ब्रेकिंग न्यूज़

बर्ड फ्लू: चिडिय़ाघर प्रबंधकों को केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण को भेजनी होगी दैनिक रिपोर्ट

नई दिल्ली। देश भर में करीब 1,200 पक्षियों के मृत पाए जाने तथा सात राज्यों में 'एवियन इन्फ्लुऐंजा' फैलने की पुष्टि होने के एक दिन बाद, रविवार को केंद्र ने विभिन्न चिडिय़ाघर प्रबंधनों को निर्देश दिया कि वे केंद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण (सीजेडए) को दैनिक रिपोर्ट भेजें और ऐसा तब तक जारी रखें जब तक कि उनके इलाके को रोगमुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता।
 पर्यावरण मंत्रालय के तहत आने वाले सीजेडए ने कार्यालयी ज्ञापन जारी कर सभी चिडिय़ाघरों के प्रबंधन को निगरानी रखने और पक्षियों के दड़बों के प्रबंधन को मजबूत करने का निर्देश दिया। इसमें कहा गया, ''रोगग्रस्त इलाकों में पक्षियों के दड़बे वाले हिस्सों में प्रवेश को रोका जा सकता है तथा उस पर निगरानी भी रखी जा सकती है। चिडिय़ाघर में आने वाले सभी वाहनों को सैनिटाइज किया जाए। चिडिय़ाघर के भीतर सभी जलाशयों पर निगरानी रखी जाए तथा कृत्रिम जलाशयों को खाली भी किया जा सकता है।'' इसमें यह भी कहा गया कि चिडिय़ाघर के प्रभारी को सीजेडए को तब तक दैनिक रिपोर्ट भेजनी होगी जब तक कि इलाके को एवियन इन्फ्लुऐंजा से मुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता। गौरतलब है कि शनिवार को देश में 1,200 से अधिक पक्षी मृत अवस्था में मिले थे। केंद्र ने कहा था कि एवियन इन्फ्लुऐंजा की पुष्टि सात राज्यों में हुई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english