भारत ने स्वदेशी तकनीकों से लैस ब्रम्होस सुपर सोनिक क्रुज मिसाइल का सफलतापूर्ण परीक्षण किया
नई दिल्ली। भारत ने आज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। ये परीक्षण रक्षा, अनुसंधान और विकास संगठन -डीआरडीओ ने ओडि़शा के बालासोर से किया। जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल में स्वदेश में निर्मित बूस्टर, एयरफ्रेम सेक्शन और कई अन्य उपप्रणालियां हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रभावशाली मिशन के लिए संगठन और ब्रह्मोस टीम को बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा कि इस सफल परीक्षण से शक्तिशाली ब्रह्मोस प्रणाली के बूस्टर और अन्य उपप्रणालियों के स्वदेश में उत्पादन का रास्ता साफ हो सकेगा और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा।
----

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment