- Home
- देश
-
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के रोबिया फलां गांव में एक युवक ने कथित रूप से पहले अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब लगा, जब गांव के लोगों ने एक पेड़ से युवक का शव लटके देखा। वह उसके घर जाकर इस घटना की जानकारी देने पहुंचा तो वहां मकान के बाहर ताला लगा था, लेकिन घर के बाहर बहे रक्त के सूखने के निशान दिख रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो मंजर दिल दहलाने वाला था। घर के अंदर फांसी लगाने वाले युवक की पत्नी तथा चार मासूम बच्चों के रक्तरंजित शव पड़े थे। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी।
पुलिस ने युवक की पहचान रणजीत मीणा (30) पुत्र जगदीश मीणा के रूप में की। जिनकी हत्या की गई उनमें रणजीत की पत्नी कोकिला, उसके चार बच्चों में जसोदा (06), लोकेश (05), गंजी (04) तथा एक वर्षीया गुड्डी शामिल थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया गया कि कोकिला और उसके बच्चों की हत्या गुरुवार रात कर दी गई। फर्श पर बहा खून सूख चुका था। हालांकि मौके पर एफएसएल टीम बुलाई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई तथा अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सही पता चल पाएगा कि उनकी हत्या किस समय की गई। लोगों ने बताया कि रणजीत की नौकरी चली गई थी। तभी से पूरा परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। -
कानपुर। कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र में मौरंग मंडी के पास शुक्रवार देर रात बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले किया।
पुलिस ने बताया कि जहानाबाद के नयापुरवा (फतेहपुर) निवासी किसान राजू पाल का बेटा अनुज (20) मजदूरी करता था। गुरुवार वह गोविंदनगर के दबौली निवासी चचेरे भाई आलोक (22) के साथ बाइक से बिधनू कस्बा निवासी बुआ राजनेई के घर गया हुआ था। देर रात दबौली लौटते वक्त हादसे में दोनों घायल हो गए। हैलट में आलोक, जबकि पीजीआई लखनऊ में अनुज ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एक साथ उठी चचेरे भाइयों की अर्थी
पोस्टमार्टम हाउस से चचेरे भाइयों की एक साथ अर्थी उठी तो रिश्तेदारों व परिचितों की आंखें नम हो गईं। अंकित तीन भाइयों गोलू व अनुज में सबसे बड़ा था। वह सब्जी बेचने के साथ मजदूरी भी करता था। वहीं, आलोक छह भाइयों में मझला था। वह भी मजदूरी कर परिवार के खर्च में सहयोग करता था। -
तावडू। नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव कालरपुरी में तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती, उनके दो बच्चों व एक अन्य युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गांव निजामपुर निवासी 35 वर्षीय बबलू, उसकी 30 वर्षीय पत्नी आईसा, 5 वर्षीय लड़की आलिया, बबलू के 2 वर्षीय लड़के व गांव डिढारा निवासी काले (15) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी शनिवार शाम बाइक पर सवार होकर पटौदी से निजामपुर आ रहे थे। वे जब 7: 45 बजे गांव कालरपुरी के समीप पहुंचे तो तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक को कैंटर के अलावा किसी अज्ञात वाहन ने भी टक्कर मारी है। आरोपी दुर्घटना के बाद भाग गया। - मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर फर्जी मोबाइल सिमों के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के कथित छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 56 हजार रुपये नकद, चार तमंचे-कारतूस व पांच मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं।आरोप है कि इन ठगों का गिरोह मथुरा सहित प्रदेश के कई शहरों में सक्रिय है जो पेटीएम, गूगल पे, फेसबुक और एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद्र ने बताया कि गोवर्धन थाने की पुलिस और साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने संयुक्त कार्रवाई कर यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने बताया कि कथित छह ठगों को शनिवार को गांव गाठौली के पास देवसेरस रोड पर कनुआ बाबा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।----
- चित्रकूट (उप्र)। जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौलीकल्यानपुर में शनिवार को एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार भाई-बहन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि रौलीकल्यानपुर गांव के पास सड़क किनारे एक पेड़ से एक कार के टकरा जाने से इसमें सवार सुधीर तिवारी (45) निवासी महोखर बांदा की मौत हो गई। मित्तल ने बताया कि हादसे में सुधीर की बड़ी बहन रमाकांती (70), भतीजा अमित (25) और उनका रिश्तेदार राकेश तिवारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया जहां रमाकांती की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के शिकार हुए लोग कार में सवार अपने परिजन श्यामकरन की अस्थियां संगम में प्रवाहित करने प्रयागराज जा रहे थे।-
- हरिद्वार (उत्तराखंड)। अगले महीने हरिद्वार में शुरू होने वाले कुंभ मेले के लिए केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां तैनात की जाएंगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुलिस महानिरीक्षक (कुंभ मेला) संजय गुंज्याल ने कहा कि केंद्र ने अद्र्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां तैनात करने के लिए अपनी मंजूरी दी है, जिनमें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सात-सात, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की छह और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 10-10 कंपनियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां एक जनवरी को पहुंचेगी। सात कंपनियों का अगला समूह एक फरवरी को आएगा।आईजी ने कहा कि शाही स्नान के दिन केंद्रीय अद्र्धसैनिक बलों की करीब एक दर्जन कंपनियों को मेला क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र खोजी स्वान के साथ राष्ट्रीय सुरक्ष गार्ड (एनएसजी कमांडो), 'स्नाइपर' (निशानेबाज) और बम निष्क्रिय करने वाले दस्ते भी भेज रही है। गुंज्याल गंगा सभा के प्रतिनिधियों के साथ एक संगोष्ठी में भी शामिल हुए, ताकि कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की जा सके। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम के दौरान हर की पैरी घाट को जूता मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान होटलों और धर्मशालाओं में ठहरे श्रद्धालुओं को (होटलों और धर्माशालाओं के) प्रबंधन द्वारा कहा जाना चाहिए कि वे हर की पैरी बगैर जूता पहने जाएं । गुंज्याल ने कहा कि हर की पैरी पर तैनात पुलिस कर्मियों को चमड़े के अलावा अन्य सामग्री से बने जूते और बेल्ट पहनने को भी कहा जा सकता है।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक चलने वाली 100 वीं 'किसान रेल' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि यह ट्रेन गोभी, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, मिर्च और प्याज जैसी सब्जियां तथा अंगूर, संतरा, अनार, केले तथा सीताफल जैसे फल लेकर जाएगी। उसने कहा कि खराब हो जाने वाली वस्तुओं को मार्ग में पडऩे वाले सभी ठहरावों पर उतारने और चढ़ाने की अनुमति होगी और खेप की मात्रा की कोई सीमा नहीं होगी। पीएमओ के अनुसार केंद्र ने फलों और सब्जियों की ढुलाई पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी है।गौरतलब है कि पहली किसान रेल सात अगस्त को देवलाली से दानापुर के बीच चलाई गयी थी जिसे बाद में मुजफ्फरपुर तक बढ़ा दिया गया। पीएमओ ने कहा कि किसानों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया के बाद इसके फेरे साप्ताहिक सेवा से बढ़ाकर एक सप्ताह में तीन बार कर दिये गये। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ''कृषि उत्पादों को पूरे देश में तेजी से पहुंचाने के लिए किसान रेल क्रांतिकारी साबित हुई है। यह खराब हो सकने वाले उत्पाद के लिए निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला प्रदान करती है।'' केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के एक वर्ग द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन के बीच मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र अंतर्गत गांव ढलना में शनिवार को मिट्टी का टीला ढहने से एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मिट्टी का टीला गिरने की सूचना मिलने पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से तीनों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मीनाक्षी (25), कविता (8) और 12 वर्षीय दीपांशी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही थीं।-
- कोलकाता। काशीपुर स्थित रामकृष्ण मठ में एक जनवरी को आयोजित होने वाले 'कल्पतरु उत्सव' में हर साल लाखों की संख्या में लोग भाग लेने आते हैं लेकिन इस वर्ष महामारी के प्रकोप के कारण किसी को उत्सव में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।रामकृष्ण मठ के प्रमुख स्वामी बागीशानंद द्वारा हस्ताक्षरित बयान के अनुसार, ''श्री श्री ठाकुर (रामकृष्ण परमहंस) के लिए विशेष पूजा समर्पित होगी लेकिन श्रद्धालुओं को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हर साल 'कल्पतरु उत्सव' में भारी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। ऐसा पहली बार है जब रामकृष्ण मठ और मिशन प्रशासन ने श्रद्धालुओं के बगैर उत्सव मनाने का फैसला लिया है। बयान के अनुसार, प्रशासन ने सुबह साढ़े चार बजे से लेकर शाम के पांच बजकर 20 मिनट तक पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की है। (फाइल फोटो)
- नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने 131 करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पहला मामला 67 करोड़ रुपये से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी का है, जो स्टेट बैंक आफ इंडिया ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक निजी कम्पनी और अन्य के खिलाफ दर्ज किया है। आरोप है कि इन्होंने 2011 से 2015 के बीच जालसाजी और राशि का अन्यत्र हस्तांतरण करके भारतीय स्टेट बैंक के साथ धोखाधडी की। सीबीआई ने बताया कि आरोपियों के सिलवासा और मुम्बई स्थित आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर दस जगह छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।सीबीआई ने कहा है कि दूसरा मामला, पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा नई दिल्ली और नोएडा स्थित एक निजी कम्पनी के खिलाफ दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपियों ने 64 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि धोखाधडी से निकाली और अन्यत्र हस्तांतरित की । इस मामले में आरोपियों के दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र स्थित 9 आवासीय और कार्यालय परिसरों पर छापेमारी की गई।---
- पलक्कड़ (केरल)। पलक्कड़ जिले में शुक्रवार को 27 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ससुर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला हो सकता है।पेंटर अनीश ने करीब तीन महीने पहले हरिता (21) से शादी की थी। अनीश के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि दोनों की जाति और वित्तीय स्थिति में अंतर के कारण महिला के पिता प्रभु कुमार और चाचा सुरेश कुमार अक्सर उन्हें धमकी देते रहते थे। उन्होंने कहा कि अनीश शुक्रवार शाम अपने छोटे भाई अरुण के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे और रास्ते में वे शीतल पेय खरीदने के लिए रुके थे। उसी दौरान उन पर हमला किया गया। हत्या के गवाह अरुण ने कहा कि हरिता के पिता अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन से आए और अनीश पर धारदार हथियार से हमला किया। अनीश के पिता ने कहा कि आरोपी नवविवाहित दंपति को अक्सर धमकी देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी।पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक एस सुजीतदास ने कहा कि आरोपी प्रभु कुमार को शनिवार तड़के कोयंबटूर से हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य आरोपी सुरेश को कल रात ही पकड़ लिया गया था।
- हैदराबाद। तेलंगाना के विकाराबाद जिले के एक गांव में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा के एक लॉरी की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोग कृषि कार्य के वास्ते कपास के एक खेत में जाने के लिए शनिवार सुबह ऑटोरिक्शा में सवार हुए। उन्होंने बताया कि ऑटो चालक ने कथित तौर पर गलत जगह पर वाहन खड़ा किया और नाश्ता करने के लिए पास में स्थित अपने घर चला गया। उन्होंने बताया कि हालांकि, एक तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की वहीं मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
- बांदा (उप्र)। उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के दुबेन के पुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की रात एक घर में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके तीन बच्चों की जल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने शनिवार को बताया, "संदिग्ध परिस्थिति में घर में आग लगने की घटना शुक्रवार रात की है। गांव के लोग आज सुबह करीब पांच बजे धुआं उठता देख मौके पर पहुंचे । हादसे में संगीता यादव (28) और उसकी बेटी अंजली (आठ), बेटा आशीष (छह) और दो साल की बेटी की जलकर मौत हो गयी ।" उन्होंने बताया, "अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मौके का निरीक्षण पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया है। महिला और उसके तीनों बच्चों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है । मामले की जांच की जा रही है।
- नई दिल्ली। पत्र सूचना कार्यालय, उन सभी पत्रकारों की जानकारी एकत्र कर रहा है जिनकी मृत्यु कोविड के कारण हुई। इसका उद्देश्य ऐसे पत्रकारों के परिजनों को सहायता पहुंचाना है।पत्र सूचना कार्यालय ने ऐसे पत्रकारों के परिजनों को एक निर्धारित प्रारूप में विवरण प्रस्तुत करने के लिए कहा है जो इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस तरह के सभी विवरणों को कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ई-मेल पर भेजा जा सकता है।
- नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी कल सवेरे 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक कार्यक्रम का 72वां संस्करण होगा।यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क और आकशवाणी समाचार की वेबसाइट www.newsonair.com और newsonair मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा। इसका आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।आकाशवाणी से हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा। क्षेत्रीय भाषाओं में इस कार्यक्रम का पुन: प्रसारण रात आठ बजे किया जाएगा।
- मुंबई। मुंबई के वर्ली में बहस के बाद 44 वर्षीय महिला की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया दोनों पिछले 12 वर्षों से साथ रह रहे थे। दोनों हाल ही में मध्य मुंबई में रहने आए थे।उन्होंने बताया कि बुधवार को आरोपी और महिला के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और फिर किसी भारी वस्तु से उसका सिर फोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। (सांकेतिक फोटो)
-
खेतों में काम करके लौट रहे थे
हांसी। हरियाणा के हिसार जिले में हांसी में गांव गढ़ी निवासी दो युवक खेतों में काम करके घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें मौत मिल गई। हादसा नीलगाय के अचानक सामने आ जाने से हुआ। नीलगाय के सामने आने से संतुलन बिगड़ा और बाइक हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को भी खबर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नवीन व 22 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों अकसर साथ-साथ खेत में काम करने जाते थे। शु्क्रवार को भी गए, लेकिन लौटते समय हादसा हो गया। बाइक नवीन चला रहा था। नवीन के पिता की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी और अब वह भी चला गया। पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। प्रदीप अविवाहित था। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
--
- कौशांबी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में 22 साल की युवती ने दो दिन पहले प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किये जाने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी शुक्रवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।घटना के बाद पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था और बाद में उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भेज दिया गया था जहां उसकी मौत हो गयी । प्रेमी युगल अलग-अलग संप्रदाय के थे। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी युवती का सिराथू कस्बे के ही अच्छे सोनकर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसके बाद बीते 24 दिसंबर को अच्छे ने शादी से इनकार कर दिया । उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती ने किरासन तेल डाल कर खुद को आग के हवाले कर दिया था । (सांकेतिक फोटो)
- नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देशभर में कोविड-19 महामारी के लिए टीकाकरण शुरू करने की तैयारियां पूरी कर रही है। इस प्रक्रिया में टीका प्रशासकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी इसलिए विभिन्न राज्यों में टीकाकरण संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों और टीका लगाने वालों को ट्रेनिंग दी जा रही है।टीकाकरण के लिए मानव संसाधन क्षमता सुदृढ़ करने और टीकाकरण की शुरूआत के सिलसिले में विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है। डॉक्टरों, टीका लगाने वालों, वैकल्पिक टीकाकरण कार्यकर्ताओं, शीत भंडार प्रभारियों, टीकाकरण पर्यवेक्षकों, डेटा प्रबंधकों, आशा कार्यकर्ता समन्वयकों और कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।उन्हें टीकाकरण सत्र के आयोजन और टीकाकरण प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए को-विन प्लेटफॉर्म का उपयोग करने, टीके के संभावित दुष्प्रभाव के मामलों के प्रबंधन, संचार विभिन्न क्षेत्रों के बीच तालमेल, बॉयोमेडिकल कचरे के प्रबंधन और संक्रमण रोकने संबंधी प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर के अभियान के दौरान दो हजार तीन सौ 60 प्रतिभागियों को ट्रेनिंग दी है। इनमें टीकाकरण अधिकारी, शीतभंडार अधिकारी और सूचना शिक्षा और संचार कर्मी आदि श?ामिल हैं।इस समय लक्षद्वीप को छोड़कर बाकी सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्यस्तरीय प्रशिक्षण का दौर पूरा हो चुका है जिसमें जिलास्तर के सात हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लक्षद्वीप के लिए इसका आयोजन आगामी मंगलवार को किया जाएगा। छह सौ 81 जिलों में चिकित्?सा अधिकारियों को संचालनात्मक दिशा-निर्देशों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसी तरह टीकाकरण करने वाले दलों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। कोविड-टीकाकरण की तैयारियों के सिलसिले में चार राज्यों आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और पंजाब में कुछ खास स्थानों पर टीके लगाने का पूर्वाभ्यास भी कराया जाएगा।प्रत्येक राज्य के दो-दो जिलों के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों या प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पूर्वाभ्यास के पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। पूर्वाभ्यास के दौरान टीके लगाने के अलावा अन्य सभी कार्यों के संचालन की जांच हो जाएगी। इससे कार्यक्रम प्रबंधकों को भी प्रक्रिया की जानकारी हासिल करने का मौका मिलेगा।टीकाकरण पूर्वाभ्यास का मुख्य जोर टीके के संभावित दुष्प्रभाव से निपटने पर भी होगा। इसके अलावा टीका लगाने से संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए भी व्यवस्था की गई है। जिला और ब्लॉक स्तर पर निगरानी और समीक्षा का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा और इस संबंध में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालयों तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को फीडबैक भेजा जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण कार्यक्रम के सिलसिले में विस्तृत जांच-सूची तैयार कर ली है और इसे आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात और पंजाब के साथ साझा किया है।कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के संचालन के लिए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह तैयार किया गया है, जिसने टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर तीन श्रेणियां बनाई हैं। कोविड के टीके के तापमान के प्रति अत्यंत संवेदनशील होने के कारण उन्हें बहुत कम तापमान पर रखना जरूरी होता है।
- नई दिल्ली। आंदोलनकारी किसानों से कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए आगे आने की अपील करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि किसानों को कानून लाभकारी नहीं लगते तो सरकार उनमें संशोधन करेगी।आंदोलनकारी किसानों को अपने ही लोग बताते हुए सिंह ने कहा, धरने पर बैठे लोग किसान हैं और किसान परिवारों में जन्मे हैं। हम उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वह स्वयं किसान के बेटे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मोदी सरकार कभी ऐसा कुछ नहीं करेगी जो किसानों के हित में नहीं हो।किसानों से नए कृषि कानूनों को प्रायोगिक तौर पर लेने का अनुरोध करते हुए पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर ये कानून लाभकारी नहीं लगते तो सरकार सभी जरूरी संशोधन इनमें लाएगी। सिंह ने कहा, अभी एक या दो साल के लिए कृषि कानूनों को लागू करने दिया जाए। इसे प्रयोग के तौर पर देखते हैं और यदि ये किसानों के लिए लाभकारी नहीं लगते तो सरकार हरसंभव संशोधन को तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत से निकल सकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से बातचीत जारी रखने के पक्ष में हैं, इसलिए सरकार ने उन्हें न्योता भेजा है। सिंह ने सभी आंदोलनकारी किसानों से कृषि कानूनों पर बातचीत के लिए आगे आने की अपील की।
