भाजपा में शामिल हुए वाराणसी के पूर्व कांग्रेस सांसद राजेश मिश्रा
नयी दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह वर्ष 2004 से 2009 तक वाराणसी से कांग्रेस के सांसद थे। मिश्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा महासचिव अरुण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में भगवा दल की सदस्यता ग्रहण की। मिश्रा लंबे समय से कांग्रेस नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे थे। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वह कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन यह सीट गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई है। भदोही में वर्तमान में भाजपा के रमेश चंद्र बिंद सांसद हैं।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment