राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन
लखनऊ ।अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का बुधवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) अस्पताल में अंतिम सांस ली।
आचार्य सत्येंद्र दास को 3 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह न्यूरोलॉजी वार्ड के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU) में इलाज करा रहे थे। इसके अलावा, वह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित थे। SGPGI अस्पताल ने कहा, “राम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी का आज निधन हो गया। उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के HDU में भर्ती किया गया था।”
आचार्य सत्येंद्र दास करीब 20 साल की उम्र से राम मंदिर के मुख्य पुजारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।अयोध्या के आचार्य दास का अंतिम संस्कार गुरुवार को सरयू नदी के तट पर किया जाएगा। उनके शिष्य प्रदीप दास ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर फिलहाल लखनऊ से अयोध्या लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे “अपूरणीय क्षति” बताया।

.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment