ब्रेकिंग न्यूज़

एआई समिट के विरुध्द कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन तकनीक और विकास विरोधी मानसिकता का परिचायक : भाजपा

*प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय का तीखा हमला : यह 'नग्न प्रदर्शन' कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा*
 *'विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि को धूमिल करने के कुत्सित प्रयास के लिए कांग्रेस आलाकमान देश से माफी मांगे'*
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक 'एआई समिट' के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार किया है। श्रीमती शताब्दी पाण्डेय ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान और अद्यतन विकास के गौरव को शर्मसार करने वाली घटना बताया है।
 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि जहाँ आज पूरी दुनिया भारत की तकनीकी शक्ति का लोहा मान रही है और नई दिल्ली 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' के वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रही है, वहीं कांग्रेस का यह 'नग्न प्रदर्शन' उसकी पिछड़ी और विकास-विरोधी सोच को दर्शाता है। राजनीति में विरोध के कई सभ्य तरीके होते हैं, लेकिन सड़कों पर उतरकर इस तरह का अश्लील आचरण करना कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन और वैचारिक पतन की पराकाष्ठा है। यह न केवल भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, बल्कि विदेशी मेहमानों के सामने देश की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास भी है। कांग्रेस आलाकमान को इस अमर्यादित कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि एआई समिट युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के नए द्वार खोल रहा है। कांग्रेस इसका विरोध कर सीधे तौर पर देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस हमेशा से नई तकनीकों का विरोध करती आई है। पहले कंप्यूटर का विरोध किया और अब एआई का विरोध कर कांग्रेस डिजिटल इंडिया की प्रगति को रोकना चाहती है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी। श्रीमती पाण्डेय ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है और इस तरह के 'ओछे प्रदर्शनों' से विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english