दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत, 16 घायल
बेंगलुरू। चित्रदुर्ग में रविवार को एक एसयूवी और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर में एसयूवी सवार एक महिला सहित पांच मजदूरों की मौत हो गई तथा 16 अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार 22 लोगों में एक मजदूर सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस यहां से लिंगासुगुर जा रही थी जबकि एसयूवी बेंगलुरू की तरफ आ रही थी।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment