ओडिशा के एक समाचार चैनल ने एआई युक्त ‘न्यूज एंकर' की शुरुआत की
भुवनेश्वर,। ओडिशा के एक निजी समाचार चैनल ने रविवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से युक्त एक वर्चुअल ‘न्यूज एंकर' को ‘लॉन्च' किया। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ओडिशा की हैंडलूम साड़ी पहने हुए यह कृत्रिम महिला एंकर ‘ओटीवी नेटवर्क' के टीवी और ऑनलाइन मंचों पर ओडिया और आंग्रेजी दोनों भाषाओं में समाचार पढ़ेगी। बयान के अनुसार, ओटीवी ओडिया टीवी पत्रकारिता को पहली एआई न्यूज एंकर ‘लीजा' का तोहफा दे रहा है। एआई एंकर लीजा कई भाषाएं बोल सकती है, लेकिन फिलहाल वह सिर्फ ओडिया और अंग्रेजी भाषाओं में समाचार पढ़ेगी।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment