सस्ते में सोना बेचने के नाम पर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने सस्ते में सोना बेचने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 11 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने मंगलवार को बताया शहर निवासी एहसान उल हक ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क करके कहा कि उनके खेत में सोना निकला है और उसे सस्ते में दे देंगे। नमूना के तौर पर उन्होंने दो सोने के असली सिक्के भी दिए। आनंद ने बताया, इसके बाद हक ने 22 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए और इसके बदले उनको सोने के सिक्के मिले, लेकिन जब सोने के सिक्कों की जांच कराई गई तो वे नकली निकले। पुलिस ने हक की शिकायत पर आरोपी तुफैल, आरोपी अली शेर तथा आरोपी जफरुद्दीन को पुवायां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 11 लाख रुपये बरामद किए गए हैं जबकि बाकी रुपये गिरोह के दूसरे लोगों के पास हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment