तीकरण, टिकट काउंटर, पूछताछ संबंधी दूरभाष संख्या 139, इंटरनेट बुकिंग और अन्य सेवाएं शनिवार रात 11 बजकर 45 मिनट से लेकर रविवार तड़के तीन बजकर 15 मिनट तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
- नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल- निशंक ने इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश परीक्षा तिथि और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों-आईआईटी में प्रवेश पात्रता में छूट देने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा- जेईई-एडवांस्ड 2021 इस वर्ष तीन जुलाई को कम्प्यूटर पर आयोजित होगी और आई.आई.टी. में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत अंक पाने की शर्त में भी छूट दी गई है। इस वर्ष यह परीक्षा आई.आई.टी. खडग़पुर आयोजित करेगा।
- नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने कोरोना वायरस संकट को देखते हुए 21 मार्च से 31 जुलाई, 2020 तक के ट्रेन यात्रा के लिए काउंटर टिकट रद्द कराने की समय सीमा वर्तमान के छह महीने से बढ़ाकर नौ महीने कर दी है।मंत्रालय ने इससे पहले इस सुविधा को तीन दिन से बढ़ाकर छह महीने किया था, जब कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी नियमित ट्रेनें रद्द हो गई थीं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''रेल मंत्रालय ने यात्रा अवधि 21 मार्च, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक पीआरएस काउंटर टिकटों को रद्द कराने और किराये वापसी के लिए समय सीमा यात्रा की तारीख से छह महीने से आगे नौ महीने तक बढ़ाने का फैसला किया है। यह केवल रेलवे द्वारा रद्द की गई नियमित समयबद्ध ट्रेनों के लिए लागू है।'' इसमें कहा गया है, ''यात्रा की तारीख से छह महीने की अवधि समाप्ति के बाद, कई यात्रियों ने टिकटों को जोनल रेलवे के दावा कार्यालय में टीडीआर या सामान्य आवेदन के जरिये मूल टिकटों के साथ जमा किया हो सकता है। ऐसे पीआरएस काउंटर टिकटों के किराये की पूर्ण वापसी भी ऐसे यात्रियों के लिए अनुमेय होगी।'' मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद और महामारी के कारण नियमित ट्रेन सेवाओं को निलंबित किये जाने के बाद टिकट रद्द करने की समयसीमा तीन दिन से बढ़ाकर तीन महीने कर दी गई थी और मई में इसे छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। यह काउंटरों पर यात्रियों की संख्या को सीमित करने और कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए किया गया था।
-
जयपुर। जयपुर में कथित तौर पर कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों का गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि परिवार कर्ज में डूबने के कारण मानसिक तनाव में था और सिलसिले में एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि गिर्राज राणा का परिवार पिछले दो साल से जयपुर की बुनकर कॉलोनी में रह रहा था। उन्होंने बताया कि परिवार का मुखिया सब्जी बेचने का काम करता था और परिवार पर कर्जे का भार था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गिर्राज राणा के अलावा उसकी पत्नी शिमला, पुत्र कालू और पुत्री अनुष्का के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी गिर्राज ने धारदार हथियार से पत्नी और बच्चों का गला रेत कर स्वयं पंखें से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने जब दरवाजा खटखटाया, तो कोई बाहर नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर झांका तब घटना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिये फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटना स्थल पर पहुंच गया है।
-
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खरेला कस्बे के सादराय मुहल्ले में बुधवार की रात कथित अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर कथित रूप से पत्नी की हत्या कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि खरेला कस्बे में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। खरेला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे के सादराय मुहल्ले में बुधवार की रात कथित अवैध संबंधों को लेकर आरोपी बलराम (35) और उसकी पत्नी सुनीता (32) के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी बलराम ने कुल्हाड़ी से पत्नी के ऊपर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और इस सिलसिले में मरने वाली महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी बलराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कुमार ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि आरोपी मानसिक बीमार जैसा है और अक्सर पति-पत्नी के बीच किसी और से अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा होता रहता था।
-
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को कार के पुर्जों की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि छावनी क्षेत्र में एक आवासीय इमारत के भूतल पर स्थित दुकान में सुबह के वक्त आग लग गई थी। पुलिस के अनुसार दुकान में साफ-सफाई का काम कर रही महिलाओं में से एक ने स्विच ऑन कर दिया, जिससे शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाये जाने के बाद एक महिला का शव फर्श पर पाया गया। उसकी पहचान लता कतरपवार के रूप में की गई है। नागपुर नगर निगम के एक अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल वाहनों को लगाया गया और आग पर एक घंटे मे काबू पा लिया गया।
-
रींवा। रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में ऊंचाई से एक गर्म राख से भरा ट्रक बस पर गिर गया, जिसमें कई लोग सवार थे। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब अल्ट्राटेक सीमेंट की बस स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को लेकर जा रही थी. बस जैसे ही छुहिया घाटी पहुंची वैसे ही उसके ऊपर ऊंचाई से गर्म राख से भरा ट्रक आ गिरा. इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 9 से 10 घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे के बाद शहडोल मार्ग पर भीषण जाम लग गया फिर पुलिस क्रेन की मदद से रास्ता साफ करवाया और यातायात सुचारू रूप से चलने लगा। डीपी सिंह, डीएसपी रींवा ने बताया कि छुहिया घाटी में बस के ऊपर ट्रक गिरने से 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 9 से- 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल में 1 महिला की मौत हुई। इस हादसे की जांच की जा रही है।












.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)






.jpg)
.jpg)