पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन
-पीएम और राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया
अहमदाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज माधव सिंह सोलंकी का आज निधन हो गया है। वे 94 साल के थे और चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह पूर्व विदेश मंत्री भी थे। सोलंकी गुजरात में केएचएएम थ्योरी के जनक माने जाते थे। केएचएएम यानी क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, माधवसिंह सोलंकी दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले एक दुर्जेय नेता थे। उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके निधन से दु:खी हूं।
प्रधानमंत्री ने दिवंगत माधवसिंह सोलंकी के पुत्र और कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी से फोन पर बात भी की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मोदी ने कहा कि राजनीति से इतर माधवसिंह सोलंकी नयी-नयी पुस्तकें पढऩे के भी बहुत शौकीन थे। साथ ही संस्कृति से भी उनका बहुत लगाव था। उन्होंने कहा, जब भी मैं उनसे मिलता या बातें करता, वह अक्सर किताबों की चर्चा करते और मुझे हाल के दिनों में पढ़ी हुई पुस्तकों के बारे में बताते। उनसे हुए संवादों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पार्टी के दिग्गज नेता के निधन पर शोक जाहिर किया है. राहुल गांधी ने लिखा, ''माधवसिंह सोलंकी के निधन से दुखी हूं. कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना.''

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment