बाइक-टेंपो में भिड़ंत, एक की मौत,तीन घायल
आगरा। आगरा म फतेहाबाद मार्ग पर ग्राम मुटाबई के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी । घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
बुधवार को हुई इस घटना के बारे में थाना फतेहाबाद के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि उपचार के लिए भर्ती कराये गये तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद और आगरा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है ।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment