ब्रेकिंग न्यूज़

कैंसर से जूझ रहा व्यक्ति पत्नी-बेटे की कब्रों के बीच मृत मिला

 महोबा (उप्र)। महोबा जिले में एक हृदयविदारक घटना में कब्रिस्तान गये एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति का शव अपनी पत्नी और छोटे बेटे के कब्रों के बीच पाया गया। अपने परिवार के इन दोनों सदस्यों की मौत के महज 11 दिन बाद मृत पाये गये इस शख्स का एक हाथ अपनी बीवी और दूसरा हाथ बेटे की कब्र पर था।
चरखारी कस्बे के एक कब्रिस्तान में 40 वर्षीय सुबहान अहमद का शव  सुबह मिला। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनका एक हाथ पत्नी की कब्र पर और दूसरा छह साल के बेटे की कब्र पर था और जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आंखें भर आयीं। मूल रूप से पड़ोसी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर के स्टेशन इलाके के रहने वाले सुबहान मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे और वह अपनी पत्नी रजिया खातून और अपने चार बच्चों हसनैन, सैफ, रोशनी और आलिया के साथ रहते थे। परिजन के मुताबिक परिवार पर मुसीबत का दौर 25 मई को शुरू हुआ, जब छह साल का हसनैन उल्टी और दस्त के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटे की हालत देखकर उसकी मां रजिया को गहरा सदमा लगा और तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मां और बेटे को चरखारी में ईदगाह के पास एक कब्रिस्तान में अगल-बगल दफनाया गया था।
परिजन के मुताबिक सुबहान तभी से अपने तीनों बच्चों के साथ चरखारी स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे और वह हर सुबह ‘फातेहा’ पढ़ने के लिए अपनी पत्नी और बेटे की कब्रों पर जाते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह हमेशा की तरह घर से यह कहकर निकले थे कि वह कब्रिस्तान में फातेहा पढ़ने जा रहे हैं।
परिवार के सदस्यों के अनुसार सुबहान जब वह कई घंटों तक नहीं लौटे तो रिश्तेदार उन्हें ढूंढते हुए कब्रिस्तान पहुंचे, जहां सुबहान अपनी बीवी रजिया और बेटे हसनैन की कब्रों के बीच मृत पाए गए।
परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘बीवी और बेटे की मौत के बाद से सुबहान एक भी दिन फातेहा पढ़ने के लिये कब्रिस्तान जाना नहीं भूलते थे। शुक्रवार को उन्हें वहां उस हालत में पाना दिल तोड़ने वाला था। अब उनके बाकी तीनों बच्चे अनाथ रह गये।’’सुबहान के साले सलीम ने बताया कि उनके बहनोई के पैर पर किसी कीड़े के काटने जैसा निशान दिखा, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
चरखारी के थाना प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सुबहान को मुंह का कैंसर था और उनकी बीमारी काफी गंभीर थी।परिजन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सुबहान को उनकी पत्नी की कब्र के पास सुपुर्द—ए—खाक कर दिया गया।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english