- Home
- देश
-
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार देर शाम को बेटी को थप्पड़ जडऩे से नाराज सास ने कथित रूप से दामाद का कालर पकड़कर इतनी जोर का धक्का दिया कि वो दीवार से जा भिड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई, और वो वहां से हटकर दूसरे कमरे में जा लेटा और इसी अवस्था में उसकी मौत हो गई। आज सुबह बिस्तर पर उसका शव पाया गया। पुलिस ने आरोपी सास को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार ये घटना रायबरेली जिले के बछरावा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की है। गांव निवासिनी आरोपी धन्नों की पुत्री सरिता और दामाद अजय उसी के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अक्सर बेटी-दामाद में नोक झोक और झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी बेटी-दामाद में झगड़ा हुआ, इस बात को लेकर कि अजय बाहर से देर में घर लौटा। पत्नी ने उससे देर में लौटने की वजह पूछी तो इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि अजय ने पत्नी को एक थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिस के अनुसार दामाद का बेटी को थप्पड़ जडऩा था कि आरोपी सास धन्नों आग बबूला हो गई। उसने आव देखा ना ताव दामाद की कालर पकड़ी और धक्का दे दिया। धक्का लगते ही अजय सीधे दीवार से जा लगा और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद सब अलग-अलग हो गए। अजय दूसरे कमरे में जा लेटा। लेकिन जब रोज की तरह आज अजय समय पर नहीं उठा तो परिवार वाले कमरे में गए, तो वो बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट आने से अजय की जान चली गई। करीब 6 साल पहले अजय की शादी हुई थी और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
बछरावां एसओ ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थल निरीक्षण के बाद साक्ष्य संकलित करके शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। -
ट्राले ने मारी थी कार को टक्कर
महेंद्रगढ़। हरियाणा में महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर गांव जोनावास के पास मंगलवार सुबह हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई है। हादसा ट्राले व कार की टक्कर होने से हुआ। ट्राले से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कार सवार नीरपुर निवासी फूलवती (58) व उसके बेटे सत्येन्द्र (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र अपनी माता फूलवती को इलाज के लिए कार से महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई सत्येन्द्र भी था। रास्ते में जोनावास गांव की समीप तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई और सत्येंद्र घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मृत व्यक्ति के चचेरे भाई सुरेंद्र की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
- राजस्थान में रविवार को 170 से अधिक पक्षियों की मौतजयपुर। राजस्थान कई जिलों में पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को विभिन्न जिलों में 170 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई।पशुपालन विभाग के अनुसार राज्य में 425 से अधिक कौवों, बगुलों और अन्य पक्षियों की हुई है। झालावाड़ के पक्षियों के नमूनों को जांच के लिये भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजा गया था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी जबकि अन्य जिलों के पक्षियों की मौत के नमूनों की जांच के परिणाम अभी तक नहीं मिले हैं। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ विरेन्द्र सिंह ने बताया, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभी तक 425 पक्षियों की मौत हुई है उनमें अधिकतर कौवे हैं। केवल झालावाड़ा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अन्य स्थानों में मौत के नमूनों की जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि पक्षी ठंड के कारण मर रहे हैं। माइक्रोबायोलॉजिस्ट और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी साइंसेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ ए.के. कटारिया ने कहा कि महामारी विज्ञान में मौत के पैटर्न का मूल्यांकन महत्वपूर्ण है और यह सुझाव देता है कि ठंड के कारण मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने जांच रिपोर्ट नहीं देखी है लेकिन मौतों का पैटर्न ठंड के झटके से मौत का सुझाव देता है क्योंकि एवियन इन्फ्लूएंजा के स्पष्ट लक्षण हैं। डॉ कटारिया ने बताया कि अधिकतर मौत कौवों की हुई है और अभी तक पोल्ट्री पक्षियों की नहीं हुई है।पशुपालन विभाग के अनुसार रविवार को बीकानेर में 80, सवाईमाधोपुर में 42, कोटा-बांरा में 12-12, पाली-जयपुर में 8-8, दौसा में छह, जोधपुर में पांच और झालवाड में दो पक्षियों की मौत हुई है।
