सेल की जीईएम पर कुल खरीदारी 10,000 करोड़ रुपये के पार
नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) ने सरकारी खरीद पोर्टल सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर अब तक कुल 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी कर चुकी है। सेल ने बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि वह इस आंकड़े को पार करने वाला पहला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम (सीपीएसई) है। बयान में कहा गया कि सेल ने जीईएम पोर्टल की पहुच बढ़ाने के लिए इसकी विभिन्न कार्यक्षमताओं को बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। सेल ने जीईएम पोर्टल में वित्त वर्ष 2018-19 में 2.7 करोड़ रुपये की खरीदारी के साथ एक छोटी सी शुरुआत की थी, जो इस साल 10,000 करोड़ रुपये के कुल मूल्य को पार कर चुकी है। सेल ने पिछले वित्त वर्ष में कुल 4,614 करोड़ रुपये की खरीदारी की। कंपनी चालू वित्त वर्ष में अभी तक कुल 5,250 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी कर चुकी है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
Leave A Comment