ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे स्वच्छ शहर की रैंकिंग प्राप्त होना सभी शहर एवं प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : गायत्री चंद्राकर

 रायपुर - रायपुर शहर को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता में छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे स्वच्छ शहर की रैंकिंग प्राप्त होना सभी शहरवासियों और प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। यह रायपुर शहर के नागरिकों की जागरूकता के फलस्वरूप है. वही यह स्वच्छता कर्मियों की मेहनत, नगर निगम प्रशासन के नीतिगत निर्णय एवं जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास का परिणाम है, जो आज रायपुर शहर को स्वच्छता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है।

      रायपुर नगर पालिक निगम स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर ने स्वच्छ भारत मिशन अतर्गत रायपुर शहर को स्वच्छता में छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे स्वच्छ शहर की रैंकिंग भारत सरकार की ओर से प्राप्त होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित रायपुर नगर पालिक निगम के समस्त वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधियों और समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैँ ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english