राजस्व विभाग में महत्वपूर्ण सुधार के तहत ग्राम राजस्व अधिकारियों का पद समाप्त
हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने राजस्व विभाग में महत्वपूर्ण सुधार प्रस्ताव के अंतर्गत ग्राम राजस्व अधिकारियों का पद हटाने का फैसला किया है। राज्य में आज से सम्पत्ति और अन्य दस्तावेजों का पंजीकरण अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
हैदराबाद में हुई कल शाम हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सुधारों के संबंध में पेश किए गए कईं मसौदा विधेयकों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों ने बताया कि मंत्रिमंडल ने बैठक के दौरान छह से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी।
यह विधेयक, विधानसभा के मौजूदा सत्र में पेश किए जाएंगे। विधानसभा सत्र कल शुरू हो चुका है और इस महीने की 28 तारीख तक जारी रहेगा।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment