काले और घने बालों के लिए घर में बनाएं आयुर्वेदिक हेयर ऑयल, जानें बनाने का तरीका और फायदे
आयुर्वेदिक हेयर ऑयल लगाने से बाल झडऩे बंद हो जाता है। बाल समय से पहले सफेद नहीं होते, स्कैल्प इंफेक्शन नहीं होता, बालों में चमक बरकरार रहती है आदि। दादी-नानी के समय से नैचुरल आयुर्वेदिक हेयर ऑयल चर्चा में है। घर पर आप आयुर्वेदिक हेयर ऑयल को आसानी से बना सकते हैं। ये नैचुरल होने के कारण कैमिकल फ्री होता है और आपके बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता।
आयुर्वेदिक तेल बनाने का तरीका
सामग्री: संतरे के छिलके का पाउडर, आंवला पाउडर, शिकाकाई, रीठा, नीम के पत्ते, नारियल का तेल।
विधि- आंवला पाउडर में गुनगुना पानी डालकर पेस्ट बनाएं। अब शिकाकाई, रीठा, संतरे के छिलके के पाउडर को भी गुनगुने पानी में डालकर पेस्ट बना लें। इसमें नीम के पत्ते भी मिला दें। अब कढ़ाई में नारियल का तेल गरम करें और उसमें ये पेस्ट डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब पेस्ट को तेल में अच्छी तरह से मिला लेेंं जब तक तेल का रंग न बदल जाए। कढ़ाई को बंद करके तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर एक सूती कपड़ा लें और उसे खाली बाउल पर रख दें। अब कढ़ाई का तेल सूती कपड़े पर डालें, इससे तेल छनकर बाउल में आ जाएगा। आयुर्वेदिक तेल तैयार है, आप इसे बालों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
हेयर ऑयल को स्टोर कैसे करें?
इस हेयर ऑयल में कई ऐसे इंग्रीडिएंट मौजूद हैं जो कई दिनों तक खराब नहीं होते। आप तेल को और अच्छा बनाने के लिए उसमें एलोवेरा पल्प और मेथी दाने का पेस्ट भी मिला सकते हैं। आपको इस तेल को एक साफ कंटेनर में स्टोर करना है। आप तेल को रूम टैम्प्रेचर पर दो हफ्ते और फ्रिज में कम से कम एक महीने तक स्टोर कर सकते हैं। ये तेल आसानी से खराब नहीं होता पर इसमें प्रिजर्वेटिव मौजूद न होने के कारण आप इसे जल्दी से जल्दी बनाकर इस्तेमाल कर लें और उतनी की मात्रा में बनाएं जितना दो हफ्ते चल जाए।






.jpg)
.jpg)
.jpeg)
Leave A Comment