मास्क नहीं पहना तो सार्वजनिक परिवहन के साधनों के उपयोग की नहीं मिलेगी अनुमति
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा है कि मुंबई में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को बसों, टैक्सी और ऑटोरिक्शा जैसे सार्वजनिक परिवहन के साधनों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीएमसी के अनुसार मॉल, कार्यालयों, रिहायशी सोसायटी जैसी तमाम जगहों पर मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं के स्टीकर लगाए जाएंगे ताकि लोगों में कोरोना वायरस के प्रकोप के बचाव के लिए मुंह को ढकने जैसे उपायों के प्रति जागरूकता बढ़े।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल की अध्यक्षता में हुई ई-बैठक में यह निर्णय लिए गये। नागरिक वॉर्ड कार्यालयों की ओर से टैक्सी और ऑटो रिक्शा संघों तथा अन्य प्रतिष्ठानों के प्रबंधन को इस सिलसिले में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गये हैं।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment