ब्रेकिंग न्यूज़

 सर्दियों में कौन-सा सूप पिएं? जिससे शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

 सर्दियों में ज्यादातर लोगों को सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए ज्यादातर लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें आप सूप भी शामिल कर सकते हैं। सूप पीने से भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। अगर आप अपनी विंटर डाइट में सूप शामिल करेंगे, तो इससे कई रोगों और संक्रमणों से भी बचाव संभव है। 
टमाटर का सूप पिएं
सर्दियों में टमाटर का सूप पीना बेहद फायदेमंद होता है। टमाटर के सूप में लाइकोपीन, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। टमाटर का सूप पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और कई संक्रमणों से बचाव होता है। टमाटर का सूप पीने से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। टमाटर का सूप पीने से पाचन-तंत्र में सुधार होता है और इससे जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। 
 मशरूम का सूप पिएं
सर्दियों में आप मशरूम का सूप पी सकते हैं। मशरूम में विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए आपको मशरूम का सूप जरूर पीना चाहिए। मशरूम का सूप पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दियों में होने वाले कई रोगों से बचाव होता है। मशरूम का सूप एनीमिया रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना मशरूम का सूप पिएंगे, तो इससे में गर्माहट बनी रहेगी और आप हेल्दी महसूस करेंगे।
 दाल का सूप पिएं
दाल का सूप सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। आपको अपनी रोज की डाइट में दाल का सूप जरूर शामिल करना चाहिए। आप घर पर ही दाल का सूप आसानी से बना सकते हैं। दाल में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, तो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। सर्दियों में दाल का सूप पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और कई तरह के संक्रमण दूर होते हैं। सर्दियों में रोज शाम को एक बाउल दाल का सूप जरूर पीना चाहिए। 
पालक का सूप पिएं
सर्दियों में आपको पालक का सूप जरूर पीना चाहिए। पालक में कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना पालक का सूप पिएंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी और हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ेगा। पालक का सूप पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। रोजाना पालक का सूप पीने से मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। शरीर में गर्माहट बनी रहती है और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। आप शाम को चाय की जगह पालक का सूप पी सकते हैं।
 ब्रोकली का सूप पिएं
सर्दियों में ब्रोकली का सूप पीना बेहद लाभकारी होता है। ब्रोकली में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इसके लिए आप ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और इसमें प्याज-लहसुन मिलाकर अच्छी तरह से पका लें। आप इसमें पालक भी मिक्स कर सकते हैं। रोजाना ब्रोकली का सूप पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है और रोगों से बचाव होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english