करंट लगने से तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छपार थाना अंतर्गत कासमपुर गांव में हाई-टेंशन तार की चपेट में आकर करंट लगने के कारण 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को हादसा उस समय हुआ, जब राशिद दुकान से अपने घर लौट रहा था। वह दुर्घटनावश हाई-टेंशन तार की चपेट आ गया। वहीं, एक अन्य हादसे में जिले के रतनपुरी इलाके के कैलाश नगर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी लाद रहा था और इसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि जिले के तितावी क्षेत्र के दाइदपुरा खुर्द गांव में सोमवार को 22 वर्षीय युवक बिजली के तार की चपेट आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक रोहित अपने घर की छत पर सो रहा था और इसी दौरान बिजली का तार टूटकर उस पर आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment