ब्रेकिंग न्यूज़

घर में अकेली रहती थी शिक्षिका, हाथ-पैर बांधकर हत्या

सुबह 7 बजे दूध लेते आखिरी बार दिखी थी
जयपुर। शहर में अज्ञात बदमाशों ने आरएएस अफसर की बहन की बंधक बनाकर हत्या कर दी। वारदात शहर के शिप्रापथ इलाके में थड़ी मार्केट के पास सेक्टर- 23 में सोमवार को हुई। वारदात का पता चलने पर शिप्रापथ थाना पुलिस सहित डीसीपी हरेंद्र महावर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। वहीं, पुलिस ने शव को साकेत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने यह पूरी वारदात लूट के इरादे से होने की आशंका जाहिर की है। हालांकि, अन्य पहलूओं पर भी जांच की जा रही है। यह साफ नहीं हो सका है कि इस वारदात में लूट हुई है या नहीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका विद्या देवी (55) सेक्टर 23 में अकेली रहती थी। उनके बच्चे बाहर रहते हैं।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे विद्या देवी को आस-पड़ोस के लोगों ने घर से बाहर दूध लेते हुए देखा था। इसके बाद गाय को चारा डालने भी गईं थी। फिर उनको घर के बाहर नहीं देखा गया। विद्या देवी जयपुर में गुर्जर की थड़ी स्थित एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं। जो रोज सुबह अपने सोशल मीडिया पर लड्डू गोपाल की फोटो की डीपी लगाती थी। आज सुबह डीपी अपडेट नहीं होने पर ऑफिस स्टाफ ने कॉल कर उनसे संपर्क करने की कोशिश की। फोन नहीं उठा तो पड़ोस में रहने वाले राजेश जैन को फोन किया। जिससे विद्या देवी से बात करवाने के लिए कहा। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी राजेश जैन ने अपने बेटे को मकान के ऊपर की छत से घर में जाकर देखने के लिए कहा। जहां महिला रेलिंग से बंधी मृत पड़ी थीं।
पुलिस ने बताया कि महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे। शॉल का रस्सी के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तब विद्या देवी के भाई युगांतर शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि मृतक महिला के छोटे भाई युगांतर शर्मा आरएएस हैं। वे जयपुर शहर में एसडीएम हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english