- नई दिल्ली। भारत ने सोमवार से अंटार्कटिका में 40वां वैज्ञानिक अभियान शुरू किया। इसके साथ ही देश के दक्षिणी श्वेत महाद्वीप-अंटार्कटिका के वैज्ञानिक अभियान के चार दशक पूरे हो गए। अभियान के 43 सदस्यों वाले दल को मंगलवार को गोवा से रवाना किया जाएगा।चार्टर्ड आइस-क्लास पोत एमवी वासिली गोलोवनिन में सवार यह दल 30 दिन में अंटार्कटिका पहुंचेगा। 43 में से 40 सदस्यों को वहां छोडऩे के बाद, यह पोत अप्रैल में भारत लौट जाएगा। यह पोत इससे पहले वहां गए दल को वापस लेकर आएगा।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गुणवत्ता और विश्वसनीयता ब्रांड इंडिया के आधार स्तंभ होने चाहिए। आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय मापिकी सम्मेलन 2021 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा हासिल की गई सफलताओं की सराहना करते हुए विशेष रूप से देश में तैयार किये गये दो कोरोना टीकों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में शीघ्र ही विश्व का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया जायेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग और संस्थानों के बीच बेहतर सहयोग स्थापित करने के सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप देश में कई विश्वस्तरीय अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत इस समय विश्व नवाचार रैंकिंग में पहले पचास देशों में शामिल है।श्री मोदी ने कहा कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और अन्य वैज्ञानिक संस्थाओं ने मिलकर वैश्विक महामारी का हल खोज निकाला है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में वैज्ञानिक संस्थाओं की भूमिका की देश ने सराहना की है।श्री मोदी ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों से देश में छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे युवा वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए मानक विकसित करने होंगे। उन्होंने कहा कि देश के सामने आज नई चुनौतियां और लक्ष्य हैं। श्री मोदी ने कहा कि देश में क्षमता निर्माण उन मानकों और गुणवत्ता पर निर्धारित होगा जिन्हें हम बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि देश द्वारा अपनाए गए गुणवत्ता मानक भविष्य में विश्व मंच पर उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को तय करेंगे।
-
भीड़ ने कुएं में कूदकर तीनों बच्चों की जान बचाई
डोंगराटोला में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
पेंड्रा। आमाडाण्ड पंचायत के डोंगराटोला में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी महिला ने 3 बच्चों को कुएं में फेंक दिया। 35 वर्षीय आरोपी महिला को दिमागी तौर पर अस्वस्थ बताया जा रहा है।
पेंड्रा पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार शोर-शराबा सुनकर जुटी भीड़ ने कुएं में कूदकर तीनों बच्चों की जान बचा ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की भी कोशिश की, हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पेंड्रा थाना के आमाडाण्ड पंचायत के डोंगराटोला में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है। -
ग्वालियर। सोमवार सुबह एक अजीब ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय कोचिंग संचालक युवक से एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की फिर मिलना जुलना शुरू हो गया। लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया का दोस्त मिलने आया और कोचिंग संचालक से कोचिंग में ही अनैतिक संबंध बना लिए। समलैंगिक संबंधों के फोटो और वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर 16 हजार रुपए भी ऐंठ चुका था। जब कोचिंग संचालक ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिए। घटनाक्रम लॉकडाउन के समय से चला आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पीडि़त बहोड़ापुर थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि बहोड़ापुर के पंचशील नगर में एक 23 वर्षीय युवक कोचिंग चलाता है। लॉकडाउन के दौरान कोचिंग बंद थी। जून में उसको सोशल मीडिया पर आरोपी समीर नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे कोचिंग संचालक ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। आरोपी समीर काफी स्मार्ट था। एक दिन वह उसकी कोचिंग पर मिलने आया। कोचिंग में कोई नहीं था। वहीं आरोपी समीर ने कोचिंग संचालक के साथ अनैतिक संबंध बना लिए। दुष्कृत्य करने के बाद वह चला गया। अगले ही दिन उसका कॉल आया। उसने 16 हजार रुपए जरूरत पडऩे पर मांगे। कोचिंग संचालक ने रुपए दे दिए।
