पोती को कोचिंग सेंटर छोडऩे जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौत
अंबाला। गांव मच्छौंडा के 60 वर्षीय किसान हरि सिंह की उमराव सिंह फ्लाईओवर (काली पलटन पुल) के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हरि सिंह शुक्रवार को बाइक पर अपनी पोती नवनीत कौर को सिटी के प्रेम नगर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में छोडऩे के लिए जा रहे थे।
लालकुर्ती चौकी से जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि हरि सिंह रोजाना अपनी दो पोतियों को कोचिंग सेंटर छोडऩे जाते थे। शुक्रवार को बड़ी पोती की तबीयत खराब थी। इसलिए उसने जाने से मना कर दिया था। छोटी पोती को लेकर सिटी छोडऩे के लिए जा रहा था। काली पलटन पुल से आगे आर्मी गेट के सामने पहुंचे तो टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। जिससे दादा-पोती दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए कैंट के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया। पोती नवनीत कौर खतरे से बाहर है। परिजनों ने उन्हें सिटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी टाटा मैजिक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment