पिकअप और कार की भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत, 2 गंभीर
हादसे के बाद भाग गया आरोपी पिकअप चालक
झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के गुढागौडज़ी में सोमवार देर रात पिकअप और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कार सवार की हालत गंभीर है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा झुंझुनूं रोड पर लिलों की ढाणी के पास हुआ।
पुलिस ने बताया कि चनाना के मनिंद्र स्कूल के निदेशक गजराज, पत्नी प्रथमा देवी और दो अन्य मूलचंद और सुनीता के साथ कार से अपने गांव गुढागौडज़ी से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला प्रथमा देवी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, गजराज, मूलचंद व सुनीता को गंभीर हालत में सीकर रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह सीकर में इलाज के दौरान गजराज की भी मौत हो गई। दोनों मृतक पति-पत्नी थे। वहीं मूलचंद और सुनीता की हालत गंभीर है। वहीं, आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment