महिला शिक्षिका की हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
पुलिस का दावा-कुत्तों को घुमाने के दौरान विवाद बनी हत्या की वजह!
जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की उसके घर में हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि आरोपी युवक कृष्णकांत शर्मा (19) महिला का पड़ोसी है और सुबह कुत्तों को घुमाने को लेकर महिला से कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने छत के दरवाजे से घुसकर महिला के हाथ पैर व मुंह बांधकर उसकी हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि मानसरोवर के थड़ी मार्केट इलाके में रहने वाले महिला विद्या देवी (55) सरकारी अध्यापक थीं और जयपुर क्लेक्ट्रेट में पदस्थापन पर तैनात थीं। वह सोमवार सुबह अपने घर में अचेत मिलीं। पुलिस के अनुसार यह मामला उस समय सामने आया जबकि परिवार के लोग सुबह घर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक महिला अचेत थीं और उनके हाथ पैर बंधे हुए थे। उन्हें पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। लांबा ने कहा कि इस मामले में दस टीमें गठित कर सौ पुलिसकर्मियों को लगाया गया जिन्होंने आठ घंटे में मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी कृष्णकांत जो महिला का पड़ोसी है को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने कुत्तों को घुमाने निकला तो उसकी महिला से कहा सुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तभी उसकी हत्या करने की योजना बनाई और मौका मिलने पर उसके घर में घुसकर ऊपर का दरवाजा खोल दिया। बाद में उसने इसी दरवाजे से घुसकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment