अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लाखों रुपये का सोना जब्त
अमृतसर. पंजाब के अमृतसर में सोमवार को श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास से करीब 50 लाख रुपये का सोना जब्त किया गया। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, सीमा शुल्क विभाग के कर्मचारियों ने सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से शारजाह से आए एक व्यक्ति को रोका। यात्री की सघन तलाशी के बाद, उसके मलाशय के अंदर 1,183 ग्राम वजन के तीन कैप्सूल पाए गए। बयान के मुताबिक इन कैप्सूलों से 844 ग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत 49.94 लाख रुपये बताई जा रही है। बयान के अनुसार बरामद सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया और यात्री से पूछताछ की जा रही है।









.jpg)
Leave A Comment