तीन सेटों के रोमांचक वॉलीबॉल मुकाबले में आरबीटी की जीत
भिलाई नगर। तालपुरी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित तीन सेटों के रोमांचक वॉलीबॉल मैच में पर्पल जर्सी में उतरी रॉयल बंगाल टाइगर्स टीम (आरबीटी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीली जर्सी में दमखम दिखाने वाली वाइल्ड वाटर बफैलो टीम (डब्ल्यूडब्ल्यूबी) को पराजित कर जीत अपने नाम की। यह मैच छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने एवं बच्चों में खेल भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था। ऑर्किट ग्राउंड में खेला गया यह मैच खिलाड़ियों के उत्साह, खेल भावना और दर्शकों के जोश के बीच संपन्न हुआ।
मैच के पहले सेट में आरबीटी ने 25 अंकों के साथ बढ़त बनाई, जबकि डबल्यूडबल्यूबी ने 22 अंक अर्जित किए।
दूसरे सेट में भी आरबीटी ने 25 अंक बनाकर अपनी श्रेष्ठता कायम रखी, जबकि डबल्यूडबल्यूबी जोरदार टक्कर देते हुए 24 अंकों तक ही पहुंच सकी। लगातार दो सेट जीतकर आरबीटी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम आरबीटी के खिलाड़ी सूर्य, विनय (कप्तान), सूरज, मनीष, यश तथा महेश रहे। वहीं डबल्यूडबल्यूबी टीम में आर्य (कप्तान), जीत, रितेश, तनीष, अरमान और सुनील ने अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया और उनके उत्साहवर्धन के लिए संयोजक ओपी मिश्रा, रिसाली मंडल की मंत्री राजेश्वरी पशीने, एसोसिएशन के महासचिव आरके दत्ता, उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, उप महासचिव एसएल साहू, पूर्व उपाध्यक्ष असीम सिंह सहित कॉलोनी के कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।













Leave A Comment