ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ आज, घर घर जलेंगे आशीर्वाद के दीये

0- चौपाटी मे होग़ा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन,सवा लाख दीयों से जगमग होग़ा चौपाटी
0- कलेक्टर -एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा,चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश
बलौदाबाजार. प्रधानमंत्री  श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निर्बाध जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले मे सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ 17 सितम्बर को  'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से होगी।बलौदाबाजार स्थित चौपाटी पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहाँ संध्या 7: बजे से सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन होगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा,एसपी गौरव राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने बुधवार को चौपाटी मे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।उन्होंने उपस्थित अधिकारियो को दीप प्रज्ज्वलन हेतु समय पर सभी आवश्यक तैयारी,पार्किंग,फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस आदि की तैनाती सीनिश्चि करने के निर्देश दिए।
 चौपाटी मे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम  मे दीप प्रज्जवलन हेतु जलाशय के फुटपाथ  मे 20 सेक्टर बनाए गए है जिसे अलग -अलग विभागों को दीप प्रज्जवलित करने हेतु आवंटित किया गया है। चौपाटी मे अपरान्ह 4 बजे से आर्केस्ट्रा टीम द्वारा संगीतमय भजन की प्रस्तुति होगी । मुख्य अतिथि के आगमन पश्चात संध्या 7 बजे एक साथ सवा लाख दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे एवं विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।एक साथ लगभग सवा लाख दीपो की रोशनी से चौपाटी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।यह आयोजन न केवल बीते 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम है, बल्कि वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आम जनता को एकजुट करने का एक सशक्त प्रयास भी है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम अंतर्गत ​जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले में लगभग 11 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।इसमें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी अपने-अपने घरों में 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर इस महाभियान का हिस्सा बनेंगे। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों,शासकीय भवनों,कार्यालयों मे भी सामूहिक रूप से दीये जलाये जायेंगे।
 सेवा और समर्पण की प्रेरक कहानियां पहुंचेंगी जन-जन तक- सेवा संकल्प अभियान के दौरान नमो सेवा-अनकही कहानियां पहल के अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेजों मे नुक्कड़ नाटक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा और समर्पण की प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी चित्र एवं आलेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को विकसित भारत के सपने, रचनात्मक अभिव्यक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ा जाएगा।
 जनभागीदारी से सेवा का संकल्प-सेवा मेरा योगदान पहल के माध्यम से नागरिकों और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से सेवा कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पहल के जरिए प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देने का अवसर मिलेगा।
 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सामुदायिक सहभागिता, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य तथा पोषण से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।29 सितंबर को सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम के माध्यम से आभार और संकल्प के रंगों के साथ नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। चयनित नगरों के साथ घर-घर तक इस पहल को पहुंचाया जाएगा।
 09 अक्टूबर को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत नवाचार से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और प्रतिभागियों को नवाचार, रचनात्मकता और समाधान आधारित सोच के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए नए विचारों और नवाचारों को प्रोत्साहन मिलेगा।
 अभियान की पूरी अवधि में जल जन सेवा संकल्प के तहत जल संरक्षण और जल संसाधनों के प्रति जनजागरूकता तथा सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण को जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए नागरिकों को जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
 17 अक्टूबर 2026 को सुशासन सेवा संवाद के साथ सेवा संकल्प अभियान का समापन होगा। जनकल्याण का महामंच, पंचायत से संसद तक की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम में सुशासन, जनकल्याण और सेवा से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा। अभियान के दौरान प्राप्त अनुभवों, जनभागीदारी और सेवा कार्यों को साझा करते हुए आगे भी सेवा एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english