ब्रेकिंग न्यूज़

एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में 898 महिला कैडेट सहित 2,406 कैडेट ले रहे हैं भाग

 नयी दिल्ली.  देश भर से 898 लड़कियों सहित कुल 2,406 एनसीसी कैडेट मंगलवार से शुरु हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर के गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग ले रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम' (वाईईपी) के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट और अधिकारी भी समारोह में भाग लेने वाले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनसीसी के गणतंत्र दिवस शिविर 2026 की शुरुआत दिल्ली छावनी स्थित करियाप्पा परेड ग्राउंड में 'सर्व धर्म पूजा' के साथ हुयी। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस शिविर में "28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से आईं 898 महिला कैडेट सहित कुल 2,406 कैडेट भाग ले रहे हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है।" एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कैडेट का स्वागत किया और उन्हें प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चुने जाने पर बधाई दी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english