ब्रेकिंग न्यूज़

 राजनाथ ने रक्षा मुद्दों को लेकर नवोन्मेषी विचारों के लिये स्टार्टअप प्रतियोगिता की शुरुआत की

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक स्टार्टअप प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता के तहत भारतीय रक्षा क्षेत्र की 11 विशिष्ट चुनौतियों के क्षेत्र में नवप्रवर्तकों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्टार्टअप को नई सोच और नये विचारों की खोज के साथ आगे आना होगा।
 रक्षा मंत्रालय ने  मंगलवार को जारी वक्तव्य में कहा  कि इस संबंध में किसी स्टार्ट अप, नवप्रवर्तक या फिर एमएसएमई की खोज को यदि स्वीकार कर लिया जाता है तो उस नवप्रवर्तक को उसका प्रारूप विकसित करने के लिये अनुदान दिया जायेगा। रक्षा मंत्री ने इस अवसर पर उत्पाद प्रबंधन पद्धति (पीएमए) दिशानिर्देश भी जारी किये। इसके तहत बाजार में उतारने लायक तैयार उत्पाद का नमूना विकसित करने को प्रोत्साहन दिया जायेगा। वक्तव्य में कहा गया है कि पीएमए दिशा निर्देश के तहत स्टार्टअप प्रतियोगिता विजेता द्वारा उत्पाद विकास की दिशा में हासिल अहम पड़ावों की प्रगति पर नजर रखी जायेगी। यह निगरानी सशस्त्र सेनाओं, आयुध फैक्टरी बोर्ड अथवा रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों की जरूरतों के अनुरूप की जायेगी। रक्षा मंत्री ने आईडेक्स 4 फौजी पहल की भी शुरुआत की। इसके तहत सशस्त्र सेनाओं के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिये अल्पव्ययी नये विचारों को मजबूती दी जायेगी। सिंह ने कहा कि आईडेक्स 4 फौजी पहल के तहत उद्मियों को हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले जमीनी स्तर के नवप्रर्वतकों के साथ जोडऩे में मदद मिलेगी।
----

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english