ब्रेकिंग न्यूज़

कैंटर ने ऑटो को मारी टक्कर, दो बहनों समेत 6 की मौत


अंबाला। अंबाला में शुक्रवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरे एक ऑटो रिक्शा को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल महिला ने चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इनमें दो महिलाएं आपस में सगी बहनें थी। घटना के तुरंत बाद आरोपी कैंटर का चालक को पुलिस ने उसे धर-दबोचा। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ से एक ऑटो रिक्शा करीब साढ़े 12 बजे निकटवर्ती गांव जौली जा रहा था। बरसू माजरा के पास पहुंचने के बाद दूसरी साइड से साढौरा से पंचकूला की तरफ आ रहे एक कैंटर के साथ इसकी टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई। स्थानीय लोग उसे चंडीगढ़ पीजी लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर ही मारे गए लोगों में अंधेरी का 81 वर्षीय मेहरचंद, कंजाला का 33 वर्षीय ऑटो चालक सुनील, फिरोजपुर काठ की 60 वर्षीय सलामती, ओखल का 62 वर्षीय गफरदीन और हड़बोण की प्रियंका शामिल हैं। वहीं प्रियंका की बहन कोमल ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। देर शाम पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान यमुनानगर के ओमबीर के रूप में हुई है। हादसे के वक्त आरोपी जगाधरी से बर्तन लोड करके पंचकूला की तरफ जा रहा था। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करके जांच-पड़ताल का क्रम जारी है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english