देश में कोविड संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 83.01 प्रतिशत हुई
- पिछले 24 घंटे के दौरान 70 हजार 589 नए मामले सामने आए
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 85 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या आज 51 लाख पार कर गई है। कुल मिलाकर स्वस्थ होने वालों की दर अब 83 .01 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों और संक्रमित लोगों के बीच फर्क बढ़ता जा रहा है। स्वस्थ होने वालों की संख्या बढऩे से देश में रोगियों की संख्या कम होते-होते कुल मामलों का केवल 15.42 प्रतिशत रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश के 9 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में ठीक होने वालों की दर 80 प्रतिशत है। इन राज्यों में बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। रोगियों की पहचान उनका तुरन्त इलाज और आई.सी.यू. डॉक्टरों की कुशलता के कारण भारत में स्वस्थ होने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल देश में मृतकों की दर 1.57 प्रतिशत है। विश्व में ये दर सबसे कम है।
पिछले 24 घंटे के दौरान 70 हजार 589 नए मामले सामने आए हैं। इनको मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार 292 हो गई है। फिलहाल, कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख 47 हजार 576 है। पिछले 24 घंटे में 776 लोगों की मौत हुई है। इस तरह कुल मिलाकर मृतकों की संख्या 96 हजार 318 है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment