शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
दुर्ग । आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रथम दिवस शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग स्थित शासकीय कन्या शाला परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के लिए बैठने की समुचित एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, शौचालय सुविधा, सुरक्षा प्रबंध तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण का बारीकी से जायजा लिया। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षार्थियों को बिना किसी असुविधा के सहज वातावरण में परीक्षा देने का अवसर प्राप्त हो।
बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने, समय का सदुपयोग करने और सकारात्मक सोच बनाए रखने का आग्रह किया।
इस दौरान माशिमं. की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टॉफ उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से परीक्षा का प्रथम दिवस सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किये ।


.jpg)







.jpg)
.jpg)
Leave A Comment