वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या बढक़र हुई 17, कांग्रेस ने गठित की जांच समिति
सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढक़र 17 हो गई है। हादसे के बाद घायल मजदूरों को रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर रेफर किया गया है।
इधर वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बनाया गया है। पूर्व मंत्री नोबल वर्मा सहित कई विधायक सदस्य बनाए गए हैं। इसमें चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, जैजैपुर विधायक बलेश्वर साहू समेत कई नेता शामिल हैं। समिति को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस ने समिति को निर्देश दिए हैं कि वह मौके पर जाकर पीडि़तों और स्थानीय लोगों से मुलाकात करे। समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।
उधर, वेदांता प्रबंधन की ओर से प्रभावितों परिवारों को मुआवजे का एलान किया गया है। जानकारी के मुताबिक, वेदांता प्रबंधन द्वारा हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये और वहीं, गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आर्थिक मदद का एलान किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि तथा घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके।

.jpg)







.jpg)



Leave A Comment