- Home
- देश
- नोएडा। थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पेड़ से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया, ''थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले यतेंद्र ने बुधवार को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।'' उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि यतेंद्र की 12 दिसंबर को ही शादी हुई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- महोबा (उप्र)। जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के पास आज सुबह ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए छात्रों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया, ''सुबह साढ़े छह बजे के करीब सुगिरा गांव से साइकिल से कुलपहाड़ कस्बे में ट्यूशन पढऩे जा रहे 12वीं के पांच छात्रों को एक ट्रक ने कुचल दिया। घटना में धर्मेंद्र साहू (17) और कपिल (18) की मौके पर ही मौत हो गयी है। जितेंद्र गुप्ता (17), देवेन्द्र (17) और एक अन्य छात्र घायल हुए हैं। इनमें जितेंद्र की हालत ज्यादा नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।" उन्होंने बताया, "हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। बाद में प्रशासन द्वारा समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोल दिया।" दुबे ने बताया, "शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।"लखनऊ में, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महोबा में हुई सड़क दुर्घटना में छात्रों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वित्तीय लाभ की अगली किस्त वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जारी करेंगे। नौ करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान छह राज्यों के किसानों से संवाद भी करेंगे। ये किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा की गई अन्य पहल के बारे में अपने अनुभव बताएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष लाभार्थी किसानों को छह-छह हजार रुपये, दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में अंतरित की जाती है।
-
-घायलों की मदद कर रहे लोगों पर पलटी बारातियों से भरी बस, 3 युवकों की मौत
जबलपुर। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर पाटन-तेंदूखेड़ा रोड पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। पहले बोलेरो पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायल रोड पर बैठे थे। वहां कुछ मददगार भी जमा हो गए। उसी दौरान इंदौर से बारात लेकर लौट रही बस अनियंत्रित होकर मौके पर जुटे लोगों के ऊपर पलट गई। इससे बस के नीचे आकर दो बाइक सवार तीन लोग दब गए। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को पाटन और कुछ को जबलपुर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो तेंदूखेड़ा से जबलपुर की ओर आ रही थी। तभी बगदरी मोड़ पर बोलेरो खाई में पलट गई। हादसे में बोलरो सवार 60 वर्षीय फूलरानी पत्नी रामचरण पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार सुरसी से देवरी जा रहे थे। वहीं, चार अन्य घायल हो गए। राहगीरों ने बोलेरो सवार घायलों को रोड पर लाकर बिठाया। इसी दौरान वहां कई बाइक सवार और अन्य लोग भी जमा हो गए। उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस इंदौर से बारात लेकर लौट रही थी और बारातियों को छोडऩे शहपुरा जा रही थी। बस के नीचे तीन लोग दब गए। । एक मृतक की पहचान 24 वर्षीय जैतवाड़ा निवासी रूपलाल सिंह के रूप में हुई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पाटन पुलिस पहुंची। इसमें एएसपी शिवेश सिंह बघेल और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी थे। -
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में ट्रैक्टर-ट्रोली के एक खड्ड में गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। एक प्रवक्ता के मुताबिक, हादसा सोराह गांव के पास लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ है। वाहन उहल से बीर-बगेहरा जा रहा था। प्रवक्ता ने बताया कि असम के तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से पांच की हालत नाजुक है।
-
बरेली। दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने बुधवार को पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बरेली के नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मरने वाले की पहचान शहर के बिथरी चैनपुर थाने के पास रहने वाले नंदलाल और बिथरी चैनपुर के ही आलमपुर गजरौला के रहने वाले घासीराम के रूप में की गयी है। ये दोनों ईंट भ_े पर मजदूरी करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद शहर में किसी स्थान पर ईंट पहुंचाने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर नंदलाल एवं घासीराम समेत अन्य मजदूर वापस भ_े पर जा रहे थे कि इसी बीच दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवोदया गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से ट्रॉली पर बैठे मजदूर जमीन पर गिर गए और ट्रॉली के आगे बढऩे के बाद नंद लाल (30) और घासीराम (32) को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों मजदूरों की मौत हो गई जबकि अन्य मजदूरों को हल्की चोट आई । मजदूरों ने ट्रक रोककर पुलिस को घटना की जानकारी दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- मुंबई। कोरोना वायरस के नये प्रकार का पता चलने के बाद इसके प्रसार को रोकने के उद्देश्य से मुंबई में पुलिस गश्त एवं सतर्कता बढ़ा दी गयी है जबकि बारों एवं पबों के खुले रहने के समय पर भी अंकुश लगाया गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस सड़कों पर मार्च कर रही है एवं लोगों से घरों में रहने का आग्रह कर रही है क्योंकि रात का कर्फ्यू मंगलवार की रात से प्रभावी हो गया है । उन्होंने बताया कि यह कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा । सरकार के इस आदेश से आपात, चिकित्सा एवं आवश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है ।पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि रात के कफ्र्यू के दौरान गैर आवश्यक कार्यों के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जायेगा । बुधवार की सुबह छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एवं हाजी अली इलाकों में पुलिस की बढ़ी हुई गश्त देखी गई।पुलिस के जवानों को यहां दिनदोशी इलाके में मार्च करते हुये देखा गया। उन्हें गोरेगांव एवं मलाड उपनगर इलाके में जांच करते हुये देखा गया। पुलिस ने लोगों से घर जाने एवं सरकार के आदेश का पालन करने के लिये भी कहा । एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने होटलों, बारों, पबों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से रात 11 बजे के बाद परिसरों को बंद करने के लिये कहा है। कांदिवली उपनगर में पुलिस को गश्त करते देखा गया और इस दौरान उसने लोगों को रात के कफ्र्यू के बारे में बताया । पांच या अधिक लोगों के एक साथ जमा होने की स्थिति में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत कार्रवाई की भी पुलिस ने चेतावनी दी । अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रात के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच तेज कर दी है और यह सुनिश्चित कर रही है कि पांच या अधिक लोगों का अनावश्यक आवागमन नहीं हो ।मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस उपायुक्त एस चैतन्य ने बताया, गैर आवश्यक कारणों एवं गैर छूट उद्देश्यों के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जायेगा।'' उन्होंने बताया कि संभागीय पुलिस उपायुक्तों समेत सभी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को रात के कफ्र्यू के दौरान निषेधाज्ञा को सख्ती से लागू कराने के लिये सड़कों पर उतारा गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये पड़ोसी ठाणे एवं नवी मुंबई में भी पुलिस रात के कफ्र्यू का सख्ती से पालन करवा रही है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नये प्रकार के सामने आने की चिंताओं के बीच महाराष्ट्र सरकार ने 22 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच नगर निगम वाले इलाकों में एहतियातन रात के कर्फ्यू का ऐलान किया है।
- नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने न्यूमोनिया रोग के लिए स्वदेश में पहला टीका विकसित किया है जिसे केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अगले सप्ताह लांच कर सकते हैं और इसके बाद यह बाजार में उपलब्ध होगा।खबरों के अनुसार यह टीका मौजूदा समय में दो विदेशी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टीकों के मुकाबले काफी सस्ता होगा। भारत के औषधि नियामक ने पुणे स्थित संस्थान से प्राप्त टीके के क्लिनिकल ट्रायल के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद जुलाई में ही टीका 'न्यूमोकोकल पॉलीसैक्राइड कांजुगेट' को बाजार में उतारने की अनुमति दे दी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि टीके के माध्यम से शिशुओं में 'स्ट्रेप्टोकॉकस न्यूमोनिया' द्वारा होने वाली बीमारी के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाता है। सीरम इंस्टीट्यूट ने टीके के पहले, दूसरे और तीसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल भारत और अफ्रीकी राष्ट्र गाम्बिया में किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ''न्यूमोनिया के क्षेत्र में यह स्वदेश में विकसित पहला टीका है।''बताया जा रहा है कि यह टीका फाइजर के एनवाईएसई:पीएफई और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन के एलएसई:जीएसके के मुकाबले ज्यादा किफायती होगा। स्वास्थ्य मंत्री को लिखे एक पत्र में सीरम इंस्टीट्यूट में सरकार और नियामक मामलों के अवर निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा, ''वोकल फॉर लोकल और दुनिया के लिए मेक इन इंडिया के तहत प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करना हमेशा से हमारा प्रयास रहा है।'' उन्होंने लिखा है, ''प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमने कोविड-19 महामारी के लॉकडाउन के दौरान भारत के पहले वैश्विक स्तरीय न्यूमोनिया टीके का विकास कर और उसके लिए भारतीय लाइसेंस लेकर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया है।'' यूनिसेफ के आंकड़े के अनुसार, न्यूमोनिया के कारण भारत में हर साल शून्य से पांच वर्ष आयुवर्ग के एक लाख से ज्यादा बच्चों की मौत हो जाती है।----
- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने अनुसूचित जाति के 4 करोड विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना स्वीकृत की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने मीडिया को बताया कि मंत्रिमंडल ने अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पांच वर्ष तक पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 59 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इससे 4 करोड़ से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इसका 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी।
- फरीदाबाद। हरियाणा में फरीदाबाद के ऐतमादपुर की श्रमिक विहार कालोनी में बुधवार को दिनहाड़े कार में सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक युवा नेता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।मामले की सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-31 के प्रभारी संदीप अपनी टीम के साथ पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मौके पर फोरेंसिक की टीम ने भी सुराग जुटाए। बताया जाता है कि मृतक मनोज भाटी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से जुड़े हुए थे और बीते विधानसभा चुनावों में बतौर प्रत्याशी चुनाव भी लड़े थे। थाना प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार मृतक भी कार में सवार था, करीब छह-सात गोलियां बदमाशों ने चलाई हैं, जिसमें कई गोली गाड़ी में लगी हैं। उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके। पता चला है कि हमलावर दो कारों में सवार थे।
- नई दिल्ली। .राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को हवा की कम गति एवं तापमान में गिरावट के बीच हवा की स्थिति लगातार दूसरे दिन 'गंभीर' बनी रही। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गर्म मिक्स प्लांट एवं स्टोन क्रशरों को दो जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है।भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 26 दिसंबर तक किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 433 दर्ज किया गया है। मंगलवार को यह 418 था । सोमवार को 332, रविवार को 321 एवं शनिवार को 290 दर्ज किया गया था। पड़ोसी शहरों फरीदाबाद (428), गाजियाबाद(472), ग्रेटर नोएडा(476) एवं नोएडा (462) में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक भी गंभीर स्थिति में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच 'अच्छा' माना जाता है। 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम' 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' एचं 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
- ललितपुर (उप्र)। ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गयी।पुलिस ने बुधवार को बताया कि तालबेहट क्षेत्र के सरसयाना मुहल्ले के रहने वाले पंकज गुप्ता (32) अपनी पत्नी पूनम (27), एक साल की बेटी प्रिंसी और छोटे भाई विनय (29) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मध्य प्रदेश के कुंभरुआ गांव से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में झांसी-शिवपुरी मार्ग पर डोंगरी गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पूनम और उनकी बेटी प्रिंसी की मौके पर मौत हो गयी जबकि महिला का पति पंकज और देवर विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ने ट्रक भगाने की कोशिश की जिसमें एक गाय भी कुचल गयी और ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। तालबेहट के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मां-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और गंभीर रूप से घायल पंकज और उसके भाई विनय का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाया जा रहा है।
- अमेठी (उप्र)। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव में प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शिक्षक रंजीत कुमार यादव (30) भीमी विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। उन्होंने मंगलवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर यादव के शव को बाहर निकाला गया। अमेठी के शुकुल बाजार स्थित बाहरपुर गांव के रहने वाले यादव टिकरी चौराहे पर हुबराज यादव के यहां किराये पर रहते थे। पुलिस ने बताया कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। (सांकेतिक फोटो)
- जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले में बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी।पुलिस के अनुसार यह हादसा जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनगढ़ इलाके में हुआ। कार में सवार लोग अजमेर से जयपुर जा रहे थे तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पवन मीणा, दलपत, ऋषिकेश मीणा व संजय शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी जिससे अब 20 साल के लिए लाइसेंस जारी किए जा सकेंगे ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं को बताया कि दिशा-निर्देशों में संशोधन करने से डीटीएच क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा । उन्होंने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय ने डीटीएच क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेश निवेश की बात कही थी लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था, अत: इन दिशा निर्देशों में सुधार की जरूरत थी । जावड़ेकर ने बताया कि दिशा-निर्देशों में संशोधन से अब इस क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेश निवेश हो सकेगा । अब तक इस क्षेत्र में 49 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेश निवेश हो सकता था ।मंत्रालय के अनुसार, इन संशोधनों से डीटीएच के लिये लाइसेंस वर्तमान 10 वर्ष की बजाए अब 20 वर्ष की अवधि के लिये जारी किये जायेंगे । लाइसेंस शुल्क वर्तमान वार्षिक आधार के स्थान पर अब त्रैमासिक आधार पर एकत्र किया जायेगा । इसके अलावा डीटीएच संचालकों को उनके द्वारा दिखाये जाने वाले कुल अनुमति प्राप्त प्लेटफार्म चैनलों की क्षमता से अधिकतम 5 प्रतिशत के संचालन की अनुमति दी जाएगी ।-
- बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी से ही शुरू होंगी। राज्य सरकार की घोषणा ऐसे समय आई है जब ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई किस्म को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।राज्य सरकार ने घोषणा की कि 10वीं, विश्वविद्यालय पूर्व की दूसरे वर्ष की कक्षा (12वीं) और सरकारी स्कूलों के लिए विद्यागम कार्यक्रम के तहत छठी से नौवीं कक्षाओं की नियमित पढ़ाई एक जनवरी से शुरू होगी।उल्लेखनीय है कि विद्यागम योजना का उद्देश्य उन ग्रामीण छात्रों के घर तक स्कूली शिक्षा को ले जाना है जो ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले सकते। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि नियमित कक्षाओं को शुरू करना उनके लिए प्रतिष्ठा का विषय नहीं है बल्कि उनके विभाग की जिम्मेदारी है कि सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, एक जनवरी से कक्षाएं शुरू होंगी। पिछले दो दिनों से इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन एक जनवरी से जिस भी कार्यक्रम की हमने योजना बनाई है, वह जारी रहेगी।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि वर्तमान खरीफ विपणन मौसम में धान की खेती करने वाले 50 लाख 77 हजार किसानों को फायदा हुआ है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ कुल 79 हजार 675 करोड़ रूपये का धान खरीदा है।कृषि मंत्रालय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार से लगभग 422 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। 30 नवम्बर को राज्य में खरीद सीजऩ की समाप्त होने तक, कुल खरीद में पंजाब से 202 लाख टन से भी ज्यादा धान खरीदा गया है।मंत्रालय ने बताया कि खरीफ विपणन सीजन 2020 के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश राज्यों से मूल्य समर्थन योजना के तहत 51 लाख टन दलहन और तिलहन की खरीद के लिए मंजूरी दी गई थी।
- नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर और बेहतर होकर 95.69 प्रतिशत हो गई है। पिछले चौबीस घंटों में 26 हजार से अधिक कोविड रोगी स्वस्थ हुए।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 96 लाख 63 हजार से अधिक हो गई है। देश में कुल सक्रिय मामले दो 2.86 प्रतिशत है। वर्तमान में देश में संक्रमण के करीब 2 लाख 89 हजार सक्रिय मामले हैं।पिछले चौबीस घंटे के दौरान 23 हजार 950 नए रोगी सामने आए, जिसे मिलाकर देश में अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या एक करोड़ 99 हजार से अधिक हो गई है। मंत्रालय के अनुसार टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति को प्रभावकारी तरीके से लागू करने के कारण देश में बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ हुए हैं और मरने वालों की संख्या में कमी आई है।वर्तमान में देश में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जो शेष दुनिया की तुलना में काफी कम है। पिछले चौबीस घंटें में देश में 333 लोगों की मौत के साथ अब तक मरने वालों की संख्या एक लाख 46 हजार 444 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान 10 लाख 98 हजार से अधिक जांच की गई। अब तक कुल मिलाकर 16 करोड़ 42 लाख कोविड जांच की जा चुकी है।
- जम्मू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मदन लाल शर्मा का कटरा के एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह पहले 1983 और फिर 1987 में विधायक चुने गए थे।वह 1988 में एनसी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में मंत्री बने। वह 2002 में अखनूर से पुन: निर्वाचित हुए और पीडीपी-कांग्रेस सरकार में मंत्री बने। शर्मा 2004 और फिर 2009 में जम्मू-पुंछ सीट से दो बार लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद वह 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए थे।कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा, राजनीतिक एवं सामाजिक गलियारे में उनके निधन से शोक व्याप्त है। पार्टी उनके निधन के कारण शोकाकुल है। पार्टी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) प्रमुख जी ए मीर ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी में खालीपन पैदा हो गया है।अपनी पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने भी शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा, मैं मदन लाल जी के निधन से दु:खी हूं। वह ऐसे नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनकल्याण में लगा दिया। उनके मंत्री बनने पर भी लोगों, खासकर उनके मतदाताओं के लिए उन तक पहुंचना आसान था।
-
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में ट्रैक्टर पलटने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। हादसा टौणी देवी तहसील के अंतर्गत सुराह गांव में हुआ है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल टौणी देवी में भर्ती किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. सीएल चौहान, डीएसपी, तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर टावर कंपनी के काम पर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। -
आरा। भोजपुर में कोहरे के कारण एक युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर के अगिआंव बाजार में मंगलवार को देर शाम लहठान गांव निवासी मुनमुन सिंह का पुत्र सूरज प्रकाश (26 साल) बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कोहरे के कारण उसे आगे का रास्ता साफ नहीं दिखाई दिया। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो वह दौड़कर आए और उसे सदर अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। -
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र के भावना चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (मिनी बैंक) के संचालक से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 9.70 लाख रुपए लूट लिये। बदमाशों ने मंगलवार को वारदात को अंजाम दिया। करीब दो मिनट में लूटपाट करके बदमाश हरिसिंह चौक की तरफ भाग निकले। केंद्र संचालक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। जिस बैग में बदमाश रकम लूटकर ले गए थे वो बैग दलबीर नगर में खाली मिला है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीआईए और सिटी थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी महेश बजाज का भावना चौक पर एक ही दुकान में कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राहक सेवा केंद्र और एटीएम है। महेश बजाज ने मंगलवार सुबह केंद्र खोला। यहां तीन युवक केंद्र में घुसे। पहले युवक ने हेलमेट पहना था और बाकी दोनों ने मास्क से मुंह ढका हुआ था। हेलमेट पहने आरोपी ने घुसते ही पिस्तौल निकाल ली।
बाकी दोनों आरोपियों ने भी उसपर पिस्तौल तानकर रुपयों के बारे में पूछा। दो बदमाश काउंटर की दराज खंगालने लगे। काउंटर के पास ही 9.70 लाख रुपयों से भरा बैग रखा था। आरोपियों ने उसे उठाकर अपने बैग में डाल लिया और करीब 2 मिनट में लाखों की लूट कर ली। आरोपी का एक साथी आरोपी केंद्र के पीछे वाली गली में बाइक पर खड़ा था। दो बाइकों पर सवार होकर चारों बदमाश भाग निकले। मामले की जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। -
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुधवार को 12 वर्षीय बच्ची की फांसी लगने से मौत हो गई। बच्ची रस्सी का फंदा बना कर सेल्फी खिंच रही थी। अचानक कुर्सी खिसक गई और बच्ची की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना वैष्णवीदेवी नगर की हैं। बच्ची सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी। तभी पैरों के नीचे लगाई कुर्सी खिसक गई है और यह हादसा हो गया। पुलिस से मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। -
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में इफ्को के प्लांट में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ है। यूरिया बनाने वाले प्लांट में देर रात हुए अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो अफसरों की मौत हो गई है। गैस रिसाव की चपेट में आकर दो दर्जन कर्मचारी बीमार हो गए हैं। इन सभी को अस्पाल में भर्ती कराया गया है। बीमार कर्मचारियों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह प्लांट प्रयागराज से करीब 30 किलोमीटर दूर गोरखपुर-जौनपुर मार्ग पर है। यह फूलपुर में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) की यूरिया यूनिट है। यहां अमोनिया और यूरिया प्रोडक्शन की दो-दो यूनिट हैं। मंगलवार रात शिफ्ट में करीब 100 कर्मचारी थे। रात केपी-1 यूनिट में गैस लीक हुई। कर्मचारी बाहर भागे। ज्यादातर लोग बच गए, लेकिन 17 गैस की चपेट में आ गए। कई कर्मचारी यूनिट में ही बेहोश हो गए। सूचना पर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। गैस की चपेट में आए कर्मचारियों को हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। असिस्टेंट मैनेजर यूरिया बीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर ऑफसाइट अभय नंदन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। - कोलकात। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद सौमित्र खान ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने वाली अपनी पत्नी सुजाता मंडल खान को मंगलवार को तलाक का नोटिस भेजा है।खान के वकील ने परस्पर सहमति से तलाक का नोटिस भेजा है और विवाह संबंध तोडऩे के लिए उसमें कई मसले गिनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर से सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता ने सोमवार को तृणमूल का दामन थामा जिसने उनकी 10 साल की शादी की नींव हिला दी और सांसद ने उन्हें तलाक देने की चेतावनी दी। सुजाता ने यह दावा करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया कि भाजपा में विश्वासपात्र नेताओं के स्थान पर भ्रष्ट नेताओं को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। पत्नी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद सौमित्र ने आनन-फानन में संवाददाता सम्मेलन बुलाया और अपनी 10 साल की शादी को खत्म करने की घोषणा की।सौमित्र ने कहा, आप (सुजाता) यहां तक जय श्री राम के नारे लगाकर पहुंची हैं, मोदी के पक्ष में नारे लगाकर आईं हैं क्योंकि आप सौमित्र खान की पत्नी हैं। सौमित्र ने कहा, कृपया अब से खान नाम का उपयोग ना करें, और नाही खुद को सौमित्र खान की पत्नी बताएं। मैं आपको अपना राजनीतिक सपना पूरा करने के लिए पूरी आजादी देता हूं। लेकिन यह ना भूलें कि आप उन लोगों के पक्ष में जाकर खड़ी हुई हैं जिन्होंने 2019 में मेरे भाजपा में शामिल होने के बाद आपके माता-पिता के आवास पर हमला किया था।---

.jpg)





.jpg)





.jpg)

.jpg)


.jpg)







.jpg)
.jpg)