- बेंगलुरु । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 मिशन के शुरुआती आंकड़े आम लोगों के लिए जारी कर दिए हैं।चंद्रयान-2 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई, 2019 को रवाना किया गया था। इसरो ने गुरुवार को बताया कि दो सितंबर, 2019 को चांद की कक्षा में स्थापित किया गया कृत्रिम उपग्रह चांद से जुड़े सवालों के रहस्यों से पर्दा हटाने के लिए काम कर रहा है और इसरो का कहना है कि मिशन से जुड़ी अन्य सभी चीजें अच्छी स्थिति में हैं। इसरो ने आगे बताया कि सभी उपयोगकर्ताओं के लिए आंकड़े जारी किये जा रहे हैं। चंद्रयान-2 मिशन चांद की सतह पर उतरने का भारत का पहला प्रयास था।
- नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने प्रतिरोपण के लिए लाए गए हृदय को हवाई अड्डे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जा रही एंबुलेंस के लिए 18 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर मुहैया कराया।अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को हृदय को वडोदरा से लाया गया था और हवाई अड्डे के टर्मिनल दो से एम्स तक इसे पहुंचाने में मात्र 12 मिनट का समय लगा। पुलिस ने बताया कि एम्स ने सूचित किया कि मानव हृदय वडोदरा से दिल्ली प्रतिरोपण के लिए लाया जा रहा है और तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे से एम्स अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर की जरूरत है ताकि समय बर्बाद नहीं हो। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया इसके तुरंत बाद यातायात पुलिस हरकत में आई और निर्धारित कॉरिडोर में अधिकारियों की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि 18.5 किलोमीटर के पूरे रास्ते में यातायात पुलिस का निरीक्षक एंबुलेंस के आगे चला और यह दूरी मात्र 12 मिनट में तय की गई जबकि सामान्य परिस्थितियों में यह दूरी तय करने में 35 से 40 मिनट का समय लगता।
- संत कबीर नगर (उप्र। संत कबीर नगर जिले के मगहर कस्बे के पास एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मगहर कस्बे के पास रेलवे लाइन पर मिले एक महिला और एक बच्ची के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले दयाराम यादव की पत्नी रिंकू (28) और उसकी तीन साल की बेटी के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रिंकू का दो दिन पहले अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नर्ई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने यूपीएससी की परीक्षाओं में शामिल होने का सपना देखने वालों के लिए एक नया कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम में छात्रों के साथ युवा आईएएस, आईपीएस अधिकारी हर महीने संवाद करेंगे।इस कार्यक्रम के दौरान, अधिकारी अपनी पढ़ाई और तैयारी से जुड़े अनुभव शेयर करेंगे। वे स्कूली शिक्षा के दौरान ही सिविल सर्विस की तैयारी और लाइफ स्टाइल संवारने के टिप्स देंगे। इस कड़ी की पहली सीरीज में आज दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशक उदित प्रकाश ने छात्रों के साथ अपनी यूपीएससी की तैयारी संबंधी अनुभव शेयर किए। कक्षा 9 से 12वीं तक के लगभग 60 बच्चों के साथ प्रत्यक्ष संवाद के अलावा इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार बच्चे भी यूट्यूब लाइव के माध्यम से जुड़े।
- नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नए वर्ष से देश में सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य करने की घोषणा की। वर्चुअल माध्यम से आयोजित समारोह में श्री गडकरी ने कहा कि अगले वर्ष पहली जनवरी से फास्टैग लागू होगा। श्री गडकरी ने कहा कि फास्टैग वाहन चालकों के लिए उपयोगी है क्योंकि इससे उन्हें नकद भुगतान के लिए टोल-प्लाजा पर नहीं रूकना पड़ेगा। इससे ईंधन और समय की बचत भी होगी।वर्ष 2016 में चार बैंकों ने कुल एक लाख फास्टैग जारी किए। 2018 में 34 लाख से अधिक फास्टैग जारी किए गए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले महीने जारी अधिसूचना में पुराने वाहनों में पहली जनवरी 2021 से फास्टैग अनिवार्य कर दिया था। पहली दिसम्बर 2017 से पहले बेचे गए वाहनों के लिए भी फास्टैग अनिवार्य किया गया।मंत्रालय फास्टैग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर रहा है ताकि सभी वाहन मालिक अगले दो महीनों में फास्टैग लगवा लें






.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)


.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)