ब्रेकिंग न्यूज़

कारोबारी ने पत्नी और दो बेटों के साथ फांसी लगाई

 जयपुर। जयपुर के कानोता इलाके में दर्दनाक वाकया सामने आया है। यहां एक ज्वैलरी कारोबारी, उनकी पत्नी और दो बेटों के साथ घर में फंदे से लटकते हुए मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक यशवंत सोनी ने कर्ज लिया था। कर्ज माफिया उसे प्रताडि़त कर रहे थे, इसी से तंग आकर परिवार ने सामूहिक सुसाइड कर लिया है। फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके की जांच की।

 पुलिस के अनुसार कनोता में जामडोली के राधिका विहार में यशवंत सोनी (45) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी ममता सोनी (41) बेटे अजीत सोनी (23) और भारत सोनी (20) थे। शनिवार सुबह जब परिवार बाहर नहीं दिखा तो आसपास रहने वाले रिश्तेदार घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। रिश्तेदारों ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन लोगों ने खिड़की से देखा तो पूरा परिवार फंदे पर लटका दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पिता और दो बेटे एक हॉल में फंदे पर लटके हुए थे। जबकि महिला अलग कमरे में फंदे से लटकी मिली। महिला की आंख पर पट्टी बंधी थी। वहीं दोनों बेटों के पैर भी बंधे हुए थे। आसपास के लोगों का कहना है कि रात को कुछ लोग घर पर आए थे। उनसे लेनदेन को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी। उसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता है। यशवंत सोनी ज्वैलरी का काम करते थे। बताया यह भी जा रहा है कि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, अभी पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट मिलने के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।  

 एएसपी बोले-कर्ज बनी मौत की वजह

एडिशनल एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि परिवार ज्वैलरी का काम करता था। पता चला है कि उन्होंने किसी से ब्याज पर पैसे ले रहे थे। जिसके कारण ब्याज माफिया इन को प्रताडि़त कर रहे थे। इससे परेशान होकर परिवार ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, बताया जा रहा है कि आसपास से लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सामूहिक सुसाइड का लग रहा है। लेकिन, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। मृतक के रिश्तेदारों और उनसे जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। चारों मृतकों की फोन कॉल की डिटेल भी निकलवाई गई है। ऐसे में सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english