केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने विशिष्ट जनों से किया जनसंपर्क
मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने मुंगेली नगर के विशिष्ट एवं वरिष्ठ नागरिकों से सौजन्य भेंट कर जनसंपर्क किया।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी देते हुए नागरिकों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और जनसहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ नागरिक पदाधिकारी डी.के. सोलंकी, वरिष्ठ नागरिक संगठन के पदाधिकारी प्रमोद पाठक, लवबीर गुप्ता, रामसहाय श्रीवास्तव, स्वर्गीय जानकी दास वैष्णव के परिजनों, मिलालाल कुलमित्र, ज्योतिषाचार्य पंडित दीनानाथ उपाध्याय, जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसायी अनूप चंद बैद, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय अग्रवाल एवं डॉ. सुषमा अग्रवाल, महामाई मंदिर के पुजारी भरतनाथ जोगी तथा कमल कोठारी से मुलाकात की गई।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने महामाई मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
जनसंपर्क अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष पाठक, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, वरिष्ठ नेता संजय वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













Leave A Comment