ब्रेकिंग न्यूज़

 बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी

- 71 निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली।  बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना आज कर दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण के लिए मतदान 28 अक्तूबर को राज्य के 16 जिलों की 71 सीटों पर होगा। इस चरण में नामांकन भरने की अंतिम तिथि इस महीने की आठ तारीख है और नामांकनपत्रों की जांच 9 अक्तूबर को होगी। 12 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
 पहले चरण में गया, नवादा, औरंगाबाद, जमुई, रोहतास, कैमूर, पटना, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, भोजपुर, बक्सर, अर्वल और जहानाबाद जिले की 71 सीटों पर मतदान होगा। इनमें से अधिकांश क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हैं।
 कोविड-19 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने पहली बार उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने का विकल्प दिया है। वे अपने जिले के निर्वाचन अधिकारी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से नामांकन पत्र भेज सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भीड़ से बचने के लिए उम्मीदवार सहित केवल तीन व्यक्तियों को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित रहने की अनुमित दी गई है। मास्क पहनना और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाना अनिवार्य है।  बिहार विधानसभा की दो सौ 43 सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव होगा। दूसरे और तीसरे चरण के लिए तीन और सात नवम्बर को वोट डाले जायेंगे। मतगणना दस नवम्बर को होगी। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार 7 करोड़ 29 लाख मतदाता  अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
---
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english