कुछ दिन बाद जब कोचिंग संचालक ने रुपए मांगे तो आरोपी समीर उसे धमकाने लगा। उस दिन के खींचे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर संबंध बनाए। बदनामी के डर से काफी दिन तक कोचिंग संचालक यह सहता रहा। आरोपी समीर ने पीडि़त को बताया कि सोशल मीडिया पर लड़कों को फंसाकर उनसे संबंध बनाना उससे अच्छा लगता है। इसके बाद उसने कोचिंग संचालक से और रुपए मांगे, जब पीडि़त ने विरोध किया और रुपए देने से मना किया तो आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। परेशान होकर पीडि़त बहोड़ापुर थाना पहुंचा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के सोशल मीडिया के अकाउंट से जांच की तो पता लगा कि समीर आरोपी का फेक नाम है। असल में उसकी पहचान आरोपी शाकिर निवासी सिकंदर कंपू है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। -
राई। अकबरपुर बारोटा गांव में आरोपी पति ने चरित्र के शक में उम्र में अपने से 20 साल छोटी पत्नी कर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। कुंडली थाना पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास सोमवार शाम तीन बजे सरपंच सीता देवी के पति रमेश प्रधान की कॉल आया और सूचना दी कि गांव में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव की पहचान पहचान बैंयापुर निवासी रंजना देवी पत्नी सतीश के रूप में हुई। जांच में सामने आया आरोपी सतीश कुमार 6 महीने से पत्नी रंजना देवी व 4 साल के बेटे मयंक के साथ अकबरपुर बारोटा निवासी जयपाल दहिया के क्वार्टर में किराए पर रह रहा था। रंजना की उम्र 25 साल थी।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सतीश रंजना के चरित्र पर शक करता था और उसने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। -
नई दिल्ली। कुल्लू-मनाली घूमकर दिल्ली जा रहे युवकों की स्कॉर्पियो सेक्टर-12 निर्मल कुटिया से पहले फ्लाईओवर पर चढ़ते वक्त खराब खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे स्कॉर्पियो सवार तीन युवतियों समेत 6 घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले गए और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर दी है। हादसे का मुख्य कारण स्कॉर्पियो की तेज स्पीड बताई जा रही है। स्कॉर्पियो सवार मंगोलपुरी दिल्ली वासी हितेश (22), श्रीराम कॉलोनी दिल्ली वासी सैनशा आलम (18), इंदिरा कॉलोनी दिल्ली वासी अनामिका (23), माही (24) व रिया (23), समीर (23) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत में स्वीकृत कोविड 19 का टीका अन्य देशों में विकसित किये गए किसी भी वैक्सीन के समान असरदार है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के टीके से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में बार बार पूछे जाने वाले सवालों की एक श्रृंखला प्रकाशित की है।मंत्रालय ने कहा कि टीके की सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न चरणों में इसके ट्रायल किये गए। प्रारंभिक चरण में उच्चतर जोखिम वाले चुने हुए वरीयता समूहों को टीका प्रदान किया जाएगा।टीका पाने वाले प्रथम वरीयता समूह में स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल होंगे। दूसरे समूह में पचास वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और विभिन्न बीमारियों से पीडित पचास वर्ष से कम आयु के व्यक्ति शामिल होंगे। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड का टीका स्वैच्छिक होगा। परन्तु यह सलाह दी गई है कि इस महामारी से रक्षा के लिए लोगों को कोविड19 टीके की पूरी डोज लेनी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों, मित्रों, संबंधियों और साथ काम करने वालों को वायरस के संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।
- -राजस्थान में बर्ड फ्लू से मरने वाले कौओं की संख्य 252 हुईनई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ जिले में मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। पशुपालन विभाग ने राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और प्रभावी निगरानी के लिये जिले में अपने दल भेजे हैं। रविवार तो जयपुर के प्रसिद्ध जल महल में सात कौए मृत पाए गये। इसके बाद राज्य में बर्ड फ्लू से मरने वाले कौओं की संख्या बढ़कर 252 हो गई है।पशुपालन विभाग के मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि कौओं की मृत्यु बर्ड फ्लू के कारण हुई है और कोटा और जोधपुर मंडल सर्वाधिक प्रभावित है। उन्होंने कहा कि यह वायरस खतरनाक है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। सभी अधिकारियों और मुर्गी पालन व्यवसाय से जुड़े लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। सांभर झील और कैला देवी पक्षी अभयारण्य जैसे स्थलों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई है।श्री मीणा ने कहा है कि झालावाड़ में 25 दिसंबर को कौए मृत पाए गये थे। इनके नमूने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजे गये और इनमें बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई। अभी तक झालावाड़ में 100, बारन में 72, कोटा में 47, पाली में 19, जोधपुर और जयपुर में सात-सात कौए मृत पाए गये हैं।
- भुवनेश्वर। ओडिशा के कटक जिले में भाजपा के एक नेता और उनके सहयोगी की अपराधियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि भाजपा के सालीपुर प्रभारी और महांगा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख कुलमणि बराल तथा उनके सहयोगी दिब्य सिंह बराल को अपराधियों ने उस समय मार डाला, जब वे शनिवार रात को अपने गांव नृतांग लौट रहे थे। कुलमणि की शनिवार रात को महांगा सरकारी अस्पताल में मौत हो गयी, वहीं उनकी सहयोगी की रविवार तड़के कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत्यु हो गयी।महांगा थाना प्रभारी रंजन कुमार परीदा ने बताया कि कुलमणि के बेटे रमाकांत बराल ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसके बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शिकायत में 12 लोगों को नामजद किया गया है। रमाकांत ने कहा, मैंने राजनीतिक रंजिश की वजह से मेरे पिता की हत्या करने के मामले में 12 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
- भुवनेश्वर/पुरी। कोरोना वायरस महामारी के चलते नौ महीने तक बंद रहने के बाद पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर रविवार को खुला और राज्यपाल गणेशी लाल ने बाहर से देवी-देवताओं के दर्शन किए क्योंकि उनके पास प्रवेश के लिए जरूरी कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी।राज्यपाल के साथ गये एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल को पतीतपावन (मंदिर के बाहर से भगवान जगन्नाथ की सांकेतिक मूर्ति देखकर) के दर्शन कर अपने परिवार के सदस्यों एवं कर्मियों के साथ राजधानी लौटना पड़ा, क्योंकि उन सभी के पास जरूरी कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी।एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल के प्रवेश पर कोई रोक नहीं थी लेकिन लाल को जब यह पता चला कि मंदिर में प्रवेश से पूर्व श्रद्धालुओं को कोविड-19 निगेटिव रिपेार्ट सौंपनी होती है तो उन्होंने स्वयं ही अंदर जाने से मना कर दिया। वैसे उनके पहुंचने पर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन एवं पुरी जिला प्रशासन ने स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा, मैं यहां भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने आया। हमने ओडि़शा के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से 2021 के लिए आशीर्वाद मांगा।बारहवीं सदी के इस मंदिर को 23 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। सेवायत और उनके परिवारों को 23-25 दिसंबर के दौरान मंदिर में प्रवेश करने दिया गया। उसके बार पुरी के स्थानीय लोगों को 26 से 31 दिसंबर तक जाने दिया गया। मंदिर एक और दो जनवरी को बंद रहा और फिर रविवार को सभी श्रद्धालुओं के लिए उसे खोल दिया गया।---
- तिरुवनंतपुरम। मलयालम के मशहूर कवि एवं गीतकार अनिल पनाचूरन का रविवार रात को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पडऩे के कारण निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद पनाचूरन (55)का कोल्लम जिले के अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि, बाद में उन्हें देर शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में लाया गया था।अनिल को कई फिल्मों में लिखे गए शानदार गीतों के लिए जाना जाता है। उनकी लिखी कई कविताएं केरलवासियों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता रमेश चेन्नितला समेत कई हस्तियों ने कवि के निधन पर शोक व्यक्त किया।
- नई दिल्ली। भारत के केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रक-डीसीजीआई ने कोविड-19 के दो टीकों के आपात स्थिति में सीमित उपयोग की मंजूरी दे दी है-सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया के कोविशील्ड और भारत बायोटैक के कोवाक्सिन, को अनुमति देने की घोषणा भारत के केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रक द्वारा की गई है।औषधि महानियंत्रक वी.जी. सोमानी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में इन दोनों टीकों को अनुमति देने की घोषणा की। कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनिका के साथ भारत में पुणे की प्रयोगशाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया में विकसित किया गया है। औषध महानियंत्रक ने बताया कि दोनों टीकों के आपात उपयोग की विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के बाद केन्द्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने स्वीकृति प्रदान की।श्री सोमानी ने बताया कि भारतीय सीरम संस्थान, पुणे ने 23 हजार 745 लोगों संबंधी सुरक्षा, रोग प्रतिरक्षा क्षमता प्रभावकारिता के आंकड़े प्रस्तुत किये और वैक्सीन की समग्र प्रभावकारिता 70 दशमलव चार दो प्रतिशत पाई गई। इसके अतिरिक्त संस्थान को देश में एक हजार छह सौ लोगों पर चरण दो और तीन के नैदानिक परीक्षण करने की भी अनुमति दी गई।उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा प्रस्तुत किये गये परीक्षण के आंकड़ों की तुलना, विदेशों में हुए नैदानिक अध्ययनों से की जा सकती है। विस्तृत विचार-विमर्श के पश्चात इस विषय से संबंधित विशेषज्ञ समिति ने कुछ नियामक शर्तों के अधीन आपात स्थिति में इनके सीमित उपयोग की अनुमति दी। श्री सोमानी ने बताया कि संस्थान द्वारा देश में चलाया जा रहा नैदानिक परीक्षण जारी रहेगा। औषध महानियंत्रक ने बताया कि भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु संस्थान, पुणे के सहयोग से को-वैक्सीन तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन वैरो सेल प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है, जिसका देश और विश्वभर में सुरक्षा और प्रभावकारिता का सुस्थापित रिकॉर्ड है।श्री सोमानी ने बताया कि को-वैक्सीन का चरण-तीन का परीक्षण भारत में 25 हजार आठ सौ स्वयंसेवियों पर किया गया था और आज की तारीख तक देश में 22 हजार पांच सौ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है तथा अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस वैक्सीन का सुरक्षित पाया गया है। उन्होंने बताया कि इस विषय से संबंद्ध विशेषज्ञ समिति ने वैक्सीन से संबंधित सुरक्षा और रोग प्रतिरक्षा क्षमता की समीक्षा की थी और जनहित में आपात स्थिति में इसके सीमित उपयोग की अनुमति दी थी।श्री सोमानी ने यह भी बताया कि कैडिला हैल्थ केयर को चरण-तीन का नैदानिक परीक्षण करने की अनुमति दी गई है। कैडिला ने डी एन ए प्लेटफॉर्म प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए नोवल कोरोना वायरस-2019 एन कोव-वैक्सीन तैयार किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सीरम संस्थान और भारत बायोटेक द्वारा तैयार किये गये टीकों की दो खुराकें दी जायेंगी और कैडिला कंपनी के टीके सहित सभी तीनों टीकों को दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में रखना होगा।भारत के औषधि महानियंत्रक द्वारा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड और भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दिये जाने के बाद भारतीय सीरम संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडर पूनावाला ने कहा है कि कुछ ही सप्ताह में इस वैक्सीन का प्रयोग शुरू हो जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की पहली कोरोना वैक्?सीन कोविशील्ड सुरक्षित और कारगर है। श्री पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन तथा भारतीय औषधि महानियंत्रक को धन्यवाद दिया है। इस बीच, महाराष्ट्र में कोविड-19 संबंधी कार्यदल के प्रमुख डॉ. संजय ओक ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन लेने को राष्ट्रीय कर्तव्य समझा जाना चाहिए।
-
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मुरादनगर के श्मशान में गैलरी की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 50 लोग घायल हो गए।
एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है। बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आई। मृतकों में 3 की पहचान हो गई है। इनके नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार थे। ये संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार रात बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। रविवार को मुरादनगर श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए 100 से ज्यादा लोग जुटे थे। बारिश से बचने के लिए लोग गैलरी के लैंटर के नीचे खड़े हो गए। अचानक लैंटर गिर गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसपी को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पीडि़तों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।
-
सासाराम। विंध्याचल से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। मरने वाले दोनों पटना में दवा कम्पनी के एमआर थे।
पुलिस ने बताया कि सासाराम में एनएच-30 पर रूपीबांध गांव के पास सामने आ रहे ट्रक से टक्कर होने से बचने दौरान अनियंत्रित हुई कार आगे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। घटना रविवार सुबह 8 बजे की है। सड़क दुर्घटना में मखदुमपुर जहानाबाद निवासी अभय शर्मा के पुत्र अमन कुमार (23) और गया के बेला निवासी नवलकिशोर के पुत्र उज्ज्वल कुमार (24) की मौत हो गई है। अरवल के मेंहदिया थाना क्षेत्र निवासी कमलेश सिंह के पुत्र रवि प्रकाश सुधाकर और पटना के पालीगंज के जलपुरा निवासी नवलेश सिंह के पुत्र अजीत कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। रवि प्रकाश सुधाकर का इलाज पटना के पारस में चल रहा है। वहीं आरोपी ड्राइवर फरार हो गया।
-
भीलवाड़ा। जिले के कोटड़ी में सांखड़ा गांव के पास एख ट्रेलर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह का बताया जा रहा है। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों युवक महावीर भील (30) और दल्ला भील (22) बाइक पर सवार होकर अपने गांव से कोटड़ी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सांखड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया। इससे दोनों बाइक सवार ट्रेलर के नीचे आ गए। दोनों में से महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दल्ला भील की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और ट्रेलर दोनों जब्त कर लिए हैं। इसके साथ ही घटना की जानकारी भी ली जा रही है। दोनों युवक बागूदार गांव के रहने वाले थे। जिनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। -
नयी दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम इलाकों में स्थित विभिन्न वायुसेना अड्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के दरम्यान लगभग आठ महीने से जारी गतिरोध के बीच इस क्षेत्र में भारत की संपूर्ण सैन्य तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि जनरल रावत ने अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी और लोहित सेक्टर समेत विभिन्न अड्डों पर तैनात सेना, आईटीबीपी और विशेष सीमांत बल (एसएफएफ) के सैनिकों से मुलाकात की और क्षेत्र में प्रभावी निगरानी बनाए रखने और अभियानगत तैयारियां बढ़ाने के वास्ते अभिनव कदम उठाने के लिये उनकी सराहना की। सूत्रों के अनुसार, जनरल रावत ने कहा कि ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में केवल भारतीय सैनिक ही सतर्क रह सकते हैं और सीमाओं की सुरक्षा के लिये हमेशा अपने कर्तव्यों से आगे बढ़कर काम करने के लिए तत्पर रहते हैं। सूत्रों ने सीडीएस के हवाले से कहा, ''भारतीय सशस्त्र बलों को उनके कर्तव्यों को लेकर दृढ़ संकल्प रहने से कोई चीज नहीं रोक सकती। सूत्रों ने कहा कि जनरल रावत रविवार को भी अरुणाचल प्रदेश में अन्य प्रमुख अड्डों का दौरा करके सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे अधिकतर अग्रिम स्थान जबरदस्त शीतलहर की चपेट में हैं और वहां तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के चलते भारतीय सेना और वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम समेत एलएसी से लगे प्रमुख स्थानों पर तैनाती बढ़ा दी है। इससे पहले नवंबर में सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सेना की पूर्वी कमान के विभिन्न अड्डों का तीन दिवसीय दौरा किया था। कोलकाता में स्थित पूर्वी कमान के मुख्यालय पर अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ सिक्किम के सेक्टरों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है।
-
आगरा। पंचायत चुनाव से जुड़ी सामग्री लेने के लिए शनिवार को आगरा से लखनऊ जा रहे अधिकारियों की कार एक बस से टकरा गयी। हादसे में राजस्व निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि लेखपाल सहित छह लोग घायल हो गए। आगरा में एडीओ निर्वाचन पंचायत निर्मला फौजदार ने घटना की पुष्टि की है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार की मौत हो गई है। वहीं एसीओ चकबंदी कन्हैयालाल, लेखपाल धीरेंद्र, अरुण कुमार, कर्मचारी राम शंकर, ड्राइवर यश विक्रम, दिनेश सोलंकी घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि आगरा से लखनऊ जाते हुए कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र में किलोमीटर 153 टोल प्लाजा के पास कार का टायर फट गया और अनियंत्रित होकर उसने बस को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घायल हुए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से आगरा रवाना कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कन्नौज में ही होगा। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
-
गुवाहाटी। असम के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 11 मई से शुरू होगी। सरमा ने ट्वीट किया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (एसईबीए) के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा (एचएसएलसी) 11 मई से शुरू होगी और असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मई से शुरू होगी। उन्होंने कहा, एचएसएलसी (कक्षा दसवीं) और एचएस (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं के परिणाम क्रमश सात और 30 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। आमतौर पर दोनों परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस बार उनका समय बदला गया है। -
नोएडा। जनपद के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के एक सोसाइटी में रहने वाली 19 साल की युवती ने शनिवार शाम को बीसवीं मंजिल से कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक अन्य मामले में थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 निवासी एक व्यापारी ने भाई से हुए विवाद के चलते पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती कुमारी बसु ने शनिवार शाम को अपनी सोसाइटी के 20 वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवती एक इवेंट कंपनी चलाती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 में किराए पर रहने वाले पंकज सिंह बोरा ने शुक्रवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना शनिवार को पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी पंकज से फोन पर कहासुनी हो गई थी। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की।
-
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नयी आवासीय योजना की शनिवार को शुरुआत की गई जिसमें 1,355 फ्लैटों की पेशकश की गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए के 'आवास' सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया से लेकर फ्लैटों के कब्जे तक यह योजना पूरी तरह ऑनलाइन है। योजना को डीडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने ऑनलाइन शुरू किया।
द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी में योजना के तहत 1,350 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की गई है। अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक संख्या में एमआईजी श्रेणी में फ्लैटों की पेशकश की गई है। प्राधिकरण की हाल में दिल्ली के उपराज्यपाल और डीडीए के अध्यक्ष अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में योजना को मंजूरी दी गई। डीडीए ने कहा कि योजना के तहत आवेदन 16 फरवरी तक जमा किेये जा सकते हैं। -
तिरुवनंतपुरम। केरल में एक मंदिर के तालाब में एक व्यक्ति और उसका छोटे बेटे का शव मिला है जबकि बड़े बेटे का शव उसके घर में पाया गया और उसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना नवायिक्कुलम में घटी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सफीर और उसके नौ और 12 साल के बेटों के तौर पर की गई है।
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पिता ने अपने दोनों बेटों को मारने के बाद आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि हत्या और आत्महत्या का पता तब चला जब सफीर का ऑटो रिक्शा उसके घर के पास मंदिर के तालाब के पास खड़ा मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, सफीर और उसके छोटे बेटे के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। बड़े लड़के का शव उनके घर पर पाया गया, जिसके हाथ बंधे हुए थे और गला काट दिया गया था। पुलिस ने कहा कि सफीर की पत्नी कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण अलग रह रही थी। हालांकि, बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे थे, लेकिन सफीर कुछ दिन पहले ही दोनों को अपने साथ ले आया था। अधिकारी ने कहा, हत्या से पहले पिता बच्चों को समुद्र तट पर ले गए थे और उनके लिए नए कपड़े खरीदे थे। हमें संदेह है कि वह कुछ मानसिक समस्याओं से पीडि़त था। पुलिस ने कहा कि पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।
-
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में एक कार के तेंदुओं से टकराने के बाद दो तेंदुए और पांच लोग घायल हो गए। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक तेंदुए को बचा लिया गया जबकि दूसरे की तलाश में ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य वन्यजीव रक्षक वी के यादव ने कहा कि दुर्घटना शुक्रवार रात गेंद्रपाड़ा चाय बागान के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर हुई। उन्होंने कहा कि वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें जलपाईगुड़ी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। बचाए गए व्यस्क नर तेंदुए को इलाज के लिये लतागुड़ी लाया गया है। उसकी हालत स्थिर है। दूसरे तेंदुए की तलाश जारी है, जो चाय बागान की ओर भाग गया था। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाके में सभी लोगों को सतर्क कर दिया गया है।



.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)












.jpg)
.jpg)